₹7,000 से कम कीमत वाले Air Coolers, जो दे सकते हैं आपको इस भीषण गर्मी से राहत

यहां हम आपको ₹7,000 से कम कीमत में मिलने वाले Air Cooler की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनमें आपको एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स, 4 स्विंग तकनीक और शक्तिशाली मोटर मिलेगी, जिससे आप किफायती कीमत पर गर्मियों में ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं।
7000 से कम कीमत वाले एयर कूलर
7000 से कम कीमत वाले एयर कूलर

क्या आप भी भीषण गर्मी से राहत पाना चाहते हैं और कम बजट में एक बढ़िया एयर कूलर ढूंढ रहे हैं? तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि यहां आपको ₹7,000 से भी कम कीमत वाले एयर कूलर के विकल्पों की जानकारी हमने दी है। इन किफायती दामों पर मिलने वाले Room Coolers से आप एसी जैसी ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं, क्योंकि इनमें से कुछ में आपको आइस चैंबर की सुविधा मिलती है, जिसमें आप बर्फ के टुकड़ों को रखकर हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं। वहीं इसमें हाई डेंसिटी और एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे मिलते हैं, जो ना केवल ज्यादा पानी सोखकर हवा को ठंडा करते हैं, बल्कि हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को भी खत्म करते हैं जिससे आप शुद्ध ठंडी हवा पा सकते हैं। इसके अलावा ये कूलर इन्वर्टर कंपैटिबल  है यानी आप बिजली कटने के बाद भी इन कूलर का इस्तेमाल इन्वर्टर की मदद से कर सकते हैं। नीचे आप इन एयर कूलर के विकल्पों को देख सकते हैं।

₹7,000 से कम कीमत में सही एयर कूलर कैसे चुनें?

अगर आपका बजट ₹7,000 तक है और आप एक अच्छा एयर कूलर खरीदना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

  • वाटर टैंक - सबसे पहले कूलर का वाटर टैंक देखना चाहिए। ₹7,000 की रेंज में आपको कम से कम 30–50 लीटर की टंकी वाला कूलर आराम से मिल जाता है और छोटे व मध्यम आकार के कमरों के लिए यह बेहतर रहता है, क्योंकि इसमें बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती और लंबे समय तक ठंडी हवा मिलती रहती है।
  • एयर थ्रो डिलीवरी - आपको कूलर लेने से पहले एयर थ्रो और एयर डिलीवरी देखनी चाहिए कि कितनी है। अगर कमरे का साइज बड़ा है, तो ऐसा कूलर चुनना चाहिए जिसकी हवा दूर तक पहुंचे।
  • इन्वर्टर कंपैटिबल - वहीं इनवर्टर कम्पैटिबिलिटी भी बहुत जरूरी फीचर है, खासकर गर्मियों में जब बिजली कटने की समस्या होती है, तो इनवर्टर पर चलने वाला कूलर काफी काम आता है क्योंकि यह कम बिजली खर्च करता है और लंबे समय तक आरामदायक कूलिंग देता है।

बता दें कि कूलर चुनते समय इन तीनों बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ₹7,000 के बजट में भी आपको इन फीचर्स के साथ शानदार कूलिंग वाले कूलर आसानी से मिल सकते हैं।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Kenstar Pulse 20 Litre Table Top Cooler

    केनस्टार का यह एयर कूलर 20 लीटर क्षमता के साथ आता है, जो छोटे कमरों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसमें 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं जिससे आप हवा की गति को तीन अलग-अलग मोड में बदल सकते हैं। इसमें कोलैप्सिबल लूवर लगे मिलते हैं यानी अगर आप कूलर का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो यह अपने आप बंद हो जाते हैं जिससे कूलर के अंदर मच्छर या गंदगी नहीं जाती है। इस Kenstar कूलर में आपको अलग से वाटर इंलेट लगा मिलता है, जिसमें आप सीधा पानी का पाइप डालकर पानी भर सकते हैं। इस रूम कूलर में आपको आइस चैंबर लगा मिलता है जिसमें आप बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़ों को रखकर हवा को एसी जैसा ठंडा कर सकते हैं। इसमें वाटर इंडिकेटर लगा होता है जिससे आप देख सकते हैं कि कूलर में कितना पानी मौजूद है। इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स पानी को ज्यादा से ज्यादा सोखकर हवा को ठंडा करने में मदद करते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Kenstar Pulse
    • क्षमता - 20 लीटर 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - पावरफुल एयर थ्रो
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 2100 क्यूबिक फीट पर मिनट

