बेडरूम के लिए आमतौर पर टॉवर और पर्सनल एयर कूलर सबसे बढ़िया माने जाते हैं, क्योंकि ये कम आवाज करते हैं और छोटे कमरे में अच्छी कूलिंग देते हैं। इनका डिजाइन भी कॉम्पैक्ट होता है, जिससे ये कमरे में ज्यादा जगह नहीं घेरते हैं और हवा सीधे बेड एरिया तक पहुंचती है। वहीं ये कम बिजली खर्च करते हैं, इसलिए रातभर इस्तेमाल करने पर भी आप बिजली की बचत कर सकते हैं। सबसे खास बात है कि डेजर्ट कूलर की तरह इन एयर कूलर में भी आपको एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यहां जिन 5 एयर कूलर के विकल्पों को बताया गया है उनमें से कुछ में इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी बिजली नहीं होने पर भी आप इन कूलर को इस्तेमाल कर सकते हैं और बिना रुकावट ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा इन एयर कूलर में आपको वाटर लेवल इंडिकेटर, स्पीड कंट्रोल, 4 वे एयर डिफ्लेक्शन और आइस चैंबर जैसी सुविधाएं भी मिलती है। नीचे आप इन कूलर के बारे में अधिक जान सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
Bajaj PX 97 Torque New 36L Personal Air Cooler For Room
बेडरूम के लिए बजाज का यह एयर कूलर बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें 36 लीटर की वाटर टैंक शामिल होती है और यह शक्तिशाली एयर थ्रो के साथ आता है, जिससे तेजी से ठंडी हवा कमरे में फैलती है। वहीं यह 30 फीट तक की दूरी पर भी ठंडी हवा फेंकता है, जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी पूरी हवा लगती है। यह पर्सनल कूलर 3 स्पीड कंट्रोल के साथ आता है, जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। वहीं इसमें इसका पोर्टेबल डिजाइन इसे कम जगह में रखने योग्य बनाता है। यह इन्वर्टर कंपैटिबल कूलर है यानी बिजली नहीं होने पर भी आप इस कूलर को इन्वर्टर पर चला सकते हैं और लगातार ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। वहीं इसमें 4 वे स्विंग डिफ्लेक्शन तकनीक शामिल है, जो कमरे में चारों तरफ ठंडी हवा फैलाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Bajaj PX 97 Torque
- क्षमता - 35 लीटर
- कलर - सफेद
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 1177 क्यूबिक फीट पर मिनट
- विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 8700 ग्राम
खूबियां
- इसमें वाटर लेवल इंडिकेटर लगा हुआ है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी मौजूद है।
- यह कैस्टर व्हील्स के साथ आता है, जिससे इस कूलर को खिसकाना या घूमाना आसान होता है।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
01
Symphony Diet 12T Tower Air Cooler
अगर आप सिंगल रहते हैं और आपका बेडरूम काफी छोटा है, तो 12 लीटर टैंक वाला यह टॉवर कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे हैं, जो अधिक से अधिक पानी सोखकर हवा को अधिक ठंडा करता है। वहीं इसमें शक्तिशाली ब्लोअर लगा होता है, जिससे हवा तेजी से कमरे में फैलती है। यह ऑटो लूवर्स मूवमेंट के साथ आता है यानी हवा हर दिशा में अपने आप फैलती है। इसमें आपको बड़ा वाटर इनलेट लगा मिलता है, जिससे आप टैंक को आसानी से भर सकते हैं। वहीं इसकी ऊर्जा कुशल तकनीक कम से कम बिजली खपत के साथ शानदार कूलिंग दे सकती है। वहीं इसमें लगा वाटर लेवल इंडिकेटर आपको यह देखने की सुविधा देता है कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Symphony Diet
- क्षमता - 12 लीटर
- कलर - सफेद
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 100 क्यूबिक फीट पर मिनट
- विशेष सुविधा - वाटर लेवल इंडिकेटर
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 7 ग्राम
खूबियां
- यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी आप बिजली जाने के बाद भी इस कूलर को इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसमें हैवी ड्यूटी कैस्टर व्हील्स लगे होते हैं, जिससे आप कूलर को अकेले भी खिसका सकते हैं।
कमी
- अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
V-Guard Arido T35 H Air Cooler
35 लीटर क्षमता वाला यह वी-गार्ड एयर कूलर आपके बेडरूम के लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें आपको आइस चैंबर लगा मिलता है, जिसमें आप बर्फ को रखकर हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं। वहीं इसमें वाटर लेवल इंडिकेटर लगा होता है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है और कितना पानी भरना है। यह एयर कूलर डस्ट फिल्टर के साथ आता है, जो हवा की क्वालिटी को बेहतर करता है और उसमें से अशुद्धियों को हटाता है। यह टॉवर कूलर उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद होता है, जिन्हें सांस से जुड़ी कोई समस्या होती है। यह कूलर Concealed पंप के साथ आता है, जो हार्ड वाटर में भी बहेतर ढंग से काम करता है और इसमें जंग लगने की समस्या भी कम रहती है। इसमें आपको स्पीड कंट्रोल मिलते हैं, जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - V-Guard Arido
