Crompton और Bajaj जैसे नामी ब्रांड्स के रूम कूलर के बीच छिड़ी है जंग, जानें कौन हैं बेहतर

रूम कूलर के लिए क्रॉम्पटन और बजाज दोनों ही काफी नामी ब्रांड्स हैं, जिनके अलग-अलग प्रकार जैसे पर्सनल, डेजर्ट, विंडो और टावर आदि मॉडल्स मार्केट में उपलब्ध हैं, जिन्हें जरूरत, बजट, रूम आकार या फिर फीचर्स के आधार पर चुना जा सकता है।
Room Cooler: Crompton vs Bajaj
Room Cooler: Crompton vs Bajaj

कौन सा एयर कूलर बेहतर है, क्रॉम्पटन या बजाज? ये दोनों ही ब्रांड्स भारत में काफी पॉपुलर हैं, जिनमें ठंडी हवा फैकने के लिए फैन या ब्लोअर का इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर, Crompton के कूलर बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस दे सकते हैं। जबकि बजाज के कूलर बिल्ड क्वालिटी, ड्यूरेबिलिटी और कम बिजली की खपत के लिए बेहतर माने जा सकते हैं। इन दोनों ब्रांड्स के कूलर बजट फ्रेंडली ऑप्शन्स में मिल जाएंगे, जिनकी क्षमता आपको अपने रूम साइज के हिसाब से चुननी होगी। इन्हें कंट्रोल करना आसान है, जिसके लिए यूजर फ्रेंडली दो नॉब दिए जाते हैं। एक नॉब फैन/स्पीड कंट्रोल करता है, तो दूसरा नॉब फंक्शन्स/मोड को चुनता है, जिसमें स्विंग, पंप और कूल मोड जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। 

क्रॉम्पटन और बजाज एयर कूलर के फीचर्स 

क्रॉम्पटन और बजाज दोनों के एयर कूलर में कई फीचर्स मिलते हैं। लेकिन हां फीचर्स के मामले में क्रॉम्पटन के कूलर का पलड़ा भारी हो सकता है, क्योंकि इनमें ऑटो फिल सुविधा दी जाती है, यानि यह कूलर डायरेक्ट पानी के कनेक्शन से जुड़े होते हैं, जैसे ही कूलर में पानी खत्म हो जाता है, तो इसमें ऑटोमैटिक पानी भर सकता है। इसके अलावा इनमें एवरलास्ट पंप दिया है, जो कूलर में जाम लगने जैसी दिक्कत नहीं होने देता है। वहीं Bajaj Room Cooler की बात करें, तो इनमें टर्बो फैन तकनीक का इस्तेनाल होता है, जो पावरफुल फैन स्पीड की मदद से हवा को पूरे कमरे में फैकता है। कूलर पर बैक्टीरिया न आए उसके लिए एंटी बैक्टीरियर हनीकॉम्ब पैड्स दिए जाते हैं। बजाज कूलर ड्यूरामरीन पंप के साथ मिलते हैं, जिस पर इंसुलेशन लेयर लगी होती है, जो पंप को नमी से सुरक्षित रखता है। अन्य प्रकार और ब्रांड्स के एयर कूलर, एसी या फिर अन्य घरेलू उपकरण के बारे में जानने के लिए हाउस ऑफ अप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Bajaj PX97 Torque New 36L Personal Air Cooler For Home | High Speed Fan | 30Ft Powerful Air Throw | Inverter Compatible | Cooler For Room | 3 Yrs (1 Yr Standard + 2 Yrs Extended) WarrantyWhite

    यह एयर कूलर हाई स्पीड वाले फैन के साथ डिजाइन किया गया है और इसका फैन 30 फीट की दूरी तक हवा को तेजी से फैक सकता है, जिस वजह से गर्मी के मौसम में कमरा तेजी से ठंडा हो सकता है। इस पर्सनल कूलर की डिजाइन कॉम्पैक्ट है, जो आसानी से छोटे आकार वाले कमरे में भी फिट हो सकता है। इसमें पहिए भी लगे हुए मिलते हैं, जिस वजह से यह पोर्टेबल भी है। इस बजाज Cooler For Room से एवरेज और डायनेमिक दो तरह से हवा वितरित होती है, जिसमें से एवरेज एयर डिलीवरी के दौरान 1500 CMH और डायनेमिक में 2000 CNH फ्लो है। स्विंग और कूलर की स्पीड को कंट्रोल करने के लिए इस रूम कूलर में नॉब कंट्रोल सुविधा दी गई है, जिस वजह से यह काफी यूजर फ्रेंडली है, जिसे बच्चे भी आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: बजाज
    • क्षमता: 36 लीटर
    • कूलर का प्रकार: पर्सनल
    • एयर फ्लो कैपेसिटी: 1177 क्यूबिक फीट प्रति मिनट
    • मॉउंटिंग टाइप: फ्रीस्टैंडिंग

