क्या आप इस गर्मी में एसी के भारी-भरकम बिल से बचना चाहते हैं, लेकिन फिर भी ठंडी हवा का आनंद लेना चाहते हैं? आइस चैंबर वाले एयर कूलर एक प्रभावी और बजट-अनुकूल विकल्प हो सकते हैं। दरअसल, इनमें बर्फ के टुकड़े डालने के लिए अलग से एक डिब्बे जैसी जगह दी जाती है, जिससे आपको सामान्य पानी वाले कूलर के मुकाबले अधिक ठंडी हवा मिलती है। Ice Chamber भीषण गर्मी के मौसम में एयर कूलर के लिए एक बेहतरीन सुविधा हो सकती है, जो कमरे को बेहतरीन तरीके से ठंडा कर सकता है। हम आपके लिए इसी फीचर से लैस कुछ शानदार Air Cooler के विकल्प लेकर आए हैं, जिन्हें आप इसबार गर्मी में राहत का एहसास पाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें आपको अलग-अलग क्षमता वाले विकल्प मिलते हैं, जिनमें से किसी को भी अपने कमरे के आकार के अनुसार चुना जा सकता है। वहीं, ये सभी इंवर्टर कंपैटिबल भी हैं, यानी बिजली जाने पर इन्हें इंवर्टर पावर भी चला सकते हैं। ये कई अन्य शानदार फीचर्स और फंक्शन से लैस हैं, जिनकी जानकारी आपको यहां देखने को मिलेगी।
इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप नीचे शामिल किए गए विकल्पों को देख सकते हैं-
Kenstar Dominar HC 70 Litre Desert Cooler
70 लीटर क्षमता वाला यह डेजर्ट एयर कूलर बड़ी जगहों में शक्तिशाली और कुशल कूलिंग करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके हाइड्रो-डेंस हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स 50 फीट तक का वायु प्रवाह देने के लिए शानदार क्वाड्रा फ्लो टेक्नोलॉजी के साथ काम करते हैं। इस Kenstar डेजर्ट कूलर में 180 वॉट की बिजली खपत के साथ बेहतर ऊर्जा दक्षता मिल सकती है। इसमें 16 इंच का शक्तिशाली पंखा लगा हुआ है, तो हवा के प्रवाह को तेज और लगातार बनाए रखने में सक्षम है। यह एयर Cooler 3 अलग-अलग स्पीड सेटिंग्स के साथ आता है, जिन्हें आप अपने आराम या फिर मौसम के अनुसार घटा-बढ़ा सकते हैं। भीषण गर्मी वाले दिनों में आपको ठंडक भरा अनुभव देने के लिए इसमें ऊपर की तरफ आइस चैंबर दिया गया है, जिसमें आप बर्फ के टुकड़े डाल सकते हैं। पानी की खपत पर नजर बनाए रखने के लिए यह वॉटर लेवल इंडिकेटर के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Kenstar
- क्षमता- 70 लीटर
- एयर फ्लो- 35 फीट
- पावर- 110 वॉट्स
- स्पीड- 3
- मटेरियल- प्लास्टिक
- प्रोडक्ट वॉरंटी- 1 साल
खूबियां
- डबल बाल बियरिंग मोटर लंबा, टिकाऊ और शक्तिशाली प्रदर्शन सुनिश्चित करती है।
- प्रो-फोर्स कूलिंग टेक्नोलॉजी वाला पंप लंबे और मजबूत प्रदर्शन के लिए डिजाइन किया गया है।
- धूल-मिट्टी को अंदर जाने से रोकने के लिए इसमें पूरी तरह बंद होने वाले लूवर्स मिलते हैं।
कमी
- ग्राहकों द्वारा किसी खास समस्या का जिक्र नहीं किया गया है।
01
FASTRON 36L Air Cooler with Remote and Touch Panel
इस एयर कूलर की उन्नत फाउंटेन कूलिंग टेक्नोलॉजी पानी को समान रूप से पैड पर फैलाते हुए कूलिंग दक्षता में सुधार करती है, जिससे लगातार और ताजा हवा का प्रवाह मिल सकता है। यह इंवर्टर कंपैटिबल है और ऊर्जा कुशल प्रदर्शन दे सकता है, बिजली जाने पर आप इसे इंवर्टर से जोड़कर चला सकते हैं। इसमें 11 इंच का पंखा लगा हुए है, जिसके जरिए तेज कूलिंग वाला उच्च प्रदर्शन देने वाला शानदार वायु प्रवाह मिलता है। इस Room Cooler को हल्के और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। वहीं, एक से दूसरी जगह पर आसानी से खिसकाने के लिए इसमें 4 पहिए भी लगे हुए हैं। यह सुविधाजनक टच पैनल और रिमोट कंट्रोल के साथ आता है, जिनकी मदद से आप कूलर की पावर, स्पीड आदि को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। आप इस कूलर के हवा के प्रवाह को भी अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- FASTRON
