महाराजा व्हाइटलाइन के एयर कूलर अपनी मजबूती, किफायती कीमत और शानदार फीचर्स व कूलिंग क्षमता के कारण काफी पसंद किए जाते हैं। इस ब्रांड के कूलर में आपको बड़ी वाटर टैंक मिलती है, जिससे आपको इसमें बार-बार टैंक भरने का झंझट नहीं रहता है और लंबे समय तक कूलिंग का आनंद भी उठा सकते हैं। वहीं इनमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स अधिक से अधिक पानी सोखकर हवा को तेजी से ठंडा करने में सक्षम होते हैं। यहां हमने जिन Maharaja के Air Cooler की जानकारी दी है, जिनमें 60 से 90 लीटर वाटर टैंक वाले कूलर शामिल हैं। वहीं इन एयर कूलर की सबसे बड़ी खासियत है कि ये सभी इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी अगर आप ऐसे एरिया में रहते हैं जहां बिजली ज्यादा कटती है, तो आप इस कूलर को इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं और बिना रुकावट कूलिंग का मजा उठा सकते हैं। वहीं इनमें 4 वे एयर डिफ्लेक्शन फीचर भी शामिल होता है, जो कमरे में ठंडी हवा को हर कोने में फैलाता है। नीचे आप इन कूलर से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
Maharaja Whiteline MAXFROST 90 Desert Air Cooler
महाराजा का यह 90 लीटर का एयर कूलर बड़े कमरों या लिविंग रूम के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें आपको बार-बार पानी भरने का झंझट नहीं रहता है और आप लंबे समय तक कूलिंग का आनंद उठा सकते हैं। इसमें हाई एयर थ्रो वाले हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे होते हैं, जो अधिक पानी सोखकर ठंडी हवा प्रदान करते हैं। इस Desert Cooler में टैंक ऑटो-फिल फीचर शामिल है, जिससे कूलर टैंक को भरना काफी आसान हो जाता है। यह पूरी तरह से बंद होने वाले लूवर्स के साथ आता है, जिससे टैंक के अंदर मच्छर या धूल-मिट्टी जाने की समस्या नहीं होती है। इस डेजर्ट कूलर की हाई कूलिंग तकनीक तेजी से ठंडी हवा को कमरे में फैलाने का काम करती है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। यह वाटर लेवल इंडिकेटर के साथ आता है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी बचा हुआ है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Maharaja Whiteline MAXFROST
- क्षमता - 65 लीटर
- कलर - सफेद और नेवी ब्लू
- विशेष सुविधा - ऑटो रिस्टार्ट
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 350 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 15800 ग्राम
खूबियां
- यह 4 वे एयर डिफ्लेक्शन फीचर के साथ आता है, जिससे कमरे के हर कोने में ठंडी हवा फैलती है।
- इसकी टैंक एंटी-माइक्रोबल होती है, जिससे वाटर टैंक में बैक्टीरिया व वायरस पनपने का खतरा नहीं रहता है।
कमी
- फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
01
Maharaja Whiteline AIR PRO 80 Air Cooler with 80 ltr Large Tank Capacity
तेज कूलिंग के लिए महाराजा का यह एयर कूलर बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें 80 लीटर की वाटर टैंक शामिल होती है, जिससे लंबे समय तक कूलिंग का आनंद उठाया जा सकता है। यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी बिजली कटने के बाद भी आप इन्वर्टर के माध्यम से इस कूलर को चला सकते हैं। इसमें 4 वे एयर डिफ्लेक्शन फीचर शामिल है, जिससे कमरे के चारों तरफ ठंडी हवा फैलती है। इसमें स्पीड और स्विंग कंट्रोल दिया होता है, जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं और हवा की दिशा को भी अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें मजबूत कैस्टर व्हील्स लगे होते हैं जिससे आप अकेले भी कूलर को एक स्थान से दूसरे स्थान तक खिसका सकते हैं। वहीं इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स अधिक से अधिक पानी सोखकर हवा को तेजी से ठंडा करने में मदद करते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Maharaja Whiteline AIR PRO
- क्षमता - 80 लीटर
- कलर - सफेद और रॉयल पर्पल
- विशेष सुविधा - वाटर लेवल इंडिकेटर
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 3600 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 19500 ग्राम
खूबियां
- यह वाटर लेवल इंडिकेटर के साथ आता है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कब पानी खत्म होने वाला है।
- इसमें 190W की मोटर शामिल होती है, जो लंबे समय तक चलने पर भी शानदार परफॉर्मेंस देती है।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Maharaja Whiteline AIR PRO 60 Air Cooler
