अपने टिकाऊपन और एडवांस फीचर्स के कारण वी-गार्ड के एयर कूलर काफी पसंद किए जाते हैं। वहीं इनके पर्सनल एयर कूलर अधिक डिमांड में रहते हैं। जाहिर है ये छोटी जगहों, स्टडी रूम या सिंगल रहने वालों के लिए बढ़िया हो सकते हैं। इनमें शामिल फीचर्स की बात करें, तो ये वाइड वोल्टेज ऑपरेशन और थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ काम करते हैं यानी ये Air Cooler ना केवल ठंडी हवा देते हैं बल्कि सुरक्षित भी होते हैं। यहां बताए गए एयर कूलर में आपको आइस एडवांस कूलिंग वाले हनीकॉम्ब पैड्स मिलते हैं जो अधिक पानी सोखकर हवा को लंबे समय तक ठंडा रखते हैं। वहीं इनकी इन्वर्टर तकनीक बिजली कटने के बाद भी कूलर को इन्वर्टर के माध्यम से चलाने में मदद करती है। इन रूम कूलर में आपको वाटर इंडिकेटर और वाटर इनलेट जैसी सुविधाएं भी मिलती है, जिससे टैंक में पानी भरना आसान होता है और आप यह पता कर सकते हैं टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है। नीचे आप इन 5 विकल्पों को देख सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
V-Guard Airotron 26ltrPersonal Air Cooler
वी-गार्ड का यह पर्सनल एयर कूलर 26 लीटर वाटर टैंक के साथ आता है, जो स्टडी रूम या छोटे कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। यह कॉम्पैक्ट साइज में आता है जो फ्लोर पर ज्यादा जगह नहीं लेता है। इस Home Air Cooler में स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। यह वी-गार्ड कूलर वाटर इनलेट के साथ आता है यानी इसके टैंक में पानी भरना काफी आसान होता है। इसमें लगे वाटर इंडिकेटर से आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है। यह बड़े हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है, जो अधिक से अधिक पानी सोखकर हवा को लंबे समय के लिए ठंडा करता है। इस एयर कूलर की सबसे बड़ी खासियत है कि यह 160V से लेकर 270V तक की वोल्टेज रेंज पर काम करता है यानी बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव में भी यह कूलर सुरक्षित रह सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - V-Guard Airotron
- क्षमता - 26 लीटर
- कलर - ग्रे
- विशेष सुविधा - पोर्टेबल
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 765 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - PP प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 8 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें कैस्टर व्हील्स लगे होते हैं जिससे कूलर को खिसकाना काफी आसान होता है।
- यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी बिजली कटने के बाद भी यह इन्वर्टर पर चलाया जा सकता है।
कमी
- फिलहाल, अमेजन यूजर्स को इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
V-Guard Arido T25 H Air Cooler for Home
जो लोग सिंगल रहते हैं या जिनके कमरे में जगह की कमी है उनके लिए यह वी-गार्ड एयर कूलर बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें 25 लीटर की वाटर टैंक शामिल है जिसमें बार-बार पानी भरने का झंझट नहीं रहता है और लंबे समय तक कूलिंग मिल सकती है। इसमें आपको आइस चैंबर की सुविधा मिलती है यानी आप इसमें बर्फ को रखकर कुछ समय के लिए हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं। वाटर लेवल इंडिकेटर लगे होने के कारण आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है। इसमें कैस्टर व्हील्स की सुविधा मिलती है, जिससे आप कूलर को आसानी से घूमा या खिसका सकते हैं। वी-गार्ड के इस एयर कूलर की सबसे खास बात है कि इसमें डस्ट फिल्टर लगा होता है, जो मच्छर और धूल-मिट्टी को फिल्टर करता है, जिससे आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंच सकती है। इसमें स्पीड कंट्रोल फीचर शामिल है जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - V-Guard Arido T25
- क्षमता - 25 लीटर
- कलर - सफेद और पर्पल
- विशेष सुविधा - एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 827 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - PP प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 9.2 किलोग्राम
खूबियां
- यह एयर कूलर Concealed पंप डिजाइन के साथ आता है, जो अधिक टिकाऊ होता है और बेहतर प्रदर्शन देता है।
- इसमें 4D एयर सर्कुलेशन सिस्टम शामिल है, जो हवा को कमरे में हर तरफ फैलाता है जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कुछ खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
V-Guard Arido R35 H-N Air Cooler For Home
