क्या आप अपने पुराने कूलर को अपग्रेड करने या एक नया, अधिक कूलिंग करने वाला समाधान ढूंढ रहे हैं? हनीकॉम्ब पैड एयर कूलर आज बाजार में उपलब्ध सबसे उन्नत विकल्पों में से एक हैं। अपनी मधुमक्खी के छत्ते जैसी बनावट के साथ, ये पैड पानी के प्रवाह को अधिकतम करते हैं, जिसकी वजह से अधिक ठंडी और ताजी हवा मिलती है। वहीं, गर्मियों में तपती धूप और उमस से राहत पाने के लिए एयर कूलर एक किफायती और प्रभावी उपाय हैं। ऐसे में Honeycomb Pad के साथ ये आधुनिक Air Cooler अपनी अनूठी तकनीक के कारण पारंपरिक कूलरों से बेहतर शीतलन और दक्षता प्रदान कर सकते हैं। इनमें आपको डेजर्ट कूलरों के विकल्प भी मिलते हैं, जो बड़ी जगह के लिए अच्छे माने जाते हैं। वहीं, छोटी जगह के लिए आप टावर एयर कूलर को देख सकते हैं। सभी के लिए आपको अलग-अलग टैंक क्षमता का भी विकल्प मिलता है। इतना ही नहीं, इस तरह के एयर कूलर विभिन्न कीमतों में भी उपलब्ध हैं, जिस वजह से इन्हें अपने बजट के अनुसार भी लिया जा सकता है।
नीचे देखिए हनीकॉम्ब पैड वाले 5 बढ़िया एयर कूलर के विकल्प-
Kenstar Turbocool XL HC 105 Litre Desert Cooler
इस एयर कूलर में तीन तरफ लगे बेहतरीन नीले हनीकॉम्ब पैड्स कुशल और एकसमान कूलिंग प्रदर्शन देने का काम करते हैं। यह 180 वॉट की बिजली खपत के साथ ऊर्जा कुशल संचालन सुनिश्चित करता है। इसका 31.8 सेमी का बड़ा और शक्तिशाली पंखा हवा के प्रवाह को मजबूत के साथ लगातार बनाए रखता है। इस Kenstar एयर Cooler की क्षमता 105 लीटर है, जिससे आपको बार-बार पानी भरने की भी परेशानी नहीं होगी। इसमें मुड़ने वाले लूवर दिए गए हैं, जिससे आप हवा की संचार अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं और साथ ही इस्तेमाल ना होने पर धूल-मिट्टी अंदर जाने से रोकने के लिए इन्हें बंद भी किया जा सकता है। यह एक डेजर्ट एयर कूलर है, जो बड़ी जगह में ठंडक देने के लिए डिजाइन किया गया है। पावर कट होने पर भी आपको लगातार ठंडी हवा देने के लिए यह इंवर्टर कंपेटिबिटी के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Kenstar
- क्षमता- 105 लीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक
- वॉटेज- 180 वॉट्स
- एयर थ्रो- 15.2 मीटर
- पंखे का आकार- 31.8 सेमी
- कंट्रोल टाइप- नॉब
खूबियां
- हाइड्रो डेंस मेश हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स बेहतरीन ठंडक देने का काम करते हैं।
- डबल बाल बियरिंग मोटर टेक्नोलॉजी प्रदर्शन को शांत, टिकाऊ और शक्तिशाली बनाती है।
- प्रो फोर्स कूलिंग टेक्नोलॉजी पंप को मजबूत और कूलिंग को लंबा बनाने का काम करती है।
कमी
- ग्राहकों द्वारा अभी तक किसी खास समस्या का जिक्र नहीं किया गया है।
01
Crompton Ozone 88 Litres Desert Air Cooler for home
