घर के लिए बढ़िया रेटिंग वाले Air Cooler, जिनकी पावरफुल कूलिंग मिनटों में करेगी कमरे को ठंडा!

लॉन्ग एयर थ्रो तकनीक और हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड वाले ये Air Cooler घर के लिए शानदार हो सकते हैं, जो हवा को अधिक ठंडा कर कमरे की गर्मी को जल्दी खत्म करने में मदद करते हैं। इनमें 26 लीटर से लेकर 90 लीटर वाले एयर कूलर के विकल्प हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत अनुसार चुन सकते हैं।
घर के लिए एयर कूलर
घर के लिए एयर कूलर

आप भी अपने घर के लिए बढ़िया रेटिंग वाला एयर कूलर ढूंढ रहे हैं? तो यहां दिए गए विकल्पों को देख सकते हैं, जिनमें Kenstar, Crompton, V-Guard, Bajaj और Orient ब्रांड शामिल हैं। इन ब्रांड्स के एयर कूलर में आपको एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जो आपको किफायती कीमत में एसी जैसी ठंडी हवा का आनंद दे सकते हैं। इन Home Air Cooler में से कुछ में आपको आइस चैंबर की सुविधा मिलती है, जिसमें आप बर्फ के टुकड़े रख सकते हैं और हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं। इनमें 4 वे एयर डिलीवरी तकनीक शामिल होती है, जो कमरे में कूलर की हवा को चारों तरफ फैलाती है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। इन कूलर में वाटर इंडिकेटर लगा हुआ है, जो आपको दिखाता है कि वाटर टैंक में कितना पानी मौजूद है। वहीं इनमें लगे कैस्टर व्हील्स कूलर को आसानी से खिसकाने में मदद करते हैं। 

ऐसी अधिक जानकारी को पाने के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जाएं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Kenstar TallDe HC 45 L Personal Air Cooler For Home

    केनस्टार का यह एयर कूलर आपके छोटे कमरों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह 45 लीटर टैंक क्षमता के साथ आता है। यह 40 फीट तक की दूरी पर ठंडी हवा फैलाता है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है और दूर बैठे व्यक्ति को भी हवा लगती है। इस Kenstar कूलर की खासियत है कि आप बिजली कटने के बाद इसे अपने घर के इन्वर्टर से जोड़ सकते हैं और लाइट जाने के बाद भी ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं। इसका कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल साइज इसे छोटी जगह में भी आसानी से फिट होने योग्य बनाता है। इस पर्सनल एयर कूलर में डस्ट नेट फिल्टर लगा होता है, जो हवा में मौजूद धूल-मिट्टी को छानकर आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंचता है। इसमें उच्च गुणवत्ता वाले हनीकॉम्ब पैड लगे होते हैं जो ज्यादा पानी सोखते हैं और ठंडी हवा देते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - TallDE HC 45
    • कैपेसिटी - 45 लीटर
    • कलर - सफेद और काला
    • विशेष सुविधा - पोर्टेबल
    • मटेरियल - पॉलीप्रोपाइलीन
    • वजन - 6900 ग्राम 

    खूबियां

    • यह केनस्टार एयर कूलर 73मीटर तक एरिया को आसानी से कवर कर सकता है। 
    • इसमें शक्तिशाली और तेज स्पीड वाले फैन लगे होते हैं, जो कमरे को जल्दी ठंडा कर सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स को अभी तक इस कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Crompton Ozone 75 Litres Desert Air Cooler

