क्या आप भी कम बजट में एक भरोसेमंद एयर कूलर की तलाश में हैं? तो यहां हमने ₹5,000 से कम में मिलने वाले 5 एयर कूलर की जानकारी दी है। इनमें Kenstar, Bajaj, HAVAI, Hindware और Symphony जैसे ब्रांड शामिल हैं, जो एडवांस फीचर्स के साथ एयर कूलर बनाते हैं। इन कूलर की सबसे खास बात यह है कि इन्हें आप बिजली कटने के बाद इन्वर्टर पर भी चला सकते हैं, क्योंकि ये Cooler इन्वर्टर कंपैटिबल होते हैं। वहीं इनकी शक्तिशाली मोटर ना केवल टिकाऊ होती है, बल्कि लंबे समय तक बढ़िया प्रदर्शन करती है। इसके अलावा इसमें आपको आइस चैंबर, 4 वे एयर डिफ्लेक्शन, डस्ट फिल्टर और वाटर इंडिकेटर जैसी सुविधा मिलती है। नीचे आप इन एयर कूलर के 5 विकल्पों को देख सकते हैं।
ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।
Kenstar PULSE HC 20 Personal Air Cooler
केनस्टार का यह एयर उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है, जिनके यहां अक्सर बिजली कटने की समस्या रहती है, क्योंकि यह एयर कूलर इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी इसे बिजली कटने के बाद इन्वर्टर के माध्यम से उपयोग किया जा सकता है। इस Kenstar एयर कूलर में 20 लीटर का वाटर टैंक शामिल होता है, जो कम जगह वाले कमरों या बेडरूम के लिए बढ़िया माना जाता है। अगर आपको एयर कूलर की हवा एसी जैसी ठंडी करनी है, तो इसके लिए इसमें आइस चैंबर लगा मिलता है जिसमें आप बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़ों को रखकर हवा ठंडी कर सकते हैं। इस एयर कूलर की सबसे बड़ी खासियत है कि यह कम बिजली खपत करता है, जिससे बिजली बिल में आप बचत कर सकते हैं। इसमें वाटर इंडिकेटर लगा हुआ है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी बचा हुआ है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Kenstar Pulse HC 20
- क्षमता - 20 लीटर
- कलर - सफेद और पर्पल
- विशेष सुविधा - पोर्टेबल
- एयर फ्लो क्षमता - 353.15 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - इंजीनियर्ड थर्मोप्लास्टिक
- आइटम का वजन - 5300 ग्राम
खूबियां
- इस एयर कूलर में कोलैप्सिबल लूवर लगा हुआ है, जो बाहर की गंदगी को वाटर टैंक में जाने से रोकता है। इससे एयर कूलर के अंदर सफाई बनी रहती है।
- यह एयर कूलर 20 मीटर तक के एरिया को कवर करता है यानी यह दूर बैठे व्यक्ति को भी ठंडी हवा पहुंचा सकता है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
HAVAI Arizona 9 Personal Air Cooler
इस एयर कूलर का प्रीमियम डिजाइन इसे यूनिक बनाता है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको 25 लीटर की वाटर टैंक मिलती है, जिसमें आपको बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह 120W पावर के साथ काम करने वाला एयर कूलर है, जो तेजी से ठंडी हवा को फैलाता है और कम बिजली खपत भी करता है। इसमें आपको स्पीड और पंप कंट्रोल मिलता है, जिससे मदद से आप हवा की गति और पंप की स्थिती को अपने अनुसार बदल सकते हैं। HAVAI का यह एयर कूलर 3 साइड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है, जो अधिक से अधिक पानी को सोखकर ठंडी हवा देने में सक्षम होता है। इसमें बॉल बेयरिंग मोटर लगी है, जो अधिक टिकाऊ और शांत होती है यानी इस कूलर में बहुत कम आवाज आती है और इसकी मोटर लंबे समय तक चलने पर भी बढ़िया प्रदर्शन करती है। इसमें लगे मॉइश्चराइज्ड वर्टिकल लूवर हवा को अधिक ठंडा करने, एयरफ्लो को सही दिशा देने और नमी को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - HAVAI Arizona
- क्षमता - 25 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - 9 इंच ब्लेड्स
- एयर फ्लो क्षमता - 2200 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - PP
- आइटम का वजन - 5.7 किलोग्राम
खूबियां
- इस एयर कूलर का वजन काफी हल्का होता है और इसमें कैस्टर व्हील्स लगे होते हैं, जिससे इसे आसानी से खिसकाया या उठाया जा सकता है।
- इसमें वाटर Inlet लगा हुआ है, जिसमें आप पाइप डालकर पानी को आसानी से टैंक में भर सकते हैं।
कमी
- फिलहाल, अमेजन यूजर्स को इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Hindware Smart Appliances Cruzo 25L Personal Air Cooler