88 लीटर की क्षमता में आने वाला यह क्रॉम्पटन एयर कूलर 4200 CMH की एयर डिलीवरी के साथ बड़ी जगह को आसानी से ठंडा कर सकता है। इसमें पानी की सप्लाई को लगातार बनाए रखने के लिए ऑटो फिल फीचर भी दिया गया है। वहीं, इस Crompton Air Cooler में उच्च घनत्व वाले हनीकॉम्ब पैड्स दिए गए हैं, ताकी पानी के बेहतर प्रवाह के साथ शानदार कूलिंग का अनुभव मिल सके। यह आइस चैंबर के साथ आता है, जिसमें अधिक ठंडक की जरूरत होने पर आप बर्फ के टुकड़ों को डाल सकते हैं। इसकी शक्तिशाली 4-वे एयर डिलीवरी कमरे में तेज और समान रूप से ठंडी हवा फैलाता है, ताकी पूरे कमरे में ठंडक का एहसास मिल सके। यह 490 वर्ग फीट तक के कमरे के लिए उपयुक्त है और बिजली जाने पर इंवर्टर पावर पर भी चलाया जा सकता है। इसमें लगे पहिए एयर कूलर को आसानी से खिसकाने में मदद करते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Crompton
- क्षमता- 88 लीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- स्पेशल फीचर- ऑटो फिल
- फ्लोर एरिया- 490 वर्ग फीट
- मॉडल नाम- ओज़ोन 88
खूबियां
- मोटर ओवरलोड प्रोटक्शन ओवरलोडिंग से बचाकर लंबा जीवनकाल देता है।
- इसके एवरलास्ट पंप में जाम होने की समस्या नहीं होती है, और बेहतर प्रदर्शन मिलता है।
- अधिक ठंडी हवा के लिए आइस चैंबर में बर्फ के टुकड़े डाल सकते हैं।
कमी
- कुछ ग्राहक कूलर से दुर्गन्ध आने की समस्या बताते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Havells 2-in-1 Convertible 80 L Desert Air Cooler for room
यह हैवल्स 2-इन-1 कंवर्टिबल एयर कूलर 80 लीटर क्षमता में आता है, जो कि घरेलू और व्यवसायिक दोनों इस्तेमाल के लिए अच्छा हो सकता है। इसकी खास डिजाइन इसे इस्तेमाल होने पर कूलर और इस्तेमाल ना होने पर पैक करके साइड टेबल की तरह उपयोग में लेने के लिए बनाई गई है। इस Havells डेजर्ट कूलर में बेहतरीन प्रदर्शन, शांत संचालन और लंबा संचालन देने वाली डबल बाल बियरिंग मोटर मिलती है। इसमें बैक्टेरिया शील्ड टेक्नोलॉजी वाले Honeycomb Pads दिए गए हैं, जो कुशल कूलिंग के साथ ही 99.9% तक साफ और स्वस्थ हवा का संचार सुनिश्चित करते हैं। यह 5 पत्तियों वाले टिकाऊ मेटल पंखे के साथ आता है, जो तेजी से घूमते हुए बेहतरीन हवा देता है। वहीं, पंखे की बेड तक आने वाली ऊंचाई आप तक आरामदायक और बेहतरीन हवा पहुंचाती है, ताकी लेटने पर भी अच्छी कूलिंग मिल सके।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Havells
- क्षमता- 80 लीटर
- मटेरियल- एबीएस, PP
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- स्पेशल फीचर- पोर्टेबल, साइलेंट ऑपरेशन
- फ्लोर एरिया- 409 वर्ग फीट
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट
खूबियां
- कूलर को आसानी से घुमाने और खिसकाने के लिए ब्रेक के साथ कास्टर पहिए दिए गए हैं।
- थर्मल ओवरलोड प्रोटक्शन मोटर और पंप को लंबा चलने में मदद करता है।
- पानी की खपत पर नजर बनाए रखने के लिए वॉटर लेवल इंडिकेटर मिलता है।
कमी
- कुछ लोग इससे आवाज आने की शिकायत करते हैं।
03
Symphony Diet 12T Tower Air Cooler