    क्रॉम्पटन का यह एयर कूलर 75 लीटर के बड़े साइज में आता है, जिससे यह कूलर लंबे समय तक ठंडी हवा  दे सकता है। इसमें शामिल 4 वे एयर डिफ्लेक्शन तकनीक कमरे में हवा को चारों तरफ फैलाता है, जिससे हवा हर कोने में फैलती है। इस Crompton के Desert Cooler में आपको आइस चैंबर भी मिलता है, जिसमें आप बर्फ को रखकर हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं। इसमें लगे हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड पानी को ज्यादा सोखकर हवा को ठंडा करने में मदद करते हैं। इसमें ऑटो फिल तकनीक शामिल है, जो कूलर टैंक में पानी बहाव को बनाए रखने में मदद करती है। इसमें लगा एवरलास्ट पंप अधिक टिकाऊ होता है। यह कूलर 3 वे एयर डिलीवरी तकनीक से लैस है, जिसमें ठंडी हवा कमरे में हर तरफ फैलती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Crompton Ozone
    • कैपेसिटी - 75 लीटर
    • कलर - सफेद और टील
    • विशेष सुविधा - 4 वे एयर फ्लो
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • वजन - 14500 ग्राम

    खूबियां

    • इस एयर कूलर में वाटर इंडिकेटर लगा होता है जिससे आप देख सकते हैं कि कूलर टैंक में कितना पानी बचा हुआ है। 
    • इस कूलर की मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ काम करती है, जो सर्किट होने पर मोटर को तुरंत बंद कर देता है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन यूजर्स की शिकायत है कि इस कूलर में से बहुत ज्यादा बदबू आती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • V-Guard Airotron 26ltr Personal Air Cooler

    अगर आप भी अपने छोटे कमरे के लिए किफायती कीमत पर कूलर ढूंढ रहे हैं, तो वी-गार्ड का यह कूलर बढ़िया हो सकता है। यह V-Guard कूलर 26 लीटर क्षमता के साथ आता है, जो छोटे कमरे में लंबे समय तक ठंडक प्रदान कर सकता है। इस Air Cooler For Home की एयर फ्लो कूलिंग तकनीक कमरे में हर कोने को ठंडा करती है। इसमें उच्च गुणवत्ता वाले हनीकॉम्ब पैड लगे होते हैं, जो हवा को ज्यादा ठंडा करने में मदद करते हैं। इसकी 9.14 मीटर एयर थ्रो कमरे में दूर तक हवा को फैलात है, जिससे कूलर से दूर बैठे व्यक्ति को भी ठंडी पहुंचती है। यह पॉलीप्रोपाइलीन मटेरियल से बना एयर कूलर है, जो अधिक मजबूत व टिकाऊ माना जाता है। वहीं इसका पोर्टेबल साइज इसे कम जगह में आसानी से फिट होने योग्य बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - V-Guard AIROTRON
    • कैपेसिटी - 26 लीटर
    • कलर - ग्रे
    • विशेष सुविधा - पोर्टेबल
    • मटेरियल - पॉलीप्रोपाइलीन
    • वजन - 8 ग्राम

    खूबियां

    • इसमें कैस्टर व्हील्स लगे होते हैं, जिससे कूलर को एक स्थान से दूसरे तक खिसकाना आसान हो सकता है। 
    • इसकी वाइड वोल्टेज तकनीक 160v से 270v तक वोल्टेज रेंज को आसानी से झेल सकता है।

    कमी 

    • फिलहाल, अमेजन यूजर्स ने इस कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    03
  • Bajaj DMH90 Neo 90L Desert Air Cooler

    बजाज का यह एयर कूलर शानदार कूलिंग प्रदान कर सकता है, क्योंकि इसमें आपको बड़ा आइस चैंबर मिलता है, जिसमें आप बर्फ को रख सकते हैं और एसी जैसी ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं। यह 90 लीटर क्षमता में आता है, जो बड़े कमरों के लिए उपयुक्त माना जाता है। यह Bajaj कूलर 90 फीट तक की दूरी पर भी हवा को फैलाता है, जिससे कमरे में हवा दूर तरह पहुंचती है। इसकी हाई स्पीड कूलिंग तकनीक गर्मी के मौसम में जल्दी कमरा ठंडा करने में मदद करती है। यह एयर कूलर एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल तकनीक वाले हनीकॉम्ब पैड के साथ आता है, जो ना केवल हवा को ठंडा करने में मदद करता है बल्कि हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को भी खत्म करता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bajaj DMH90 Neo
    • कैपेसिटी - 85 लीटर
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • वजन - 17400 ग्राम

