Tower vs Desert: आपके घर के लिए कौन-सा Cooler रहेगा सबसे बढ़िया?

घर के लिए टॉवर और डेजर्ट दोनों Air Cooler में से कौन ज्यादा बेहतर यह आपकी जरूरत व रूम के साइज पर निर्भर करता है। इस लेख में हमने दोनों की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपके लिए कौन-सा कूलर टाइप अधिक बेहतर है।
टॉवर या डेजर्ट: कौन-सा कूलर आपके घर के लिए रहेगा बढ़िया?
टॉवर या डेजर्ट: कौन-सा कूलर आपके घर के लिए रहेगा बढ़िया?

टॉवर और डेजर्ट एयर कूलर दोनों की अपनी अलग-अलग जरूरत व खूबियां हैं। टॉवर कूलर अधिक पतले और ऊंचे होते हैं, जिस कारण यह कम जगह घेरते हैं। 24 से 35 लीटर वाले टॉवर एयर कूलर 100 से 200 स्क्वायर फीट तक के कमरे को आसानी से कवर करते हैं। उन लोगों के लिए Tower Cooler अधिक बेहतर विकल्प माने जाते हैं, जो सिंगल रहते हैं, किराए के मकान में रहते हैं या फिर जिनके कमरों में जगह की कमी होती है। स्टडी रूम जैसी छोटी जगहों पर रखने के लिए भी यह बढ़िया माने जाते हैं। वहीं अगर Desert Cooler की बात करें, तो ये 80 से 150 लीटर तक की क्षमता के साथ आते हैं। इनका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इनकी टैंक को बार-बार भरने का झंझट नहीं रहता। वहीं ये 300 से 500 स्क्वायर फीट तक के एरिया को आसानी से ठंडा कर सकते हैं। इसलिए बड़े लिविंग एरिया, बेडरूम या आउटडोर एरिया के लिए यह बढ़िया माने जाते हैं। हालांकि, अगर फीचर की बात करें तो दोनों में लगभग आपको एक जैसे फीचर्स मिलते हैं, जैसे - वाटर लेवल इंडिकेटर, इन्वर्टर कंपैटिबल, स्पीड कंट्रोल, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर और आइस चैंबर आदि।

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • CG 35L Tower Air Cooler with Adjustable Louvers

    जिन लोगों का कमरा छोटा है या घर में जगह कम है उनके लिए 35 लीटर का यह टॉवर कूलर एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। 35 लीटर वाटर टैंक होने के कारण इसमें एक बार पानी भरने पर लंबे समय तक कूलिंग मिल सकती है। खास बात है कि ये इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी बिजली नहीं होने पर भी आपको इसको इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं। इस Cooler for Home में वाटर लेवल इंडिकेटर लगा होता है जिससे आप चेक कर सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है। यह 18 फीट तक की दूरी पर ठंडी हवा फेंकता है जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। इसमें एडजस्टेबल लूवर्स लगे होते हैं, जिनको आप अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें लगा पंप पानी के फ्लो को तेज करता है जिससे तेजी से ठंडक मिलती है। वहीं इसमें स्पीड कंट्रोल की सुविधा भी मिलती है जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - CG 35L Tower
    • क्षमता - 35 लीटर
    • कलर - सफेद और ग्रीन
    • विशेष सुविधा - वाटर लेवल इंडिकेटर
    • एयर फ्लो क्षमता - 900 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - PP प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 13 किलोग्राम

    खूबियां

    • इस एयर कूलर में कैस्टर व्हील्स लगे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से कूलर को खिसका या घूमा सकते हैं।
    • इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स अधिक पानी सोखकर हवा को लंबे समय तक ठंडा बनाए रखते हैं।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स को फिलहाल इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Bajaj DMH 90 Neo 90L Desert Air Cooler for Home

    बड़ी जगहों के लिए यह बजाज का डेजर्ट एयर कूलर बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। इसमें आपको 90 लीटर की बड़ी वाटर टैंक मिलती है, जिसमें आपको बार-बार पानी भरने का झंझट नहीं रहता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे होते हैं, जो ना केवल हवा को अधिक ठंडा करते हैं बल्कि हवा में मौजूद बैक्टीरिया व वायरस को भी खत्म करते हैं। इससे आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंचती है। इस Desert Cooler की हाई स्पीड कमरे में तेजी से ठंडी हवा को फैलाता है जिससे कमरे से गर्मी जल्दी निकलती है। इसमें 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं यानी आप हवा की गति को 3 अलग-अलग मोड में बदल सकते हैं। इसमें शामिल 3 साइड कूलर मास्टर के कारण पैड्स लंबे समय तक ठंडे बने रहते हैं जिससे कूलिंग भी अधिक मिलती है। इसमें शामिल पंप अधिक टिकाऊ है और यह जंग से सुरक्षित रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bajaj DMH 90 Neo
    • क्षमता - 90 लीटर
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
    • एयर फ्लो क्षमता - 2350 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 21.2 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें आइस चैंबर लगा हुआ है जिसमें आप बर्फ को रखकर हवा को कुछ समय के लिए अधिक ठंडा कर सकते हैं।
    • यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है जिसे आप बिजली जाने के बाद भी इन्वर्टर पर चला सकते हैं।

