कम बिजली खपत के साथ इन्वर्टर पर चलने वाले Air Coolers: बिजली कटने पर भी देगें ठंड़ी हवा

कम बिजली खपत वाले Air Cooler इन्वर्टर पर आसानी से चल सकते हैं और पावर कट के दौरान भी कूलिंग देते हैं। लगभग 100 से 250 वॉट की खपत और ठंडा-ठंडा कूलिंग सिस्टम इन्हें ऊर्जा दक्ष और घरेलू उपयोग के लिए उपयुक्त बनाता है।
इन्वर्टर के साथ कम बिजली खपत वाले एयर कूलर
इन्वर्टर के साथ कम बिजली खपत वाले एयर कूलर

गर्मी के मौसम में लगातार कूलिंग पाने के लिए ऐसे कूलर की जरूरत होती है जो बिजली जाने पर भी काम कर सकें। इसी कारण कम बिजली खपत वाले कूलर्स को इन्वर्टर के साथ उपयोग करना एक बढ़िया समाधान माना जाता है। आमतौर पर Air Coolers की बिजली खपत एयर कंडीशनर की तुलना में काफी कम होती है, जिससे ये इन्वर्टर पर आसानी से चल सकते हैं। ऐसे कूलर्स में पंखा और पानी वाला कूलिंग सिस्टम होता है, जो कम वॉटेज पर भी हवा को ठंडा करने में मदद करता है। Kenstar, Bajaj, Crompton, Orient और Havells के कई मॉडल्स में लगभग 100 से 250 वॉट तक की बिजली खपत होती है, जो घरेलू इन्वर्टर पर चलाने के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इसके अलावा बड़े पानी टैंक और बेहतर एयरफ्लो वाले मॉडल लंबे समय तक ठंडी हवा दे सकते हैं, जिससे पावर कट के दौरान भी आराम बना रहता है। 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया इन्वर्टर पर चलने वाले एयर कूलर मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Kenstar MAHA KOOL HC 90 L Desert Air Cooler

    गर्मी में जब कूलिंग लगातार चाहिए और कमरे के साथ बड़े हॉल या खुले एरिया को भी ठंडा करना हो, तब Kenstar का यह एयर कूलर काम आता है। इसकी बड़ी 90 लीटर टंकी लंबे समय तक पानी भरने की जरूरत कम कर देती है, जिससे बार-बार ध्यान देने की परेशानी नहीं रहती। यह Inverter पर भी चल सकता है, इसलिए बिजली जाने पर भी राहत मिलती रहती है। इसमें हाई स्पीड फैन और ट्रबो फैन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो हवा को तेज गति से दूर तक भेजती है। लगभग 50 फीट तक एयर थ्रो होने की वजह से यह बड़े कमरे या खुले एरिया में भी असरदार कूलिंग देता है। 3-साइड हनीकॉम्ब पैड और Quadra Flow सिस्टम हवा को ज्यादा ठंडा और नम बनाए रखते हैं। चारों दिशा में हवा फैलाने के लिए इसमें 4-वे स्विंग दिया गया है, जिससे कूलिंग हर कोने तक पहुंचती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Kenstar MAHA KOOL
    • मटेरियल - PP
    • माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर - बिल्ट-इन व्हील्स
    • फ्लोर एरिया - 3.83 स्क्वायर फीट
    • आइटम का वजन - 19 किलोग्राम

    खूबियां

    • कम बिजली खर्च के लिए 5-स्टार रेटिंग और मोटर व पंप पर 5 साल की वारंटी 
    • ज्यादा पानी सोखने की क्षमता के साथ में बढ़िया कूलिंग के लिए हनीकॉम्ब पैड्स

    कमी

    • कूलर का एयरफ्लो थोडा कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Bajaj DMH90 Neo 90L Desert Air Cooler