    खूबियां

    • इस एयर कूलर में कैस्टर व्हील्स लगे होते हैं, जिससे कूलर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर खिसकाना काफी आसान होता है।
    • इसमें शक्तिशाली मोटर इन-बिल्ट है, जो लंबे समय तक चलने पर भी शानदार प्रदर्शन करता है और तेज ठंडक प्रदान करने में सहायक होता है।

    कमी 

    • इस कूलर को लेकर अभी तक यूजर्स ने कोई शिकायत नहीं की है।
    01
  • HAVAI Arizona 9 Personal Air Cooler

    यह HAVAI एयर कूलर 25 लीटर क्षमता के साथ आता है, जिसे आप छोटे कमरे या लिविंग एरिया के लिए उपयोग कर सकते हैं। इसमें 9 इंच की ब्लेड्स लगी होती है, जो हवा को तेज करने में मदद करती है जिससे ज्यादा ठंडी हवा लगती है। इसमें 2600 RPM स्पीड के साथ आने वाली मोटर लगी है, जो लंबे समय तक चलने पर भी लगातार तेज हवा देती है। इसमें 3 साइड हनीकॉम्ब पैड्स लगे हैं, जो पानी को सोखकर हवा को ठंडा करने में मदद करते हैं। वहीं इनमें 5 फीट तक एयर थ्रो करने की क्षमता होती है, जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी कूलर की तेज हवा लगती है। इसमें हवा की गति और पंप के विकल्प को बदलने की सुविधा मिलती है, जिसे आप अपनी सुविधा अनुसार बदल सकते हैं। इसमें मॉइश्चराइस्ड वर्टिकल लूवर लगे होते हैं, जिससे कूलर के अंदर नमी नहीं रहती है और गंदगी भी नहीं जाती है। इसमें वाटर इंडिकेटर लगा हुआ है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी बचा हुआ है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - HAVAI Arizona
    • क्षमता - 25 लीटर 
    • मटेरियल - PP
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - पोर्टेबल
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 2200 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • आइटम का वजन - 5.7 किलोग्राम 

    खूबियां

    • यह वजन में काफी हल्का होता है जिससे इसे उठाना काफी आसान होता है।
    • इसमें कैस्टर व्हील्स लगे होते हैं जिससे कूलर को खिसकाना आसान होता है। 

    कमी 

    • इस एयर कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Symphony Ice Cube 40XL Room Air Cooler

    सिम्फनी का यह एयर कूलर मध्यम आकार के कमरों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें 37 लीटर का वाटर टैंक मिलता है, जिसमें आप एक बार में काफी पानी भर सकते हैं और लंबे समय तक कूलिंग पा सकते हैं। इसमें CFD हनीकॉम्ब पैड्स लगे हैं, जो ज्यादा पानी सोखकर ठंडी हवा करने में मदद करते हैं। इस Symphony कूलर में लगे वाटर इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी जमा है। इसमें लगे पावरफुल फैन तेज हवा फैंकते हैं जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। यह कूलर नॉइज ऑपरेशन के साथ काम करता है यानी चलते समय यह बहुत कम शोर करता है, जिससे आप आरामदायक नींद सो सकते हैं। यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी बिजली कटने पर भी आप इस कूलर को इन्वर्टर पर चला सकते हैं और बिना रुकावट ठंडी हवा पा सकते हैं। यह एयर कूलर कम बिजली खपत के साथ अधिक ठंडी हवा प्रदान करते हैं।   

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Symphony Ice Cube
    • क्षमता - 37 लीटर 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • कलर - सफेद और नीला
    • विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 730.9 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • आइटम का वजन - 7.8 किलोग्राम

    खूबियां

    • आप इस एयर कूलर को आप घर के अंदर और बाहर दोनों जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। 
    • इसमें हैवी ड्यूटी कैस्टर व्हील्स लगे हैं, जिससे कूलर को एक जगह से दूसरे जगह रखना आसान होता है। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने अभी तक इस एयर कूलर में कुछ खास कमी नहीं बताई है।
    03
  • Livpure Zencool Personal Air Cooler

