अगर आप भी ऐसा एक ऐसा एयर कूलर लेने का विचार कर रहे हैं, जो कम बिजली खपत के साथ शानदार प्रदर्शन दे और अधिक टिकाऊ भी हो, तो केनस्टार एयर कूलर बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह इनमें आने वाली हैवी-ड्यूटी डबल बॉल बेयरिंग मोटर है, जो नॉर्मल कूलर की मोटर के मुताबिक अधिक टिकाऊ होती हैं, कम आवाज करती है, बिजली की कम खपत करती है और लंबे समय तक चलने पर भी शानदार परफॉर्मेंस दे सकती है। इसके अलावा, इन Air Cooler में लंबी एयर थ्रो क्षमता मिलती है, जो दूर तक ठंडी हवा को फैलाता है जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। वहीं आपको इन केनस्टार के कुछ एयर कूलर में एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स, आइस चैंबर, इन्वर्टर कंपैटिबल और वाटर लेवल इंडिकेटर जैसी सुविधा भी मिलती है। नीचे आप इन कूलर के 5 विकल्पों को देख सकते हैं और अपनी जरूरत अनुसार चाहे तो चुन सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
Kenstar Helios HC 90 Desert Air Cooler
केनस्टार का यह डेजर्ट एयर कूलर खासतौर पर बड़ी जगहों के लिए बनाया गया है। यह 90 लीटर की वाटर टैंक के साथ आता है, जिसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपको बार-बार पानी भरने का झंझट नहीं रहता है। इसकी 5 स्टार BEE रेटिंग बिजली की कम से कम खपत करती है, जिससे आप बिजली बिल में बचत करते हुए ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इस Kenstar Cooler में 50 फीट लंबी एयर थ्रो की सुविधा मिलती है, जिसका फायदा यह है कि कूलर से दूर बैठे व्यक्ति को भी पूरी हवा लगती है। इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स अधिक से अधिक पानी को सोखकर हवा को लंबे समय तक ठंडा रखने में मदद करते हैं। यह Collapsible Louvers के साथ आता है, जो कूलर के बंद होने पर अपने आप बंद हो जाता है। इसका फायदा यह है कि कूलर टैंक के अंदर मच्छर और गंदगी नहीं जाती है, जिससे टैंक साफ रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Kenstar Helios HC
- क्षमता - 90 लीटर
- कलर - ऑफ व्हाइट और ब्लैक
- विशेष सुविधा - इन-बिल्ट व्हील्स
- एयर फ्लो क्षमता - 2600 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - बटन
- मटेरियल - PP
- आइटम का वजन - 16400 ग्राम
खूबियां
- यह वाटर लेवल इंडिकेटर की सुविधा के साथ आता है, जिससे आप देख सकते हैं टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है।
- यह डस्ट फिल्टर के साथ आता है, जो हवा में मौजूद अशुद्धियों को हटाता है और आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंचा सकता है।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स ने फिलहाल कोई शिकायत नहीं की है।
01
Kenstar MAHA KOOL HC 90 L Desert Air Cooler
अगर आप भी अपने बड़े लिविंग एरिया या आउटडोर एरिया के लिए बड़ी क्षमता वाला एयर कूलर तलाश रहे हैं, तो यह आपके लिए बढ़िया हो सकता है क्योंकि इसमें आपको 90 लीटर की वाटर टैंक मिलती है। इसमें एक बार पानी भरने पर आप लंबे समय तक ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इसकी हाई स्पीड फैन कमरे में तेजी से हवा फैलाने का काम करती है जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। यह एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है, जो ना केवल हवा को अधिक ठंडा करता है, बल्कि हवा में मौजूद बैक्टीरिया और गंदगी को भी हटाता है जिससे आप शुद्ध ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इस कूलर में डबल बॉल बेयरिंग मोटर लगी है, जो कम बिजली खपत के साथ काम करती है और लंबे समय तक चलने पर भी बेहतर प्रदर्शन देती है। सबसे खास बात है कि यह मोटर बहुत कम शोर करती है, जिससे रात में आप शांत माहौल में आरामदायक नींद का लाभ उठा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Kenstar MAHA KOOL
- क्षमता - 90 लीटर
- कलर - ग्रे
- विशेष सुविधा - वाटर इंडिकेटर
- एयर फ्लो क्षमता - 6000 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - बटन
- मटेरियल - PP
- आइटम का वजन - 19000 ग्राम
खूबियां
- यह कूलर इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी बिजली कटने के बाद भी आप इसको इन्वर्टर पर चला सकते हैं।
- इसमें फ्रंट लॉक सिस्टम वाले व्हील्स लगे हैं यानी आप एक जगह पर कूलर को लॉक कर सकते हैं जिससे कूलर इधर-उधर नहीं खिसकता है।
कमी
- अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Kenstar Dominar HC 70 Desert Air Cooler