हिंडवेयर का यह पर्सनल एयर कूलर बेडरूम या कम जगह वाले स्थानों के लिए बढ़िया विकल्प माना जाता है। इसमें 25 लीटर की वाटर टैंक शामिल होती है, जो लंबे समय तक कूलिंग देने में सक्षम होता है। इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे कम जगह में भी आसानी से फिट होने योग्य बनाता है। इस पर्सनल कूलर में ऑटोमैटिक स्विंग कंट्रोल फीचर शामिल होता है, जो अपने आप हवा को हर दिशा में फैलाता है। इस Hindware कूलर की सबसे बड़ी खूबी है कि यह इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी आप बिजली कटने के बाद भी इस कूलर को इन्वर्टर पर चाल सकते हैं। इसमें वाटर इंडिकेटर लगा मिलता है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक का पानी कब खत्म होने वाला है। यह 25 लीटर एयर कूलर 3 स्पीड कंट्रोल के साथ आता है यानी आप अपनी सुविधा अनुसार हवा की गति को 3 अलग-अलग मोड्स में चुन सकते हैं। यह एयर कूलर 9 मीटर दूर तक हवा को फेंकता है जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी ठंडी हवा पहुंचती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Hindware Cruzo
- क्षमता - 25 लीटर
- कलर - सफेद और काला
- विशेष सुविधा - आइस चैंबर
- एयर फ्लो क्षमता - 1178 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक, PP
- आइटम का वजन - 7400 ग्राम
खूबियां
- इस एयर कूलर में 4 वे एयर डिफ्लेक्शन फीचर मौजूद है, जो हवा को हर दिशा में फैलाने का काम करता है, जिससे कमरे का हर कोना ठंडा होता है।
- इसमें डस्ट फ्री फिल्टर लगा होता है, जो हवा में मौजूद धूल-मिट्टी को अलग करके शुद्ध हवा आप तक पहुंचाता है।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
03
Bajaj PX25 Torque Personal Air Cooler 25L For Home
बजाज का यह एयर कूलर 25 लीटर वाटर टैंक के साथ आता है, जो छोटे कमरों को बढ़िया ढंग से ठंडा कर सकता है। यह कूलर उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद है, जिनके एरिया में अधिक बिजली कटती है क्योंकि यह इन्वर्टर कंपैटिबल है और आप इसको बिजली कटने के बाद भी इन्वर्टर पर चला सकते हैं और ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं। 16 फीट पावरफुल एयर थ्रो क्षमता के साथ आने वाला यह कूलर दूर बैठे व्यक्ति को भी ठंडी हवा पहुंचाने में सक्षम होता है। इस Bajaj कूलर में 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं, जिससे आप हवा की गति को अपनी सुविधा अनुसार 3 मोड में बदल सकते हैं। यह 4 वे स्विंग डिफ्लेक्शन फीचर के साथ काम करने वाला एयर कूलर है यानी इसकी हवा कमरे में चारों तरफ फैलती है। बजाज के इस एयर कूलर DuraMarine पंप लगा होता है जो नमी में भी खराब नहीं होता है और बेहतर प्रदर्शन करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Bajaj PX25 Torque
- क्षमता - 24 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर
- एयर फ्लो क्षमता - 16 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - PP
- आइटम का वजन - 6300 ग्राम
खूबियां
- इस एयर कूलर में लगा वाटर टैंक आपको यह देखने की सुविधा देता है कि टैंक में कितना पानी बचा हुआ है।
- इसमें कैस्टर व्हील्स लगे होते हैं, जिससे इस कूलर को एक जगह से दूसरी जगह अकेले खिसकाना आसान होता है।
कमी
- इस कूलर में अभी तक अमेजन यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
04
Symphony Ice Cube 27 Personal Air Cooler For Home with Powerful Fan
27 लीटर वाटर टैंक क्षमता के साथ आने वाला यह सिम्फनी एयर कूलर छोटी जगहों के लिए डिजाइन किया गया है। इस एयर कूलर की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें आपको i-Pure तकनीक शामिल मिलती है, जो हवा में मौजूद अशुद्धियों को हटाने का काम करती है, जिससे आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंच सकती है। इसमें 3 साइड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे हैं, जो ज्यादा से ज्यादा पानी सोखकर हवा को ठंडा करने में सक्षम होते हैं। यह Symphony कूलर लो नॉइज़ के साथ काम करता है यानी यह बहुत कम शोर के साथ चलता है, जिससे आप रातों को आरामदायक नींद का आनंद उठा सकते हैं। इसकी सबसे खास बात है कि यह कम बिजली खपत में भी दमदार कूलिंग दे सकता है, क्योंकि यह 150W क्षमता के साथ काम करता है। इसमें वाटर इंडिकेटर लगा होता है जिससे आप समय रहते पता कर सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Symphony Ice Cube
- क्षमता - 27 लीटर
- कलर - सफेद और नीला
- विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
- एयर फ्लो क्षमता - 954 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 6.6 किलोग्राम
खूबियां
- इस एयर कूलर का कॉम्पैक्ट साइज इसे कम जगह में भी आसानी से फिट होने योग्य बनाता है।
- इसमें 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं, जिससे आप हवा की गति को नियंत्रित कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
05
₹5,000 के अंदर मिलने वाले एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ₹5,000 के अंदर मिलने वाले एयर Room Cooler के 5 मॉडल्स की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से ज्यादा बेहतर हो सकता है।
इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।