    लिवप्योर का यह एयर कूलर 48 लीटर क्षमता के साथ आता है, जो बड़े कमरों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस कूलर में लगी मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन के साथ आती है, जिसमें मोटर के जलने या गर्म होने पर यह Livpure कूलर को अपने आप बंद कर देता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स लगे हैं, जो पानी को ज्यादा से ज्यादा सोखता है और हवा को ठंडा करता है। वहीं एंटी-बैक्टीरियल तकनीक हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करता है जिससे हवा शुद्ध होती है। यह इन्वर्टर कंपैटिबल कूलर है जिसे आप बिजली जाने के बाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें हाई एयर डिलीवरी मिलती है, जो हवा को तेजी से फैंकता है जिससे कमरा जल्दी ठंडी होता है। इसमें 13 इंच की ब्लेड्स लगी होती है, जो हवा को तेज बनाता है जिससे जल्दी ठंडक मिलती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Livpure Zencool
    • क्षमता - 48 लीटर 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - वाटर इंडिकेटर 
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 250 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • आइटम का वजन - 12 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें 4 वे लूवर लगे होते हैं, जो हवा को हर दिशा में फैलाते हैं जिससे हर कोने में ठंडी हवा मिलती है। 
    • इसमें मल्टी-डायरेक्शनल व्हील्स लगे होते हैं, जिससे इसे घुमाना आसान होता है। 

    कमी 

    • इस एयर कूलर को लेकर अभी अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Bajaj PX97 Torque New 36L Personal Air Cooler For Home

    बजाज का यह एयर कूलर 36 लीटर वाटर टैंक के साथ आता है जिसमें आपको बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसकी लंबी एयर थ्रो क्षमता होती है, जो दूर तक ठंडी हवा फैलाने में सक्षम है। इससे दूर बैठे व्यक्ति को भी ठंडी हवा लगती है। इस एयर कूलर में वाटर इंडिकेटर लगा होता है जिसमें आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी मौजूद है, ताकि आप पानी खत्म होने से पहले टैंक को भर सकें। इस Bajaj कूलर में 4 वे तकनीक शामिल है यानी कूलर की हवा कमरे में चारों तरफ फैलती है जिससे कमरे का हर कोना ठंडा हो सकता है। इसमें 3 स्पीड कंट्रोल शामिल है जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसमें लगे कैस्टर व्हील्स कूलर को खिसकाने में आसानी देते हैं जिससे आप अकेले भी कूलर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर सकते हैं। इस कूलर का डिजाइन भी काफी आकर्षक है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bajaj PX97 Torque
    • क्षमता - 36 लीटर 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - कैस्टर व्हील्स
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1177 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • आइटम का वजन - 8700 ग्राम

    खूबियां

    • यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है जिसे आप बिजली कटने पर भी उपयोग कर सकते हैं। 
    • इसका पोर्टेबल डिजाइन इसे कम जगह में भी आसानी से फिट होने योग्य बनाता है। 

    कमी 

    • इस एयर कूलर में फिलहाल अमेजन यूजर को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    05

₹7,000 के अंदर मिलने वाले एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने ₹7,000 से कम कीमत वाले 5 एयर Coolers की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है। 

मॉडल्स नाम 

वाटर टैंक क्षमता 

एयर फ्लो 

खास फीचर्स

Kenstar Pulse

20 लीटर 

2100 मीटर क्यूब घंटे

3 स्पीड कंट्रोल, वाटर इंडिकेटर, हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स

HAVAI Arizona

25 लीटर 

2200 मीटर क्यूब घंटे

9 इंच की ब्लेड्स, 5 फीट तक एयर थ्रो,मॉइश्चराइस्ड वर्टिकल लूवर

Symphony Ice Cube

37 लीटर 

730.9 मीटर क्यूब घंटे

CFD हनीकॉम्ब पैड्स, नॉइज ऑपरेशन, इन्वर्टर कंपैटिबल

Livpure Zencool

48 लीटर 

250 मीटर क्यूब घंटे

ओवरलोड प्रोटेक्शन, एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स, मल्टी-डायरेक्शनल व्हील्स

Bajaj PX97 Torque

36 लीटर 

1177 मीटर क्यूब घंटे

4 वे तकनीक, इन्वर्टर कंपैटिबल, पोर्टेबल डिजाइन

इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या ₹7000 से कम के एयर कूलर बड़े कमरों के लिए उपयुक्त हैं?
    +
    आमतौर पर, इस बजट के कूलर छोटे से मध्यम आकार के कमरों के लिए बेहतर होते हैं।
  • एयर कूलर में बिजली की खपत कितनी होती है?
    +
    एयर कूलर AC की तुलना में काफी कम बिजली खपत करते हैं, आमतौर पर 100-200 वॉट प्रति घंटा, जो उन्हें किफायती बनाता है।
  • क्या ₹7000 के कूलर में इन्वर्टर कम्पैटिबिलिटी होती है?
    +
    हां, कई मॉडल इन्वर्टर कम्पैटिबल होते हैं, जो बिजली जाने पर भी काम करते हैं।