40 से 45 लीटर वाले एयर कूलर 150 से 250 वर्ग फुट कमरों के लिए बढ़िया माने जाते हैं। ये कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल साइज में आते हैं, जो आसानी से कम जगह में रखे जा सकते हैं और इनकी 40 से 45 लीटर वाटर टैंक लंबे समय तक कूलिंग देने में सक्षम होती है। सबसे बढ़िया बात यह है कि इनमें से कुछ एयर कूलर में आपको आइस चैंबर इन-बिल्ट मिलता है, जिसमें आप बर्फ के टुकड़ों को रखकर कुछ समय के लिए हवा को एसी जैसा ठंडा कर सकते हैं। वहीं इन Room Cooler में लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स उच्च गुणवत्ता के होते हैं जो अधिक से अधिक पानी को सोखकर हवा को ठंडा करने में मदद करते हैं। सबसे खास बात यह है कि इन कूलर में वाटर इंलेट लगा होता है यानी आप इसमें पानी का पाइप डालकर टैंक को आसानी से भर सकते हैं और इसमें पानी नीचे गिरने का डर नहीं रहता है। नीचे आप इन एयर कूलर के 5 विकल्पों को देख सकते हैं।
ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।
Kenstar TallDe HC 45 L Personal Air Cooler
अगर आप भी किफायती कीमत में बढ़िया एयर कूलर तलाश रहे हैं, तो केनस्टार का यह पर्सनल एयर कूलर बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह 45 लीटर क्षमता के साथ आता है, जिसमें एक बार पानी भरने पर लंबे समय तक ठंडक मिलती है। यह शक्तिशाली एयर डिलीवरी के साथ काम करता है, जिससे कमरा तेजी से ठंडा होता है। इस एयर कूलर में आपको हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे मिलते हैं, जो पानी को तेजी से सोखता है और ज्यादा ठंडी हवा प्रदान करता है। इसमें 11 इंच के बड़े और शक्तिशाली ब्लेड्स लगे होते हैं जो तेज हवा करने में मदद करते हैं। यह Kenstar कूलर हवा को ठंडा करने के साथ-साथ शुद्ध भी करता है, क्योंकि इसमें डस्ट फिल्टर लगा होता है। यह हवा में मौजूद गंदगी और धूल-मिट्टी को साफ करता है जिससे आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंचती है। इसमें डबल बॉल बेयरिंग मोटर लगी है, जो अन्य मोटर की तुलना में अधिक टिकाऊ होती है और बहुत कम शोर भी करती है जिससे आप रातों को आरामदायक नींद का आनंद उठा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Kenstar TallDE HC
- क्षमता - 45 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - इन्वर्टर कंपैटिबल
- एयर फ्लो क्षमता - 2200 क्यूबिक फीट मीटर
- मटेरियल - PP
- आइटम का वजन - 6900 ग्राम
खूबियां
- इसमें शामिल Quadraflow तकनीक 360 डिग्री कूलिंग देने में सहायक है यानी यह कमरे में चारों तरफ ठंडी हवा को फैलाता है।
- इस एयर कूलर में आपको अलग से वाटर इंलेट लगा मिलता है, जिससे आप आसानी से टैंक में पानी भर सकते हैं।
कमी
- अभी तक इस एयर कूलर में यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
Voltas Joy 40 Room Air Cooler for Home
वोल्टास का यह एयर कूलर 40 लीटर वाटर टैंक के साथ आता है, जिसमें आपको बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है और यह लंबे समय तक कूलिंग देने में सक्षम हो सकता है। इसमें ऑस्कुलेटिंग फंक्शन शामिल है, जो कूलर की ठंडी हवा को कमरे में हर तरफ फैलाता है जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। इस एयर कूलर में कोलैप्सिबल लूवर लगे हैं यानी अगर कूलर बंद है तो यह भी अपने आप बंद हो जाते हैं जिससे बाहर की गंदगी अंदर नहीं जाती है। कैस्टर व्हील्स लगे होने के कारण इस Room Cooler को एक स्थान से दूसरे स्थान पर खिसकाना काफी आसान होता है। यह वाटर इंडिकेटर के साथ आता है जिससे आप देख सकते हैं कि एयर कूलर में कितना पानी बचा हुआ है। वोल्टास के इस कूलर में लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स ज्यादा से ज्यादा पानी सोखकर हवा को ठंडा करने में मदद करते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Voltas Joy
- क्षमता - 40 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - स्पीड कंट्रोल
- एयर फ्लो क्षमता - 1400 क्यूबिक फीट मीटर
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 12 किलोग्राम
खूबियां
- यह वोल्टास एयर कूलर इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी बिजली कटने के बाद भी इसका उपयोग किया जा सकता है और ठंडी हवा का आनंद लिया जा सकता है।
- इसमें आइस चैंबर लगा हुआ है, जिसमें बर्फ को रखकर आप हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Symphony HiFlo 40 Personal Air Cooler For Home with Powerful Blower
