अगर आप एसी जितना बड़ा खर्चा किए बिना घर के किसी बड़े कमरे, हॉल या फिर लिविंग एरिया के लिए एक किफायती कूलिंग समाधान तलाश रहे हैं! तो डेजर्ट कूलर आपके लिए उपयुक्त हो सकता है। यह शुष्क इलाकों के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसका बड़ा पंखा, शक्तिशाली मोटर और बड़ी टैंक क्षमता बढ़िया कूलिंग प्रदान करती हैं। सामान्य कूलर के मुकाबले ये कई अधिक तेज और शक्तिशाली ठंडी हवा देते हैं, जिससे भीषण गर्मी के लिए भी ये अच्छे माने जाते हैं। आप यहां भारत में मिलने वाले कुछ लोकप्रिय ब्रांड जैसे कि Bajaj, Crompton, Kenstar, Havells आदि के बढ़िया Desert Air Coolers देख सकते हैं। अपने शक्तिशाली प्रदर्शन के साथ ये बड़े एरिया को कवर करते हैं और साथ ही कुछ खास फीचर्स जैसे कि 4-वे एयर एयर डिफ्लेक्शन, लंबे एयर थ्रो के जरिए कमरे में हर तरफ समान व दूर तक ठंडी हवा मिलती है। इनकी मजबूत बॉडी सालों-साल चलने के लिए टिकाऊ साबित हो सकती है। वहीं, सुविधाजनक स्पीड कंट्रोल के जरिए आप मौसम और अपने आराम के अनुसार इनकी गति को भी नियंत्रित कर सकते हैं।
नीचे देखिए भारत में मिलने वाले 5 बढ़िया डेजर्ट कूलर के विकल्प-
Maha Kool HC 90 230 Watt Maha Desert Cooler
इस डेजर्ट एयर कूलर में मिलने वाले तीन तरफ ब्लू हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स 30% ज्यादा बेहतर कूलिंग और 50% तक उच्च पानी का प्रवाह सुनिश्चित करते हैं, जिससे आपको शानदार ठंडी हवा मिल सकती है। यह करीब 230 वॉट बिजली खपत करते हुए ऊर्जा कुशल तरीके से काम करता है। इसमें 45.7 सेमी का बड़ा और शक्तिशाली पंखा लगा है, जो तेज हवा फैलाता है। वहीं, यह Kenstar एयर कूलर सामने से लॉक हो जाने वाले पहिए दिए गए हैं, ताकी यह फर्श पर स्थिर रहे और जरूरत पड़ने पर आसानी से खिसकाया भी जा सके। इसका शानदार डिजाइन इसे घर, व्यवसायिक जैसी अलग-अलग जगहों के लिए उपयुक्त बनाता है। यह वॉटर लेवल इंडिकेटर के साथ आता है, जिसके जरिए आप आसानी से पानी की खपत पर नजर बनाकर रख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Kenstar
- मटेरियल- प्लास्टिक
- टाइप- डेजर्ट
- क्षमता- 90 लीटर
- वॉटेज- 230 वॉट्स
- मोटर वॉरंटी- 5 साल
- प्रोडक्ट वॉरंटी- 1 साल
खूबियां
- पंखे की स्पीड, पावर को कंट्रोल करने के लिए आसान नॉब फंक्शन मिलता है।
- इसकी स्पीड को लो, मीडियम और हाई पर सेट किया जा सकता है।
- आसानी से टैंक में पानी भरने के लिए वॉटर इनलेट भी दिया गया है।
कमी
- ग्राहकों द्वारा किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया गया है।
01
HAVAI Thunder 22+ Desert Cooler
यह डेजर्ट एयर कूलर 75 फीट दूर तक आरामदायक हवा दे सकता है, जिस वजह से बड़े कमरे या हॉल के लिए बढ़िया रहेगा। इसमें लगे पंखे के 22 इंच बड़े ऐरोडायनमिक ब्लेड हर तरफ एकसमान और तेल हवा फैलाते हैं, ताकी कमरे में बैठे सभी लोगों तक ठंडक पहुंचे। HAVAI ब्रांड के इस Air Cooler में हवा के बेहतर प्रवाह के लिए खास गोलाकार आकार वाली ग्रिल डिजाइन मिलती है। यह आसानी से खिसकाने या फिर एक जगह से दूसरी जगह रखने के लिए ब्रेक के साथ आने वाले पहियों से लैस है। इस डेजर्ट एयर कूलर की 100% कॉपर मोटर लंबे जीवनकाल के लिए जानी जाती है, और टिकाऊ प्रदर्शन भी देती है। 150 लीटर क्षमता वाले टैंक के साथ यह एकबार पानी भरने पर करीब 15 घंटे से भी ऊपर चल सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- HAVAI
