Symphony vs Bajaj कौन-सा Air Cooler ब्रांड करता है अधिक बिजली की बचत?

अगर आप भी इस बात से कंफ्यूज हैं कि सिम्फनी और बजाज एयर कूलर में से कौन-सा अधिक एनर्जी एफिशिएंट है? तो यहां दिए गए विकल्पों के जरिए आप अपनी इस कंफ्यूजन को खत्म कर सकते हैं।
सिम्फनी बनाम बजाज कौन-सा एयर कूलर ब्रांड है अधिक ऊर्जा कुशल?
सिम्फनी बनाम बजाज कौन-सा एयर कूलर ब्रांड है अधिक ऊर्जा कुशल?

सिम्फनी और बजाज में से किसी एक एयर कूलर का चुनना है, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि दोनों में से कौन अधिक ऊर्जा कुशल है? तो आपको बता दें कि सिम्फनी के एयर कूलर बजाज की तुलना में अधिक ऊर्जा कुशल माने जाते हैं। इसका कारण यह है कि सिम्फनी अपने कूलर में लो पावर कंजम्प्शन तकनीक देता है यानी इसके कई एयर कूलर केवल 65W से लेकर 145W तक बिजली खपत करते हैं। वहीं अगर बजाज की बात करें तो इसके ज्यादातर कूलर बड़े होते हैं और इसी कारण से यह अधिक बिजली खपत करते हैं। सिम्फनी में जहां आपको ऑप्टिमाइज्ड एयर फ्लो तकनीक मिलती है, जिससे कम बिजली में भी अच्छी कूलिंग मिल सकती है, तो वहीं बजाज में यह तकनीक शामिल नहीं होती है। ऐसे में अगर आप बिजली की बचत के साथ बेहतर कूलिंग पाना चाहते हैं तो सिम्फनी एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। वहीं अगर बिजली बचत का मामला नहीं है तो बजाज के एयर कूलर भी बढ़िया कूलिंग प्रदान करते हैं।

जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Bajaj DMH 90 Neo 90L Desert Air Cooler for Home

    बजाज का यह 90 लीटर का एयर कूलर बड़े कमरों के लिए उपयुक्त माना जाता है। बड़ी वाटर टैंक होने के कारण इसमें आपको बार-बार पानी भरने का झंझट नहीं रहता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे हैं, जो ना केवल हवा को अधिक ठंडा करते हैं बल्कि हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को भी खत्म करते हैं जिससे आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंच सकती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह हाई स्पीड में काम करता है यानी आपको तेज हवा मिलती है जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। यह एयर कूलर 3 स्पीड कंट्रोल की सुविधा के साथ आता है यानी आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। इस एयर कूलर में आइस चैंबर की सुविधा भी मिलती है, जिसमें आप बर्फ को डालकर कुछ समय के लिए हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bajaj DMH 90 Neo
    • क्षमता - 85 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 5600 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 17400 ग्राम

    खूबियां

    • यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी आप बिजली जाने के बाद भी इसको इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं।
    • यह DuraMarine पंप के साथ आता है, जो अधिक टिकाऊ होता है और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

    कमी 

    • अभी तक अमेजन यूजर्स को इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Symphony Diet 12T Tower Air Cooler

    बच्चों के कमरे या स्टडी रूम के लिए यह टॉवर एयर कूलर बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसका कॉम्पैक्ट साइज फ्लोर पर बहुत कम जगह लेता है और छोटे कमरों को अच्छी तरह ठंडा कर सकता है। इसमें 12 लीटर की वाटर टैंक शामिल होती है। यह शक्तिशाली ब्लोअर के साथ काम करता है, जिससे हवा काफी तेज कमरे में फैलती है। इसमें ऑटो लूवर्स मूवमेंट तकनीक शामिल है यानी कूलर के लूवर्स अपने आप दिशा बदलते हैं जिससे कमरे के हर कोने में ठंडी हवा पहुंचती है। यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी अगर बिजली कट जाती है तो भी आप इस कूलर को इन्वर्टर पर चलाकर ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। यह बड़े वाटर और आइस इनलेट के साथ आता है जिसमें आप आसानी से टैंक में पानी या बर्फ डाल सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Symphony Diet 12T
    • क्षमता - 12 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - वाटर इंडिकेटर
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 100 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 7 किलोग्राम

