हैवेल्स के एयर कूलर अपने टिकाऊपन, दमदार कूलिंग क्षमता और एडवांस फीचर्स के कारण काफी पसंद किए जाते हैं। वहीं इनके डेजर्ट कूलर की डिमांड अक्सर ज्यादा रहती है। ऐसे में अगर आप भी बड़े कमरों के लिए एक बढ़िया हैवेल्स एयर कूलर लेने का विचार कर रहे हैं, तो यहां हम आपको इसके कुछ विकल्पों की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनमें 70 लीटर से लेकर 150 लीटर क्षमता वाले Air Cooler मौजूद है। इनमें शामिल फीचर्स की बात करें, तो इनमें हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स मिलते हैं, जो अधिक से अधिक पानी सोखकर हवा को लंबे समय तक ठंडा रखते हैं, जिससे कमरे में लगातार कूलिंग बनी रह सकती है। वहीं इनमें से कुछ में आइस चैंबर भी लगा होता है, जिसमें आप बर्फ को रखकर कुछ समय के लिए हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं। इसके अलावा भी आपको इन कूलर में कई फीचर्स मिलते हैं, जैसे- वाटर लेवल इंडिकेटर, आइस चिल ड्रिप तकनीक, डस्ट फिल्टर नेट्स आदि।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
Havells Kace 95L Desert Air Cooler for home
हैवेल्स का यह 95 लीटर का एयर कूलर बड़े आकार वाले कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। बड़ी टैंक होने के कारण यह लंबे समय तक कूलिंग प्रदान कर सकता है। इसमें शक्तिशाली एयर थ्रो क्षमता होती है, जो दूर तक कमरे में ठंडी हवा को फैलाता है। यह बड़े आइस चैंबर के साथ आता है, जिसमें आप काफी मात्रा में बर्फ को रखकर लंबे समय के लिए हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं। यह Room Cooler बैक्टीरिया शील्ड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है, जो ना केवल हवा को अधिक ठंडा करने में मदद करता है बल्कि हवा में मौजूद बैक्टीरिया व वायरस को भी खत्म करता है जिससे आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंच सकती है। इस एयर कूलर की मोटर और पंप थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ काम करती है यानी मोटर या पंप जब अधिक गर्म हो जाता है, तो यह फीचर अपने आप कूलर को बंद कर देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Havells Kace
- क्षमता - 95 लीटर
- कलर - ब्लू
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 2118 क्यूबिक फीट पर मिनट
- विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - ABS प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 17000 ग्राम
खूबियां
- इस एयर कूलर में वाटर लेवल इंडिकेटर की सुविधा मिलती है, जिससे आप यह पता कर सकते हैं टैंक में कितना पानी भरना है।
- इसमें कैस्टर व्हील्स लगे होते हैं, जिससे कूलर को एक जगह से दूसरी जगह तक खिसकाना या घूमाना काफी आसान हो सकता है।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
01
Havells KoolStorm 80 L Desert Air Cooler for Home
80 लीटर क्षमता वाले इस डेजर्ट एयर कूलर में आपको एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जो हवा को लंबे समय तक ठंडा बनाए रखने में मदद करते हैं। इस हैवेल्स एयर कूलर को आप बड़े ऑफिस, लिविंग एरिया या बेडरूम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें शक्तिशाली एयर थ्रो क्षमता शामिल होती है, जो कमरे में दूर तक ठंडी हवा को फैलाता है जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। यह Havells Cooler बैक्टीरिया शील्ड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है, जो ज्यादा पानी सोखकर हवा को लंबे समय तक ठंडा रखता है और इसका बैक्टीरिया शील्ड हवा में मौजूद अशुद्धियों को खत्म करता है जिससे आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंच सकती है। इसमें 4 वे स्विंग फीचर शामिल है, जो ठंडी हवा को कमरे में चारों तरफ फैलाता है। इससे कमरे का हर कोना ठंडा बना रह सकता है। इसमें दिया गया वाटर लेवल इंडिकेटर आपको यह जानने की सुविधा देता है कि टैंक में कितना पानी बचा हुआ है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Havells KoolStorm
- क्षमता - 80 लीटर
- कलर - व्हाइट ग्रे
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 2134 क्यूबिक फीट पर मिनट
- विशेष सुविधा - वाटर इंडिकेटर
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - ABS प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 16000 ग्राम
खूबियां
- इसमें ड्यूल फ्लो तकनीक शामिल है, जो हवा को दो गुना तेजी से फैलाता है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है।
- इसमें आइस चिल ड्रिप तकनीक शामिल है, जो पानी की जगह बर्फ का उपयोग करके पैड्स को ठंडा करती है, जिससे तेज कूलिंग मिलती है।
कमी
- अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Havells 2-in-1 Convertible 80 L Desert Air Cooler for room
