कैसे Tower Cooler बेहतर हैं Personal कूलर से? इन 6 विकल्पों के साथ समझें पूरा मामला

पर्सनल कूलर का इस्तेमाल आमतौर पर वे लोग करते हैं, जिनके घर में सदस्यों की संख्या ज्यादा नहीं होती है और उनके खुद यानी पर्सनल इस्तेमाल करना होता है। वहीं टावर कूलर उन कमरों के लिए सही रहता है, जहां 2 से 3 से ज्यादा लोग रहते हैं। इनका इस्तेमाल बड़े रूम के साथ-साथ व्यवसायिक जगहों पर भी किया जाता है। आइए पूरा अंतर इस लेख में विस्तार से समझते हैं।
 Tower Cooler और Personal Cooler
Tower Cooler और Personal Cooler

गर्मियों में जब पसीने से तर-बतर हो जाते हैं, तो हर कोई ठंडी हवा की तलाश में रहता है। ऐसे में कूलर सबसे अच्छे साथी बन सकते हैं। अगर आप कम जगह में फिट होने और बेहतर हवा देने वाले कूलर की तलाश में हैं, तो मुख्य रूप से पर्सनल कूलर और टावर कूलर 2 विकल्प सामने आते हैं। पर्सनल कूलर छोटी हाईट वाले होते हैं और कम जगह में फिट हो जाते हैं। इन्हें दुकान के काउंटर और किचन के प्लेटफॉर्म पर भी रखा जा सकता हैं। वहीं टावर कूलर कम जगह घेरने वाले और लंबे होते हैं, ये पर्सनल कूलर के मुकाबले साइज में थोड़े बड़े हो सकते हैं। इन्हें ऑफिस और मॉल में भी इस्तेमाल किया जाता है। इन दोनों कूलर के फायदे और खूबियां अलग-अलग हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर कौन सा कूलर आपके लिए बेहतर है? चलिए जानते हैं कि होम अप्लायंस के तहत आने वाले इन टावर और पर्सनल कूलर में आपके लिए कौन ज्यादा बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

टावर कूलर

आपको कमरे में दूर तक हवा चाहिए, तो टावर कूलर बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। ये कूलर लम्बे होते हैं और इनकी डिजाइन पर्सनल और डेजर्ट कूलर के मुकाबले पतली होती है। ये देखने में आकर्षक होते हैं। इन्हें घर से लेकर ऑफिस और मॉल में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये कूलर कम जगह घेरते हैं और हवा को ज्यादा ऊंचाई से दूर तक हवा फेंक सकते हैं। टावर कूलर ऐसी जगहों के लिए सही हैं, जहां ज्यादा लोगों के लिए प्रभावी कूलिंग की आवश्यकता होती है। इन्हें बड़े कमरों को भी जल्दी ठंडा कर में सहायक माना जाता है। ये कूलर देखने में भी आकर्षक होते हैं।

पर्सनल कूलर 

ये एयर कूलर साइज में छोटे और व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए सही माने जाते हैं। इनमें कम बिजली की खपत करने वाल दमदार मोटर मिलती है। ये एयर कूलर छोटे साइज वाले कमरे में बेहतर हवा का प्रावह दे सकते हैं। इन्हे आप बच्चों के स्टडी रूम में लगा सकते हैं, दुकान पर रख सकते हैं। ये कूलर कम जगह में भी आसानी से एडजस्ट हो जाते हैं। इन्हें 120 से 140 वर्ग फीट तक वाले कमरों के लिए सही माना जाता है। बाजार में Bajaj, सिंफनी और हैवेल्स जैसे तमाम ब्रांड के पर्सनल कूलर मिल जाते हैं। इनमें आपको 20 से लेकर 40 लीटर तक की वाटर टैंक भी मिलती है।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Bajaj PX97 Torque New 36L Personal Air Cooler

