भयानक गर्मी से ₹15,000 की रेंज वाले ये Air Cooler देंगे राहत, देखें इनके 5 प्रीमियम विकल्प

आप भी अगर ₹15,000 से कम में प्रीमियम क्वालिटी का Air Cooler लेना चाहते हैं, तो यहां दिए गए विकल्पों को देख सकते हैं, जिनमें आपको शक्तिशाली एयर फ्लो और ऑटो स्विंग जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं, जिनकी मदद से आप तेज ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं।
₹15,000 से कम के प्रीमियम एयर कूलर
₹15,000 से कम के प्रीमियम एयर कूलर

प्रीमियम क्वालिटी का एयर कूलर लेना है, लेकिन बजट केवल ₹15,000 का है? तो टेंशन मत लीजिए क्योंकि यहां हम आपको 5 ऐसे एयर कूलर के विकल्पों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी कीमत ₹15,000 से भी कम है और इनमें शामिल एडवांस तकनीक, टिकाऊ मटेरियल व आकर्षक डिजाइन इन्हें प्रीमियम बनाता है। इन Room Cooler में से कुछ एयर कूलर में आपको एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स लगे मिलते हैं, जो अधिक से अधिक पानी को सोखकर हवा ठंडी करते हैं और हवा में मौजूद बैक्टीरिया व वायरस को भी खत्म करते हैं। वहीं इनमें वाटर इंडिकेटर लगा होता है, जिससे आप देख सकते हैं कि कूलर में कितना पानी बचा हुआ है, ताकि आप पानी खत्म होने से पहले वाटर टैंक को दोबारा भर सकें। इसके अलावा इसमें आपको स्पीड कंट्रोलर, कैस्टर व्हील्स और 4 वे स्विंग जैसे फीचर्स भी शामिल मिलते हैं। 

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Havells 2-in-1 Convertible 80 L Desert Air Cooler for room

    हैवेल्स का यह एयर कूलर 2 इन 1 कंवर्टिबल मोड के साथ आता है यानी अगर आपको कूलर की जरूरत नहीं है, तो आप इसे छोटा करके टेबल की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह 80 लीटर वाटर टैंक क्षमता के साथ आता है, जिससे आपको इसमें बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है और आप लंबे समय तक ठंडक पा सकते हैं। इसमें 5 ब्लेड्स लगे होते हैं, जो तेज हवा देने में सक्षम होते हैं। इस हैवी ड्यूटी कूलर में एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स लगे होते हैं, जो ना केवल अधिक पानी सोखकर ठंडी हवा देते हैं, बल्कि हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को भी खत्म करते हैं। इस एयर कूलर की सेटिंग्स को कंट्रोल करने के लिए इसमें नॉब्स लगे होते हैं, जिससे आप कूलर की गति और अन्य सेटिंग्स को बदल सकते हैं। इसका 4 वे स्विंग फीचर कमरे में चारों तरफ ठंडी हवा को फैलाता है, जिससे हर कोने में ठंडी हवा पहुंचती है और कमरा जल्दी ठंडा होता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Havells 2 in 1 Convertible
    • क्षमता - 80 लीटर 
    • कलर - ग्रे
    • मटेरियल - ABS,PP
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 2060 CFPM
    • विशेष सुविधा - साइलेंट ऑपरेशन 

    खूबियां

    • इस एयर कूलर में वाटर इंडिकेटर लगा हुआ है, जिससे आप देख सकते हैं कि कूलर में कितना पानी बचा हुआ है।
    • इस कूलर में लगे मल्टी डायरेक्टर कैस्टर व्हील्स इसे आसानी से खिसकाने में मदद करते हैं।

    कमी 

    • फिलहाल, अमेजन यूजर्स को इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Bajaj DMH90 Neo 90L Desert Air Cooler

