पिछले कुछ सालों में थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन वाले एयर कूलर की डिमांड काफी बढ़ी है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि यह अन्य कूलर की तुलना में अधिक सुरक्षित माने जाते हैं। दरअसल, लगातार कूलर चलने पर मोटर कभी-कभी बहुत गर्म हो जाती है, जिससे मोटर जलने या कूलर के खराब होने का खतरा रहता है। ऐसे में यह सुरक्षा फीचर मोटर के गर्म होने पर Air Cooler को अपने आप बंद कर देता है, जिससे मोटर जलने से बच जाती है। इससे कूलर लंबे समय तक चलता है और बेहतर कूलिंग मिलती है। यहां हमने जिन 5 एयर कूलर के बारे में आपको बताया है उन सभी में आपको थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन मिलता है। इसके अलावा भी इनमें आपको कई फीचर्स मिलते हैं, जैसे - आइस चैंबर, एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स, इन्वर्टर कंपैटिबल, 4 वे एयर डिफ्लेक्शन और एवरलास्ट पंप आदि। आप नीचे इन 5 मॉडल्स के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
BHABURLY GLX 90 L Glass Top Desert Air Cooler
90 लीटर क्षमता वाला यह एयर कूलर 500 स्क्वायर फीट तक के एरिया को आसानी से कवर कर सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें एक बार पानी भरने पर इसे बार-बार भरने का झंझट नहीं रहता है। इसमें 16 इंच की ब्लेड्स लगी होती है, जो तेज कूलिंग करने में सक्षम होती है। वहीं इसकी मोटर 190W पर काम करती है यानी यह कम बिजली खपत के साथ बढ़िया कूलिंग करती है। इस Desert Cooler में ऑटो फिल वाटर की सुविधा मिलती है, जिससे आप वाटर टैंक में बेहद आसानी से पानी को भर सकते हैं। इस एयर कूलर की मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ आती है यानी अगर मोटर अधिक गर्म हो जाती है, तो यह फीचर अपने आप कूलर को बंद कर देता है। इससे मोटर अधिक टिकाऊ और लंबे समय तक सुरक्षित बनी रह सकती है। इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स अधिक ठंडी हवा देने में सक्षम होते हैं, जिससे कमरे की गर्मी जल्दी कम हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - BHABURLY GLX
- वाटर टैंक क्षमता - 90 लीटर
- कलर - ग्रे
- विशेष सुविधा - पोर्टेबल
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 2900 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - PP प्लास्टिक
- आइटम वजन - 18.5 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें शामिल पावरफुल एयर थ्रो कमरे को जल्दी ठंडा करने में मदद करती है।
- यह वाटर लेवल इंडिकेटर के साथ आता है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी भरना है।
कमी
- फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
01
Livpure Koolbliss Desert Air Cooler with Thermal Overload Protection
यह 65 लीटर का डेजर्ट एयर कूलर है, लेकिन इसका पोर्टेबल और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे कम जगह में आसानी से रखने योग्य बनाता है। इसकी 190W की मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ काम करती है, जो मोटर को अधिक टिकाऊ बनाती है और कूलर को जल्दी खराब होने से बचा सकती है। इसमें आपको एक बड़ा आइस चैंबर भी मिलता है, जिसमें बर्फ को रखकर कुछ समय के लिए हवा को ठंडा किया जा सकता है। वहीं इस Home Cooler में लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर के साथ आते हैं। इससे ना केवल आपको अधिक ठंडी हवा मिलती है, बल्कि उसमें मौजूद बैक्टीरिया और वायरस भी अच्छी तरह हटते हैं, जिससे आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंचती है। यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी बिजली कटने के बाद भी आप इस एयर कूलर को इन्वर्टर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Livpure Koolbliss
- वाटर टैंक क्षमता - 65 लीटर
- कलर - सफेद और नीला
- विशेष सुविधा - इन-बिल्ट व्हील्स
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 5000 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम वजन - 15.5 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें स्पीड कंट्रोल की सुविधा शामिल है, जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
- यह मल्टी-डायरेक्शनल कैस्टर व्हील्स के साथ आता है, जिससे कूलर को एक जगह से दूसरी जगह तक लेकर जाना आसान होता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इस एयर कूलर की बिल्ड क्वालिटी को खराब बताया है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
V-Guard Arido D88 H-N Desert Air Cooler for Home