छोटे कमरों के लिए 60 लीटर क्षमता वाला यह महाराजा का यह एयर कूलर बढ़िया हो सकता है। इसमें 190W की मोटर शामिल होती है, जो कम बिजली खपत के साथ बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। वहीं इसमें हाई कूलिंग वाले हनीकॉम्ब पैड्स लगे होते हैं, जिससे कम समय में कमरा ठंडा हो सकता है और आप गर्मी से राहत पा सकते हैं। यह इन्वर्टर कंपैटिबल Room Cooler है यानी बिजली कटने के बाद भी आप इस कूलर को इन्वर्टर पर चला सकते हैं। इसमें कैस्टर व्हील्स लगे होते हैं, जिसकी मदद से आप कूलर को खिसकाकर कहीं पर भी ले जा सकते हैं। इसमें स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। यह वाटर लेवल इंडिकेटर के साथ आता है, जिससे आप देख सकते हैं कि वाटर टैंक में कितना पानी बचा हुआ है। यह 4 वे एयर डिफ्लेक्शन फीचर के साथ आता है, जिससे ठंडी हवा कमरे में चारों तरफ फैलती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Maharaja Whiteline AIR PRO
- क्षमता - 60 लीटर
- कलर - सफेद और नेवी ब्लू
- विशेष सुविधा - इन्वर्टर कंपैटिबल
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 350 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 18500 ग्राम
खूबियां
- आप इस एयर कूलर को इन्वर्टर पर भी चला सकते हैं और लगातार ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं।
- यह कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश डिजाइन में आता है, जो आपके घर की शोभा बढ़ा सकता है।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की फिलहाल कोई खास शिकायत नहीं है।
03
Maharaja Whiteline Rambo Grey Desert Air Cooler
महाराजा का यह एयर कूलर आप विंडो एयर कूलर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे फ्लोर स्पेस बच सकता है। इस कूलर की सबसे बड़ी खासियत है कि यह बेहद कम शोर के साथ कूलिंग करता है यानी आप रात को आरामदायक नींद का फायदा उठा सकते हैं। यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी बिजली कटने के बाद भी इस कूलर को इन्वर्टर पर चलाया जा सकता है। इसमें स्पीड और स्विंग कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप हवा की गति और दिशा दोनों को अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। वहीं इसमें 4 वे स्विंग फीचर शामिल है, जिससे ठंडी हवा हर कोने में फैलती है और कमरे का हर कोना ठंडा होता है। इसमें वाटर इनलेट की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप वाटर टैंक को आसानी से भर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Maharaja Whiteline Rambo
- क्षमता - 65 लीटर
- कलर - ग्रे और ब्लैक
- विशेष सुविधा - 4 वे स्विंग फीचर
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 2400 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - रिमोट
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 18500 ग्राम
खूबियां
- यह वाटर लेवल इंडिकेटर के साथ आता है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी भरना है और कितना नहीं।
- इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे कम जगह में रखने योग्य बनाता है, जिससे काफी जगह बच सकती है।
कमी
- अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
04
Maharaja Whiteline Super Grand 70 Desert Air Cooler
70 लीटर वाटर टैंक क्षमता वाला यह एयर कूलर उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जिनके पास कूलर रखने का स्पेस नहीं है। दरअसल, यह कूलर छोटे साइज में आता है, जिससे आप इसे खिड़की में भी सेट कर सकते हैं और ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इसमें 165W की मोटर शामिल होती है, जो लंबे समय तक चलने पर भी शानदार प्रदर्शन करती है और लगातार कूलिंग प्रदान कर सकती है। इस Air Cooler for Home में आपको स्पीड और स्विंग दोनों को कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है, जिससे आप हवा की गति और दिशा दोनों को अपने अनुसार सेट कर सकते हैं। यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी आप बिजली कटने के बाद भी इस कूलर को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी लॉन्ग एयर थ्रो क्षमता दूर बैठे व्यक्ति को भी पूरी हवा देता है और इससे कमरा भी जल्दी ठंडा होता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Maharaja Whiteline Super
- क्षमता - 70 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - साइलेंट ऑपरेशन
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 3800 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 18000 ग्राम
खूबियां
- यह एयर कूलर साइलेंट ऑपरेशन के साथ काम करता है यानी यह कूलिंग करने के दौरान बहुत कम शोर करता है।
- इसकी हाई कूलिंग क्षमता कमरे को तेजी से ठंडा करने में मदद कर सकती है।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
05
महाराजा व्हाइटलाइन एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने महाराजा व्हाइटलाइन Air Cooler के 5 मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।
ऐसे अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।