    यह 36 लीटर की क्षमता में आने वाला बजाज पर्सनल एयर कूलर है। इसे बनाने के लिए प्लास्टिक बॉडी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ये काफी हल्का है। ये एयर कूलर तेज स्पीड वाली मोटर के साथ आता है, जो बेहतर हवा दे सकती है। इसमें आपको एंटीबैक्टीरियल कूलिंग पैड मिलते हैं, जो हवा को ठंडा करने के साथ बैक्टिरिया को रोक सकते हैं। इसमें 3 स्पीड मोड मिलते हैं, जिससे आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं। यह कूलर सबसे तेज स्पीड पर 30 फीट दूर तक की हवा दे सकता है, जैसा कि ब्रांड का दावा है। इसका ड्युरा मरीन पंप लंबे समय तक टिक सकता है। ये Bajaj Personal Cooler, 1500 वर्ग मीटर प्रति घंटा के अवसत से हवा की डिलिवरी दे सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - बजाज 
    • टैंक कैपेसिटी - 36 लीटर
    • वाट क्षमता - 100 वॉट
    • आइटम का वजन - 8.7 किलोग्राम 
    • फॉर्म फैक्टर- पर्सनल कूलर

    खासियत

    • 36 लीटर वाटर टैंक क्षमता
    • एंटी-बैक्टीरियल कूलिंग पैड्स
    • बिजली की खपत भी करेंगे कम
    • इन्वर्टर कम्पैटिबल

    कमी

    • बिल्ड क्वालिटी को लेकर लोगों की शिकायत
    01
  • Crompton Optimus Neo 52 Litres Tower Air Cooler for home |

    यह घर पर इस्तेमाल करने के लिए सही 52 लीटर का क्रॉम्पटन टावर कूलर है। इसमें आपको आइस चेंबर मिल जाता है, जिसमें बर्फ डालकर आप आसानी के कमरे को झटपट ठंडा कर सकते हैं। बेहतर ठंडक देने के लिए इस कूलर में हनीकॉम्ब कूलिंग पैड का इस्तेमाल किया गया है। ये टॉवर कूलर साइज में लंबा है और कम जगह में फिट भी हो जाता है। इसमें आपको मात्र 130 वाट की मोटर मिल रही है, जो बेहतरीन हवा देने के साथ बिजली के बिल को भी नियंत्रित रख सकती है। इसकी मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन के साथ आता है, जो ज्यादा लोड पड़ने पर कूलर की मोटर को खराब होने से बचा सकता है। इसमे 4 कैस्टर व्हील भी मिल रहे हैं, जिनकी मदद से इसे एक से दूसरी जगह ले जा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - क्रॉम्पटन
    • टैंक कैपेसिटी - 52 लीटर
    • वाट क्षमता - 130 वॉट
    • आइटम का वजन - 10.34 किलोग्राम 
    • फॉर्म फैक्टर- टावर कूलर

    खासियत

    • इसमें मिल रहा है वॉटर लेवर इंडीकेटर
    • 4 वे एयर डिफ्लेक्शन
    • नॉब के जरिए नियंत्रित करें स्पीड
    • 160 स्क्वायर फीट तक वाले कमरे के लिए सही

    कमी

    • कुछ लोगों को पानी लीक होने की दिक्कत से शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Symphony Ice Cube 27 Personal Air Cooler For Home with Powerful Fan, 3-Side Honeycomb Pads, i-Pure Technology and Low Power Consumption (27L, White)

    सिंफनी का ये एयर कूलर 27 लीटर की साइज वाली पानी की टंकी के साथ आ रहा है। इसे कम बिजली की खपत में बेहतर हवा देने वाला माना जाता है। इस कूलर में हवा को साफ करने के लिए i-Pure तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। ये कूलर 1 से 2 लोगों के लिए पर्याप्त हवा देने में सक्षम है। इसमें मात्र 95 वाट की मोटर मिल रही है, जो पावर कंजप्शन को कम करने में सहायक है। ये कूलर इन्वर्टर पर भी कई घंटों तक चल सकता है। इन Symphony Personal Coolers में कूल फ्लो डिस्पेंसर तकनीक दी गई है, जो हर तरफ बराबर मात्रा में पानी छोड़ता है, जिससे गर्मी के मौसम में आपको बेहतर हवा मिल सकती है। छोटे साइज वाले इस कूलर की उंचाई 32.7 इंच तक की है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - सिंफनी 
    • टैंक कैपेसिटी - 27 लीटर
    • वाट क्षमता - 95 वॉट
    • आइटम का वजन - 7 किलोग्राम 
    • फॉर्म फैक्टर- पर्सनल कूलर