वी-गार्ड का यह एयर कूलर 88 लीटर क्षमता के साथ आता है, जो कमरे को लंबे समय तक ठंडा रखने में मदद करता है। इसमें शामिल पावरफुल एयर डिलीवरी तेजी से ठंडक फैलाने का काम करती है। इसमें नॉब्स कंट्रोल लगे मिलते हैं, जिससे आप हवा की स्पीड को कम या ज्यादा कर सकते हैं। यह वाटर लेवल इंडिकेटर के साथ आता है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कब पानी खत्म होने वाला है। इस Air Cooler for Home में आइस चैंबर भी लगा होता है जिससे आप इस वी-गार्ड एयर कूलर में बर्फ डालकर हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं। इसमें लगे Concealed पंप अधिक टिकाऊ होती है और हार्ट वाटर में भी बेहतर ढंग से काम करती है। इसमें लगी बॉल बेयरिंग मोटर थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ आती है, जो मोटर के अधिक गर्म होने पर कूलर को अपने आप बंद कर देती है। इससे मोटर के खराब होने का खतरा कम हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - V-Guard Arido
- वाटर टैंक क्षमता - 88 लीटर
- कलर - सफेद और पर्पल
- विशेष सुविधा - एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 3940 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम वजन - 15.1 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें 4D एयर सर्कुलेशन तकनीक शामिल है, जिससे कमरे में चारों तरफ ठंडी हवा फैलती है।
- यह पावरफुल एयर डिलीवरी के साथ आता है, जिससे हवा अधिक तेज होती है और कमरे की गर्मी जल्दी कम हो सकती है।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स ने अभी कोई खास शिकायत नहीं की है।
03
Livpure Coolbud Personal Air Cooler with Thermal Overload Protection
अगर आपको स्टडी रूम या बच्चों के कमरे के लिए एयर कूलर की जरूरत है, तो लिवप्योर का यह 46 लीटर वाला कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। यह कूलर अन्य के मुकाबले अधिक सुरक्षित मानी जाती है, क्योंकि इसमें ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर शामिल है। यह मोटर के गर्म होने पर कूलर को अपने आप बंद कर देता है। इस Room Cooler में लगे एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स हवा को ठंडा करने के साथ-साथ शुद्ध भी करते हैं। अगर आपके एरिया में अधिक बिजली जाती है, तो यह कूलर बढ़िया हो सकता है क्योंकि यह इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी आप इसे बिजली जाने के बाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें स्पीड कंट्रोलर दिया होता है, जिससे आप हवा की स्पीड को अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। यह वाटर लेवल इंडिकेटर के साथ आता है, जिससे आप देख सकते हैं टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Livpure Coolbud
- वाटर टैंक क्षमता - 46 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 2000 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम वजन - 9 किलोग्राम
खूबियां
- यह कैस्टर व्हील्स के साथ आता है, जिससे आप कूलर को आसानी से खिसका या घूमा सकते हैं।
- इसमें शामिल मोटर अधिक टिकाऊ होती है, जो लंबे समय तक चलने पर भी बेहतर प्रदर्शन करती है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स की शिकायत है कि यह एयर कूलर बहुत ज्यादा शोर करता है।
04
Crompton Ozone Royale Desert Air Cooler
क्रॉम्पटन का यह एयर कूलर बेहद स्टाइलिश डिजाइन में आता है। इसका ब्लैक फिनिश आपके कमरे को आकर्षक लुक दे सकता है। वहीं इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे कम जगह में भी आसानी से रखने योग्य बना सकता है। इसकी मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ आती है, जो मोटर और कूलर दोनों को खराब होने से बचाती है। इस Crompton Cooler में लगा एवरलास्ट पंप अधिक टिकाऊ होता है और हार्ड वाटर में भी बेहतर ढंग से काम करता है। यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी इसको आप बिजली कटने के बाद भी इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं। यह डेजर्ट कूलर हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है, जो अधिक से अधिक पानी सोखकर हवा को ज्यादा ठंडा करता है। इसमें ऑटो फिल की सुविधा मिलती है, जिससे आप कूलर के वाटर टैंक को आसानी से भर सकते हैं। वहीं इसमें बॉल बेयरिंग मोटर लगी होती है, जो अधिक टिकाऊ होती है, कम बिजली खपत करती है और शोर भी कम करती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Crompton Ozone Royale
- वाटर टैंक क्षमता - 88 लीटर
- कलर - ग्रे और सफेद
- विशेष सुविधा - एवरलास्ट पंप
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 4200 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम वजन - 15.2 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें ऑटो स्विंग फीचर शामिल है, जिससे कूलर की ठंडी हवा कमरे में चारों तरफ फैलती है।
- यह आइस चैंबर के साथ आता है, जिसमे बर्फ को रखकर आप हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इस एयर कूलर में लीकेज की समस्या देखने को मिली है।
05
थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन वाले एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने Thermal Overload Protection वाले एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।