    खूबियां

    • यह वाटर इंडिकेटर की सुविधा के साथ आता है यानी आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है।
    • इसमें हैवी ड्यूटी कैस्टर व्हील्स लगे होते हैं जिससे टैंक में पानी होने के बाद भी आप कूलर को आसानी से खिसका या घूमा सकते हैं।

    कमी 

    • इस एयर कूलर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Bajaj PX 97 Torque New 36L Personal Air Cooler For Room

    बजाज के इस एयर कूलर का मिनी साइज इसे खास बनाता है। यह 36 लीटर वाटर टैंक क्षमता के साथ आता है, जो लंबे समय तक कूलिंग प्रदान करता है। इसमें शक्तिशाली एयर थ्रो की सुविधा मिलती है यानी हवा काफी तेजी से कमरे में फैलती है जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। यह 3 स्पीड कंट्रोल के साथ आता है यानी आप हवा को तीन अलग-अलग स्पीड में सेट कर सकते हैं। यह पर्सनल एयर कूलर इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है जिसको आप बिजली जाने के बाद भी इन्वर्टर पर चला सकते हैं। इसमें शामिल 4 वे तकनीक ठंडी हवा को कमरे में चारों तरफ फैलाता है जिससे कमरे का हर कोना ठंडा रहता है। यह वाटर इंडिकेटर के साथ आता है जिसकी मदद से आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bajaj PX 97 Torque New
    • क्षमता - 36 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - पोर्टेबल
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1177 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 8700 ग्राम

    खूबियां

    • यह एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल तकनीक के साथ आता है जो ना केवल हवा को अधिक ठंडा करता है बल्कि उसे बैक्टीरिया मुक्त भी करता है।
    • इसकी टर्बो फैन तकनीक कमरे में हवा को तेजी से फैलाती है। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने अभी तक इस एयर कूलर को लेकर कुछ खास शिकायत नहीं की है।
    03
  • Symphony Ice Cube 27 Personal Air Cooler For Home with Powerful Fan

    27 लीटर वाला सिम्फनी का यह एयर कूलर छोटे कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें शक्तिशाली हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे होते हैं जो अधिक से अधिक पानी को सोखकर हवा को लंबे समय के ठंडा करते हैं। इसमें i-Pure तकनीक शामिल है, जो हवा को शुद्ध बनाता है। इसकी लो पावर कंजम्प्शन तकनीक कम बिजली खपत के साथ बेहतर कूलिंग प्रदान करती है। इस कूलर की खासियत है कि यह बेहद कम शोर के साथ काम करता है जिससे आप रात के समय शांति में सो सकते हैं और ठंडी हवा का आनंद भी उठा सकते हैं। यह इन्वर्टर कंपैटिबल कूलर है यानी बिजली कटने के बाद भी आप इसको इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें वाटर इनलेट लगा होता है जिससे आपक वाटर टैंक में पानी से पानी भर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Symphony Ice Cube
    • क्षमता - 27 लीटर 
    • कलर - सफेद और ब्लू
    • विशेष सुविधा - कैस्टर व्हील्स
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 954 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 6.6 किलोग्राम

    खूबियां

    • इस एयर कूलर में वाटर इंडिकेटर लगा होता है जिसकी मदद से आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी बचा हुआ है।
    • इसमें 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं जिनकी मदद से आप हवा की गति को कम या ज्यादा कर सकते हैं।

    कमी 

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने वाटर पंप परफॉर्मेंस को लेकर खराबी बताई है।
    04
  • Bajaj PX25 Torque Air Cooler For Room 24L

    बजाज का यह यह एयर कूलर 24 लीटर वाटर टैंक के साथ आता है। इसका मिनी साइज इसे कम जगह वाले कमरों के लिए उपयुक्त बनाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे हैं जो हवा से बैक्टीरिया व वायरस को हटाकर हवा को शुद्ध व अधिक ठंडा करते हैं। यह 16 फीट तक की दूरी पर हवा को फेंकता है जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। इसकी हाई स्पीड फैन कमरे में चारों तरफ हवा को फैलाता है। यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी बिजली अगर चली भी जाती है तो आप इसे इन्वर्टर पर चला सकते हैं और बिना रुकावट ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इसकी मोटर अधिक टिकाऊ और शक्तिशाली होती है जो लंबे समय तक चलने पर भी बेहतर प्रदर्शन करती है और जल्दी खराब भी नहीं होती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bajaj PX25 Torque
    • क्षमता - 24 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 16 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • मटेरियल - PP प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 6300 ग्राम

