Crompton vs Havells: कौन-सा Air Cooler चुनना है सबसे बेहतर? विकल्पों से समझें

क्या आप भी कंफ्यूज हैंं कि Crompton और Havells में से कौन-सा एयर कूलर चुनना चाहिए? तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि यहां हमने दोनों ब्रांड के विकल्पों द्वारा आपको समझने में की कोशिश की है दोनों में से अधिक बेहतर कौन-सा ब्रांड है।
क्रॉम्पटन या हैवेल्स: कौन-सा एयर कूलर चुनना होगा सबसे बढ़िया?
क्रॉम्पटन या हैवेल्स: कौन-सा एयर कूलर चुनना होगा सबसे बढ़िया?

Crompton और Havells एयर कूलर्स दोनों ही भरोसेमंद ब्रांड है, लेकिन जब बात दोनों में से किसी एक के एयर कूलर को चुनने की आती है, तो अक्सर ग्राहक कंफ्यूज हो जाते हैं। तो आपको बता दें कि क्रॉम्पटन के एयर कूलर खासतौर पर अपनी तेज और पावरफुल कूलिंग के लिए जाने जाते हैं। इनमें मजबूत एयर थ्रो, बड़े वाटर टैंक और हनीकॉम्ब पैड्स जैसी तकनीक मिलती है, जो बड़े कमरों या हॉल में भी जल्दी ठंडक फैला देती है। इसके अलावा इनकी बिल्ड क्वालिटी भी अच्छी मानी जाती है, जिससे ये लंबे समय तक चलते हैं और ज्यादा मेंटेनेंस की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं दूसरी तरफ हैवेल्स के एयर कूलर स्मार्ट फीचर्स और एनर्जी एफिशिएंसी के लिए जाने जाते हैं। इनमें BLDC मोटर जैसी आधुनिक तकनीक मिलती है, जिससे बिजली की खपत काफी कम हो जाती है और ये इन्वर्टर पर भी आसानी से चल सकते हैं। हैवेल्स कूलर्स का डिजाइन भी ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम होता है। वहीं इसके कूलर बेहद कम शोर करते हैं, जिससे बेडरूम के लिए यह ज्यादा बढ़िया हो सकते हैं।

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Havells Kace 95L Desert Air Cooler for home

    हैवेल्स का यह एयर कूलर बड़े कमरों या लिविंग एरिया के लिए बढ़िया हो सकता है। यह 95 लीटर टैंक के साथ आता है जिसमें एक बार पानी भरने पर आप लंबे समय तक कूलिंग प्राप्त कर सकते हैं। इस हैवेल्स एयर कूलर में बैक्टीरिया शील्ड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे हैं, जो हवा को ठंडा करने के साथ-साथ उसे शुद्ध भी करते हैं, जिससे आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंच सकती है। इसमें शामिल शक्तिशाली एयर थ्रो दूर तक कमरे में ठंडी हवा फैलाते हैं, जिससे बड़ा कमरा भी जल्दी ठंडा हो सकता है। इस एयर कूलर में वाटर लेवल इंडिकेटर लगा है, जिसके माध्यम से आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होगा। यह बड़े आइस चैंबर के साथ आता है, जिसमें आप बर्फ को रखकर लंबे समय के लिए हवा को ठंडा कर सकते हैं। यह 3 स्पीड कंट्रोल के साथ आता है जिसमें आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Havells Kace
    • क्षमता - 95 लीटर 
    • कलर - ब्लू
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 2118 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - ABS प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 17000 ग्राम

    खूबियां

    • इस एयर कूलर की मोटर और पंप थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ काम करती है, जो इन्हें अधिक टिकाऊ बनाती है।
    • यह कैस्टर व्हील्स के साथ आता है जिससे आप अकेले भी कूलर को खिसका या घूमा सकते हैं।

    कमी 

    • इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    01
  • Crompton Ozone Neo Desert Air Cooler 95L

