घर के लिए ब्रांडेड Desert Cooler: बड़े कमरों में मिलेगी पावरफुल कूलिंग

180 स्क्वायर फीट तक के कमरें या बड़े हॉल में गर्मी से राहत पाने के लिए ब्रांडेड डेजर्ट कूलर सबसे बढ़िया विकल्प माने जाते हैं। इनमें बड़ा पानी टैंक, तेज एयरफ्लो और शक्तिशाली मोटर होती है जो गर्मियों में बेहतर हवा फैलाती है। कम बिजली खपत और आसान उपयोग के कारण यह घर के लिए किफायती कूलिंग विकल्प माना जाता है।
घर के लिए ब्रांडेड डेजर्ट कूलर
घर के लिए ब्रांडेड डेजर्ट कूलर

घर के बड़े कमरों और हॉल जैसे खुले स्थानों में ठंडी हवा देने के लिए डेजर्ट एयर कूलर लोकप्रिय विकल्प माने जाते हैं। इस प्रकार के कूलर में आमतौर पर बड़ा पानी टैंक, पावरफुल मोटर और तेज एयरफ्लो सिस्टम होता है, जिससे गर्मियों में अधिक क्षेत्र को ठंडा किया जा सकता है । Desert Cooler बाष्पीकरणीय कूलिंग तकनीक पर काम करते हैं, जिसमें पानी के वाष्पीकरण से हवा का तापमान कम किया जाता है और कमरे का माहौल अधिक आरामदायक बनता है। बड़े कमरों के लिए बनाए गए कूलर में हाई एयर डिलीवरी होती है जो कमरे के हर कोने तक ठंडी हवा पहुंचाने में मदद करती है। Bajaj, Crompton, Orient और Havells जैसे ब्रांड के मॉडल्स में 60 से 100 लीटर तक का बड़ा टैंक भी मिलता है, जिससे कूलर लंबे समय तक बिना बार-बार पानी भरने के चल सकता है । इसी वजह से डेजर्ट कूलर घरों में गर्मी से राहत पाने का किफायती समाधान माने जाते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध ब्रांडेड डेजर्ट कूलर के 5 बढ़िया विकल्प और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Crompton Ozone 75 Litres Desert Air Cooler for Home

    गर्मियों में बड़े कमरे या हॉल को ठंडा रखने के लिए ऐसा कूलर उपयोगी होता है जिसमें तेज हवा और बड़ी पानी टंकी दोनों मिलें। इस Crompton कूलर को उसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका 75 लीटर टैंक लंबे समय तक ठंडी हवा देता है, और ऑटो-फील सुविधा के कारण पानी खत्म होने पर बार-बार भरने की चिंता कम हो जाती है। इसमें हाई डेंसिट हनीकॉम्ब पैड्स लगे हैं, जो हवा को ज्यादा प्रभावी तरीके से ठंडा करने में मदद करते हैं। साथ में Ice Chamber दिया गया है, जिसमें बर्फ डालने पर हवा और ठंडी महसूस होती है। 4200 CMH की एयर डिलीवरी और 4-वे एयर डिफलेक्शन हवा को पूरे कमरे में फैलाने में सहायक हैं, इसलिए यह लगभग 490 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए उपयुक्त माना जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Crompton Ozone
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर - 75
    • फ्लोर एरिया - 490 स्क्वायर फीट
    • आइटम का वजन - 14.5 किलोग्राम

    खूबियां

    • हवा को ज्यादा प्रभावी तरीके से ठंडा करने में मददगार हनीकॉम्ब पैड्स
    • हवा को पूरे कमरे में फैलाने के लिए 4-वे एयर डिफलेक्शन

    कमी

    • कूलर से गंदी बदबू आने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Orient Electric Tornado 65L Desert Air Cooler for Home