    खूबियां

    • यह 3 स्पीड कंट्रोल के साथ आता है जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
    • इसमें 4 वे स्विंग फीचर शामिल है जो हवा को कमरे में चारों तरफ फैलाता है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन यूजर्स का कहना है कि यह कूलर बहुत शोर करता है।
    05
  • Symphony Winter 100XL Desert Air Cooler

    इस सिम्फनी एयर कूलर की सबसे खास बात है कि इसमें 4 तरफ हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे होते हैं। यह अधिक पानी सोखती है और हवा को लंबे समय तक ठंडा बनाए रखती है जिससे कमरे की गर्मी जल्दी खत्म हो सकती है। इसमें प्लस एयर फैन तकनीक शामिल है जो हवा को तेज गति में कमरे में फैलाती है। इससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। यह 105 लीटर वाटर टैंक के साथ आता है। इतनी बड़ी वाटर टैंक होने के कारण इसमें आपको बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है और लंबे समय तक ठंडक मिल सकती है। इसमें वाटर इनलेट लगा होता है जिससे आप वाटर टैंक में पानी को आसानी से भर सकते हैं। वहीं इसकी इन्वर्टर तकनीक बिजली जाने के बाद भी कूलर को बिना रुकावट चलने में मदद करती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Symphony Winter
    • क्षमता - 105 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - इन्वर्टर कंपैटिबल
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 7400 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 13.5 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें लगे वाटर इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है।
    • यह एनर्जी एफिशिएंट एयर कूलर है जो कम से कम बिजली खपत करता है।

    कमी 

    • इस कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    06

सिम्फनी और बजाज एयर कूलर के बीच तुलना

यहां हमने ऊपर बताए गए सिम्फनी और बजाज एयर कूलर के बीच तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

वाटर टैंक क्षमता 

एयर फ्लो कैपेसिटी 

खास फीचर्स

Bajaj DMH 90 Neo 

85 लीटर 

5600 क्यूबिक फीट पर मिनट 

एंटी-बैक्टीरियल पैड्स, आइस चैंबर

Symphony Diet 

12 लीटर

100 क्यूबिक फीट पर मिनट 

पावरफुल ब्लोअर, कूल फ्लो डिसपेंसर

Bajaj PX 97 Torque New 

36 लीटर 

1177 क्यूबिक फीट पर मिनट 

पावरफुल एयर थ्रो, 3 स्पीड कंट्रोल

Symphony Ice Cube 

27 लीटर 

954 क्यूबिक फीट पर मिनट 

i-Pure तकनीक, लो पावर कंजप्शन

Bajaj PX25 Torque 

24 लीटर 

16 क्यूबिक फीट पर मिनट 

इन्वर्टर कंपैटिबल, पोर्टेबल

Symphony Winter 

105 लीटर 

7400 क्यूबिक फीट पर मिनट 

+Air फैन तकनीक, 4 साइड हनीकॉम्ब पैड्स

निष्कर्ष - देखिए सिम्फनी और बजाज दोनों एक जाने-माने और भरोसेमंद ब्रांड है, लेकिन अगर आपका फोकस बिजली बचत के साथ अच्छी कूलिंग पाना है तो सिम्फनी एयर कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकते हैं और अगर आप केवल कूलिंग पर ध्यान देना चाहते हैं तो बजाज एक शानदार विकल्प हो सकता है। हालांकि, हम यह दावा नहीं करते हैं कि सिम्फनी बिजली की ज्यादा बचत करता है, क्योंकि यह आपके कूलर इस्तेमाल करने पर निर्भर करता है। इसलिए अपनी समझ व जरूरत अनुसार सही विकल्प चुनें।

ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या सभी सिम्फनी और बजाज एयर कूलर ऊर्जा-कुशल होते हैं?
    +
    नहीं, ऊर्जा दक्षता मॉडल कुछ ही होते हैं। इसलिए खरीदते समय BEE स्टार रेटिंग और इन्वर्टर कंपैटिबल जैसी तकनीक जरूर देखें।
  • ऊर्जा दक्षता के अलावा और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    कूलर चुनते समय कमरे का आकार, पानी की टंकी की क्षमता, एयर डिलीवरी (CMH), शोर स्तर और आफ्टर-सेल्स सर्विस का ध्यान रखना चाहिए।
  • क्या बड़े एयर कूलर हमेशा अधिक बिजली खाते हैं?
    +
    ज़रूरी नहीं है, बड़े कूलर को बड़े कमरे के लिए डिजाइन किया जाता है, लेकिन उनकी मोटर और तकनीक दक्षता को प्रभावित करती है।