    95 लीटर क्षमता वाले इस क्रॉम्पटन एयर कूलर का सबसे बड़ा फायदा है कि इसमें आपको बार-बार टैंक भरने का झंझट नहीं रहता है। यह 4 वे एयर डिफ्लेक्शन फीचर के साथ आता है जिससे कमरे में ठंडी हवा चारों तरफ फैलती है। इसमें लगे हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड्स अधिक से अधिक पानी को सोखकर हवा को लंबे समय के लिए ठंडा करते हैं। यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी आप बिजली कटने के बाद भी इस कूलर को इस्तेमाल कर सकते हैं और बिना रुकावट ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इसमें कैस्टर व्हील्स लगे होते हैं, जिससे इसे आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में लेकर जा सकते हैं। इसमें एवरलास्ट पंप लगा हुआ है, जिसमें जंग लगने की समस्या नहीं होती है और यह हार्ड वाटर में भी बेहतर प्रदर्शन करता है। हवा की गति को कंट्रोल करने के लिए इस एयर कूलर में स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिसे आप अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Crompton Ozone Neo
    • क्षमता - 95 लीटर 
    • कलर - सफेद 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1648 CFPM
    • विशेष सुविधा - ऑटो स्विंग

    खूबियां

    • इसमें आपको वाटर इंडिकेटर लगा मिलता है, जिसमें आप देख सकते हैं कि वाटर टैंक का पानी कब खत्म होने वाला है।
    • यह ऑटो स्विंग तकनीक के साथ आता है, जो हवा को ऊपर और नीचे दोनों तरफ फैलाता है। 

    कमी 

    • इस कूलर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Havells Aero 150 L Premium Commercial Air Cooler

    अगर आपको बड़े एरिया या आउटडोर इस्तेमाल के लिए एयर कूलर की जरूरत है, तो 150 लीटर वाटर टैंक वाला यह कूलर आपके लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। इसमें एक बार पानी भरने पर आपको इसमें बार-बार पानी भरने का झंझट नहीं रहता है और लंबे समय तक कूलिंग प्रदान करता है। वहीं इसमें XXL आइस चैंबर लगा होता है जिसमें आप बड़ी मात्रा में बर्फ को रखकर हवा को कुछ समय के लिए एसी जैसा ठंडा कर सकते हैं। यह कूलर ना केवल ठंडी हवा देता है बल्कि उसे शुद्ध भी करता है। जी हां, इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स की खासियत यही है कि यह हवा को अधिक ठंडा करने के साथ-साथ हवा में मौजूद 99.9% बैक्टीरिया को भी खत्म कर सकता है, जिससे आपको शुद्ध ठंडी हवा मिल सकती है। वहीं यह डबल बॉल बेयरिंग मोटर के साथ आता है, जो अधिक टिकाऊ होता है और बेहद कम शोर करता है। वहीं यह कम बिजली खपत के साथ बेहतर प्रदर्शन करता है। इस एयर कूलर में डस्ट फिल्टर नेट लगा होता है, जो धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया को हवा से अलग करता है। इस कूलर में 3 साइड चिल ड्रिप लगी होती है, जो पानी का इस्तेमाल करने की जगह बर्फ का उपयोग करके पैड्स को ठंडा रखती है। इससे हवा अधिक ठंडी हो सकती है। यह कूलर ऑटो फिल की सुविधा के साथ आता है जिससे टैंक में पानी भरना आसान होता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Havells Aero
    • क्षमता - 150 लीटर 
    • कलर - ग्रे
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 7063 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • विशेष सुविधा - शक्तिशाली एयर थ्रो
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - ABS प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 37200 ग्राम

    खूबियां

    • यह 4 मेटल ब्लेड्स फैन के साथ काम करता है, जिससे तेज हवा मिलती है। 
    • इसमें लगे वाटर इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि टैंक कब पानी भरना है।

    कमी 

    • इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
    03
  • Crompton Ozone 88 Litres Desert Air Cooler for home