    तेज गर्मी में लगातार ठंडी हवा पाने के लिए ऐसा कूलर उपयोगी होता है जिसमें अच्छी एयर डिलीवरी मिलें। इसमें 65 लीटर का टैंक दिया गया है, जिससे लंबे समय तक ठंडी हवा मिलती रहती है और बार-बार पानी भरने की जरूरत कम पड़ती है। इस Orient Electric कूलर में Densenest हनीकॉम्ब पैड्स लगाए गए हैं, जो सामान्य पैड की तुलना में अधिक पानी रोककर रखते हैं। इससे हवा ज्यादा ठंडी महसूस होती है और गर्म दिनों में बेहतर राहत मिलती है। 3650 CMH की एयर डिलीवरी और लगभग 18.3 मीटर का एयर थ्रो हवा को कमरे के दूर तक पहुंचाने में मदद करता है। इस Desert Cooler के डुअल साइड वॉटर इनलेट्स से दोनों तरफ से पानी भरना आसान हो जाता है। वॉटर लेवल इंडिकेटर टैंक में पानी का स्तर दिखाता है, जिससे समय पर पानी भरा जा सके। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Orient Electric Tornado
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर - एडजस्टेबल स्पीड
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 3650 क्यूबिक फीट प्रति मिनट
    • आइटम का वजन - 14.8 किलोग्राम

    खूबियां

    • दोनों तरफ से पानी भरने के लिए डुअल साइड वॉटर इनलेट्स
    • टैंक में पानी का स्तर दिखाने के लिए वॉटर लेवल इंडिकेटर

    कमी

    • कूलर से वॉटर लिकेज को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Bajaj DMH90 Neo 90L Desert Air Cooler

    यह डेजर्ट एयर कूलर बड़े कमरों में दमदार कूलिंग देने के लिए खास तरीके से डिजाइन किया गया है। इसका 90 लीटर का बड़ा टैंक लंबे समय तक बिना बार-बार पानी भरे लगातार ठंडक दे सकता है, जिससे गर्मियों में आराम बना रहता है। 90 फीट तक का एयर थ्रो बड़े हॉल या खुले कमरों में भी प्रभावी कूलिंग दे सकता है। इस कूलर में 3 तरफ लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड हवा को बेहतर तरीके से ठंडा करते हैं। बड़ा आइस चैंबर बर्फ रखने के लिए जगह प्रदान करता है, जिससे अत्यधिक गर्मी में भी तेज कूलिंग मिलती है। टर्बो फैन तकनीक मजबूत एयर सर्कुलेशन बनाकर कमरे में समान रूप से हवा फैलाती है। चार-तरफा एयर डिफ्लेक्शन और 3 स्पीड कंट्रोल की सुविधा उपयोगकर्ता को अपनी जरूरत के अनुसार हवा की दिशा और गति सेट करने की सुविधा देती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Bajaj DMH90 Neo 9
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर - एडजस्टबल स्पीड
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 5600 क्यूबिक फीट प्रति मिनट
    • आइटम का वजन - 17.40 किलोग्राम

    खूबियां

    • ब्रांड की तरफ से कूलर पर 1 साल की वांरटी
    • कमरें में बढ़िया ठंड़क के लिए 3-साइड हनीकॉम्ब पैड और कूलर मास्टर तकनीक

    कमी

    • कूलर चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Symphony Storm 70XL Desert Air Cooler

    Symphony का यह एयर कूलर घरेलू उपयोग के लिए बनाया गया है और फ्रीस्टैंडिंग डिजाइन के कारण इसे कमरे के किसी भी कोने में आसानी से रखा जा सकता है। बड़ी 64 लीटर पानी टंकी लंबे समय तक ठंडक बनाए रखने में सहायक होती है, जिससे बार-बार पानी भरने की जरूरत कम पड़ती है। इस Home Cooler में एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल दिया गया है, जिससे आप मौसम या जरूरत के अनुसार हवा की गति बदल सकते हैं। लगभग 1500 CFM की एयर फ्लो क्षमता छोटे से मध्यम आकार के कमरे में हवा को फैलाने में मदद करती है। नॉब कंट्रोल सिस्टम सरल है, इसलिए इसे चलाना आसान रहता है। इसका हल्का और मजबूत प्लास्टिक बॉडी डिजाइन रोजमर्रा के उपयोग के लिए सुविधाजनक माना जाता है, जबकि लगभग 37 वर्ग मीटर तक के क्षेत्र में ठंडी हवा पहुंचाने में यह उपयोगी साबित हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Symphony Storm
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर - एडजस्टेबल स्पीड
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1500 क्यूबिक फीट प्रति मिनट
    • आइटम का वजन - 14.9 किलोग्राम

    खूबियां

    • मौसम या जरूरत के अनुसार हवा की गति बदलने के लिए एडजस्टेबल स्पीड
    • रोजमर्रा के उपयोग के लिए हल्का और मजबूत प्लास्टिक बॉडी डिजाइन

