सिलिंग फैन की जरूरत हर घर और ऑफिस में होती है। यह वह पहला उपकरण होता है, जो बेडरूम से लेकर लिविंग रूम तक हवा देने का काम करता है। आजकल पंखे सिर्फ ठंडी हवा देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका डिजाइन और लुक भी काफी मायने रखता है। एक अच्छा सिलिंग फैन न केवल बेहतर एयर डिलीवरी देता है, बल्कि आपके घर के इंटीरियर से भी मेल खाता है और उसे खूबसूरत लुक देने का काम करता है। हालांकि, जब बात सिलिंग फैन लेने की आती है, तो लोग ब्रांड, डिज़ाइन, मोटर की क्षमता और बिजली खपत को लेकर असमंजस में पड़ जाते हैं। इसी उलझन को दूर करने के लिए हमने इस लेख में कुछ बेहतरीन सिलिंग फैन ब्रांड्स के विकल्प शामिल किए हैं। ये फैन स्टाइलिश लुक के साथ कम बिजली की खपत करते हैं और दमदार परफॉर्मेंस भी देते हैं। चलिए अब विस्तार से जानते हैं उन सिलिंग फैन के बारे में जो अब हर घर के लिए एक जरूरी अप्लायंस बन चुके हैं।
घर के लिए किस कंपनी का फैन हैं बेस्ट?
अगर आप भी अपने घर या ऑफिस के लिए सिलिंग फैन लेने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरुरी हो जाता है, जिससे आप पहली बार में भी बेहतर प्रोडक्ट का चुनाव कर पाऐं और बाद में किसी परेशानी का सामना ना करना पड़ें।
- Havells - हेव्लस ब्रांड के फैन स्टाइलिश डिजाइन और प्रीमियम कलर विकल्प के साथ आते हैं और रेगुलेटर कंट्रोल से आप फैन की स्पीड को जरुरत के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।
- Crompton - क्रॉम्पटन ब्रांड टिकाऊ इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट बनाने के लिए जाना जाता है और इनके सिलिंग फैन कम बिजली खर्च में बेहतर एयर डिलीवरी देने का काम करते हैं।
- Orient Electric - ओरिएंट के फैन कम आवाज पर काम करते है और इनका पाउडर-कोटेड ब्लेड पंखे को जंग से सुरक्षित रखता है। साथ ही, डिजाइन भी काफी क्लासिक होते हैं।
- Polycab - इस ब्रांड के सिलिंग फैन G-Tech ब्लैड तकनीक के साथ आते हैं, जिन पर कोरोजन या रस्टिंग की दिक्कत नही रहती है। यह काफी शानदार रंग में उपलब्ध होते हैं।
- Usha - ऊषा ब्रांड किफायती दाम पर अच्छे विकल्प पेश करने के लिए जाना जाता हैं। इनके फैन छोटे से लेकर बड़े साइज वाले कमरों के लिए उपयुक्त होते हैं।
Havells 1200mm Mozel ES Ceiling Fan
हेव्लस ब्रांड का यह सिलिंग फैन वाइट रंग में आता है, जो किसी भी स्टाइल के इंटीरियर के साथ मेल खा सकता है। इस फैन को घर या ऑफिस कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 55 वॉट पावर क्षमता पर चलने वाला ये पंखा 390 RPM की स्पीड देता है और रेगुलेटर कंट्रोल क साथ जरुरत के अनुसार 1 से लेकर 5 स्पीड तक हवा को एडजस्ट कर सकते हैं। एल्युमीनियम बिल्ड इस फैन को काफी मजबूत और टिकाऊ बनाते हैं। डबल बॉल बेयरिंग के साथ चलने पर ये फैन कम आवाज करता है, जिससे आप रात के समय आरामदायक नींद सो सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- रंग - एलिगेंट वाइट
- प्रोडक्ट आयाम - 54.5D x 26.5W x 26.5H सेंटीमीटर
- कंट्रोल टाइप - टच
- वाट क्षमता - 55 वाट
खूबियां
- कम बिजली खपत
- बेहतर एयर डिलीवरी
- शानदार लुक और डिजाइन
कमी
- फैन के नॉइज लेवल को लेकर एक यूजर की शिकायत
01
Crompton 1200 mm Ceiling Fan
डार्क ब्राउन रंग के साथ आने वाला यह क्रॉम्पटन फैन 1200 मिमी ब्लैड साइज में आता है, जो 380 RPM की पावरफुल हवा प्रदान करता है। इसकी एयर डिलीवरी 210 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा की है, जो बड़े साइज के कमरें के लिए उपयुक्त रहती है। केवल 50 वॉट की बिजली खपत पर चलने वाला यह सिलिंग फैन एनर्जी सेविंग भी करता है और लो वॉट में भी काम कर सकता है। इसकी 100 प्रतिशत कॉपर मोटर और डबल बॉल बेयरिंग इसको काफी टिकाऊ बनाते है, जिससे यह लंबे समय तक काम कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- रंग - ब्राउन
- प्रोडक्ट आयाम - 54.5D x 25.5W x 19.5H सेंटीमीटर
- कंट्रोल टाइप - रेगुलेटर
- वाट क्षमता - 51 वाट
खूबियां
- लंबा एयर डिलीवरी
- कम वॉट खपत