- मटेरियल- प्लास्टिक
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट
- स्पेशल फीचर- 100% कॉपर मोटर, ऑटो स्विंग
- एयर फ्लो क्षमता- 6000 क्यूबिक फीट प्रति मिनट
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- क्षमता- 150 लीटर
- फ्लोर एरिया- 750 वर्ग फीट
खूबियां
- कूलर का ऑटो स्विंग अपने आप कमरे में चारों तरफ हवा को फैलाता है।
- मोटे और बड़े हनीकॉम्ब पैड्स ठंडक को अधिक असरदार बनाते हैं।
- इसमें पानी भरने के लिए वॉटर इनलेट और देखने के लिए इंडिकेटर भी दिया गया है।
कमी
- अमेजन पर ग्राहकों ने कोई दिक्कत नहीं बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Bajaj DMH90 Neo 90L Desert Air Cooler
85 लीटर की क्षमता में आने वाले इस बजाज डेजर्ट कूलर के जरिए 650 वर्ग फीट तक के एरिया में बढ़िया ठंडी हवा पाई जा सकती है। यह उच्च इंसुलेशन वाले Duramarine पंप के साथ आता है, जो नमी से सुरक्षा देते हुए लंबे समय तक चलने में मदद करता है। इसका आइस चैंबर आपको ज्यादा ठंडक की जरूरत होने पर कूलर में बर्फ के टुकड़े डालने की सुविधा देता है। वहीं, इस Bajaj एयर कूलर में अधिकतम कूलिंग के लिए तीन तरफ हनीकॉम्ब पैड्स और कूलर मास्टर दिया गया है। इसमें एंटी-बैक्टेरियल हेक्साकूल टेक्नोलॉजी वाले पैड्स मिलते हैं, जो बैक्टेरिया, धूल और गंदगी को दूर करके साफ हवा देने का काम करता है। इनका छह कोनों वाला डिजाइन पानी की कम खपत के साथ ज्यादा-से-ज्यादा ठंडक देता है। इसके अलावा टर्बो फैन टेक्नोलॉजी हवा का बेहतर प्रवाह सुनिश्चित करती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bajaj
- मटेरियल- प्लास्टिक
- माउंटिंग टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
- स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड
- एयर फ्लो क्षमता- 5600 क्यूबिक फीट प्रति मिनट
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- क्षमता- 85 लीटर
- फ्लोर एरिया- 650 वर्ग फीट
खूबियां
- 3 स्पीड कंट्रोल के जरिए कूलर की गति को नियंत्रित किया जा सकता है।
- ऑटो स्विंग के साथ 4-वे डिफ्लेक्शन अधिकतम प्रवाह के साथ हवा फैलाता है।
- यह 90 फीट दूर तक तेज हवा फेंकने की क्षमता रखता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को इसकी क्वालिटी मजबूत नहीं लगी है।
03
Havells 2-in-1 Convertible 80 L Desert Air Cooler for room
इस क्रॉम्पटन डेजर्ट एयर कूलर में 75 लीटर की बड़ी क्षमता वाला टैंक मिलता है, जो कई घंटों तक आपको लगातार ठंडी हवा दे सकता है। इसमें उच्च घनत्व वाले हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स दिए गए हैं, तो पानी से संचार को बेहतर बनाते हुए अधिकतम ठंडी हवा देने का काम करते हैं। यह Crompton कूलर 3 स्पीड सेटिंग्स के साथ आता है, जिसकी मदद से इसे लो, हाई और मीडियम पर मौसम के अनुसार चलाया जा सकता है। इसके 75 लीटर वाले टैंक में ऑटो फिल की सुविधा भी मिलती है, जो टैंक में पानी की खपत लगातार बनाए रख सकती है। 4-वे एयर डिलीवरी के साथ आपको कमरे में चारों तरफ एकसमान ठंडी हवा मिलती है। इस Desert Air Cooler की इंवर्टर कंपैटिबिलटी बिजली जाने पर इसे इंवर्टर पावर पर चलाने की अनुमति देती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Crompton
