गर्मी से राहत पाने के लिए एयर कूलर एक किफायती और प्रभावी विकल्प हैं, और जब बात भरोसेमंद ब्रांड की आती है, तो इसमें अक्सर Crompton का नाम देखने को मिलता है। हम आपके लिए इसी ब्रांड के कुछ बढ़िया एयर कूलर मॉडल्स लेकर आए हैं, जिनकी फीचर्स, खूबियों और कमी तक की जानकारी यहां देखी जा सकती है। बता दें कि, क्रॉम्पटन एक ऐसा ब्रांड है, जो शक्तिशाली, तेज कूलिंग टेक्नोलॉजी, मजबूत बिल्ड और ऊर्जा-कुशल प्रदर्शन वाले Air Cooler के लिए जाना जाता है। इनमें उच्च घनत्व वाले हनीकॉम्ब पैड्स, मच्छरदानी, और साथ ही कुछ में हार्ड वॉटर के लिए उपयुक्त और टिकाऊ रहने वाला खास एवरलास्ट पंप मिलता है। क्रॉम्पटन बजट-अनुकूल एयर कूलर के विकल्प प्रदान करता है, जो गर्मियों के मौसम में आपको कमरे में ठंडी हवा का भरपूर एहसास दे सकते हैं। आप यहां इनके 5 बढ़िया विकल्पों को देख सकते हैं, जो अमेजन पर उपलब्ध हैं-
Crompton के बढ़िया क्षमता और स्पीड वाले Air Cooler मॉडल्स, देखें यहां

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Crompton Ozone 75 Litres Desert Air Cooler for home
यह एयर कूलर 75 लीटर क्षमता में आता है, जिससे आपको कई घंटों तक लगातार ठंडी हवा का एहसास मिल सकता है। इसमें उच्च घनत्व वाले हनीकॉम्ब पैड्स लगे हुए हैं, जो पानी के रिसाव को लगातार बनाए रखते हुए अधिक ठंडी और देर तक हवा देने का काम करते हैं। इस Crompton एयर कूलर में हवा की गति को नियंत्रित करने के लिए 3 स्पीड कंट्रोल फंक्शन दिया गया है। इसका बड़ी क्षमता वाला टैंक ऑटो फिल फीचर से लैस है, जिससे पानी की सप्लाई लगातार बनी रह सकती है और आपको बार-बार टैंक भरने की तकलीफ नहीं उठानी पड़ेगी। यह 4200 m3/hr के शक्तिशाली वायु प्रवाह के जरिए 490 वर्ग फीट तक के कमरे में तेजी से हवा फैलाने में सक्षम है। 4-वे एयर डिलीवरी के साथ यह हवा को चारों तरफ समान रूप से फैलाता है, जिससे आपको हर कोने में ठंडी हवा मिल सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मटेरियल- प्लास्टिक
- माउंटिंग टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
- रंग- सफेद और टील
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- क्षमता- 75 लीटर
- फ्लोर एरिया- 490 वर्ग फीट
- मॉडल नाम- Ozone
- नॉइज लेवल- 38 db
खूबियां
- इसमें मिलने वाला आइस चैंबर अधिक ठंडी हवा के लिए आपको बर्फ डालने की सुविधा देता है।
- ओवरलोड प्रोटक्टर के साथ आने वाली मोटर लंबे समय तक टिकाऊ बनी रह सकती है।
- पावरकट के दौरान इसे इंवर्टर से जोड़कर भी चलाया जा सकता है।
कमी
- कुछ लोगों ने कूलर के पैड से गंध आने की शिकायत की है।
01Ozone Neo Desert Air Cooler 95L
इस एयर कूलर की शक्तिशाली हवा फेंकने की क्षमता 260 वर्ग फीट तक के कमरे को आसानी से ठंडा कर सकती है। यह 95 लीटर क्षमता वाले टैंक के साथ आता है, जो आपको कई घंटों तक ठंडी हवा का अनुभव दे सकता है। इसमें 4-वे एयर स्ट्रीम डिफ्लेक्शन की सुविधा मिलती है, यानी आप कमरे में चारों तरफ हवा के प्रवाह को अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। इस Crompton Cooler में मिलने वाला एवरलास्ट पंप जाम होने की समस्या से बचाव करने के साथ ही हार्ड वॉटर को भी झेल सकता है और कई सालों तक मजबूती के साथ टिका रह सकता है। इसके उच्च घनत्व वाले हनीकॉम्ब पैड्स सामान्य पैड के मुकाबले ज्यादा लंबे समय तक ठंडक और आराम देने का काम करते हैं। यह सुविधाजनक नॉब कंट्रोल फंक्शन के साथ आता है, जिसकी मदद से कूलर की स्पीड के साथ ही पावर को भी नियंत्रित किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- माउंटिंग टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
- रंग- सफेद और टील
- एयर फ्लो क्षमता- 1648 क्यूबिक फीट प्रति मिनट