- क्षमता - 35 लीटर
- कलर - सफेद
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 1300 क्यूबिक फीट पर मिनट
- विशेष सुविधा - एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - PP प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 10.3 ग्राम
खूबियां
- यह 4D एयर सर्कुलेशन के साथ आता है, जिससे हवा कमरे में चारों तरफ फैलती है।
- इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स अधिक पानी सोखकर हवा को तेजी से ठंडा करने में मदद करते हैं।
कमी
- इस कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कुछ खास शिकायत नहीं है।
03
Orient Electric Durachill 40 L Portable Air Cooler For Home
बेडरूम के लिए ओरिएंट का यह एयर कूलर काफी बढ़िया हो सकता है, क्योंकि इसमें डेंसनेस्ट हनीकॉम्ब पैड्स लगे होते हैं। यह पैड्स 45% अधिक पानी सोखकर 25% अधिक कूलिंग करता है, जिससे आप रात को ठंडी हवा में आरामदायक नींद का मजा उठा सकते हैं। यह 40 लीटर क्षमता के साथ आता है, जिसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपको बार-बार टैंक भरने का झंझट नहीं रहता है। यह कूलर AEROFAN तकनीक के साथ काम करता है, जो 17% अधिक तेज हवा करता है, जिससे गर्म कमरा भी जल्दी ठंडा हो सकता है। इसमें 4 वे डिफ्लेक्शन लूवर्स लगे होते हैं, जो हर दिशा में ठंडी हवा फैलाते हैं। इससे कमरे का हर कोना ठंडा बना रहता है। यह कैस्टर व्हील्स के साथ आता है, जिससे आप अकेले भी कूलर को इधर-उधर खिसका सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Orient Electric Durachill
- क्षमता - 40 लीटर
- कलर - सफेद और ग्रे
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 1750 क्यूबिक फीट पर मिनट
- विशेष सुविधा - इन्वर्टर कंपैटिबल
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - PP प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 8000 ग्राम
खूबियां
- इसमें एडजस्टेबल 3 स्पीड सेटिंग्स मिलती है, जिससे आप हवा की गति को 3 अलग-अलग मोड में बदल सकते हैं।
- यह पूरी तरह से बंद होने वाले लूवर्स के साथ आता है यानी कूलर के बंद होने पर यह भी अपने आप बंद हो जाता है। इससे टैंक में मच्छर और गंदगी नहीं जाती है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इस कूलर के फैन की क्वालिटी को खराब बताया है।
04
Crompton Ozone Personal Air Cooler 45L
45 लीटर क्षमता वाला क्रॉम्पटन का यह एयर कूलर 100 स्क्वायर फीट वाले बेडरूम एरिया को आसानी से ठंडा कर सकता है। इसकी मोटर काफी शक्तिशाली होती है और थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन के साथ आती है यानी अगर मोटर अधिक गर्म होती है, तो कूलर अपने आप बंद हो जाता है। इससे मोटर के खराब होने का खतरा नहीं रहता और कूलर लंबे समय तक बेहतर प्रर्दशन करता है। यह 4 वे डिफ्लेक्शन सिस्टम के साथ काम करता है यानी ठंडी हवा कमरे में चारों तरफ फैलती है। इसमें एवरलास्ट पंप लगा होता है, जो अधिक टिकाऊ माना जाता है और हार्ट वाटर में भी बेहतर ढंग से काम करता है। यह हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है, जो अधिक ठंडी हवा देते हैं। इसमें पूरी तरह से बंद होने वाले लूवर्स लगे होते हैं, जिसका फायदा यह होता है कि कूलर टैंक में मच्छर या गंदगी नहीं जाती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Crompton Ozone
- क्षमता - 45 लीटर
- कलर - सफेद
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 1177 क्यूबिक फीट पर मिनट
- विशेष सुविधा - हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड्स
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 10.95 किलोग्राम
खूबियां
- यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी बिजली कटने पर भी आप इस कूलर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यह आइस चैंबर के साथ आता है, जिसमें बर्फ को रखकर आप हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं।
कमी
- इस कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
05
एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर जिन एयर कूलर की जानकारी आपको दी है उसकी तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत व बजट के अनुसार आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।