Kenstar के Air Cooler जिनकी बड़ी वाटर टैंक देगी लंबे समय तक जबरदस्त कूलिंग!

बड़ी जगहों पर इस्तेमाल के लिए बड़ी वाटर टैंक वाले Kenstar Cooler बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। 40 से 90 लीटर टैंक क्षमता होने के कारण यह लंबे समय तक कूलिंग प्रदान कर सकते हैं। वहीं इनमें बार-बार पानी भरने का झंझट भी नहीं रहता है।
बड़ी वाटर टैंक वाला केनस्टार एयर कूलर
बड़ी वाटर टैंक वाला केनस्टार एयर कूलर

बड़ी वाटर टैंक वाले एयर कूलर का फायदा यह होता है कि आपको लंबे समय तक लगातार ठंडी हवा मिलती है। वहीं आपको बार-बार टैंक में पानी नहीं भरना पड़ता है और इनकी सबसे बड़ी खासियत होती है कि यह तेज व दूर तक हवा देते हैं जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है। तो अगर आप भी ऐसे ही कूलर ढूंढ रहे हैं, तो यहां हमने केनस्टार के 40 से 90 लीटर वाटर टैंक वाले Air Cooler की जानकारी आपको दी है। इनमें आपको इन्वर्टर तकनीक, आइस चैंबर, एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स और वाटर लेवल इंडिकेटर जैसी सुविधाएं मिलती है। केनस्टार एयर कूलर की सबसे बड़ी खासियत है कि 5 स्टार BEE रेटिंग के साथ आते हैं यानी कम बिजली खपत के साथ जबरदस्त ठंडक दे सकते हैं, जिससे आप बिजली बिल में भी बचत कर सकते हैं। वहीं इनकी मोटर भी काफी टिकाऊ व शांत होती है। नीचे आप इनके 5 विकल्पों को देख सकते हैं। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Kenstar Helios HC 90 Desert Air Cooler with Collapsible Louvers

    केनस्टार का यह एयर कूलर उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है जो बिजली की बचत के साथ ठंडी हवा का आनंद लेना चाहते हैं। दरअसल, यह एयर कूलर 5 स्टार BEE रेटिंग के साथ आता है यानी यह बिजली की कम से कम खपत करता है, जिससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। यह कूलर 50 फीट तक हवा को फेंकता है जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी ठंडी हवा लगती है। इस Desert Cooler में दिया गया वाटर लेवल इंडिकेटर यह देखने में मदद करता है कि टैंक में कितना पानी मौजूद है। यह Collapsible लूवर्स के साथ आता है यानी जब कूलर बंद होता है तो यह भी अपने आप बंद हो जाता है जिससे टैंक में मच्छर व धूल-मिट्टी नहीं जाती है। यह 90 लीटर के वाटर टैंक के साथ आता है जिसका सबसे बड़ा फायदा है कि आपको इसमें बार-बार पानी भरने का झंझट नहीं रहता है और एक बार पानी भरने पर आप लंबे समय तक कूलिंग पा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Kenstar Helios
    • क्षमता - 90 लीटर 
    • कलर - ऑफ व्हाइट
    • विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 2600 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • मटेरियल - PP प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 16400 ग्राम

    खूबियां

    • यह 3 स्पीड कंट्रोल के साथ आता है जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
    • इसमें वाटर इनलेट दिया हुआ है जिससे टैंक में पानी भरना काफी आसान हो जाता है।

    कमी 

    • फिलहाल अमेजन यूजर्स को इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Kenstar COOL GRANDE HC 60 Desert Air Cooler for Home

