किसी भी कोने में फिट होकर इनडोर Cooler For Home देते हैं ठंडी हवा, देखें बजट फ्रेंडली ऑप्शन्स

बेडरूम से लेकर लिविंग रूम तक, घर के किसी भी कोने फिट हो जाते हैं ये Indoor कूलर का उपयोग कम्फर्ट और कूलिंग के लिए किया जा सकता है। इनडोर कूलर के लिए टॉप Brands के पर्सनल कूलर, रूम कूलर और टावर कूलर के विकल्प मिल सकते हैं।
Indoor Cooler For Home
Indoor Cooler For Home

घर के अंदर कूलिंग करने के लिए भी इनडोर और आउटडोर दो तरह के एयर कूलर मार्केट में मिलते हैं। ऐसे में यहां इनडोर Cooler For Home के कुछ ब्रांडेड ऑप्शन्स दिए हैं, जो मीडिल क्लास फैमिली के लिए भी काफी अफॉर्डेबल हो सकते हैं। इनडोर कूलर आमतौर पर, घर के किसी भी कोने में फिट किए जा सकते हैं और ये पोर्टेबल होते हैं, यानि इन्हें आसानी से इधर-उधर कैरी किया जा सकता है। वहीं अगर आउटडोर कूलर की बात करें, तो ये आमतौर पर, विंडो के फ्रेम पर लगते हैं या फिर बालकनी में रखे जाते हैं और ये एक जगह फिक्स रहते हैं। इनडोर कूलर को घर, रेस्टोरेंट और ऑफिस के अंदर ही इस्तेमाल करना उपयुक्त माना जाता है।

इनडोर कूलर के लिए ब्रांड्स, उपयोग और फायदे

इनडोर कूलर घर के अंदर इंस्टेंट कूलिंग और कम्फर्टे देने के लिए अच्छा विकल्प माने जा सकते हैं, जो कमरे के तापमान को तेजी से कूल डाउन कर सकते हैं। इनके लिए Bajaj, लिवप्योर, Symphony और ओरिएंट जैसे टॉप ब्रांड्स भी किफायती दाम में मिल सकते हैं। इनडोर कूलर ज्यादातर घर और बिजनेस यूज के लिए उपयोग में आते हैं, जैसे ये बैंक्वेट हॉल, फर्नीचर शोरूम, कमर्शियल स्पेस, मैरिज गार्डन और रेस्टोरेंट में भी कूलिंग कर सकते हैं। पर्सनल कूलर, रूम कूलर और टावर कूलर इनडोर कूलर की श्रेणी में शामिल होते हैं। इनडोर Home Cooler को विंडो फ्रेम में फिक्स करक नहीं लगाना होता है, जिस वजह से ये पार्टेबल होते हैं, जिन्हें इधर-उधर आसानी से शिफ्ट किया जा सकता है। ये कमरे के अंदर कूलिंग के साथ-साथ ह्यूमिडिटी को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Bajaj PX97 Torque New 36L Personal Air Cooler For Home | High Speed Fan

    बजाज का यह एयर कूलर 36 लीटर पानी स्टोर करता है, यही पानी कमरे को कूलर करने में मदद करता है। इस बजाज कूलर हाई डेसिटी वाले हनीकॉम्ब पैड्स गले हुए मिलते हैं, जो पानी को अपने अंदर रोकके रखते हैं। दरअसल, यह कूलर कमरे से गर्म हवा खींचता है, जो कि कूलर के हनीकॉम्प पैड्स पर जाती है और पानी की वजह से हवा ठंडी हो जाती है और फिर फैन और स्विंग की मदद से ठंडी हवा पूरे कमरे में फैल जाती है। यह Air Cooler 30 फीट तक की दूरी तक हवा को फैक सकता है, जिस वजह से इसे घर के अलावा कमर्शियल यूज के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है। इस पर्सनल कूलर में टर्बो फैन तकनीक का इस्तेमाल होता है, जो बेहतर एयर सर्क्यूलेशन के लिए फैन स्पीड का उपयोग करता है।  

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: बजाज
    • मॉडल: PX 97 Torque New
    • कूलर का टाइप: पर्सनल
    • कलर: व्हाइट
    • मटेरियल: प्लास्टिक

    खासियत

    • ड्यूरामाइन पंप: कूलर के पंप पर हाई इंसुलेशन की सुरक्षा दी जाती है, जिससे पंप मॉइस्चर की वजह से खराब न हो जाए और यह इंसुलेशन लेयर पंप को ड्यूरेब बनाती है।
    • एंटी बैक्टीरियल हैक्साकूल पैड्स: कम से कम पानी का उपयोग करने और बेहतर कूलिंग देने के लिए इस बजाज कूलर में हैक्साकूल डिजाइन वाले पैड दिए हैं, जिन पर एंटी बैक्टीरियल सुरक्षा की वजह बैक्टीरिया और फंगस नहीं टिक सकते हैं। 