    खूबियां

    • इस एयर कूलर को आप बिजली कटने के बाद घर के इन्वर्टर भी चला सकते हैं। 
    • इसमें वाटर इंडिकेटर लगा होता है, जिसमें आप टैंक में मौजूद पानी का पता लगा सकते हैं।

    कमी 

    • इस कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Orient Electric Aerocool 40L Personal Air Cooler

    ओरिएंट का यह एयर कूलर पावरफुल एयर डिलीवरी के साथ आता है, जो हवा को तेजी से फैलाता है ताकि कमरा जल्दी ठंडा हो सके। वहीं इसकी लॉन्ग एयर थ्रो तकनीक कमरे में दूर तक हवा को फैलाती है, जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी ठंडी हवा पहुंचती है। इसमें हनीकॉम्ब पैड अन्य की तुलना में 45% अधिक पानी सोखते हैं और 25% ज्यादा कूलिंग करते हैं। इस Orient कूलर में वाटर इंडिकेटर लगा होता है जिसमें आप देख सकते हैं कि कूलर में कितना पानी मौजूद है। वहीं इस Room Cooler में लगे कैस्टर व्हील्स की मदद से कूलर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेकर जाना आसान हो सकता है। इस कूलर को आप घर के इन्वर्टर से कनेक्ट कर सकते हैं और बिजली कटने के बाद भी ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Orient Aerocool 40
    • कैपेसिटी - 40 लीटर
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर
    • मटेरियल - पॉलीप्रोपाइलीन
    • वजन - 7800 ग्राम

    खूबियां

    • इसमें एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर लगा होता है, जो हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करते आप तक ठंडी व शुद्ध हवा पहुंचता है।
    • यह पावर सेविंग तकनीक से लैस एयर कूलर है, जो कम बिजली खपत के साथ काम करती है। 

    कमी 

    • इस कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    05

घर के लिए एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां ऊपर बताए गए 5 एयर कूलर के बीच तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

कूलर टैंक क्षमता

कूलर प्रकार

अन्य फीचर्स

Kenstar TallDe HC

45 लीटर 

पर्सनल एयर कूलर 

हनीकॉम्ब पैड, हाई स्पीड फैन

Crompton Ozone 

75 लीटर 

डेजर्ट एयर कूलर 

आइस चैंबर, ऑटो फिल तकनीक 

V-Guard Airotron 

26 लीटर 

पर्सनल एयर कूलर  

लॉन्ग एयर फ्लो कूलिंग, वाटर इंडिकेटर

Bajaj DMH90 Neo 

90 लीटर 

डेजर्ट एयर कूलर  

90 फीट एयर थ्रो, इन्वर्टर के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

Orient Electric Aerocool 

40 लीटर 

पर्सनल एयर कूलर 

कैस्टर व्हील्स, पावर सेविंग मोड

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कमरे के आकार के हिसाब से कौन सा एयर कूलर चुनना चाहिए?
    +
    कमरे के आकार के अनुसार कूलर की CFM (क्यूबिक फीट प्रति मिनट) रेटिंग देखें। छोटे कमरों के लिए कम CFM और बड़े कमरों के लिए अधिक CFM वाला कूलर चुनें।
  • एयर कूलर की सफाई कितनी बार करनी चाहिए?
    +
    बेहतर प्रदर्शन और स्वास्थ्य के लिए कूलर के पैड और पानी की टंकी को हर 1-2 सप्ताह में साफ करना चाहिए।
  • क्या एयर कूलर उमस वाली जगहों के लिए उपयुक्त हैं?
    +
    बहुत अधिक उमस वाली जगहों के लिए एयर कूलर उतने प्रभावी नहीं होते क्योंकि वे नमी बढ़ाते हैं। ऐसी जगहों पर एसी बेहतर विकल्प हो सकता है।