ये बड़े Cooler हॉल को बना देंगे शिमला जैसा ठंडा! देखें टॉप पिक्स

हॉल के लिए 75 लीटर से लेकर 150 लीटर तक के बड़े कूलर बढ़िया विकल्प हो सकते हैं, जो 300 से 400 स्क्वायर फीट तक के एरिया को आसानी से कवर करते हैं। वहीं इनमें शक्तिशाली एयर थ्रो क्षमता और ड्यूरेबल मोटर लगी होती है, जो तेज हवा देने के साथ-साथ कूलर को टिकाऊ बनाती है।
हॉल के लिए बड़े कूलर
हॉल के लिए बड़े कूलर

हॉल के लिए कूलर चुनते समय काफी सवाल मन में आते हैं कि आखिर किस साइज का कूलर लेना सही होगा? क्या ये बड़े हॉल को अच्छी तरह ठंडा कर पाएंगे? कहीं ये अधिक बिजली खपत तो नहीं करेंगे? तो आपके इन सवालों का जवाब आपको यहां मिल सकता है, क्योंकि यहां हमने 5 ऐसे Air Cooler की जानकारी दी है, जो खासतौर पर बड़े हॉल के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। ये 300 से लेकर 400 स्क्वायर फीट तक के कमरे को आसानी से ठंडा कर सकते हैं। वहीं बड़ी वाटर टैंक होने के कारण इनमें बार-बार पानी भरने का झंझट नहीं रहता है और लंबे समय तक कूलिंग मिल सकती है। सबसे खास बात तो यह है कि इनमें से कुछ एयर कूलर इन्वर्टर कंपैटिबल होते हैं यानी आप बिजली नहीं होने पर भी इन कूलर को इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं। इसके अलावा कुछ में आपको आइस चैंबर मिलता है, जिसमें आप बर्फ को डालकर हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं। सबसे बढ़िया बात है कि यहां जिन एयर कूलर की जानकारी हमने आपको दी है उनकी कीमत बहुत ज्यादा नहीं है, जिससे यह आपके बजट में आसानी से फिट भी हो सकती है। नीचे आप इनके विकल्पों को देख सकते हैं।

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • HAVAI Thunder 17+ Desert Cooler with 3-Side Honeycomb Pads

    बड़े हॉल के लिए 100 लीटर वाटर टैंक वाला यह एयर कूलर बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसकी खासियत है कि इसमें आपको बार-बार पानी भरने का झंझट नहीं रहता है और आपको तेज कूलिंग मिल सकती है। यह 17 इंच की फैन ब्लेड्स के साथ आता है यानी यह काफी बड़ा व मजबूत होता है, जिससे तेज हवा मिलती है। इसमें हैवी ड्यूटी 110W की मोटर लगी है, जो लंबे समय तक चलने पर भी बेहतर प्रदर्शन देती है और बिजली की कम से कम खपत करती है। इसमें शामिल ऑटो स्विंग फीचर कूलर की हवा को कमरे में चारों तरफ फैलता है। इससे कमरे के हर कोना ठंडा रहता है। इस डेजर्ट कूलर में स्पीड कंट्रोल की सुविधा दी गई है, जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। यह 3 साइड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है, जो अधिक से अधिक पानी को सोखकर हवा को लंबे समय के लिए ठंडा बनाए रखता है। इसमें वाटर इनलेट लगा हुआ है, जिससे आप टैंक में आसानी से पानी भर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - HAVAI Thunder 17+
    • क्षमता - 150 लीटर 
    • कलर - व्हाइट और ब्राउन
    • विशेष सुविधा - ऑटो शट-ऑफ
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 20 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - PP प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 20 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें ड्रेन प्लग भी लगा हुआ है जिससे आप कूलर का गंदा पानी आसानी से बाहर निकाल सकते हैं।
    • इसमें लगे वाटर लेवल इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी भरना है।

    कमी 

    • फिलहाल, अमेजन यूजर्स को इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • V-Guard Arido D75 H-N Desert Air Cooler for Home