    क्रॉम्पटन का यह डेजर्ट एयर कूलर 88 लीटर क्षमता के साथ आता है, जो इसे 200 से 300 स्क्वायर फीट तक के कमरों के लिए परफेक्ट विकल्प बनाता है। इसमें आइस चैंबर लगा होता है जिसमें आप बर्फ को रखकर हवा को अधिक ठंडा बना सकते हैं और गर्मी से राहत पा सकते हैं। इस डेजर्ट एयर कूलर में हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड्स लगे हैं, जो ज्यादा पानी सोखता है और हवा को लंबे समय तक ठंडा बनाए रखता है। वहीं इसमें लगी पंप एवरलास्ट होती है यानी यह अधिक टिकाऊ होती है और इसमें जंग लगने की समस्या कम रहती है। इस कूलर में 4 वे एयर डिफ्लेक्शन फीचर मौजूद है जो कूलर की ठंडी हवा को कमरे में हर तरफ फैलाता है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। इस कूलर की मोटर में ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर शामिल है यानी मोटर के जलने या अधिक गर्म होने पर कूलर अपने आप बंद हो जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Crompton Ozone 88
    • क्षमता - 88 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - कैस्टर व्हील्स
    • एयर फ्लो क्षमता - 2420 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 3000 किलोग्राम

    खूबियां

    • यह एयर कूलर वाटर इंडिकेटर के साथ आता है, जिससे आप पता कर सकते हैं कि कूलर टैंक में कितना पानी भरना है। 
    • यह ऑटो फिल तकनीक के साथ काम करने वाला एयर कूलर है, जिससे टैंक में पानी भरना काफी आसान हो जाता है। 

    कमी 

    • इसको लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Havells 2-in-1 Convertible 80 L Desert Air Cooler for room

    हैवेल्स का यह एयर कूलर 2 इन 1 कंवर्टिबल मोड के साथ आता है यानी जरूरत नहीं होने पर आप इस कूलर को टेबल की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे जगह बचती है और कूलर भी सुरक्षित रहता है। इसमें 5 मेटल ब्लेड्स लगे होते हैं, जो ना केवल टिकाऊ होते हैं बल्कि ये तेज हवा करते हैं, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। इस Desert Cooler में स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। यह इन्वर्टर तकनीक के साथ काम करता है यानी बिजली नहीं होने पर भी आप कूलर को इन्वर्टर पर चला सकते हैं। इसमें 4 वे स्विंग फीचर शामिल है, जिससे कमरे में ठंडी हवा हर तरफ फैलती है। इसमें लगे वाटर लेवल इंडिकेटर से आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी बचा हुआ है। वहीं इसमें डबल बॉल बेयरिंग मोटर लगी होती है, जो अधिक टिकाऊ होती है और कम शोर व बिजली खपत के साथ शानदार परफॉर्मेंस देती है। इसमें बैक्टीरिया शील्ड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे हैं, जो हवा में मौजूद बैक्टीरिया व वायरस को हाटकर हवा को शुद्ध करते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Havells 2-in-1 Convertible
    • क्षमता - 80 लीटर 
    • कलर - ग्रे
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 2060 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • विशेष सुविधा - साइलेंट ऑपरेशन
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - ABS प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 18000 ग्राम

    खूबियां

    • इस एयर कूलर में लगे मल्टी-डायरेक्शनल कैस्टर व्हील्स के कारण आप अकेले भी भारी कूलर को इधर-उधऱ कर सकते हैं।
    • इसमें शक्तिशाली एयर थ्रो क्षमता है जो तेज कूलिंग करता है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है।

    कमी 

    • फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    05
  • Crompton Marvel Neo Inverter Compatible Portable Personal Air Cooler