- मटेरियल- प्लास्टिक
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट
- स्पेशल फीचर- पोर्टेबल
- कंट्रोल टाइप- रिमोट, टच स्क्रीन
- क्षमता- 36 लीटर
- फ्लोर एरिया- 30 वर्ग फीट
खूबियां
- इसमें ऊपर की तरफ प्रीमियम ग्लास से बना ढक्कन दिया गया है।
- यह ऊपर की तरफ पानी और बर्फ डालने की बड़ी जगह के साथ आता है।
- इसमें मोड बदलने और टाइमर सेट करने जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
कमी
- एक अमेजन ग्राहक ने सही से कूलिंग ना करने की समस्या बताई।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Crompton Ozone 88 Litres Desert Air Cooler for home
क्रॉम्पटन ब्रांड के इस डेजर्ट कूलर में 88 लीटर क्षमता का टैंक मिलता है, जिसकी ऑटो फिल टेक्नोलॉजी पानी की सप्लाई लगातार बनाए रख सकती है। इसका 4-वे एयर डिफ्लेक्शन कमरे में चारों तरफ एकसमान ठंडी हना देने का काम करता है, ताकी पूरा कमरा अच्छी तरह ठंडा हो सके। यह पानी के बेहतर प्रवाह और अधिक कूलिंग के लिए उच्च घनत्व वाले हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है। इस Crompton एयर कूलर में आइस चैंबर भी दिया गया है, ताकी आप गर्म मौसम में अधिक कूलिंग की जरूरत होने पर इसमें बर्फ के टुकड़े डाल सकें। यह Ozone 88 डेजर्ट एयर कूलर 490 वर्ग फीट तक के एरिया को कवर कर सकता है। इसमें डबल बाल बियरिंग मोटर लगी है, जो प्रदर्शन को अधिक मजबूत, लंबा और टिकाऊ बनाती है। वहीं, मोटर ओवरलोड प्रोटक्शन के साथ स्थिर और सुरक्षित संचालन मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Crompton
- मटेरियल- प्लास्टिक
- माउंटिंग टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
- स्पेशल फीचर- ऑटो फिल
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- क्षमता- 88 लीटर
- फ्लोर एरिया- 490 वर्ग फीट
खूबियां
- पंप जाम होने की समस्या से बचाने के लिए यह एवरलास्ट पंप के साथ आता है।
- पावरकट होने पर इसे इंवर्टर से जोड़कर भी चलाया जा सकता है।
- स्पीड और पावर को आसानी से कंट्रोल करने के लिए 2 नॉब दिए गए हैं।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने कूलर से दुर्गन्ध आने की समस्या बताई है।
03
Bajaj DMH90 Neo 90L Desert Air Cooler
बड़ी या फिर खुली जगहों में भी बढ़िया ठंडक देने वाला यह Bajaj डेजर्ट एयर कूलर 90 लीटर की क्षमता वाले टैंक के साथ आता है। यह करीब 90 फीट तक हवा फेंकने में सक्षम है और 5600 CMH के तेज एयरफ्लो के साथ शानदार ठंडी हवा देता है। इस Desert Cooler में उच्च इंसुलेशन वाला ड्यूरामरीन पंप दिया गया है, जो नमी के कारण जल्दी खराब नहीं होता है और लंबा प्रदर्शन देता है। इसका आइस चैंबर आपको बर्फ डालकर अधिक ठंडी हवा लेने की अनुमति देता है। साथ ही, तीन तरफ कूलर मास्टर के साथ मिलने वाले हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स अधिकतन ठंडक सुनिश्चित करते हैं। इसमें एंटी-बैक्टेरियल हेक्साकूल टेक्नोलॉजी वाले पैड्स लगे हैं, ताकी आपको जर्म और बैक्टेरिया से मुक्त साफ हवा मिल सके। इनकी हेक्सागॉनल डिजाइन पानी की कम खपत में ही अधिकतम कूलिंग करती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bajaj