    खासियत

    • टर्बो फैन तकनीक का इस्तेमाल होता है, यानि यह कूलर हाई स्पीड फैन की मदद से बेहतर एयर सर्क्यूलेशन करता है।
    • कूलर की 4-वे स्विंग दाएं-बाएं और ऊपर-नीचे चारों ओर ऑटोमैटिक घूम कर हवा फैकती है। 

    कमी

    • कुछ यूजर्स का कहना है, कि इसकी पंप में कुछ दिक्कत हो गई थी।
    01
  • Crompton Optimus 100 Litres Desert Air Cooler for home | Large & Easy Clean Ice Chamber | High Density Honeycomb Pads | Auto-Fill & Drain | Everlast Pump | Humidity Control

    क्रॉम्पटन के इस कूलर में हाई डेंसिटी वाले हनीकॉम्ब पैड्स लगे हुए मिलते हैं, जो ज्यादा पानी को अपने अंदर एबजोर्ब करके बेहतक कूलिंग कर सकता है। यह 100 लीटर कैपेसिटी वाला कूलर 650 स्क्वेर फीट रूम साइज के लिए सूटेबल हो सकता है। यह इन्वर्टर कम्पैटिबल है, जो कि इन्वर्टर पर कम बिजली की खपत करके चल सकता है। अगर इस Cooler Room का इस्तेमाल नहीं हो रहा है, तो इसका लोवर पूरी तरह से बंद हो जाता है, जिससे रखे-रखे कूलर के अंदर डस्ट और गंदगी न चली जाए। इसके अलावा कूलर में मच्छर न जाए, उसके लिए भी नेट लगा हुआ मिलता है। इस एयर कूलर में पानी की मात्रा दिखाने के लिए वाटर लेवल इंडीकेटर दिया है, जिस पर लो, मीडियम और हाई का संकेत भी दिया है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: क्रॉम्पटन
    • क्षमता: 100 लीटर
    • कूलर का प्रकार: डेजर्ट
    • एयर फ्लो कैपेसिटी: 5500 क्यूबिक फीट प्रति मिनट
    • मॉउंटिंग टाइप: फ्रीस्टैंडिंग

    खासियत

    • कूलर की स्पीड को रूम टेम्परेचर के आधार पर सेट करके, ह्यूमिडिटी को कंट्रोल किया जा सकता है।
    • इसमें एवरलास्ट पंप दिया है, जो कूलर जाम नहीं होने देता है। 

    कमी

    • कुछ यूजर्स को वाटर लीकेज की दिक्कत लगी। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Bajaj DMH 115L Desert Air Cooler For Home | Cooler For Larger Room | Inverter Compatible | Big Ice Chamber | 3 Yrs Warranty (1 Yr Standard + 2 Yrs Extended Warranty) White

    अगर बड़े आकार वाले कमरे के लिए कूलर देख रहे हैं, तो बजाज का यह मॉडल सही विकल्प हो सकता है, क्योंकि कूलर की कूलिंग क्षमता उसकी वाट स्टोरेज कैपेसिटी से समझ आती है। ऐसे में इस बजाज कूलर में 115 लीटर वाटर टैंक दिया जाता है, जो आमतौर पर 300 स्क्वेर फीट कमरे या एरिया के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस Room Cooler की डिजाइन को देखेंगे तो इसमें ऊपर की तरह बड़े साइज का आइस चैम्बर दिया है, जिसमें एक्सट्रा कूलिंग सुविधा पाने के लिए बर्फ डाल सकते हैं। इस पार्टी रूम, आउटडोर और लिविंग रूम में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एयर कूलर बेहतर कूलिंग सुविधा देने के लिए 200 वाट बिजली की खपत करता है, जिसमें 230 V वोल्टेज चाहिए होता है।   

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: बजाज
    • क्षमता: 115 लीटर
    • कूलर का प्रकार: डेजर्ट
    • एयर फ्लो कैपेसिटी: 3178 क्यूबिक फीट प्रति मिनट
    • मॉउंटिंग टाइप: फ्रीस्टैंडिंग

    खासियत

    • एंटी बैक्टीरियर हनीकॉम्ब पैड्स दिए हैं, जो कूलिंग पैड्स पर बैक्टीरिया या फिर अन्य माइक्रोओर्गेनिज्म को नहीं पनपने देता है, जिससे आपको साफ और फ्रेश हवा मिल सकती है। 
    • इसमें इंसुलेशन कोटिंग वाला ड्यूरामरीन पंप दिया है, जो नमी से पंप को सुरक्षित रखता है, जिससे वो खराब न हो। 

    कमी

    • कुछ यूजर्स के अनुसार इस कूलर में पानी का लीकेज होता है।


    और पढ़ें: इनडोर कूलर फॉर होम के बारे में जानें।

    03
  • Crompton Ozone 75 Litres Desert Air Cooler for home | Large & Easy Clean Ice Chamber | 4-Way Air Deflection | High Density Honeycomb Pads | Everlast Pump | Auto Fill