    खासियत

    • कम जगह में होगा फिट
    • पता चल जाएगा वॉटर लेवल
    • आइस क्यूब डालकर पा सकते हैं बेहतर ठंडक
    • इनवर्टर पर चलाने के लिए है सही

    कमी

    • कूलर में दिक्कत होने से कई लोगों की शिकायत
    03
  • Kenstar Glam 50 litres Honeycomb Tower Cooler

    इस केनस्टार टावर कूलर का इस्तेमाल घर के साथ-साथ ऑफिस में भी किया जा सकता है। इस कूलर में डस्ट फिल्टर भी मिलता है, जो धूल को हटाता है और इससे यूनिट जल्दी खराब नहीं होती है और कमरे का वातावरण भी ठीक रहता है। ये कूलर एक मिनट में 1750 घन फीट की हवा दे सकता है और इसका हनीकॉम्ब कूलिंग पैड सारी रात आरामदायक माहौल बनाए रखने में मदद करता है। यह एयर कूलर ज्यादा ऊचाई पर अच्छी तरह से काम करता है और हवाको दूर से ही महसूस कर सकते हैं। यह एयर कूलर प्लास्टिक बॉडी से बना है और इससे बिजली के झटके लगने का चांस भी न के बराबर होता है। ये Tower Cooler कम जगह में फिट हो जाता है, क्योंकि ये 38 सेंटीमीटर चौड़ा और मात्र 40.5 सेंटीमीटर लंबा है। हालांकि इसकी उंचाई 132 सेंटीमीटर की है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - केनस्टार
    • टैंक कैपेसिटी - 50 लीटर
    • वाट क्षमता - 175 वॉट
    • आइटम का वजन - 11.5 किलोग्राम 
    • फॉर्म फैक्टर- पर्सनल कूलर

    खासियत

    • इन्वर्टर पर चलाने के लिए सही
    • धूल को रखेगा दूर 
    • इसके लूवर्स मोट से होते हैं नियंत्रित
    • मीडियम कमरे के लिए है सही

    कमी

    • वाटर लीकेज को लेकर एक यूजर की शिकायत देखने को मिली
    04
  • Havells Kalt Pro 17 L Personal Air Cooler for Room

    यह 17 लीटर की वाटर टैंक के साथ आ रहा हैवेल्स का पर्सनल कूलर है। इसे बैचलर्स लेकर पढ़ाई करने वाले बच्चे तक सब इस्तेमाल कर सकते हैं। ये कूलर बड़ी आसानी से दुकान के काउंटर, किचन के प्लेटफॉर्म या टेबल पर भी रखा जा सकता है। यह एयर कूलर 90 वाट की मोटर के साथ आ रहा है, जो कम ऊर्जा का इस्तेमाल करके ज्यादा हवा दे सकती है। इस कूलर में आप नॉब की मदद से स्पीड को एडजस्ट कर सकते हैं। इसको बनाने के लिए हल्की और मजबूत ABS मटेरियल से बनी बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। ये कूलर बेहतर कूलिंग पैड के साथ आ रहा है, जो 99 प्रतिशत तक बैक्टिरिया को रोक कर शुद्ध हवा दे सकता है। ये Havells का Air Cooler ओवरहीट प्रोटेक्शन वाली मोटर से भी लैस है, जो ज्यादा गर्म होने पर भी जल्दी खराब नहीं होती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - हैवेल्स 
    • टैंक कैपेसिटी - 17 लीटर
    • वाट क्षमता - 90 वॉट
    • आइटम का वजन - 6.8 किलोग्राम 
    • फॉर्म फैक्टर- पर्सनल कूलर