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- मॉडल नाम- ACGC-OZONENEO95
- फॉर्म फैक्टर- डेजर्ट
- वॉटेज- 190 वॉट्स
- स्पीड की संख्या- 3
खूबियां
- इंवर्टर से जोड़कर पावरकट के दौरान भी कूलर चलाया जा सकता है।
- कास्टर पहियों के साथ इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर रखना आसान रहता है।
- पानी की खपत पर नजर बनाए रखने के लिए वॉटर लेवल इंडिकेटर दिया गया है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने कूलर से आवाज आने की समस्या बताई है।
02Crompton Optimus 100 Litres Desert Air Cooler for home
क्रॉम्पटन ब्रांड का यह 100 लीटर क्षमता वाला डेजर्ट एयर कूलर किसी बड़े हॉल या फिर खुली जगह में ठंडी हवा का एहसास लेने के लिए बढ़िया साबित हो सकता है। इसका 5500 m3/hr रफ्तार वाला शक्तिशाली वायु प्रवाह 650 वर्ग फीट तक की बड़ी जगह में भी ठंडी हवा को दूर तक फेंक सकता है। इस Desert एयर Cooler में पावरकट के दौरान भी बिना रूकावट वाली कूलिंग का अनुभव लेने के लिए इंवर्टर से जोड़ने की सुविधा मिलती है। यह 4-वे पावर एयर डिलीवरी फीचर से लैस है, जिसमें आप कमरे के किसी भी कोने में हवा पाने के लिए इसके लाउवर्स को ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें मिलने वाली ऑटो-फिल और ऑटो ड्रेन वाली सुविधा आपको बार-बार टैंक को भरने की परेशानी से बचाती है और लगातार ठंडी हवा दे सकती है। इसका एवरलास्ट पंप ओवरलोड प्रोटक्शन के साथ आता है, ताकी यह सालों तक अच्छी तरह से काम कर सके।
स्पेसिफिकेशन्स
- मटेरियल- प्लास्टिक
- माउंटिंग टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
- स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड
- रंग- सफेद
- कंट्रोल टाइप- बटन
- क्षमता- 100 लीटर
- फ्लोर एरिया- 650 वर्ग फीट
- मॉडल नाम- ACGC-OPTIMUS100
खूबियां
- कूलर में अलग से बर्फ डालने के लिए बड़ा आइस चैंबर मिलता है।
- घने हनीकॉम्ब पैड्स लंबे समय तक ठंडी हवा का प्रवाह बनाए रखते हैं।
- ह्यूमीडिटी कंट्रोल के साथ उमस वाले दिनों में आरामदायक ठंडक मिल सकती है।
कमी
- कुछ लोगों को कूलर में पानी लीकेज की समस्या हुई है।
03Crompton Zelus DAC Desert Air Cooler- 43L
यह क्रॉम्पटन डेजर्ट एयर कूलर 2350 m3/hr की शक्तिशाली रफ्तार के साथ चलने वाले पंखे के साथ आता है, जिससे आपको कमरे में दूर तक बेहतरीन हवा का एहसास मिल सकता है। इसमें आइस चैंबर भी मौजूद है, जिसमें कूलिंग की जरूरत के हिसाब से बर्फ डालकर आप अधिक ठंडी हवा पा सकते हैं। इस Home Air Cooler में बेहतरीन और लंबे समय तक ठंडक बनाए रखने वाले घने हनीकॉम्ब पैड्स लगे हैं। इसे एवरलास्ट पंप के साथ डिजाइन किया गया है, जो हार्ट वॉटर की मार झेलने के साथ ही बिना जाम की समस्या के कई सालों तक चल सकता है। यह 4-वे एयर डिफ्लेक्शन के जरिए आपको कमरे में अपने मनमुताबिक दिशा में हवा के प्रवाह को घुमाने की अनुमति देता है। इसका वॉटर लेवल इंडिकेटर आपको आसानी से पानी की खपत पर नजर बनाए रखने की सुविधा देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मटेरियल- प्लास्टिक
- माउंटिंग टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
- स्पेशल फीचर- एवरलास्ट पंप, इंवर्टर कंपैटिबल
- रंग- स्लेटी
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- क्षमता- 43 लीटर
- फ्लोर एरिया- 280 वर्ग फीट
- स्पीड की संख्या- 4
खूबियां
- यह आसानी से खिसकने वाले सुविधाजनक कास्टर पहियों के साथ आता है।
- आसान नियंत्रण के लिए इस कूलर में नॉब कंट्रोल फंक्शन दिया गया है।
- ऑटो स्विंग वर्टिकल लाउवर्स हवा को अलग-अलग दिशाओं में फैलाते हैं।
कमी
- कुछ लोगों ने ज्यादा आवाज आने की समस्या बताई है।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।