    Bajaj के इस एयर कूलर का सबसे बड़ा फायदा इसका 90 फीट तक का एयर थ्रो है, जिससे दूर तक बैठा व्यक्ति भी ठंडी हवा महसूस कर सकता है। इसमें 90 लीटर की बड़ी पानी की टंकी दी गई है, जिसमें आप एक बार पानी भरके पूरे दिन ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं। साथ में बड़ा आइस चैंबर भी मिलता है, जिसमें बर्फ डालकर कूलिंग को और तेज किया जा सकता है। 3-साइड हनीकॉम्ब पैड हवा को ज्यादा ठंडा और ताजा बनाए रखने में मदद करते हैं। इस Home Cooler की ट्रबो टेक्नोलॉजी के कारण हवा का प्रवाह तेज रहता है, जबकि 4-वे स्विंग से कूलिंग पूरे कमरे में बराबर फैलती है। यह इन्वर्टर पर भी आसानी से चल जाता है, इसलिए बिजली कटने पर भी राहत बनी रहती है। लंबे इस्तेमाल के लिए इसमें मजबूत पंप दिया गया है और कुल मिलाकर यह बड़े स्पेस के लिए एक बढ़िया विकल्प बनकर सामने आता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Bajaj DMH90 Neo
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर - एडजस्टेबल स्पीड
    • फ्लोर एरिया - 650 स्क्वायर फीट
    • आइटम का वजन - 17.4 किलोग्राम

    खूबियां

    • ठंडी के साथ में साफ हवा के लिए एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल मास्टर
    • पंप को माइस्चर से बचाते हुए लंबा चलाने के लिए ड्यूरामरिन पंप

    कमी

    • कूलर चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Crompton Ozone 75 Litres Desert Air Cooler for Home

    हर कूलर सिर्फ हवा देता है, लेकिन यह एयर कूलर थोड़ा अलग तरीके से काम करता है क्योंकि इसमें लगातार और लंबे समय तक कूलिंग पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। 75 लीटर की बड़ी टंकी के साथ यह Crompton कूलर बार-बार पानी भरने की परेशानी कम कर देता है, और ऑटो-फिल फीचर होने से पानी खुद भरता रहता है, जिससे कूलिंग बिना रुके चलती रहती है। इसकी एयर डिलीवरी लगभग 4200 CMH तक बताई गई है, जो बड़े कमरे या हॉल में भी लंबी दूरी तक बढ़िया हवा देती रहती है। 4-वे एयर फ्लो की वजह से हवा एक दिशा में नहीं बल्कि पूरे कमरे में फैलती है। हाई डेंसिटी Honeycomb Pad और आइस चैंबर मिलकर हवा को ज्यादा ठंडा बनाने में मदद करते हैं, खासकर जब गर्मी ज्यादा हो। 190 वॉट पर चलने वाला यह कूलर इन्वर्टर पर भी काम कर सकता है, इसलिए बिजली जाने पर भी राहत बनी रहती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Crompton Ozone 75
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर - 75
    • फ्लोर एरिया - 490 स्क्वायर फीट
    • आइटम का वजन - 14.5 किलोग्राम

    खूबियां

    • बड़े साइज के लगभग 490 स्क्वायर फीट के रूम को ठंडी हवा देने की क्षमता
    • ज्यादा गर्मी के समय ऑइस चैंबर में बर्फ डालकर ठंडी हवा का मजा

    कमी

    • कूलर से थोडी गंदी स्मैल आने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Orient Electric Durachill 40 L Portable Air Cooler For Home

    हर घर में बहुत बड़ा कूलर जरूरी नहीं होता, खासकर जब कमरा छोटा हो या जगह सीमित हो। Orient का यह 40 लीटर ऐसा ही एक कॉम्पैक्ट कूलर है, जो छोटे कमरे में आराम से फिट हो जाता है और जरूरत के हिसाब से कूलिंग देता है। इसमें Aerofan तकनीक दी गई है, जिससे लगभग 2100 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा तक हवा मिलती है। 3-साइड हनीकॉम्ब पैड ज्यादा पानी रोककर हवा को थोड़ा ज्यादा ठंडा बनाते हैं, इसलिए गर्मी में भी आराम बना रहता है। चारों तरफ स्विंग की वजह से हवा एक दिशा में नहीं बल्कि पूरे कमरे में फैलती है। साथ ही इस Air Cooler में 3 स्पीड विकल्प दिए गए हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार हवा कम या ज्यादा कर सकते हैं। यह इन्वर्टर पर भी चल जाता है, इसलिए बिजली जाने पर भी कूलिंग बंद नहीं होती। ऊपर से इसके लूवर बंद हो जाते हैं, जिससे इस्तेमाल न होने पर धूल अंदर नहीं जाती। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Orient Durachill 40L
    • मटेरियल - PP
    • माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर - पोर्टेबल
    • फ्लोर एरिया - 200 स्क्वायर फीट
    • आइटम का वजन - 8 किलोग्राम