    कमी

    • कुछ यूजर्स को कूलर की बिल्ड क्वालिटी अच्छी नहीं लगी।
    01
  • Hindware Smart Appliances Frostwave 38L Personal Air cooler | Fan Based

    इस एयर कूलर में 12 इंच साइज का फैन ब्लैड दिया है, जो हाई प्रेशर के साथ काम करता है और प्रति घंटे में 2200 m3 की हवा पूरे कमरे में वितरित करता है। जैसा कि कूलर पानी की मदद से कूलिंग करता है, तो अगर इस कूलर में पानी की मात्रा दिखाने के लिए वाटर लेवल इंडीकेटर दिया है, जिस पर कितना पानी है, साफ दिख जाता है। इस हिंडवेयर Cooler Fan को आसानी से मूव करने के लिए इसमें 360 डिग्री घूमने वाले पहिए लगे हुए मिलते हैं। कमरे के हर कोनो में हवा जाए, उसके लिए इस कूलर में ऑटोमैटिक स्विंग कंट्रोल सुविधा दी गई है। यह हिंडवेयर एयर कूलर 9 मीटर तक की दूरी का एयर थ्रो करके 260 स्क्वेर फीट एरिया को कवर कर सकता है, जिससे पूरे कमरे में ठंडी हवा फैल जाती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: हिंडवेयर
    • मॉडल: CP-243801HWG
    • कूलर का टाइप: पर्सनल
    • कलर: व्हाइट और ग्रे 
    • मटेरियल: प्लास्टिक, पॉलीप्रोपाइलीन

    खासियत

    • कूलिंग पैड्स पर बैक्टो-शील्ड तकनीक का उपयोग किया है, जिस वजह से इस कूलर पर 99.9% बैक्टीरिया कम पनपता है, जिससे फ्रेश और साफ हवा मिल सकती है। 
    • एक्सट्रा कूलिंग करने के लिए आइस चैम्बर दिया है, जिसमें बर्फ डाली जाती है।

    कमी

    • कुछ यूजर्स को वाटर पंप में दिक्कत लगी।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Orient Electric Durachill 40 L Portable Air Cooler For Home | Densenest Honeycomb Pads |17% More Air Delivery | Fully Collapsible Louvers |Inverter Compatible | Air Cooler For Room | White & Grey

    ओरिएंट का यह एयर कूलर उन जगहों के लिए उपयुक्त हो सकता है, जहां काफी लाइट जाती है, क्योंकि यह बिजली जाने पर घर के इन्वर्टर से कनेक्ट होकर कम बिजली की खपत कर सकता है। यह बजट फ्रेंडली विकल्प होने के साथ 100 वाट तक की बिजली कंज्यूम करता है, जिससे गर्मी के मौसम में ज्यादा कूलर चलाने के बाद भी ज्यादा इलेक्ट्रिसिटी बिल नहीं आता है। ओरिएंट ब्रांड का यह मॉडल Best Cooler में से एक हो सकता है, क्योंकि कूलर के 3 साइड में हाई डेंसिटी वाले हनीकॉम्ब पैड्स लगे मिलते हैं, जो अन्य पैड्स के मुकाबले 45% ज्यादा पानी स्टोर कर सकते हैं, जिससे गर्मी से राहत देने के लिए 25% ज्यादा कूलिंग भी देता है। अपने कम्फर्ट और कूलिंग के हिसाब से कूलर के फैन की स्पीड को मीडियम, लो और हाई में से किसी भी स्पीड पर नॉब की मदद से सेट किया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: ओरिएंट 
    • मॉडल: Durachill 40L
    • कूलर का टाइप: पर्सनल
    • कलर: व्हाइट और ग्रे 
    • मटेरियल: पॉलीप्रोपाइलीन

    खासियत

    • कूलर के लोवर पूरी तरह से बंद हो जाते है। यानि अगर कूलर का इस्तेमाल नहीं हो रहा है, तो उसका लोवर पूरा बंद हो जाता है, जिससे कूलर के अंदर गंदगी या धूल न जा सकें। 
    • स्विंग ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं चारों डायरेक्शन में हवा फैक सकता है। 

    कमी

    • कुछ यूजर्स का कहना है, कि कूलर काफी आवाज करता है।
    03
  • Livpure Coolmist Personal Air Cooler-48 L With 12'' Fan, Anti-Bacterial Honeycomb Pad, Ice Chamber And 2 Year Warranty On Motor (White Colour),170 Watts