    खासियत

    • छोटे कमरे के लिए है सही
    • एयरोडाइनामिक ब्लेड्स दे सकती हैं ज्यादा
    • इसीक स्पीड को कर सकते हैं कम और ज्यादा
    • देखने में भी है आकर्षक

    कमी

    • टेक्नीकल सपोर्ट और सर्विस को लेकर लोगों की शिकायत
    05
  • Bajaj TMH35 35L Tower Air Cooler with DuraMarine Pump

    यह बजाज का टावर कूलर छोटे कमरे में इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है। इसमें 35 लीटर की क्षमता वाली पानी की टंकी मिलती है। ये एयर कूलर आइस चेंबर के साथ आता है, जिनमें बर्फ डालकर तुरंत बेहतरीन ठंडक मिल सकती है। इसमे मौजूद हेक्साकूल मास्टर तकनीक बैक्टिरिया को पनपने से रोकने में सहायक हो सकती है, साथ ही ये ठंडी हवा भी दे सकती है। इस कूलर में 3 स्पीड कंट्रोल मिलता है, जिसकी मदद से आप एयर फ्लो को नियंत्रित कर सकते हैं। यह 160 वाट का कूलर मीडियम और छोटे साइज वाले में अच्छी ठंडक दे सकता है। ये बिजली की खपत को भी काफी हद तक कम कर सकता है। ये कूलर 30 फीट तक के एयर थ्रो के साथ आता है, मतबल इसकी हवा को 30 फीट दूर तक महसूस किया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - बजाज
    • टैंक कैपेसिटी - 35 लीटर
    • वाट क्षमता - 150 वॉट
    • आइटम का वजन - 6 किलोग्राम 
    • फॉर्म फैक्टर- टावर कूलर

    खासियत

    • छोटे कमरे के लिए है सही
    • ABS बॉडी से है बना
    • 150 स्क्वायर फीट तक वाले कमरे के लिए सही
    • पोर्टेबल डिजाइन में उपलब्घ

    कमी

    • सर्विस और बिल्ड क्वालिटी को लेकर लोगों की शिकायत
    06

इन्हें भी पढ़ें 

किस कंपनी का Split AC बेहतरीन कूलिंग के मामले में है सबसे अच्छा?

घर के लिए कैसे करें Fan का चुनाव? जानें 

Wifi एसी और नॉन वाईफाई AC में कौन ज्यादा बेहतर हैं?

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • टावर एयर कूलर पर्सनल कूलर से कैसे अलग होते हैं?
    +
    टावर एयर कूलर लंबे और पतले होते हैं, जबकि पर्सनल कूलर छोटे और चौड़े होते हैं। टावर कूलर अधिक ऊंचाई से हवा देते हैं और बड़े क्षेत्र को कवर करते हैं, जबकि पर्सनल कूलर छोटे क्षेत्र के लिए बेहतर होते हैं।
  • क्या टावर एयर कूलर बड़े कमरों के लिए उपयुक्त हैं?
    +
    हाँ, टावर एयर कूलर बड़े कमरों के लिए उपयुक्त हैं, क्योंकि वे अधिक ऊंचाई से हवा फेंकते हैं और अधिक क्षेत्र को कवर करते हैं। ये ऑफिस और मॉल में भी उपयोग किए जाते हैं।
  • क्या पर्सनल एयर कूलर को इनवर्टर पर चला सकते हैं?
    +
    जी हां, आप चाहें तो पर्सनल एयर कूलर को इनवर्टर पर भी चला सकते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि ये कूलर आपको 90 से 150 वाट तक की मोटर पर मिल जाते हैं।
  • क्या टावर एयर कूलर बिजली की अधिक खपत करते हैं?
    +
    टावर एयर कूलर की बिजली खपत उनके मॉडल और सुविधाओं पर निर्भर करती है। कुछ मॉडल कम बिजली की खपत करते हैं, जबकि अन्य मॉडल में अधिक हो सकती है। मॉडल्स की जानकारी में हमेशा वाट क्षमता देखें।