    बजाज का यह 90 लीटर वाटर टैंक वाला एयर कूलर बड़े कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें एक बार पानी भरने पर यह लंबे समय तक कूलिंग दे सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इस कूलर में शक्तिशाली एयर थ्रो तकनीक शामिल है, जो तेजी से हवा को कमरे में फैलाती है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। यह एयर कूलर इन्वर्टर रेडी है यानी बिजली कटने के बाद भी आप इस कूलर को इन्वर्टर से कनेक्ट करके ठंडी हवा पा सकते हैं। इसमें आइस चैंबर की सुविधा दी जाती है, जिसमें आप बर्फ के छोटे टुकड़ों को रखकर हवा को अधिक ठंडा बना सकते हैं। इसमें 3 स्पीड कंट्रोल्स मिलते हैं यानी आप हवा को तीन अलग-अलग स्पीड में बदल सकते हैं। इसमें लगा वाटर इंडिकेटर आपको बताता है कि कूलर में कितना पानी बचा हुआ है, ताकि आप समय रहते पानी को दोबारा भर सकें। इसमें लगे कैस्टर व्हील्स की मदद से कूलर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेकर जाना काफी आसान होता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bajaj DMH90 Neo
    • क्षमता - 90 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 5600 CFPM
    • विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड

    खूबियां

    • इस एयर कूलर में Duramarine पंप लगा होता है, जो अधिक टिकाऊ होता है और नमी से पंप को सुरक्षित रखता है। 
    • इसमें लगी एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल तकनीक हवा को शुद्ध करती है, जिससे आप साफ ठंडी हवा पा सकते हैं। 

    कमी 

    • अभी तक अमेजन यूजर्स को इस कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Crompton Ozone Neo Desert Air Cooler

    इस क्रॉम्पटन एयर कूलर में 95 लीटर की वाटर टैंक शामिल होती है, जो काफी बड़ी है। इसका फायदा यह होता है कि आपको बार-बार कूलर में पानी नहीं भरना पड़ता है और लंबे समय तक ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इसमें हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड्स लगे होते हैं, जो अधिक से अधिक पानी को सोखकर हवा को ठंडा करते हैं। इसमें आपको वाटर इंडिकेटर लगा मिलता है, जिसमें आप देख सकते हैं कि वाटर टैंक का पानी कब खत्म होने वाला है। इसका 4 वे एयर डिफ्लेक्शन फीचर कमरे में चारों तरफ ठंडी हवा को फैलाने का काम करता है, जिससे हर कोने में ठंडी हवा पहुंचती है। वहीं इसमें ऑटो स्विंग तकनीक भी शामिल है, जो हवा को ऊपर और नीचे दोनों तरफ फैलाता है। इस रूम कूलर में एवरलास्ट पंप लगा हुआ है, जो हार्ट वाटर में भी बेहतर प्रदर्शन करता है और लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। इस कूलर की गति को कंट्रोल करने के लिए इसमें नॉब्स लगे मिलते हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से गति को सेट कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Crompton Ozone Neo
    • क्षमता - 95 लीटर 
    • कलर - सफेद 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1648 CFPM
    • विशेष सुविधा - ऑटो स्विंग

    खूबियां

    • इसमें कैस्टर व्हील्स लगे होते हैं, जिससे इसे आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में लेकर जा सकते हैं। 
    • इस एयर कूलर को आप इन्वर्टर पर भी चला सकते हैं यानी बिजली कटने के बाद आप भी आप ठंडी हवा पा सकते हैं। 

    कमी 

    • इस कूलर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    03
  • HAVAI Breeze 16 Inch Desert Air Cooler

    60 लीटर क्षमता वाला यह एयर कूलर लंबे समय तक ठंडक प्रदान करने में सक्षम हो सकता है। बड़ी वाटर टैंक होने के कारण इसमें बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें लगे 16 इंच के फैन ब्लेड्स तेज हवा प्रदान करते हैं। इसमें ऑटो स्विंग फीचर शामिल है, जो हवा को कमरे के दोनों तरफ फैलाता है, जिससे हर कोने में ठंडी हवा पहुंचती है। इस कूलर के तीनों तरफ हनीकॉम्ब पैड्स लगे होते हैं, जो ज्यादा से ज्यादा पानी को सोखकर ठंडी हवा प्रदान करते हैं। इस कूलर की मोटर 1400RPM की हाई स्पीड से चलती है, जो तेज ठंडी हवा देने में सक्षम होती है। इस कूलर की गति और पंप को कंट्रोल करने के लिए इसमें नॉब्स लगे होते हैं, जिसके कारण कूलर को उपयोग करना काफी आसान हो जाता है। इसमें तीनों तरफ आपको हनीकॉम्ब पैड्स लगे मिलते हैं, जो ज्यादा पानी सोखकर हवा को ठंडा करने में मदद करते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Havai Breeze
    • क्षमता - 60 लीटर 
    • कलर - सफेद और ग्रे
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 3500 CFPM
    • विशेष सुविधा - ऑटो स्विंग