04Crompton Ozone Royale Desert Air Cooler- 88L
इस 88 लीटर क्षमता वाले डेजर्ट एयर कूलर 3-वे स्पीड कंट्रोल फंक्शन मिलता है, जिसकी मदद से गति को तीन अलग-अलग लेवल पर सेट किया जा सकता है। इसका 88 लीटर क्षमता वाला टैंक ऑटो फिल फीचर से लैस है, जिसकी वजह से टैंक में पानी की सप्लाई लगातार बनी रह सकती है। यह 4-वे एयर डिलीवरी सुविधा के साथ आता है, जिससे आप ठंडी हवा का प्रवाह कमरे की किसी भी दिशा में पा सकते हैं। इसमें 4200 m3/hr के शक्तिशाली रफ्तार के साथ 490 वर्ग फीट तक की जगह में बेहतरीन ठंडी हवा मिल सकता है। इस Crompton एयर Cooler का आइस चैंबर आपको कूलर में अलग से बर्फ डालने की अनुमति देता है, जिसके साथ आपको साधारण पानी के मुकाबले ज्यादा ठंडी हवा मिल सकती है। इसके हाई-डेंसिटी वाले हनीकॉम्ब पैड्स ठंडी हवा का प्रवाह लगातार बनाए रखने के लिए पानी के संचार को लंबा बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मटेरियल- प्लास्टिक
- माउंटिंग टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
- स्पेशल फीचर- एवरलास्ट पंप, ऑटो ड्रेन
- रंग- स्लेटी और सफेद
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- क्षमता- 88 लीटर
- फ्लोर एरिया- 490 वर्ग फीट
- स्पीड की संख्या- 3
खूबियां
- एवरलास्ट पंप हार्ड वॉटर की स्तिथि में भी अच्छी तरह से काम कर सकता है।
- इसमें वॉटर लेवल इंडिकेटर और कास्टर पहियों की सुविधा भी मिलती है।
- यह सुविधाजनक नॉब कंट्रोल पैनल के साथ आता है।
कमी
- कुछ लोगों को गंध आने और पानी लीक करने की समस्या हुई है।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
तुलना: अपने लिए सबसे अच्छा क्रॉम्प्टन एयर कूलर कैसे चुनें?
Crompton Air Cooler चुनते समय, कमरे का आकार, जलवायु (शुष्क या आर्द्र), पानी की टंकी की क्षमता, बिजली की खपत और अतिरिक्त सुविधाएं जैसे इन्वर्टर कंपैटिबिलटी महत्वपूर्ण हैं। बड़े हॉल या बाहरी क्षेत्रों के लिए डेजर्ट कूलर बेहतर कूलिंग प्रदान करता है। हमने यहां विभिन्न मॉडलों की तुलना की है, जिनमें से किसी को भी अपनी जरूरत के अनुसार चुना जा सकता है-
|
मॉडल्स |
क्षमता |
फीचर्स |
|
Crompton Ozone Air Cooler for home |
75 लीटर |
बड़ा आइस चैंबर, 4-वे एयर डिफ्लेक्शन, हनीकॉम्ब पैड्स |
|
Ozone Neo Desert Air Cooler |
95 लीटर |
वॉटर लेवल इंडिकेटर, ऑटो स्विंग, बाल बियरिंग सुविधा |
|
Crompton Optimus Desert Air Cooler |
100 लीटर |
ऑटो फिल और ड्रेन, एवरलास्ट पंप, ह्यूमीडिटी कंट्रोल |
|
Crompton Zelus DAC Desert Air Cooler |
43 लीटर |
4-वे एयर डिफ्लेक्शन, हनीकॉम्ब पैड्स, कास्टर पहिए |
|
Crompton Ozone Royale Desert Air Cooler |
88 लीटर |
ह्यूमीडिटी कंट्रोल, ऑटो ड्रेन, एवरलास्ट पंप |
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर ऐसी ही अन्य जानकारी देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या क्रॉम्प्टन एयर कूलर इन्वर्टर पर चल सकते हैं?+हां, क्रॉम्प्टन के कई आधुनिक एयर कूलर मॉडल इन्वर्टर संगत होते हैं, जिसका मतलब है कि वे बिजली कटौती के दौरान भी घर के इन्वर्टर पर कुशलता से काम कर सकते हैं।
- क्रॉम्प्टन एयर कूलर के लिए कौन से कूलिंग पैड सबसे अच्छे हैं?+क्रॉम्प्टन एयर कूलर के लिए हनीकॉम्ब पैड सबसे अच्छे माने जाते हैं। वे बेहतर कूलिंग दक्षता प्रदान करते हैं, अधिक टिकाऊ होते हैं, और घास/लकड़ी के ऊन पैड की तुलना में कम रखरखाव की आवश्यकता होती है।
- क्रॉम्प्टन एयर कूलर कितने बड़े कमरे को ठंडा कर सकता है?+यह मॉडल पर निर्भर करता है। डेजर्ट कूलर 300-600 वर्ग फुट या उससे अधिक के बड़े कमरों और हॉल के लिए डिजाइन किए गए हैं।
You May Also Like