    लिवप्योर का यह एयर कूलर 170 वाट बिजली की खपत करता है और इसे बिजली जाने पर इन्वर्टर पर भी चलाया जा सकता है। इसमें 12 इंच का बड़ा पंखा मिलता है, जो 21 फीट तक की दूरी तक हवा फैक सकता है, जो पूरे कमरे में फैल जाती है। अगर कूलिंग बढ़ानी है, तो इस Cooler Fan में अलग से आइस चैम्बर मिलता है, जिसमें बर्फ डाली जाती है और वो बर्फ पानी को ठंडा कर देती है, जिससे ज्यादा ठंडी हवा मिल सकती है। कूलर के चारों साइड में मल्टीडायरेक्शन घूमने वाले पहिए दिए गए हैं, जो कूलर को पोर्टेबल बनाते हैं, जिस वजह से कूलर को एक रूम से दूसरे में शिफ्ट किया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: लिवप्योर
    • मॉडल: COOLMIST-48L
    • कूलर का टाइप: पर्सनल
    • कलर: व्हाइट और ब्लू 
    • मटेरियल: प्लास्टिक

    खासियत

    • कूलर के अंदर धूल-मिट्टी न जाए उसके लिए डस्ट फिल्टर लगा हुआ मिलता है। 
    • फैन स्पीड को नॉब की मदद से एडजस्ट किया जा सकता है। 

    कमी

    • कुछ यूजर्स को वाटर लीकेज की दिक्कत लगी।
    04
  • Symphony Diet 12T Personal Tower Air Cooler for Home with Honeycomb Pad, Powerful Blower, i-Pure Technology and Low Power Consumption (12L, White)

    इस सिम्फनी एयर कूलर की डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट है, यानि यह घर में आसानी से फिट हो सकता है और कम जगह भी घेरता है। यह 12 स्क्वेर मीटर एरिया को तेजी से ठंडा करने के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसका कूल फ्लो डिस्पेंसर बेहतर कूलिंग देने के काम आता है, जिसकी मदद से पानी कूलर की हर साइड (जहां पैड्स है) वहां सामान्य रूप से वितरित हो जाता है। यह कूलर AC के मुकाबले 10% ज्यादा बिजली की बचत कर सकता है। यह टावर Air Cooler पावरफुल ब्लोअर के साथ मिलता है, जो हवा को तेज प्रेशर से फैक सकता है। इस सिम्फनी कूलर में पानी भरने के लिए इनलेट दिया है और पानी को आसानी से बाहर निकालने के लिए आउटलेट प्लग दिया है, जिसे खोलते ही पानी अपने आप निकल जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: सिम्फनी
    • मॉडल: ‎Diet 12 T-cr
    • कूलर का टाइप: टावर
    • कलर: व्हाइट और ब्लू 
    • मटेरियल: प्लास्टिक

    खासियत

    • i-pure तकनीक: यह एक तरह का मल्टीस्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम है, जो हवा को प्यूरिफाई करता है और हवा से डस्ट, एलर्जी और अन्य पॉल्यूटेंट्स को निकाल सकता है। 
    • कूलर में पानी की मात्रा दिखाने के लिए वाटल लेवल इंडीकेटर दिया है। 

    कमी

    • कुछ यूजर्स को वाटर पंप के फंक्शन्स में दिक्कत लगी।
    05

                           

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • इनडोर कूलर क्या होता है?
    +
    इनडोर कूलर उन्हें कहा जाता है, जो घर के अंदर रखे जाते हैं और उन्हें खिड़की फ्रेम में सेट नहीं करना होता है। Home Cooler आमतौर पर कॉम्पैक्ट डिजाइन और पोर्टेबल होते हैं, जो घर के अंदर कम जगह घेरते हैं और इधर-उधर शिफ्ट भी किए जा सकते हैं।
  • क्या डेजर्ट कूलर को इनडोर कूलर कहा जा सकता है?
    +
    नहीं, डेजर्ट कूलर को विंडो में फिट किया जाता है और ये घर के अंदर नहीं फिट किए जाते हैं, इसलिए ये इनडोर कूलर नहीं होते हैं। डेजर्ट कूलर को आउटडोर कूलर की श्रेणी में रखा जाता है।
  • घर में इनडोर कूलर को कहां लगाना चाहिए?
    +
    घर के अंदर Best Cooler को अगर खिड़की या फिर दरवाजे के पास रखते हैं, तो कमरे में बेहतर वेंटीलेशन बना रहेगा, जिससे अच्छी कूलिंग सुविधा मिल सकती है।
  • इनडोर और आउटडोर एयर कूलर में क्या अंतर है?
    +
    इनडोर कूलर उन्हें कहा जाता है, जो घर, ऑफिस या फिर अन्य जगहों के अंदर फिट होकर कूलिंग दे सकते हैं। साथ ही पोर्टेबल होने की वजह से इन्हें आसानी से शिफ्ट किया जा सकता है। वहीं, आउटडोर कूलर खिड़की के फ्रेम पर फिट होते हैं या फिर उन्हें बालकनी जैसी खुली जगह में रख कर इस्तेमाल किया जाता है।