70 लीटर वाटर टैंक वाले इस एयर कूलर की सबसे खास बात है कि यह 5 स्टार BEE रेटिंग के साथ आता है यानी यह कूलर कम बिजली खपत के साथ कूलिंग प्रदान करता है जिससे आप बिजली बिल में बचत भी कर सकते हैं। इसकी 50 फीट एयर थ्रो क्षमता काफी दूर तक ठंडी हवा फेंकता है। इस Desert Cooler में लगे हीनकॉम्ब कूलिंग पैड्स ज्यादा पानी सोखकर हवा को ठंडा करते हैं, जिससे लंबे समय तक कूलिंग बनी रह सकती है। यह केनस्टार एयर कूलर 16 इंच के फैन के साथ आता है, जो तेज हवा देता है। इससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। इसमें दिए गए वाटर लेवल इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी मौजूद है। इस केनस्टार एयर कूलर की मोटर काफी टिकाऊ होती है और बिजली की खपत भी कम करती है। यह डस्ट फिल्टर के साथ आता है, जो हवा में मौजूद अशुद्धियों को खत्म करता है। इससे आप शुद्ध ठंडी हवा पा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Kenstar Dominar HC
- क्षमता - 70 लीटर
- कलर - व्हाइट
- विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
- एयर फ्लो क्षमता - 2500 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - बटन
- मटेरियल - PP
- आइटम का वजन - 16100 ग्राम
खूबियां
- इस एयर कूलर में लगा पंप अधिक टिकाऊ होता है और इसमें जंग लगने की समस्या कम रहती है, जिससे यह अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।
- यह आइस चैंबर के साथ आता है जिसमें बर्फ को डालकर आप कुछ समय के लिए हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
03
Kenstar Robusta Neo 45 Air Cooler
यह केनस्टार का पर्सनल एयर कूलर है, जो 45 लीटर क्षमता के साथ आता है। स्टडी रूम या छोटे कमरों के लिए यह उपयुक्त हो सकता है। यह ऊर्जा कुशल एयर कूलर है यानी कम बिजली खपत के साथ काम करता है, जिससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। इसकी लॉन्ग एयर थ्रो क्षमता कमरे में दूर तक ठंडी हवा पहुंचाता है जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। यह Hydro Dense हनीकॉम्ब पैड्स के साथ आता है, जो हवा को अधिक ठंडा करने के साथ-साथ हवा को शुद्ध भी करता है, जिससे आप शुद्ध ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इसमें लगी बॉल बेयरिंग मोटर अधिक टिकाऊ होती है और कम शोर के साथ काम करती है जिससे कमरे में शांति बनी रहती है और ठंडी हवा भी मिलती है। इसमें आपको स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Kenstar Robusta Neo
- क्षमता - 45 लीटर
- कलर - लाइट और डार्क ग्रे
- विशेष सुविधा - साइलेंट ऑपरेशन
- एयर फ्लो क्षमता - 1200 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - बटन
- मटेरियल - PP
- आइटम का वजन - 6900 ग्राम
खूबियां
- यह कूलर वाटर इंडिकेटर के साथ आता है, जिससे आप देख सकते हैं कि कूलर टैंक में कितना पानी मौजूद है।
- इसमें कैस्टर व्हील्स लगे होते हैं, जिससे कूलर को खिसकाना या घूमाना काफी आसान होता है।
कमी
- अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
04
Kenstar Auster 60 Window Air Cooler for Home
अगर आपके आपके घर में भी फ्लोर स्पेस कम है और खिड़की है, तो यह विंडो एयर कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। 60 लीटर वाटर टैंक वाले इस एयर कूलर को आप खिड़की में आसानी से फिट कर सकते हैं। यह इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी बिजली कटने के बाद भी आप इस कूलर को इन्वर्टर पर चला सकते हैं। यह Room Cooler लंबी एयर थ्रो क्षमता के साथ काम करता है, जिससे कमरे में दूर तक ठंडी हवा फैलती है। यह हैवी-ड्यूटी डबल बॉल बेयरिंग मोटर के साथ आता है, जो अधिक टिकाऊ होता है और लंबे समय तक चलने पर भी शानदार परफॉर्मेंस देता है। यह 5 स्टार BEE रेटिंग वाला एयर कूलर है यानी कम बिजली खपत के साथ यह शानदार कूलिंग दे सकता है। इसमें वूड वूल पैड्स लगे होते हैं, जो अधिक पानी सोखते हैं और इस कारण आपको ज्यादा कूलिंग मिलती है। यह एयर कूलर लो नॉइज़ के साथ काम करता है यानी कूलिंग करने के दौरान यह बहुत कम शोर करते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Kenstar Auster
- क्षमता - 60 लीटर
- कलर - ग्रे
- विशेष सुविधा - इन्वर्टर कंपैटिबल
- एयर फ्लो क्षमता - 1600 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 14000 ग्राम
खूबियां
- इसमें 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं जिनकी मदद से आप हवा की गति को कम या ज्यादा कर सकते हैं।
- इसमें लगे वाटर इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी भरना है।
कमी
- फिलहाल इस कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
05
केनस्टार एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताए गए Double Ball Bearing Motor वाले 5 केनस्टार एयर कूलर की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा एयर कूलर आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।