    अगर आप ऐसे एरिया में रहते हैं जहां अक्सर बिजली कटने की समस्या रहती है, तो यह एयर कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकता है क्योंकि यह इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी आप इन्वर्टर पर भी बिजली जाने के बाद इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। यह 40 लीटर वाटर टैंक के साथ आता है, जो इसे छोटे कमरों या स्टडी रूम के लिए बढ़िया विकल्प बनाता है। इसमें लगी मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ आती है, जो मोटर के गर्म होने या जलने पर कूलर को अपने आप बंद कर देती है। वहीं इसमें आपको बड़े आइस चैंबर लगे मिलते हैं, जिसमें बर्फ को डालकर आप हवा को लंबे समय के लिए ठंडा कर कते हैं। इसमें लगे वाटर इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि कूलर टैंक में कब और कितना पानी भरना है। इसमें स्पीड कंट्रोल की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं। इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स की मदद से आप हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल नाम - Crompton Marvel Neo
    • क्षमता - 40 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - कॉम्पैक्ट 
    • एयर फ्लो क्षमता - 1300 क्यूबिक फीट मीटर
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 4 ग्राम

    खूबियां

    • यह 4 वे एयर डिफ्लेक्शन के साथ आता है, जो हवा को कमरे में चारों तरफ फैलाता है जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। 
    • इसमें लगे कैस्टर व्हील्स की मदद से आप कूलर को आसानी से एक जगह से दूसरे जगह पर खिसका सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    06

क्रॉम्पटन और हैवेल्स एयर कूलर के बीच तुलना

यहां हमने क्रॉम्पटन और हैवेल्स एयर कूलर के बीच तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

वाटर टैंक क्षमता

एयर फ्लो कैपेसिटी 

खास फीचर्स

Havells Kace

95 लीटर

2118 क्यूबिक फीट पर मिनट

एडजस्टेबल स्पीड, वाटर लेवल इंडिकेटर

Havells Aero

150 लीटर 

7063 क्यूबिक फीट पर मिनट

शक्तिशाली एयर थ्रो, डस्ट फिल्टर नेट

Havells 2-in-1 Convertible

80 लीटर 

2060 क्यूबिक फीट पर मिनट

साइलेंट ऑपरेशन, मेटल ब्लेड्स

Crompton Ozone Neo

95 लीटर

1648 क्यूबिक फीट पर मिनट

एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स, हाई एयर डिलीवरी 

Crompton Ozone

88 लीटर

1750 क्यूबिक फीट पर मिनट

4 वे एयर डिफ्लेक्शन, आइस चैंबर

Crompton Marvel Neo

40 लीटर

1300 मीटर क्यूब घंटे

ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर, इन्वर्टर कंपैटिबल

निष्कर्ष - एक तरह से देखा जाए तो दोनों में से कौन बेहतर है यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। लेकिन अगर आप ज्यादा और तेज कूलिंग चाहते हैं, खासकर बड़े स्पेस के लिए, तो क्रॉम्पटन बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। वहीं अगर आप कम बिजली खर्च, शांत ऑपरेशन और स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं, तो हैवेल्स ज्यादा सही हो सकता है। आसान शब्दों में कहें तो क्रॉम्पटन पावरफुल कूलिंग के लिए जाना जाता है, जबकि हैवेल्स स्मार्ट और किफायती इस्तेमाल के लिए बेहतर विकल्प माने जाते हैं।

ऐसे अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्रॉम्पटन और हैवेल्स में से कौन सा एयर कूलर कम बिजली खाता है?
    +
    आमतौर पर, दोनों ब्रांड ऊर्जा कुशल मॉडल पेश करते हैं, लेकिन विशिष्ट मॉडल और उसकी क्षमता पर निर्भर करता है कि वह कितनी बिजली का उपभोग करेगा।
  • क्या हैवेल्स के एयर कूलर क्रॉम्पटन से ज्यादा टिकाऊ होते हैं?
    +
    दोनों ब्रांड अच्छी गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं। टिकाऊपन मॉडल, उपयोग और रखरखाव पर निर्भर करता है।
  • क्रॉम्पटन या हैवेल्स में से कौन बेहतर कूलिंग प्रदान करता है?
    +
    दोनों ब्रांड उन्नत कूलिंग तकनीक का उपयोग करते हैं। बेहतर कूलिंग प्रदर्शन के लिए शक्तिशाली मोटर, अच्छी हनीकॉम्ब पैड और उचित एयरफ्लो वाले मॉडल देखें।