    कमी

    • कूलर के स्विंग ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Havells KoolStorm 95 L Desert Air Cooler for Home

    जब गर्मी बहुत ज्यादा हो और बड़े कमरे या हॉल में ठंडी हवा की जरूरत हो, तब ज्यादा क्षमता वाला कूलर उपयोगी साबित होता है। Havells ने यह कूलर घर और ऑफिस दोनों जगह के लिए बनाया है। इसकी 95 लीटर पानी टंकी लंबे समय तक ठंडक बनाए रखने में मदद करती है, जिससे बार बार पानी भरने की परेशानी कम हो जाती है। इसमें दिया गया XXL Ice Chamber बर्फ के साथ हवा को और ठंडा बनाता है, जो तेज गर्मी में तुरंत राहत देता है। 3 साइड चिल ड्रिप टेक्नोलॉजी में बर्फ से ठंडा पानी सीधे तीन Honeycomb Pads पर पहुंचता है, जिससे हवा ज्यादा तेजी से ठंडी होती है। बैक्टीरिया शिल्ड हनीकॉम्ब पैड्स हवा को ठंडा करने के साथ उसे अधिक साफ रखने में भी मदद करते हैं। यह कूलर इन्वर्टर के साथ भी चल सकता है, इसलिए बिजली जाने पर भी ठंडक बनी रहती है। Bed Height Airflow डिजाइन हवा को सीधे बिस्तर की ऊंचाई तक पहुंचाने में सहायक होता है, जिससे सोते समय बेहतर ठंडक महसूस होती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Havells KoolStorm
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउटिंग टाइप - फ्लोर माउंट
    • स्पेशल फीचर - पोर्टेबल, एडजस्टेबल स्पीड
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 2119 क्यूबिक फीट प्रति मिनट
    • आइटम का वजन - 17 किलोग्राम

    खूबियां

    • बर्फ के साथ हवा को और ठंडा बनाने के लिए XXL Ice Chamber
    • हवा को ठंडा करने के साथ उसे अधिक साफ रखने में मददगार बैक्टीरिया शिल्ड हनीकॉम्ब पैड्स

    कमी

    • प्रोडक्ट पर अभी तक कोई रिव्यू या रेटिंग नही है।
    05

तुलना: घर के लिए ब्रांडेड डेजर्ट कूलर मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए Desert Air Cooler मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

टैंक क्षमता

खास फीचर्स

Crompton Ozone

75 लीटर

ऑटो-फील सुविधा, 4200 CMH की एयर डिलीवरी, 4-वे एयर डिफलेक्शन

Orient Electric Tornado

65 लीटर

Densenest हनीकॉम्ब पैड्स, 18.3 मीटर का एयर थ्रो, वॉटर लेवल इंडिकेटर 

Bajaj DMH90 Neo 9

90 लीटर

90 फीट तक का एयर थ्रो, 3 तरफ लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड, टर्बो फैन तकनीक, 3 स्पीड कंट्रोल

Symphony Storm

64 लीटर

एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल, 1500 CFM की एयर फ्लो, नॉब कंट्रोल सिस्टम  

Havells KoolStorm

95 लीटर

XXL Ice Chamber, 3 साइड चिल ड्रिप टेक्नोलॉजी,  बैक्टीरिया शिल्ड हनीकॉम्ब पैड्स, Bed Height Airflow डिजाइन

ऐसे ही और लेख पढ़नें के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • डेजर्ट कूलर बड़े कमरे के लिए क्यों अच्छा होता है?
    +
    क्योंकि इसमें हाई एयरफ्लो और बड़ी कूलिंग क्षमता होती है जो बड़े क्षेत्र में ठंडी हवा फैला सकती है।
  • डेजर्ट कूलर में बड़ा पानी टैंक क्यों जरूरी होता है?
    +
    बड़ा टैंक कूलर को लंबे समय तक चलाने में मदद करता है और बार-बार पानी भरने की जरूरत कम करता है।
  • डेजर्ट कूलर AC की तुलना में सस्ता क्यों माना जाता है?
    +
    क्योंकि यह कम बिजली खपत करता है और पानी वाली कूलिंग तकनीक का उपयोग करता है, जिससे चलाने का खर्च कम होता है ।