    खूबियां

    • इस कूलर में लगे 4 कैस्टर व्हील्स कूलर को खिसकाने में मदद करते हैं, जिससे आप अकेले भी इसे एक कमरे से दूसरे कमरे में लेकर जा सकते हैं। 
    • यह वाटर इंडिकेटर की सुविधा के साथ आता है, जिसमें आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी बचा हुआ है।

    कमी 

    • इस कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Livpure Koolbliss Desert Air Cooler

    इस लिवप्योर एयर कूलर में 65 लीटर की वाटर टैंक शामिल है, जिसकी मोटर थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ आती है। यह तकनीक मोटर के लंबे समय तक चलने पर भी उसे जलने या गर्म होने से बचाती है। इसमें आपको एक बड़ा आइस चैंबर लगा मिलता है, जिसमें आप बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़ों को रख सकते हैं, जो बाद में पिघलकर हवा को ठंडा करने में मदद करते हैं। यह एयर कूलर इन्वर्टर रेडी है यानी बिजली कटने के बाद आप इसे अपने घर के इन्वर्टर से जोड़ सकते हैं और ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स लगे हैं, जो ना केवल अधिक पानी सोखकर हवा को ठंडा करते हैं, बल्कि हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को भी खत्म करते हैं, जिससे आप शुद्ध ठंडी हवा पा सकते हैं। यह एयर कूलर 43 फीट की दूरी पर ठंडी हवा फेंकता है, जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी ठंडी हवा पहुंचती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Livpure Koolbliss
    • क्षमता - 65 लीटर 
    • कलर - सफेद और ब्लू
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 5000 CFPM
    • विशेष सुविधा - आइस चैंबर

    खूबियां

    • इसमें आपको स्पीड कंट्रोलर लगा मिलता है, जिससे आप कूलर की हवा को अपनी जरूरत अनुसार सेट कर सकते हैं।
    • इसमें लगे मल्टी डायरेक्शनल व्हील्स के कारण आप कूलर को आसानी से खिसका सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने अभी तक इस कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    05

₹15,000 से कम के एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने ऊपर बताए गए 5 एयर कूलर के मॉडल्स की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है। 

मॉडल्स नाम 

क्षमता 

एयर फ्लो कैपेसिटी 

खास फीचर्स

Havells 2-in-1 Convertible

80 लीटर 

2060 Cubic Feet Per Minute

इन्वर्टर रेडी, वाटर इंडिकेटर 

Bajaj DMH90 Neo

90 लीटर 

5600 Cubic Feet Per Minute

कैस्टर व्हील्स, नॉब्स कंट्रोल

Crompton Ozone Neo

95 लीटर

1648 Cubic Feet Per Minute

एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स, हाई एयर डिलीवरी 

HAVAI Breeze

60 लीटर 

3500 Cubic Feet Per Minute

ऑटो स्विंग, वाटर इंडिकेटर

Livpure Koolbliss

65 लीटर 

5000 Cubic Feet Per Minute

16 इंच फैन ब्लेड्स, स्पीड कंट्रोलर

इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹15,000 से कम के एयर कूलर में कौन सी विशेषताएँ होनी चाहिए?
    +
    इस बजट में आपको अच्छी कूलिंग क्षमता, कम बिजली की खपत, डस्ट फिल्टर, रिमोट कंट्रोल और आकर्षक डिजाइन जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं।
  • एयर कूलर को AC से बेहतर क्यों माना जाता है?
    +
    एयर कूलर AC की तुलना में कम बिजली खर्च करते हैं, पर्यावरण के लिए बेहतर होते हैं और हवा में नमी बनाए रखते हैं। इसके अलावा यह अधिक किफायती भी होते हैं।
  • एयर कूलर की सफाई कितनी बार करनी चाहिए?
    +
    बेहतर प्रदर्शन और स्वच्छता के लिए एयर कूलर की टंकी और कूलिंग पैड की सफाई हर 1-2 सप्ताह में करनी चाहिए।