    कमी 

    • इस एयर कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कुछ खास शिकायत नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • V-Guard Arido T25 H Air Cooler for Home

    बच्चों के स्टडी रूम के लिए या छोटे कमरों में रखने के लिए यह टॉवर कूलर अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 25 लीटर की टैंक शामिल है और इस वी-गार्ड कूलर का कॉम्पैक्ट और पतला डिजाइन इसे कम जगह में आसानी से रखने योग्य बनाता है। इस एयर कूलर में आपको एक छोटा आइस चैंबर भी मिलता है जिसमें आप बर्फ को रखकर हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं। यह Air Cooler वाटर लेवल इंडिकेटर के साथ आता है जिसमें आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी भरना है। यह कैस्टर व्हील्स के साथ आता है जिससे आप अकेले भी कूलर को खिसका सकते हैं। इसमें लगा Concealed पंप अधिक टिकाऊ होता है और हार्ड वाटर में भी बढ़िया ढंग से काम करता है व जंग से सुरक्षित रहता है। वहीं इसकी मोटर भी लंबे समय तक चलने पर बेहतर प्रदर्शन देती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - V-Guard Arido T25
    • क्षमता - 25 लीटर
    • कलर - सफेद और पर्पल
    • विशेष सुविधा - एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर
    • एयर फ्लो क्षमता - 827 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल -  प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 9.2 किलोग्राम

    खूबियां

    • यह एयर कूलर डस्ट फिल्टर के साथ आता है, जो हवा में मौजूद धूल-मिट्टी व अशुद्धियों को खत्म करता है और आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंचाता है।
    • इसमें 4D एयर सर्कुलेशन सिस्टम शामिल है, जो हवा को हर कोने में फैलाता है।

    कमी 

    • फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कुछ खास शिकायत नहीं है।
    03
  • Crompton Ozone Neo Desert Air Cooler with Everlast Pump

    क्रॉम्पटन का यह एयर कूलर 95 लीटर वाटर टैंक के साथ आता है जिसमें एक बार पानी भरने पर आप लंबे समय तक ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इसमें हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे होते हैं, जो अधिक से अधिक पानी को सोखकर हवा को लंबे समय तक ठंडा रखने में मदद करते हैं। यह वाटर लेवल इंडिकेटर लगा होता है, जिसमें पानी भरते समय यह देख सकते हैं कि टैंक को कितना खाली रखना है। इसमें ऑटो स्विंग फीचर शामिल है जो ठंडी हवा को कमरे में चारों तरफ फैलाता है। इससे कमरे का हर कोना ठंडा बना रहता है। यह Crompton Cooler एवरलास्ट पंप के साथ आता है, जो हार्ड वाटर में भी बेहतर ढंग से काम करता है और जंग लगने का डर नहीं रहता है। यह मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ काम करता है यानी मोटर के अधिक गर्म होने पर कूलर अपने आप बंद हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Crompton Ozone Neo
    • क्षमता - 95 लीटर
    • कलर - सफेद और टील
    • विशेष सुविधा - वाटर लेवल इंडिकेटर
    • एयर फ्लो क्षमता - 1648 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - PP प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 13.7 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें 4 वे एयर डिफ्लेक्शन फीचर शामिल है, जिससे कमरे का हर कोना ठंडा रहता है।
    • यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है जिसे आप बिजली कटने के बाद इन्वर्टर पर चला सकते हैं।

    कमी 

    • कुछ अमेजन यूजर्स की शिकायत है कि यह कूलर काफी शोर करता है।
    04
  • Symphony Diet 3D 30i Portable Tower Air Cooler For Home

    सिम्फनी का यह टॉवर एयर कूलर एडवांस तकनीक से लैस है। इस 24 लीटर वाटर टैंक वाले कूलर में आपको i-Pure तकनीक मिलती है, जो हवा को शुद्ध करने का काम करती है। इससे आपको ना केवल ठंडी बल्कि साफ हवा मिलती है। इसका पतला और छोटा डिजाइन इसे छोटी जगहों के लिए परफेक्ट विकल्प बनाता है। वहीं इसमें 3 साइड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे हैं जो अधिक पानी को सोखकर हवा को लंबे समयट तक ठंडा रखते हैं। इस Tower Cooler की सबसे बड़ी खासियत है कि लो पावर कंजप्शन के साथ काम करती है यानी यह बेहद कम बिजली खपत के साथ कूलिंग करता है, जिससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। इस एयर कूलर में वाटर टैंक अलार्म फीचर शामिल है यानी टैंक खाली होते ही यह कूलर टैंक को भरने का अलार्म देता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Symphony Diet 3D 30i
    • क्षमता - 24 लीटर
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
    • एयर फ्लो क्षमता - 625 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - रिमोट
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 8 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें Megnetic रिमोट लगा हुआ है, जिसको आप स्पीड कंट्रोल के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • यह एयर कूलर डिजिटल डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें आप सेटिंग्स को केवल टच करके कंट्रोल कर सकते हैं।