- 100 प्रतिशत कॉपर मोटर
कमी
- प्रोडक्ट की बिल्ड क्वालिटी को लेकर एक यूजर की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Orient Electric Apex Ceiling Fan
ओरिएंट का यह पावरफुल एयर डिलीवरी देने वाला और कम बिजली खपत पर चलने वाला सिलिंग फैन है, जो आपके घर के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें 350 RPM की हाई-स्पीड मोटर और 210 CMM एयर डिलीवरी मिलती है, जिससे कमरे में तेज और समान हवा मिलती रहती है। इसके पाउडर-कोटेड ब्लेड जंग लगने से इसको सुरक्षित रखते हैं और टिकाऊ बनाते हैं। 100 प्रतिशत कॉपर मोटर और डबल बॉल बेयरिंग तकनीक से यह फैन बिना आवाज किया चलता है। इसका तीन-ब्लेड डिज़ाइन और क्लासिक फिनिश इसे किसी भी कमरे में आकर्षक बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
- रंग - ब्लू
- प्रोडक्ट आयाम - 55D x 26.5W x 19H सेंटीमीटर
- कंट्रोल टाइप - बटन कंट्रोल
- वाट क्षमता - 50 वाट
खूबियां
- पावरफुल एयर डिलीवरी
- कम बिजली खर्च
- मिनिमल डिजाइन
कमी
- फैन की एयर डिलीवरी को लेकर एक यूजर की शिकायत
03
Polycab Superb Neo Ceiling Fan
1200mm साइज के 3 ब्लैड के साथ आने वाला यह पॉलीकैब फैन बेहतर एयर फ्लो के साथ-साथ कमरें के हर कोने में एकसमान हवा प्रदान करता है। कूल ग्रे और सिल्वर रंग के साथ यह पंखा देखनें में काफी प्रीमियम लुक देता है और घर के इंटीरियर के साथ आसानी से मेल खा जाता है। इस फैन को बच्चों के रूम, बेड रूम या फिर लिविंग रूम कहीं भी लगा सकते हैं। इसके G-Tech ब्लैड हैं, जिन पर कोरोजन या रस्टिंग की दिक्कत नही रहती है और साफ करने में भी सुविधा रहती है। मात्र 52 वाट की बिजली खपत पर चलने वाला यह Ceiling Fan एनर्जी एफिशिएंट का बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- रंग - कूल ग्रे सिल्वर
- प्रोडक्ट आयाम - 54.8D x 34.3W x 22H सेंटीमीटर
- कंट्रोल टाइप - बटन
- वाट क्षमता - 52 वाट
खूबियां
- G-Tech एल्युमीनियम ब्लैड
- शानदार कलर डिजाइन
- हाई-स्पीड एयर डिलीवरी
कमी
- फैन के आवाज करने को लेकर एक यूजर की शिकायत
04
USHA AeroEdge Plus Ceiling Fan
उषा एयरोक्लीन प्लस फैन किचन, लिविंग रूम के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह 300 मिमी ब्लेड साइज में आता है और इसकी स्पीड 1370 RPM है, जो तेज़ी से हवा को बाहर निकालता है। इस Usha Fan में गुडबाय ऑयल एंड डस्ट कोटिंग दी गई है, जिससे इसके ब्लेड्स पर तेल, धूल या नमी जमा नहीं जमती और सफाई भी आसान हो जाती है। इसकी फैन की एयर डिलीवरी क्षमता 1600 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा है। यह फैन 100% कॉपर मोटर से चलता है, जो इसको काफी टिकाऊ बनाता है। डबल बॉल बेयरिंग तकनीक के साथ यह बिना आवाज के चलता है।
स्पेसिफिकेशन
- रंग - स्मोक ब्राउन
- प्रोडक्ट आयाम - 11.5D x 11.5W x 17H सेंटीमीटर
- कंट्रोल टाइप - रिमोट कंट्रोल
- वाट क्षमता - 38 वाट
खूबियां
- एलईडी स्पीड मीटर
- 5 स्पीड फंगशन
- BI-डायरेक्शनल रोटेशन
कमी
- प्रोडक्ट को लेकर अब तक कोई शिकायत नहीं है
05
सिलिंग फैन कितने प्रकार के होते हैं?
सिलिंग फैन कई प्रकार के होते हैं। फैन की भिन्नता उनके डिज़ाइन, कार्यक्षमता और उपयोग के आधार पर अलग-अलग होती है।
- स्टैंडर्ड सिलिंग फैन - फैन का यह सबसे आम प्रकार होता है, जो आमतोर पर हर घर में देखने को मिलता है।
- लो-प्रोफाइल फैन - इस प्रकार के पंखे उन घर के लिए उपयुक्त होते हैं, जिनकी छत सामान्य से नीची होती है। ये फैन सीेधे छत से लटक जाते हैं।
- बिजली बचत फैन - BLDC मोटर वाले पंखे साधारण पंखों की तुलना में 40 से लेकर 50 प्रतिशत तक बिजली की बचत करते हैं और चलने पर शोर भी कम करते हैं।
- डेकोरेटिव फैन - ये पंखे हवा के साथ-साथ स्टाइलिश डिजाइन और रंग में उपलब्ध होते हैं, जो घर के इंटीरियर के साथ मेल खा जाते हैं।
- आउटडोर फैन - ये पंखे खुली जगह में लगाये जाते हैं, जिसमें बालकनी या टेरेस की जगह। इनकी शानदार एयर डिलीवरी हर मौसम में जबरदस्त हवा देने का काम करती है।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।