    वी-गार्ड का यह 75 लीटर एयर कूलर 318 स्क्वायर फीट तक के हॉल को आसानी से ठंडा कर सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें आइस चैंबर लगा हुआ है यानी अगर आप तुरंत ठंडी हवा पाना चाहते हैं, तो इसमें बर्फ को डालकर हवा ठंडी कर सकते हैं। इसमें स्पीड को कंट्रोल करने के लिए नॉब्स लगे होते हैं जिससे इसकी सेटिंग्स को कंट्रोल करना काफी आसान होता है। यह वाटर लेवल इंडिकेटर के साथ आता है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है। इसमें शक्तिशाली एयर डिलीवरी शामिल है, जिससे कमरे में तेजी से ठंडी हवा फैलती है और कमरा जल्दी ठंडा होता है। यह 4D एयर सर्कुलेशन तकनीक के साथ काम करता है, जिससे कमरे के हर कोने में ठंडी हवा पहुंचती है। इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स तेज कूलिंग देने के साथ-साथ लंबे समय तक कमरे को ठंडा बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इसमें बॉल बेयरिंग मोटर लगी है, जो अधिक टिकाऊ होती है और कम बिजली खपत के साथ भी बेहतर प्रदर्शन और कूलिंग प्रदान कर सकती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - V-Guard Arido
    • क्षमता - 75 लीटर 
    • कलर - व्हाइट और पर्पल
    • विशेष सुविधा - एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 2500 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 15 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें लगा पंप हार्ड वाटर में भी बेहतर ढंग से काम करता है और जंग से सुरक्षित रहता है।
    • इसकी मोटर थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन के साथ आती है, जो अधिक गर्म होने पर अपने आप बंद हो जाती है। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Cadlec MegaBreeze 125L Commercial Air Cooler For Home

    बड़ी जगहों के लिए यह एयर कूलर एक बढ़िया विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें आपको 125 लीटर की वाटर टैंक मिलती है। बड़ी टैंक होने के कारण इसमें बार-बार पानी नहीं भरना पड़ता और कूलिंग भी लंबे समय तक बनी रह सकती है। इसकी हाई स्पीड फैन अपनी तेज हवा से कमरे को जल्दी ठंडा करने में मदद करती है। अगर आपके यहां बिजली कटने की समस्या रहती है और घर में इन्वर्टर है, तो यह कूलर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि यह इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी यह बिजली नहीं होने पर भी चलाया जा सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे होते हैं, जो ना केवल हवा को अधिक ठंडा करता है बल्कि उसमें मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को भी हटाता है। इससे आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंचती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह लो नॉइज़ के साथ काम करता है यानी यह बहुत कम शोर करता है। इसकी हैवी ड्यूटी मोटर लंबे समय तक चलने पर भी गर्म नहीं होती है और बेहतर प्रदर्शन देती है, जिससे इसके खराब होने का खतरा कम रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Cadlec MegaBreeze
    • क्षमता - 125 लीटर 
    • कलर - ग्रे
    • विशेष सुविधा - एक्वा ड्यूरेबल पंप
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 8500 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 32 किलोग्राम

    खूबियां

    • यह कूलर 5 कैस्टर व्हील्स के साथ आता है, जिससे इस अकेले खिसकाना और घूमाना काफी आसान हो सकता है।
    • इसमें लगे वाटर इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि टैंक में कब और कितना पानी भरना है।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स की शिकायत है कि यह एयर कूलर थोड़ा अधिक शोर करता है।
    03
  • Symphony Maxwind 100XL+ Desert Air Cooler

    बड़ी हॉल के लिए 100 लीटर वाटर टैंक वाला यह कूलर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह 34 मीटर तक के एरिया को आसानी से कवर करता है यानी इतने बड़े एरिया को यह जल्दी ठंडा कर सकता है। यह 3 साइड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है, जो अधिक से अधिक पानी सोखकर हवा को लंबे समय के लिए ठंडा करता है। यह एनर्जी एफिशिएंट एयर कूलर है यानी यह कम से कम बिजली खपत के साथ बेहतर कूलिंग प्रदान कर सकता है। इसमें वाटर इनलेट लगा हुआ है, जिससे आप टैंक में आसानी से पानी को भर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आप इसे घर और बाहर दोनों जगहों पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी पावरफुल फैन तेज हवा करने में मदद करता है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है। इसकी मोटर अधिक टिकाऊ और शक्तिशाली होती है, जो लंबे समय तक चलने पर भी गर्म नहीं होती है। वहीं इसमें आपको स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है जिससे आप हवा की गति को कम या ज्यादा कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Symphony Maxwind
    • क्षमता - 91 लीटर 
    • कलर - ग्रे और ब्लू
    • विशेष सुविधा - स्पीड कंट्रोल
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1914.3 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 14 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें हैवी ड्यूटी कैस्टर व्हील्स लगे हैं, जो अधिक टिकाऊ व मजबूत होते हैं। 
    • इसमें लगे वाटर इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है।

