उषा एक जाना-माना ब्रांड है जिसके एयर कूलर अपने टिकाऊपन और शानदार कूलिंग क्षमता के लिए पसंद किए जाते हैं। यह ब्रांड अपने कूलर में ना केवल शक्तिशाली एयर थ्रो क्षमता प्रदान करता है, बल्कि इसके अधिकतर कूलर इन्वर्टर कंपैटिबल भी होते हैं जो आपको बिजली नहीं होने पर भी ठंडी हवा का आनंद दे सकते हैं। नीचे हमने जिन 5 Usha Cooler की जानकारी दी है उनमें आपको आइस चैंबर और एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स जैसी सुविधाएं भी मिलती है, जो ना केवल हवा को अधिक ठंडा करते हैं बल्कि हवा में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस और गंदगी को हटाकर आप तक शुद्ध हवा पहुंचाने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा इनमें वाटर इंडिकेटर, वाटर इनलेट, कैस्टर व्हील्स और स्पीड कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी मिलती है, जो कूलर को इस्तेमाल करने में आसान बनाती है।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
USHA Aerostyle Breeze 35 Air Cooler
उषा का यह एयर कूलर 35 लीटर वाटर टैंक के साथ आता है, जो इसे छोटे साइज के कमरों के लिए उपयुक्त बनाता है। इसमें 30 सेंटीमीटर के फैन ब्लेड्स होते हैं, जो तेज हवा फैलाते हैं। इसमें लगे हनीकॉम्ब पैड्स अधिक से अधिक पानी सोखकर हवा को लंबे समय के लिए ठंडा करने में मदद करते हैं। वहीं इसमें आपको आइस चैंबर की सुविधा भी मिलती है जिसमें आप बर्फ को डालकर कुछ समय के लिए हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं। ऑटो फिल फीचर होने के कारण इस कूलर के टैंक को भरना काफी आसान हो जाता है। वहीं इसमें आपको 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं जिनकी मदद से आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसमें ड्यूरेबल बॉल बेयरिंग मोटर लगी है, जो अधिक टिकाऊ होती है और लंबे समय तक चलने पर भी शानदार परफॉर्मेंस देती है। सबस बढ़िया बात है कि यह कूलर हार्ड वाटर में भी बढ़िया ढंग से काम करता है और इसके पंप में जंग लगने का खतरा कम रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - USHA Aerostyle Breeze
- क्षमता - 35 लीटर
- कलर - व्हाइट और ग्रे
- विशेष सुविधा - ऑटो फिल
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 4500 माइक्रो लीटर पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 14 किलोग्राम
खूबियां
- यह 10 मीटर तक लंबी हवी फेंकता है जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी पूरी हवा लगती है।
- इसमें लगे वाटर इंडिकेटर की मदद से आप टैंक में देख सकते हैं कि कब पानी खत्म होने वाला है।
कमी
- फिलहाल, अमेजन यूजर्स को इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
USHA LX CD 508 Desert Cooler
50 लीटर क्षमता वाला यह डेजर्ट एयर कूलर 300 स्क्वायर फीट तक के एरिया को आसानी से ठंडा कर सकता है। इस कूलर का स्टाइलिश डिजाइन इसे अधिक यूनिक बनाता है। इस डेजर्ट एयर कूलर में ऑटो रिस्टार्ट फंक्शन शामिल है यानी लाइट कटने के बाद कूलर की सेटिंग्स जहां बंद होती है दोबारा वहीं से अपने आप शुरू हो जाती है। सबसे बढ़िया बात है कि आप इसे बिजली नहीं होने पर भी चला सकते हैं, क्योंकि यह इन्वर्टर कंपैटिबल है। इसकी शक्तिशाली एयर थ्रो क्षमता कमरे में चारों तरफ ठंडी हवा फैलाता है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। इसमें ऑटो टैंक फिल फीचर शामिल है, जिसकी मदद से आप वाटर टैंक को आसानी से भर सकते हैं। यह एयर कूलर 190W की कम पावर भी बढ़िया ढंग से काम करता है यानी यह बेहद कम बिजली खपत के साथ शानदार कूलिंग दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - USHA LX CD
- क्षमता - 50 लीटर
- कलर - व्हाइट
- विशेष सुविधा - ऑटो रिस्टार्ट
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 219.98 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - PP प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 20 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें लगे 3 साइड हनीकॉम्ब पैड्स अधिक से अधिक पानी सोखकर लंबे समय तक हवा को ठंडा बनाए रखते हैं।
- इसमें वर्टिकल लूवर्स लगे हैं जो हवा को हर दिशा में फैलाने का काम करते हैं।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
USHA 45BD1 Desert Cooler