अगर आप भी किफायती कीमत में असरदार ठंडक चाहते हैं, तो सिम्फनी का यह एयर कूलर एक बढ़िया विकल्प हो सकता है क्योंकि इसमें आपको शक्तिशाली ब्लोअर मिलता है, जो तेज हवा देने में सक्षम होता है। इस एयर कूलर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें i-Pure तकनीक शामिल है, जो हवा में मौजूद अशुद्धियों को दूर करता है और आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंचाता है। यह रूम कूलर लो पावर कंजपशन पर भी बढ़िया ढंग से काम करता है और तेज कूलिंग प्रदान कर सकता है। इसमें लगे हाई एफिशिएंसी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स ज्यादा पानी सोखकर हवा को ठंडा करने में मदद करते हैं। इसमें बड़ा वाटर इंलेट लगा हुआ है, जिसमें पानी डालना आसान होता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Symphony HiFlo
- क्षमता - 40 लीटर
- कलर - लाइट ग्रे
- विशेष सुविधा - बिजली की कम खपत
- एयर फ्लो क्षमता - 1100 क्यूबिक फीट मीटर
- मटेरियल - ABS
- आइटम का वजन - 7800 ग्राम
खूबियां
- इसमें हैवी ड्यूटी कैस्टर व्हील्स लगे हैं, जिससे कूलर को खिसकाना आसान होता है।
- यह वाटर इंडिकेटर के साथ आता है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी बचा हुआ है।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर अभी तक कोई खास शिकायत देखने को नहीं मिली है।
03
BHABURLY Pride 40 LTR Personal Portable Cooler
भाबर्ली का यह पर्सनल एयर कूलर छोटे कमरों के लिए बढ़िया विकल्प माना जाता है। इसमें 40 लीटर का टैंक मिलता है, जो लंबे समय तक कूलिंग दे सकता है। यह एयर कूलर एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है, जो ना केवल ज्यादा पानी सोखकर हवा को ठंडा करता है बल्कि हवा में मौजूद बैक्टीरिया और अशुद्धियों को भी दूर करता है। इससे आप शुद्ध ठंडी हवा पा सकते हैं। इसमें 105 वाट की शक्तिशाली मोटर लगी है, जो लंबे समय तक चलने पर भी बढ़िया प्रदर्शन करती है। यह Home Cooler ऑटो स्विंग फीचर के साथ आता है, जो कमरे में हवा को अपने आप हर दिशा में फैलाता है। इससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। इसमें आपको 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं, जिसमें आप हवा की गति अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - BHABURLY Pride
- क्षमता - 45 लीटर
- कलर - ग्रे
- विशेष सुविधा - ऑटो फिल
- एयर फ्लो क्षमता - 2350 क्यूबिक फीट मीटर
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 9.27 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें 4 वे एयर डिफ्लेक्शन फीचर शामिल है, जो कमरे में चारों तरफ ठंडी हवा को फैलाता है, जिससे कमरे का हर कोना ठंडा हो सकता है।
- इसमें लगे वाटर इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि कूलर में पानी कब खत्म होने वाला है।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
04
Crompton Marvel Neo Inverter Compatible Portable Personal Air Cooler
क्रॉम्पटन का यह एयर कूलर पोर्टेबल साइज में आता है, जिससे यह कम जगह में भी आसानी से फिट हो जाता है। इस कूलर में लगी मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ आती है, जो मोटर के गर्म होने या जलने पर कूलर को अपने आप बंद कर देती है। इसमें आपको 40 लीटर का वाटर टैंक मिलता है जिसमें एक बार पानी भरने पर आपको इसे बार-बार भरने का झंझट नहीं रहता है। यह एयर कूलर बड़े आइस चैंबर के साथ आता है, जिसमें बर्फ के टुकड़ों को रखकर आप हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं। यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी आप बिजली कटने के बाद भी इस कूलर को इन्वर्टर पर चला सकते हैं। इसमें लगे वाटर इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि कूलर की टैंक में कब पानी भरना है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Crompton Marvel Neo
- क्षमता - 40 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - कॉम्पैक्ट
- एयर फ्लो क्षमता - 1300 क्यूबिक फीट मीटर
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 4 ग्राम
खूबियां
- इस एयर कूलर में कैस्टर व्हील्स लगे हैं, जिससे आप कूलर को आसानी से एक जगह से दूसरे जगह पर खिसका सकते हैं।
- यह 4 वे एयर डिफ्लेक्शन के साथ आता है, जो हवा को कमरे में चारों तरफ फैलाता है जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है।
कमी
- अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
05
40-45 लीटर एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताए गए 5 एयर Cooler की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपकी जरूरत अनुसार कौन-सा एयर कूलर इनमें से अधिक बेहतर हो सकता है।
इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।