    कमी 

    • इस एयर कूलर में अमेजन यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    04
  • Bajaj DMH 90 Neo 90L Desert Air Cooler for Home

    आप बड़ी हॉल के साथ-साथ बेडरूम या आउटडोर एरिया के लिए भी इस 90 लीटर वाटर टैंक वाले कूलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी सबसे खास बात है कि यह एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है यानी आपको ना केवल अधिक ठंडी हवा मिलती है, बल्कि बैक्टीरिया और वायरस से मुक्त शुद्ध ठंडी हवा मिलती है। इस 90 लीटर एयर कूलर की हाई स्पीड फैन गर्म हॉल को भी तेजी से ठंडा करने में सक्षम होती है। इसमें आपको आइस चैंबर भी लगा मिलता है, जिसमें आप बर्फ को डालकर कुछ समय के लिए हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं। यह 90 फीट तक एयर थ्रो की क्षमता रखता है यानी दूर बैठे व्यक्ति को भी पूरी हवा लगती है। इसमें 3 स्पीड कंट्रोल दिए गए हैं जिसमें आप हवा को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। यह 3 साइज कूलर मास्टर फीचर के साथ आता है, जो पैड्स को अधिक समय के लिए ठंडा रखता है ताकि हवा ठंडी बनी रहे। इसमें लगे वाटर इंडिकेटर में आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी भरना है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bajaj DMH 90 Neo
    • क्षमता - 85 लीटर 
    • कलर - व्हाइट
    • विशेष सुविधा - वाटर लेवल इंडिकेटर
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 2350 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 21.2 किलोग्राम

    खूबियां

    • यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है जिसे बिजली कटने पर भी इन्वर्टर के माध्यम से इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • इसमें लगा पंप अधिक टिकाऊ होता है और हार्ड वाटर में भी बेहतर ढंग से काम करता है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इस एयर कूलर में शोर अधिक लगा।
    05

यहां दिए गए 5 एयर कूलर की तुलना यहां देखें - 

ऊपर हमने आपको अलग-अलग ब्रांड के एयर Cooler की जानकारी दी, जो बड़े हॉल के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। लेकिन इनमें से आपके लिए कौन-सा विकल्प अधिक बेहतर हो सकता है? इसके लिए हमने इन 5 मॉडल्स की तुलना की है, ताकि आपको सही विकल्प चुनने में मदद मिले।

मॉडल्स नाम 

वाटर टैंक क्षमता 

हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स

एरिया कवरेज

HAVAI Thunder 17+

150 लीटर

3 साइड हनीकॉम्ब पैड्स

400 स्क्वायर फीट 

V-Guard Arido

75 लीटर 

हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड्स

318 स्क्वायर फीट

Cadlec MegaBreeze

125 लीटर 

एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स

350 स्क्वायर फीट

Symphony Maxwind

91 लीटर 

3 साइड हनीकॉम्ब पैड्स

34 मीटर तक 

Bajaj DMH 90 Neo

85 लीटर 

एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स

27 मीटर तक 

ऐसे अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बड़े हॉल के लिए एयर कूलर और एयर कंडीशनर में से क्या बेहतर है?
    +
    बड़े हॉल के लिए एयर कूलर आमतौर पर अधिक किफायती होते हैं, कम बिजली खपत करते हैं और खुली जगहों के लिए बेहतर वेंटिलेशन प्रदान करते हैं, जबकि AC बंद जगहों पर अधिक प्रभावी कूलिंग देते हैं।
  • हॉल के लिए कितने CFM (क्यूबिक फीट प्रति मिनट) का कूलर बढ़िया रहता है?
    +
    यह आपके हॉल के आकार और छत की ऊंचाई पर निर्भर करता है। हालांकि, बड़े हॉल के लिए उच्च CFM 3000 से लेकर 5000 या उससे अधिक वाले कूलर की आवश्यकता होती है।
  • बड़े हॉल कूलर की कीमत क्या होती है?
    +
    बड़े हॉल कूलर की कीमत उनकी क्षमता, ब्रांड और सुविधाओं के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। हालांकि, इसकी कीमत ₹10,000 से ₹35,000 या उससे अधिक तक जा सकती है।