    60 लीटर वाटर टैंक वाला यह केनस्टार एयर कूलर 500 स्क्वायर फीट वाले कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें हाई एयर डिलीवरी मिलती है, जिससे तेज हवा मिलती है जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। इस केनस्टार कूलर में लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स अधिक से अधिक पानी को सोखकर हवा को अधिक ठंडा करते हैं। यह शक्तिशाली मोटर के साथ आता है, जो अधिक टिकाऊ व शानदार परफॉर्मेंस दे सकता है। इसमें लगे फैन ABS प्लास्टिक के होते हैं जिससे बढ़िया एयर फ्लो मिलता है और यह बहुत कम शोर करते हैं जिससे आप रातों को आरामदायक नींद का आनंद उठा सकते हैं। इसमें नॉब्स कंट्रोल मिलता है जिससे कूलर की सेटिंग्स को कंट्रोल करना काफी आसान हो जाता है। यह वाटर लेवल इंडिकेटर के साथ आता है जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी बचा हुआ है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Kenstar COOL GRANDE
    • क्षमता - 60 लीटर 
    • कलर - ग्रे
    • विशेष सुविधा - वाटर इंडिकेटर
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 5000 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • मटेरियल - PP प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 15500 ग्राम

    खूबियां

    • यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी बिजली कटने के बाद भी आप इस कूलर को इन्वर्टर पर चला सकते हैं।
    • यह कैस्टर व्हील्स के साथ आता है जिससे कूलर को अकेले खिसकाना या घूमाना आसान होता है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन यूजर्स की शिकायत है कि यह एयर कूलर काफी शोर करता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Kenstar Robusta Neo 45 Air Cooler with 3 Speed Control

    जो लोग अपने बेडरूम या लिविंग एरिया के लिए बड़ी वाटर टैंक वाला कूलर ढूंढ रहे हैं उनके लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है। इस 45 लीटर टैंक वाले कूलर में एक बार पानी भरने पर आप लंबे समय तक कूलिंग प्राप्त कर सकते हैं। इस Room Cooler की एयर थ्रो क्षमता काफी ज्यादा होती है जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। यह 3 स्पीड कंट्रोल के साथ आता है जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसकी 5 स्टार BEE रेटिंग बिजली की कम खपत के साथ बेहतर प्रदर्शन देता है, जिससे आप बिजली बिल में अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं। इसमें लगे वाटर इंडिकेटर की मदद से आपको पता रहता है कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है। इसकी मोटर व पंप काफी टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाली होती है। वहीं ये बेहतर प्रदर्शन भी करती है जिससे शानदार कूलिंग मिल सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Kenstar Robusta Neo
    • क्षमता - 45 लीटर 
    • कलर - लाइट और डार्क ग्रे
    • विशेष सुविधा - साइलेंट ऑपरेशन
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1200 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • मटेरियल - PP प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 6900 ग्राम

    खूबियां

    • यह एयर कूलर साइलेंट ऑपरेशन के साथ काम करता है यानी यह बहुत कम शोर करता है जिससे आप शांत माहौल में बढ़िया नींद ले सकते हैं।
    • इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स हवा को अधिक ठंडा करने के साथ-साथ उसे साफ भी करते हैं जिससे आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंचती है।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स को इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    03
  • Kenstar MAHA KOOL HC 90 L Desert Air Cooler

    अगर आप एक ऐसा एयर कूलर लेने का विचार कर रहे हैं जो शुद्ध और ठंडी हवा प्रदान करे, तो केनस्टार का यह कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकता है क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे हैं। ये पैड्स अधिक पानी सोखकर हवा को ठंडा करते हैं और इसी के साथ यह हवा में मौजूद बैक्टीरिया व वायरस आदि को खत्म करके हवा को शुद्ध करते हैं। इस Kenstar Cooler की हाई स्पीड फैन के कारण कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। यह इन्वर्टर रेडी कूलर है यानी अगर आपके यहां बिजली अधिक जाती है तो आप इसको इन्वर्टर पर चला सकते हैं और बिना रुकावट ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। यह कूलर 50 फीट दूर तक ठंडी हवा फेंकता है जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी ठंडी हवा लग सकती है। इसमें फ्रंट लॉकिंग व्हील्स लगे होते हैं यानी आप कूलर को एक जगह पर खड़ा करके व्हील्स को लॉक कर सकते हैं। इसका फायदा यह है कि कूलर अपने आप इधर-उधर नहीं खिसकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Kenstar MAHA KOOL
    • क्षमता - 90 लीटर 
    • कलर - ग्रे
    • विशेष सुविधा - इन-बिल्ट व्हील्स
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 6000 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • मटेरियल - PP प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 19000 ग्राम