अगर आपको कम जगह में फिट होने वाला एयर कूलर चाहिए, तो सिम्फनी का यह टावर वाला मॉडल अच्छा हो सकता है। यह 12 लीटर की क्षमता में आता है और लंबे आकार के कारण किसी भी कोने में आराम से रखा जा सकता है। इसका शक्तिशाली ब्लोवर फंक्शन तेज और एक सटीक जगह पर आने वाली बेहतरीन हवा प्रदान करता है। इस Symphony ब्रांड के Tower Cooler में बेहतर गति वाली कूलिंग और कुशलता के लिए हनीकॉम्ब पैड्स दिए गए हैं। इसमें कमरे में एकसमान ठंडी हवा फैलाने के लिए ऑटोमैटिक तरीके से इधर-ऊधर घूमने वाला लूवर मिलते हैं। वहीं, इस टावर एयर कूलर की CFD टेक्नोलॉजी पूरे कमरे में एकसमान रूप से बढ़िया ठंडक फैलाती है। यह छोटे कमरे के लिए उपयुक्त है, क्योंकि इसके जरिए करीब 12 वर्ग मीटर का एरिया कवर हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Symphony
- क्षमता- 12 लीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड
- फ्लोर एरिया- 12 वर्ग मीटर
- माउंटिंग टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
खूबियां
- इसमें पानी और बर्फ डालने के लिए बड़ा इनलेट दिया गया है।
- पावरकट होने पर इसे इंवर्टर से जोड़कर भी चला सकते हैं।
- वॉटर लेवल इंडिकेटर से टैंक में मौजूद पानी को बाहर से देख सकते हैं।
कमी
- कुछ ग्राहक पानी लीक होने की समस्या बताते हैं।
04
Orient Electric Tornado 88L Desert Air Cooler for home
ओरिएंट इलेक्ट्रिक ब्रांड के इस 88 लीटर एयर कूलर को किसी बड़ी जगह जैसे हॉल, छत या लिविंग एरिया में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह शानदार कूलिंग और पानी के बेहतर प्रवाह के लिए बेहद घने हनीकॉम्ब पैड्स के साथ आता है। वहीं, इसका 190W की बिजली खपत वाला संचालन ऊर्जा कुशल प्रदर्शन देने का काम करता है। Orient के इस Desert Cooler में 4 कास्टर पहिए लगे हैं, जिनकी मदद से इसे खिसकाना या फिर एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करना आसान हो जाता है। इसमें मिलने वाली ऐरोफैन टेक्नोलॉजी हवा को तेज और दूर तक फेंकती है, जिससे आपको कमरे में बड़ी दूरी पर भी ठंडक का भरपूर एहसास मिल सकता है। यह चारों तरफ घूमने वाले लूवर के जरिए कमरे में हर तरफ एकसमान ठंडी हवा दे सकता है। मौसम या जरूरत के अनुसार इसे तीन अलग-अलग स्पीड पर चलाया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Orient Electric
- क्षमता- 88 लीटर
- मटेरियल- एबीएस
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड
- मॉडल नाम- Tornado
- माउंटिंग टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
खूबियां
- आसानी से पानी भरने के लिए इसमें 2 तरफ वॉटर इनलेट मिलता है।
- इस्तेमाल ना होने पर तार को लपेटकर रखने के लिए कॉर्ड वाइंडर दिया गया है।
- बिजली जाने पर इसे इंवर्टर पावर पर भी चलाया जा सकता है।
कमी
- कुछ लोग अमेजन पर कूलर से पानी लीक होने की शिकायत करते हैं।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखिए अन्य कैटेगरी।
05
बेहतरीन हनीकॉम्ब पैड एयर कूलर मॉडलों की तुलना
एक सही एयर कूलर का चुनाव कमरे के आकार, बजट और अन्य प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। ऐसे में आपके काम को आसान करने के लिए हमने यहां पांचों Cooler For Home मॉडलों की तुलना की है, ताकी आप अपने लिए सबसे अच्छा विकल्प चुन सकें-
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में देखिए ऐसी ही अन्य जानकारियां।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।