उषा के इस डेजर्ट एयर कूलर का कॉम्पैक्ट साइज इसे यूनिक बनाता है। यह कम जगह में आसानी से रखा जा सकता है और इसके साथ आपको एक स्टैंड भी मिलता है। इसकी सबसे खास बात है कि यह बेहद कम बिजली खपत के साथ कूलिंग प्रदान करता है। इसमें लगे 3 साइड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लंबे समय तक हवा को ठंडा बनाए रखने में मदद करते हैं। यह वाटर इंडिकेटर के साथ आता है जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कब पानी खत्म होने वाला है। यह 45 लीटर क्षमता के साथ आता है, जिसमें एक बार पानी भरने पर आप लंबे समय तक कूलिंग प्राप्त कर सकते हैं। इसमें लगे कैस्टर व्हील्स की मदद से आप कूलर को एक जगह से दूसरी तक आसानी से खिसका सकते हैं। इसमें शक्तिशाली एयर थ्रो क्षमता शामिल है, जिससे हवा तेजी से कमरे में फैलती है और गर्म कमरा भी जल्दी ठंडा हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - USHA 45BD1
- क्षमता - 45 लीटर
- कलर - व्हाइट
- विशेष सुविधा - स्लीप मोड
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 3000 माइक्रो लीटर पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 4.9 किलोग्राम
खूबियां
- यह 3 स्पीड कंट्रोल के साथ आता है जिससे आप हवा को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
- यह बिजली की कम खपत के साथ काम करता है, जिससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन यूजर्स की अभी तक इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं है।
03
USHA Azzuro 50AW1 Window Cooler
अगर आपके घर में कूलर रखने की जगह नहीं है और केवल खिड़की है, तो उषा का यह विंडो एयर कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। यह 50 लीटर क्षमता के साथ आता है, जिसमें एक बार पानी भरने पर इसे बार-बार भरने का झंझट नहीं रहता है। इसमें आगे की तरफ वाटर इनलेट लगा होता है जिसकी मदद से आप टैंक में आसानी से पानी भर सकते हैं। इस विंडो कूलर में लगे इको कूल हनीकॉम्ब पैड्स ना केवल हवा को अधिक ठंडा करते हैं बल्कि कम बिजली खपत करते हैं, जिससे बिजली बिल में बचत की जा सकती है। इसकी मोटर थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ आती है यानी मोटर के अधिक गर्म होने पर कूलर अपने आप बंद हो जाता है। इसमें स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है जिसकी मदद से आप हवा की गति को कम या ज्यादा कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - USHA Azzuro
- क्षमता - 50 लीटर
- कलर - मल्टीकलर
- विशेष सुविधा - एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 219.98 माइक्रो लीटर पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 20000 ग्राम
खूबियां
- यह एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर के साथ आता है, जो हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करता है।
- इसमें ऑटो स्विंग फीचर शामिल है, जो ठंडी हवा को कमरे में हर दिशा में फैलाता है।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
04
USHA Coolboy DLX Personal Air Cooler for Home with Powerful Blower
स्टडी रूम या छोटे कमरों के लिए 35 लीटर क्षमता वाला यह पर्सनल एयर कूलर एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इस कूलर में शक्तिशाली ब्लोअर लगा होता है, जो तेज हवा देता है। इससे गर्मी जल्दी खत्म होती है और तेज ठंडी हवा प्राप्त हो सकती है। यह एडजस्टेबल स्पीड की सुविधा के साथ आता है, जिसमें आप हवा की गति को अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें लगा वाटर इंडिकेटर में आप देख सकते हैं कि टैंक में कब कितना पानी भरना है। इस उषा एयर कूलर में डस्ट फिल्टर लगा हुआ है, जो हवा में मौजूद धूल-मिट्टी को हटाकर आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंचाता है। इस एयर कूलर की सबसे खास बात इसका कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश डिजाइन है, जो ना केवल देखने में बढ़िया लगता है, बल्कि इसे आप कम जगह में आसानी से रख सकते हैं। यह कैस्टर व्हील्स के साथ आता है, जिससे कूलर को घूमाना या खिसकाना काफी आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - USHA Coolboy DLX
- क्षमता - 35 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - डस्ट फिल्टर
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 3000 माइक्रो लीटर पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 9300 ग्राम
खूबियां
- यह एयर कूलर बिजली कटने के बाद भी इन्वर्टर के माध्यम से चलाया जा सकता है।
- यह 6 मीटर दूर तक ठंडी हवा फेंकता है जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
05
उषा एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने उषा Room Cooler के 5 मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।