    खूबियां

    • इसमें हैवी ड्यूटी मोटर लगी होती है, जो अधिक शांत होती है और लंबे समय तक चलने पर भी कम बिजली खपत के साथ बेहतर प्रदर्शन करती है।
    • इसमें लगा हुआ हाई कैपेसिटी पंप जंग से सुरक्षित रहता है और लंबे समय तक टिकाऊ रहता है।

    कमी 

    • फिलहाल, अमेजन यूजर्स को इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    04
  • Kenstar Tallde 50 Desert Air Cooler for Home

    अगर आप भी ऐसी जगह पर रहते हैं जहां अक्सर बिजली कटने की समस्या रहती है तो यह एयर कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकता है, क्योंकि 50 लीटर टैंक क्षमता वाला यह कूलर इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी बिजली कटने पर आप इसको इन्वर्टर पर चला सकते हैं। इसमें वू़ड वूल लगे होते हैं जो अधिक ठंडक प्रदान करते हैं। इसमें लगे Collapsible लूवर्स टैंक के अंदर मच्छर या गंदगी आदि को जाने से रोकते हैं। यह 45 फीट तक की दूरी पर ठंडी हवा फेंकता है जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। यह ABS प्लास्टिक फैन के साथ आता है जिससे तेज हवा मिलती है और यह शोर भी कम करता है। इसकी शक्तिशाली मोटर लंबे समय तक टिकाऊ रहती है और बेहतर प्रदर्शन करती है। इसमें ऑटो स्विंग फीचर शामिल है जो हवा को हर दिशा में अपने आप फैलाता है जिससे कमरे का हर कोना ठंडा रहता है। यह वाटर इंडिकेटर के साथ आता है जिसमें आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Kenstar Tallde
    • क्षमता - 50 लीटर 
    • कलर - व्हाइट और ब्लैक
    • विशेष सुविधा - स्लीप मोड
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 4000 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 15000 ग्राम

    खूबियां

    • यह आइस चैंबर के साथ आता है जिसमें आप बर्फ को रखकर हवा को कुछ समय के लिए ठंडा कर सकते हैं।
    • इसमें लगे कैस्टर व्हील्स की मदद से कूलर को एक जगह से दूसरी जगह खिसकाना काफी आसान होता है।

    कमी 

    • इस एयर कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    05

केनस्टार एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने ऊपर बताए गए Large Water Tank वाले केनस्टार एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत अनुसार अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

वाटर टैंक क्षमता

एयर फ्लो क्षमता 

खास फीचर्स

Kenstar Helios

90 लीटर 

2600 क्यूबिक फीट पर मिनट

स्पीड कंट्रोल, टिकाऊ मोटर

Kenstar COOL GRANDE

60 लीटर 

5000 क्यूबिक फीट पर मिनट

बड़े व्हील्स, एडवांस हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स

Kenstar Robusta Neo

45 लीटर 

1200 क्यूबिक फीट पर मिनट

5 स्टार BEE रेटिंग, वाटर लेवल इंडिकेटर

Kenstar MAHA KOOL

90 लीटर 

6000 क्यूबिक फीट पर मिनट

हाई स्पीड फैन, इन्वर्टर रेडी

Kenstar Tallde

50 लीटर 

4000 क्यूबिक फीट पर मिनट

वूड वूल पैड्स, कैस्टर व्हील्स

ऐसे अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एयर कूलर में बड़े पानी की टंकी का क्या फायदा है?
    +
    बड़ी टंकी से बार-बार पानी भरने की परेशानी नहीं होती और कूलर लंबे समय तक ठंडी हवा देता है।
  • एयर कूलर के पानी की टंकी को कैसे साफ करें?
    +
    टंकी को नियमित रूप से खाली करें, ब्रश से रगड़कर साफ करें और ताजे पानी से धोएं ताकि बैक्टीरिया न पनपें।
  • केनस्टार कूलर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    कमरे का आकार, पानी की टंकी की क्षमता, एयर फ्लो (CFM) और बिजली की खपत पर ध्यान रखें।