- मटेरियल- प्लास्टिक
- माउंटिंग टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
- स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- क्षमता- 85 लीटर
- फ्लोर एरिया- 650 वर्ग फीट
खूबियां
- इसके 3 स्पीड कंट्रोल की मदद से आप हवा की गति को नियंत्रित कर सकते हैं।
- 4-वे एयर डिफ्लेक्शन पूरे कमरे में समान रूप से ठंडक फैलाता है।
- हवा के बेहतर संचार के लिए यह टर्बो फैन टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
कमी
- कुछ लोगों को इसकी बिल्ड क्वालिटी पसंद नहीं आई है।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में आप अन्य उपकरणों से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
04
Havells KoolFresh 43 L Personal Air Cooler for Room
यह डेजर्ट एयर कूलर हैवल्स ब्रांड का है और 43 लीटर क्षमता में आता है। इसे घर और व्यवसायिक दोनों जगह के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी तेज हवा फेंकने की क्षमता बड़ी जगहों को भी तेजी से ठंडा कर सकती है। इसमें तीन तरफ हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स दिए गए हैं, ताकी पानी के बेहतर प्रवाह के साथ ही अधिक कूलिंग भी मिल सके। यह Havells एयर कूलर शक्तिशाली पंखे के साथ आता है, जो हवा को तेजी से फेंकता है और तेज कूलिंग करता है। इसकी डबल बाल बियरिंग वाली टिकाऊ मोटर डिजाइन प्रदर्शन को बेहतर बनाती है, शोर के स्तर को कम करती है और लंबे समय तक उपयोग के लिए कूलर के जीवनकाल को भी बढ़ाती है। कूलिंग पैड में दी गई बैक्टेरिया शील्ड टेक्नोलॉजी हानिकारक कीटाणुओं से 99.9% तक साफ, सुरक्षित और हेल्दी हवा कमरे में देती है। सुरक्षित इस्तेमाल के लिए यह थर्मल ओवरलोड प्रोटक्शन के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Havells
- मटेरियल- एबीएस, PP
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट
- स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड, पोर्टेबल
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- क्षमता- 43 लीटर
- फॉर्म फैक्टर- डेजर्ट
खूबियां
- चारों दिशाओं में घूमने वाले पहिए इसे खिसकाने में आसान बनाते हैं।
- यह इंवर्टर के साथ भी चलाया जा सकता है और कम वोल्टेज में भी स्थिर प्रदर्शन देता है।
- इसमें धूल और कीड़ों को अंदर जाने से रोकने के लिए पूरी तरह बंद होने वाले लूवर्स दिए गए हैं।
कमी
- कुछ लोग अमेजन पर सही प्रोडक्ट ना मिलने की शिकायत करते हैं।
05
आइस चैंबर के साथ आने वाले एयर कूलर मॉडल्स की तुलना
एक आदर्श बर्फ चैंबर कूलर का चुनाव करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना चाहिए। सबसे पहले, कमरे के आकार के अनुसार Room Cooler की क्षमता (CFM) देखें। दूसरा, पानी की टंकी की क्षमता महत्वपूर्ण है, ताकि आपको बार-बार पानी न भरना पड़े। तीसरा, ऊर्जा दक्षता रेटिंग और बिजली की खपत पर विचार करें। इसके अतिरिक्त, रिमोट कंट्रोल, मल्टी-स्पीड सेटिंग्स, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर और ऑटो-फिल जैसे फीचर्स सुविधा बढ़ा सकते हैं। आखिरी में, आप मॉडलों की तुलना के साथ अपने लिए सबसे अच्छा विकल्प चुन सकते हैं-
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर अन्य कैटेगरी एक्सप्लोर करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।