    खूबियां

    • हवा की गति को लो, मीडियम और हाई स्पीड पर सेट करने के लिए नॉब
    • कमरे के किसी भी कोने में कूलर को सेट करने के लिए 360 डिग्री घूमने वाले कास्टर व्हील्स

    कमी

    • कूलर की पंखडी कमजोर होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Havells KoolStorm 95 L Desert Air Cooler for Home

    इस Havells कूलर की 95 लीटर की टंकी एक बार पानी भरने पर लंबे समय तक चलती है, जिससे आप दिन-रात ठंडी हवा पा सकते हैं। ऊपर से XXL आइस चैंबर दिया गया है, जिसमें बर्फ डालकर ज्यादा गर्मी में भी राहत बनी रहती है। इसमें 3 साइड Chill Drip तकनीक दी गई है, जहां बर्फ वाला पानी सीधे पैड पर गिरता है, जिससे कूलिंग तेज और ज्यादा असरदार हो जाती है। हनीकॉम्ब पैड में बैक्टीरिया को कम करने वाली कोटिंग भी दी गई है, जिससे हवा थोड़ी साफ महसूस होती है। इसका एयर फ्लो इतना मजबूत है कि बड़े कमरे या ऑफिस में भी आराम से काम करता है। बेड हाइट Airflow डिजाइन की वजह से हवा सीधे उस स्तर पर आती है जहां आप बैठे या लेटे होते हैं। कम बिजली खपत के साथ में यह यह इन्वर्टर पर भी अच्छे से काम करता हैं, इसलिए बिजली जाने पर भी कूलिंग बनी रहती है। नीचे लगे पहियों से इसे आसानी से इधर-उधर ले जाया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Havells KoolStorm 95L 
    • मटेरियल - ABS प्लास्टिक
    • माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर - एडजस्टेबल स्पीड, पोर्टेबल
    • फ्लोर एरिया - 452 स्क्वायर फीट
    • आइटम का वजन - 17 किलोग्राम

    खूबियां

    • दूषिक हवा को कम करने वाला बैक्टीरिया शिल्ड टेक्नोलॉजी के साथ 3 साइड हनीकॉम्ब पैड्स
    • हर दिशा में जाने वाले मल्टी-डायरेक्शनल कास्टर व्हील्स

    कमी

    • एयर कूलर को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है। 
    05

तुलना: कम बिजली खपत वाले इन्वर्टर एयर कूलर मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए Inverter वाले Air Cooler मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

टैंक क्षमता

खास फीचर्स

Kenstar MAHA KOOL

90 लीटर

हाई स्पीड फैन और ट्रबो फैन टेक्नोलॉजी, 50 फीट तक एयर थ्रो, Quadra Flow सिस्टम

Bajaj DMH90 Neo

90 लीटर

बड़ा आइस चैंबर, 3-साइड हनीकॉम्ब पैड, 4-वे स्विंग

Crompton Ozone 75

75 लीटर

ऑटो-फिल फीचर, एयर डिलीवरी लगभग 4200 CMH, हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड

Orient Durachill 40L

40 लीटर

Aerofan तकनीक, 3-साइड हनीकॉम्ब पैड, लूवर बंद

Havells KoolStorm 95L

95 लीटर

XXL आइस चैंबर, हनीकॉम्ब पैड, बेड हाइट एयरफ्लो डिजाइन

ऐसे ही और लेख पढ़नें के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या एयर कूलर इन्वर्टर पर चल सकते हैं?
    +
    हां, कम बिजली खपत के कारण अधिकांश एयर कूलर इन्वर्टर पर आसानी से चल सकते हैं और बिजली कटने पर भी कूलिंग देते हैं।
  • एयर कूलर की बिजली खपत कितनी होती है?
    +
    टॉप ब्रांडस के ज्यादातर मॉडल्स लगभग 100 से 250 वॉट के बीच बिजली का उपयोग करते हैं, जो इन्वर्टर के लिए उपयुक्त माना जाता है।
  • इन्वर्टर के साथ कूलर क्यों बेहतर माने जाते हैं?
    +
    कम बिजली खपत, आसान कूलिंग तकनीक और लंबे समय तक चलने की क्षमता के कारण ये पावर कट वाले क्षेत्रों के लिए बेहतर विकल्प माने जाते हैं।