    कमी 

    • इस एयर कूलर को लेकर कुछ अमेजन यूजर्स की शिकायत है कि यह बहुत शोर करता है।
    05
  • Orient Electric Tornado 88L Desert Air Cooler for home

    अगर आपके एरिया में भी अक्सर बिजली कटने की समस्या रहती है, तो यह ओरिएंट डेजर्ट एयर कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकता है क्योंकि यह इन्वर्टर कंपैटिबल है, जिससे इसे बिजली कटने के बाद भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ओरिएंट कूलर डेंसनेस्ट हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है जो अधिक पानी सोखने में सक्षम होते हैं और इससे ठंडी हवा अधिक तेज और लंबे समय तक मिलती है। इसकी हाई एयर डिलीवरी कमरे को जल्दी ठंडा करने में मदद करती है। इस Orient Cooler की खासियत है कि इसमें फुली Collapsible लूवर्स लगे हैं, जो कूलर के बंद होने पर अपने आप बंद हो जाते हैं। इसका फायदा यह होता है कि वाटर टैंक में गंदगी नहीं जाती है और टैंक को साफ करने का ज्यादा झंझट नहीं रहता है। इसमें लगे कैस्टर व्हील्स के कारण आप अकेले में भी कूलर को एक कमरे से दूसरे कमरे में रख सकते हैं।  

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Orient Electric Tornado
    • क्षमता - 88 लीटर
    • कलर - डार्क ग्रे
    • विशेष सुविधा - स्पीड कंट्रोल
    • एयर फ्लो क्षमता - 3650 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - ABS प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 15.7 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें मल्टी-डायरेक्शनल एयर फ्लो फीचर शामिल है जिससे कूलर की ठंडी हवा कमरे में हर तरफ फैलती है।
    • इसमें 2 साइड वाटर इनलेट लगा हुआ है जिससे टैंक में पानी भरना काफी आसान हो सकता है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इस कूलर में वाटर लीकेज की समस्या देखने को मिली है।
    06

टॉवर और डेजर्ट एयर कूलर के बीच तुलना

यहां हमने टॉवर और डेजर्ट एयर Cooler के मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत अनुसार आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

वाटर टैंक क्षमता 

एयर फ्लो कैपेसिटी 

खास फीचर्स

CG 35L Tower

35 लीटर 

900 क्यूबिक फीट पर मिनट

इन्वर्टर कंपैटिबल, एडजस्टेबल लूवर्स

Bajaj DMH 90 Neo

90 लीटर 

2350 क्यूबिक फीट पर मिनट

एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर, हाई स्पीड

V-Guard Arido T25

25 लीटर

827 क्यूबिक फीट पर मिनट

आइस चैंबर, वाटर लेवल इंडिकेटर

Crompton Ozone Neo

95 लीटर 

1648 क्यूबिक फीट पर मिनट

4 वे एयर डिफ्लेक्शन, ऑटो स्विंग

Symphony Diet 3D 30i

24 लीटर 

625 क्यूबिक फीट पर मिनट

i-Pure तकनीक, लो पावर कंजप्शन

Orient Electric Tornado

88 लीटर 

3650 क्यूबिक फीट पर मिनट

हाई एयर डिलीवरी, कैस्टर व्हील्स

निष्कर्ष - देखिए टॉवर और डेजर्ट दोनों एयर कूलर की जरूरत अलग-अलग है। टॉवर कूलर छोटी जगहों के लिए उपयुक्त होता है, तो अगर आप सिंगल रहते हैं या कमरे में जगह बहुत कम है तो टॉवर कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। वहीं डेजर्ट कूलर उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जिनका लिविंग एरिया या बेडरूम साइज बड़ा है या अगर आपको आउटडोर के लिए कूलर चाहिए। 

ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • टावर कूलर और डेजर्ट कूलर में मुख्य अंतर क्या है?
    +
    टावर कूलर पतले और ऊंचे होते हैं, कम जगह घेरते हैं और सीधे हवा फेंकते हैं, जबकि डेजर्ट कूलर चौड़े होते हैं और बड़े कमरों के लिए अधिक प्रभावी होते हैं, लेकिन उन्हें वेंटिलेशन की आवश्यकता होती है।
  • क्या डेजर्ट कूलर ज्यादा बिजली खाते हैं?
    +
    आमतौर पर, डेजर्ट कूलर टावर कूलर की तुलना में अधिक पानी का उपयोग करते हैं और बड़े होने के कारण थोड़ी अधिक बिजली ले सकते हैं।
  • छोटे कमरों के लिए कौन सा कूलर बेहतर है?
    +
    छोटे कमरों और सीमित जगह के लिए टावर कूलर एक बेहतर विकल्प है, क्योंकि यह कम जगह घेरता है और पोर्टेबल होता है।