हैवेल्स का यह एयर कूलर 2 इन 1 कंवर्टिबल मोड के साथ आता है यानी जब आपको कूलर की जरूरत नहीं है, तो आप इसे टेबल के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब अगर फीचर्स की बात करें, तो इसमें 5 मेटल ब्लेड्स लगे होते हैं, जो अधिक टिकाऊ होते हैं और तेज हवा करने में सक्षम होते हैं। इस Desert Cooler की शक्तिशाली एयर डिलीवरी तकनीक तेजी से हवा को कमरे में फैलाने का काम करती है। इस हैवेल्स एयर कूलर में स्पीड कंट्रोल की सुविधा शामिल होती है, जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसका 4 वे स्विंग फीचर कमरे में चारों तरफ ठंडी हवा को फैलाता है। यह वाटर लेवल इंडिकेटर के साथ आता है जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी बचा हुआ है। इस एयर कूलर में लगे मल्टी-डायरेक्शनल कैस्टर व्हील्स के कारण कूलर को घूमाना काफी आसान हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Havells 2-in-1 Convertible
- क्षमता - 80 लीटर
- कलर - ग्रे
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 2060 क्यूबिक फीट पर मिनट
- विशेष सुविधा - साइलेंट ऑपरेशन
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - ABS प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 18000 ग्राम
खूबियां
- इसमें बैक्टीरिया शील्ड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे होते हैं, जो हवा में मौजूद बैक्टीरिया व वायरस को हाटकर हवा को शुद्ध करते हैं और पैड्स ज्यादा पानी सोखकर हवा को ठंडा करते हैं।
- इसमें डबल बॉल बेयरिंग मोटर लगी होती है, जो अधिक टिकाऊ होती है और शानदार परफॉर्मेंस देती है।
कमी
- फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
03
Havells Aero 150 L Premium Commercial Air Cooler
हैवेल्स का यह एयर कूलर 150 लीटर वाटर टैंक क्षमता के साथ आता है जिसमें एक बार पानी भरने पर आपको इसमें बार-बार पानी भरने का झंझट नहीं रहता है। इस कूलर में आपको XXL आइस चैंबर भी मिलता है यानी इसमें आप काफी ज्यादा मात्रा में बर्फ को रख सकते हैं और लंबे समय के लिए हवा को ठंडा कर सकते हैं। इस Home Cooler की 3 साइड चिल ड्रिप तकनीक पानी का इस्तेमाल करने की जगह का बर्फ का उपयोग करके पैड्स को ठंडा रखती है, जिससे हवा ज्यादा ठंडी होती है और गर्मी से राहत मिल सकती है। इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स की खासियत है कि यह ना केवल हवा को लंबे समय तक ठंडा बनाए रखते हैं, बल्कि हवा में मौजूद 99.9% बैक्टीरिया को भी खत्म कर सकते हैं जिससे आपको शुद्ध ठंडी हवा मिल सकती है। यह 4 मेटल ब्लेड्स फैन के साथ काम करता है, जिससे तेज हवा मिलती है। वहीं इसमें ऑटो फिल की सुविधा भी शामिल है, जिससे टैंक में पानी भरना आसान होता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Havells Aero
- क्षमता - 150 लीटर
- कलर - ग्रे
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 7063 क्यूबिक फीट पर मिनट
- विशेष सुविधा - शक्तिशाली एयर थ्रो
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - ABS प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 37200 ग्राम
खूबियां
- यह डबल बॉल बेयरिंग मोटर के साथ आता है, जो अधिक टिकाऊ होता है और लंबे समय तक चलने पर भी शानदार परफॉर्मेंस दे सकता है।
- इसमें डस्ट फिल्टर नेट लगा होता है, जो धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया को हवा से हटाकर आप तक शुद्ध हवा पहुंचाता है।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
04
Havells Freddo-i 70L Air Cooler for home
बेडरूम या स्टडी रूम के लिए 70 लीटर का यह हैवेल्स एयर कूलर बढ़िया हो सकता है। इसकी एडवांस तकनीक इसे खास बनाती है। इसमें आपको इलेक्ट्रिक पैनल मिलता है जिससे आप हवा की गति को सीधे डिस्प्ले पर देख सकते हैं। इससे कूलर का उपयोग भी काफी आसान हो जाता है। सबसे खास बात है कि आप इस कूलर को रिमोट के माध्यम से कंट्रोल कर सकते हैं। इसकी पावरफुल एयर थ्रो डिलीवरी कमरे में तेजी से ठंडी हवा को फैलाता है। इस Air Cooler में एवरलास्ट पंप लगा होता है, जो अधिक टिकाऊ होता है और जंग से सुरक्षित रहता है। इसमें लगे हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड्स ज्यादा पानी सोखते हैं, जिससे हवा अधिक ठंडी बनी रहती है। इसमें ऑटो ड्रेन की सुविधा मिलती है जिससे आप टैंक में जमा गंदे पानी को आसानी से निकाल सकते हैं। इस कूलर की सबसे खास बात है कि यह साइलेंट ऑपरेशन के साथ काम करता है यानी यह चलते समय बहुत कम शोर करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Havells Freddo-i
- क्षमता - 70 लीटर
- कलर - सफेद और ब्राउन
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 2060 क्यूबिक फीट पर मिनट
- विशेष सुविधा - डिजिटल डिस्प्ले
- कंट्रोल टाइप - रिमोट
- मटेरियल - ABS प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 22000 ग्राम
खूबियां
- इसमें एडजस्टेबल स्पीड की सुविधा मिलती है, जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
- इसमें वाटर इंडिकेटर लगा होता है जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी भरना है।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
05
हैवेल्स एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताए गए 5 मॉडल्स की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपको बड़े कमरों के लिए कौन-सा हैवेल्स एयर Cooler सबसे बढ़िया हो सकता है।
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।