    यह डेजर्ट कूलर ऑटो फिल फीचर देता है, यानि यह कूलर डायरेक्ट नल या किसी और पानी कनेक्शन से कनेक्ट होता है, जिस वजह से पानी की मात्रा कम होने पर कूलर में ऑटोमैटिक पानी भर जाता है। कूलिंग जरूरत या फिर रूम टेम्परेचर के हिसाब से कूलर की स्पीड लो, मीडियम या हाई पर सेट की जा सकती है। यह Cooler For Room पोर्टेबल है, जिसे इधर-उधर शिफ्ट करने के लिए पहिए लगे हुए मिलते हैं। इसमें ऊपर की तरह आइस चैम्बर दिया है, जिसमें आसानी से बर्फ डाली जा सकती है। इस क्रॉम्पटन कूलर की मोटर को दो बियरिंग बॉल के साथ डिजाइन किया जाता है, जो मोटर की स्मूद और बेहतर परफॉर्मेंस को सुनिश्चित करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: क्रॉम्पटन
    • क्षमता: 75 लीटर
    • कूलर का प्रकार: डेजर्ट
    • एयर फ्लो कैपेसिटी: 1 क्यूबिक फीट प्रति मिनट
    • मॉउंटिंग टाइप: फ्रीस्टैंडिंग

    खासियत

    • सुरक्षा के लिए कूलर में ओवरलोड प्रोटेक्शन वाली मोटर दी है, जिसकी वजह से मोटर ओवरहीट होने पर खराब नहीं होती है। 
    • यह ड्राय एरिया के उपयोगी हो सकता है। 

    कमी

    • कुछ यूजर्स को कूलर से बदबू की शिकायत रही।
    04
  • Bajaj Shield Series Velar 70L Desert Air Cooler For Home | Inverter Compatible | 80Ft Air Throw | Dual Side Water Inlet | Ice Chamber | 3 Yrs Warranty (1 Yr Standard + 2 Yrs Extended Warranty)White

    बजाज के इस एयर कूलर मॉडल में पानी भरने के लिए दोनों साइड में पानी के इनलेट दिए गए हैं, जिससे इसमें तेजी से पानी भर सकता है। इसके अलावा कूलर में पानी की मात्रा दिखाने के लिए वाटर लेवल इंडीकेटर दिया है। यह Cooler Room उन शहरों या जगहों के लिए उपयोगी हो सकता है, जहां बिजली जाती हो, क्योंकि यह इन्वर्टर कम्पैटिबल है, यानि बिजली जाने पर इन्वर्टर पर चलाया जा सकता है। यह 70 लीटर क्षमता वाला डेजर्ट कूलर 600 स्क्वेर फीट एरिया को अपने पावरफुल एयर थ्रो की मदद से ठंडा करता है। इस कूलर की बॉडी प्लास्टिक मटेरियल से बनी है, जिस पर रस्टिंग का डर नहीं रहता है। कूलर के पंप की सुरक्षा के लिए पंप पर इंसुलेशन की लेयर लगी हुई मिलती है, जिससे पानी की नमी से कूलर का पंप खराब न हो। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: बजाज
    • क्षमता: 70 लीटर
    • कूलर का प्रकार: डेजर्ट
    • एयर फ्लो कैपेसिटी: 3237 क्यूबिक फीट प्रति मिनट
    • मॉउंटिंग टाइप: फ्रीस्टैंडिंग

    खासियत

    • 80 फीट का लॉन्ग एयर थ्रो
    • घर के बाहर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • थर्मल डेमेज से कूलर की सुरक्षा करने के लिए इस कूलर में ड्यूराटफ प्रो मोटर दी है। 

    कमी

    • कोई कमी नहीं लगी।
    05

                              

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्रॉम्पटन या फिर बजाज, कौन से ब्रांड का कूलर बेहतर है?
    +
    क्रॉम्पटन और बजाज दोनों ब्रांड्स के कूलर अच्छे हैं और दोनों ही कूलर के लिए भरोसेमंद माने जाते हैं। लेकिन बजाज के कूलर बिल्ड क्वालिटी और ड्यूरेबिलिटी के लिए बेहतर माने जा सकते हैं। वहीं क्रॉम्पटन के कूलिंग परफॉर्मेंस और कुछ अलग फीचर्स देने के लिए अच्छे माने जा सकते हैं।
  • बंद कमरे के लिए एयर कूलर कैसे चुनें?
    +
    अगर बंद कमरे में कूलिंग करने के लिए कूलर देख रहे हैं, तो सही कूलर को कमरे के साइज, हवा के प्रवाह और टैंक क्षमता पर निर्भर करता है।
  • रूम के लिए कितनी क्षमता वाला कूलर सही रहेगा?
    +
    रूम के आकार के हिसाब से सही क्षमता वाला कूलर चुना जा सकता है। आमतौर पर, छोटे साइज वाले कमरे के लिए 20-30 लीटर, मीडियम साइज कमरे के लिए 30-50 लीटर और बड़े कमरों के लिए 50 लीटर या उससे ज्यादा कैपेसिटी वाले कूलर उपयुक्त हो सकते हैं।
  • रूम के लिए एयर कूलर के कितने प्रकार होते हैं?
    +
    एयर कूलर कई प्रकार के होते हैं, जैसे डेजर्ट कूलर, पर्सनल कूलर, विंडो और टावर कूलर आदि।