- मटेरियल- प्लास्टिक
- माउंटिंग टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
- स्पेशल फीचर- बड़ा टैंक
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- क्षमता- 75 लीटर
- फ्लोर एरिया- 490 वर्ग फीट
- मॉडल नाम- Ozone
खूबियां
- इसका ओवरलोड प्रोटक्टर मोटर को सुरक्षा और लंबी जीवनकाल प्रदान करता है।
- एवरलास्ट पंप हार्ड वॉटर में भी जाम हुए बिना लगातार काम कर सकता है।
- आइस चैंबर में बर्फ के टुकड़े डालकर ज्यादा ठंडी हवा पा सकते हैं।
कमी
- कुछ ग्राहकों की शिकायत है कि एयर कूलर से दुर्गंध आती है।
04
Crompton Ozone 75 Litres Desert Air Cooler for home
हैवल्स ब्रांड के इस डेजर्ट कूलर की टैंक क्षमता 80 लीटर है, जो घरेलू और व्यवसायिक दोनों तरह के इस्तेमाल के लिए अच्छी रहेगी। इसका 2-इन-1 कंवर्टिबल डिजाइन इसे कूलर के साथ-साथ एक साइड टेबल की तरह इस्तेमाल करने की भी अनुमति देता है, और साथ ही जरूरत ना होने पर आराम से पैक करके रखा जा सकता है। यह 5 पत्तियों वाले मेटल पंखे के साथ आता है, जो तेजी से घूमते हुए बेहतरीन ठंडक और शांत संचालन दे सकता है। इसमें बेहतर प्रदर्शन, कम शोर और लंबे जीवनकाल के लिए डबल बाल बियरिंग मोटर दी गई है, जो ऊर्जा दक्षता भी प्रदान करती है। यह Havells एयर कूलर उन्नत हनीकॉम्ब पैड के साथ कुशल ठंडक और बेहतर हवा प्रदान करता है जो बैक्टीरिया और एलर्जी को 99.9% तक कम करते हैं, जिससे स्वच्छ, स्वस्थ और ताजी हवा मिल सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Havells
- मटेरियल- ABS, पॉलीप्रॉपलीन
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट
- स्पेशल फीचर- पोर्टेबल, साइलेंट ऑपरेशन
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- क्षमता- 80 लीटर
- फ्लोर एरिया- 409 वर्ग फीट
- मॉडल नाम- Convertible 80
खूबियां
- ब्रेक के साथ अलग-अलग दिशाओं में घूमने वाले कास्टर पहिए दिए गए हैं।
- थर्मल ओवरलोड प्रोटक्शन मोटर को सुरक्षित और टिकाऊ बनाता है।
- इसकी ऊंचाई को अपने बेड के अनुसार सेट किया जा सकता है।
कमी
- कुछ लोग बिल्ड क्वालिटी से जुड़ी समस्या बताते हैं।
अन्य कैटेगरी जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर एक्सप्लोर करें।
05
भारत में मिलने वाले बढ़िया डेजर्ट कूलर मॉडलों की तुलना
एक आदर्श Desert Cooler का चुनाव आपकी आवश्यकताओं पर निर्भर करता है। यहां हमने सभी की कूलिंग क्षमता (CFM), पानी की टंकी की क्षमता, बिजली की खपत, पैड का प्रकार (हनीकॉम्ब या वुड वूल), रिमोट कंट्रोल सुविधा और शोर स्तर जैसे पहलुओं पर चर्चा की है। वहीं, आप नीचे की गई सभी कूलर मॉडल्स की तुलना के आधार पर भी अपने लिए सही विकल्प चुन सकते हैं-
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में ऐसी ही अन्य जानकारियां देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।