इस पर्सनल एयर कूलर को खासतौर पर छोटे कमरों के लिए डिजाइन किया गया है। इस रूम कूलर में 35 लीटर की वाटर टैंक शामिल होती है जिसमें एक बार पानी भरने पर लंबे समय तक ठंडक प्राप्त हो सकती है। यह वाटर लेवल इंडिकेटर के साथ आता है जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी भरना है और कितना नहीं। तेज कूलिंग के लिए इस Air Cooler में आइस चैंबर लगा होता है जिसमें आप बर्फ को रख सकते हैं। इसमें 4D एयर सर्कुलेशन सिस्टम शामिल है, जो कमरे के चारों तरफ ठंडी हवा को फैलाता है। यह कूलर नैनो पोर्स हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है, जो अधिक कूलिंग करने में सक्षम होता है। इसकी सबसे खास बात है कि यह कम शोर के साथ कूलिंग करता है यानी आप रात को शांत माहौल में आरामदायक नींद का लाभ उठा सकते हैं। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे कम जगह में आसानी से फिट होने योग्य बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - V-Guard Arido R35
- क्षमता - 35 लीटर
- कलर - सफेद और पर्पल
- विशेष सुविधा - वाटर इंडिकेटर
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 725 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 8 किलोग्राम
खूबियां
- यह कैस्टर व्हील्स के साथ आता है जिससे आप इस एयर कूलर को अकेले भी खिसका सकते हैं।
- इसमें लगे स्पीड कंट्रोल की मदद से आप हवा को अलग-अलग मोड में अपने अनुसार सेट कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
03
V-Guard Arido T35 H Air Cooler
अगर बच्चों के कमरे के लिए या उनके स्टडी रूम के लिए कॉम्पैक्ट साइज का एयर कूलर लेने का विचार कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें शामिल 35 लीटर की वाटर टैंक में आपको बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स अधिक पानी सोखकर लंबे समय तक कूलिंग को बनाए रखते हैं, जिससे गर्म कमरा भी जल्दी ठंडा हो सकता है। इस एयर कूलर की खासियत है कि यह 9.14 मीटर तक हवा को फेंकता है, जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी पूरी हवा लगती है। इसमें लगा पंप अधिक टिकाऊ होता है और इसमें जंग लगने की समस्या नहीं होती है। यह वाटर इंडिकेटर के साथ आता है जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी बचा हुआ है। इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे उन कमरों के लिए परफेक्ट विकल्प बनाता है जहां फ्लोर स्पेस कम होता है। वहीं इसमें लगे कैस्टर व्हील्स कूलर को आसानी से खिसकाने में मदद करते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - V-Guard Arido T35
- क्षमता - 35 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - लो पावर कंजम्पशन
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 765 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - PP प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 10.3 किलोग्राम
खूबियां
- यह एयर कूलर इन्वर्टर पर भी काम करता है यानी बिजली कटने के बाद भी आप इस कूलर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यह थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ आता है यानी मोटर के अधिक गर्म होने पर यह कूलर अपने आप बंद हो जाता है।
कमी
- फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कुछ खास शिकायत नहीं है।
04
V-Guard Arido P22 H-N Air Cooler For Home
यह एडवांस फीचर्स से लैस एयर कूलर है, जो ना केवल ठंडी हवा देता है बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी रहता है। इसमें शामिल मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ आती है यानी मोटर के अधिक गर्म होने पर कूलर अपने आप बंद हो जाता है। वहीं अगर आपके यहां अक्सर लाइट कटने की समस्या रहती है, तो यह Room Cooler आपके लिए बढ़िया हो सकता है क्योंकि यह इन्वर्टर पर काम करता है। 22 लीटर वाटर टैंक वाले इस एयर कूलर में वाइड वोल्टेड ऑपरेशन की सुविधा मिलती है यानी यह बिजली के उतार-चढ़ाव में भी बेहतर ढंग से काम करता है और सुरक्षित रहता है। इसमें लगे वाटर इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि वाटर टैंक में कितना पानी भरना है। वहीं इसमें कैस्टर व्हील्स लगे होते हैं जिससे आप अकेले भी कूलर को इधर-उधर खिसका सकते हैं। इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स अधिक से अधिक पानी सोखते हैं जिससे हवा ज्यादा ठंडी होती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - V-Guard Arido P22
- क्षमता - 22 लीटर
- कलर - सफेद और पर्पल
- विशेष सुविधा - डस्ट फिल्टर
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 234 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 8 किलोग्राम
खूबियां
- यह एयर कूलर डस्ट फिल्टर के साथ आता है, जिससे धूल-मिट्टी और मच्छर आदि फिल्टर होते हैं जिससे टैंक भी साफ रहता है और आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंचती है।
- इसमें आइस चैंबर लगा हुआ है जिसमें बर्फ डालकर आप हवा को कुछ समय के लिए अधिक ठंडा कर सकते हैं।
कमी
- फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
05
वी-गार्ड पर्सनल एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर जिन Room Cooler के बारे में बताया है यहां उनकी तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।