ओरिएंट के एयर कूलर अपने डेंसनेस्ट हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के कारण अधिक पसंद किए जाते हैं। केवल यह ब्रांड अपने कूलर में ये पैड्स देता है, जो 25% तक पानी को सोखकर 45% तक अधिक ठंडी हवा देने में सक्षम होते हैं। वहीं कुछ ओरिएंट Air Cooler में आपको आइस चैंबर भी मिलता है, जो बर्फ के माध्यम से हवा को लंबे समय के लिए ठंडा बनाए रखने में मदद करती है। यहां हमने ओरिएंट एयर कूलर के 5 मॉडल्स की जानकारी दी है, जिनमें आपको इन्वर्टर कंपैटिबल फीचर भी मिलता है यानी आप बिजली कटने के बाद भी कूलर को इन्वर्टर चलाकर ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं।
डेंसनेस्ट हनीकॉम्ब पैड क्या हैं और ये सामान्य पैड से कैसे अलग होते हैं?
ओरिएंट के एयर कूलर में आपको डेंसनेस्ट हनीकॉम्ब पैड्स लगे मिलते हैं। ये पैड उच्च गुणवत्ता वाले सेलुलोज पेपर से बने होते हैं और यह देखने में मधुमक्खी के छत्ते जैसे लगते हैं। DenseNest Honeycomb Pads ज्यादा पानी सोखते हैं, जिससे हवा अधिक ठंडी होती है। वहीं सामान्य हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स की तुलना में यह अधिक टिकाऊ भी होते हैं, जो 2 से 3 साल ज्यादा चल सकते हैं। सबसे जरूरी इनका रखरखाव काफी आसान होता है और यह बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस देते हैं।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
Orient Electric Titan 100L Desert Air Cooler for Home
बड़े कमरों के लिए 100 लीटर का डेजर्ट कूलर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इसमें एक बार पानी भरने पर लंबे समय तक कूलिंग मिल सकती है और टैंक भी बार-बार भरना नहीं पड़ता है। यह हाई एयर डिलीवरी के साथ काम करता है जिससे कमरे में ठंडी हवा तेजी से फैलती है और कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। इस Orient Cooler में मेटल ब्लेड्स लगे होते हैं, जो अधिक टिकाऊ होते हैं और तेज हवा भी देते हैं। इसमें 4 वे कूलिंग सिस्टम शामिल है, जो कूलर की ठंडी हवा को कमरे में चारों तरफ फैलाता है। अगर आपके यहां अक्सर बिजली कटने की समस्या रहती है, तो यह एयर कूलर एक अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि यह इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी आप बिजली कटने के बाद इसको इन्वर्टर पर भी चला सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Orient Electric Titan
- क्षमता - 100 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - ऑटो फील
- एयर फ्लो क्षमता - 400 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - एल्युमिनियम
- आइटम का वजन - 18 किलोग्राम
खूबियां
- इस एयर कूलर में आइस चैंबर लगा मिलता है जिसमें आप बर्फ को रखकर कुछ समय के लिए हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं।
- इसमें DenseNet हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे हैं, जो 25% अधिक पानी सोखते हैं और 45% तक हवा को ठंडा कर सकते हैं।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स ने फिलहाल कोई शिकायत नहीं की है।
01
Orient Electric Aerostorm 92 L Desert Air Cooler For Home
अगर आप बड़े लिविंग एरिया या गार्डन जैसे जगह के लिए डेजर्ट एयर कूलर लेने का विचार कर रहे हैं, तो 92 लीटर का यह ओरिएंट कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें डेंसनेस्ट हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे हैं, जो अधिक पानी सोखते हैं और हवा को लंबे समय तक ठंडा बनाए रखने में मदद करते हैं। इसकी हाई एयर डिलीवरी तेजी से हवा को कमरे में फैलाती है। इन्वर्टर कंपैटिबल होने के कारण आप इस कूलर को बिजली नहीं होने पर भी इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं। इसमें वाटर इंडिकेटर लगा होता है जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है। यह एयर कूलर बेहद कम शोर के साथ चलता है यानी आप रात के समय शांत माहौल में आरामदायक नींद का आनंद उठा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Orient Electric Aerostorm
- क्षमता - 92 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
- एयर फ्लो क्षमता - 1300 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - ABS
- आइटम का वजन - 8.6 किलोग्राम
खूबियां
- यह स्पीड कंट्रोल के साथ आता है जिसकी मदद से आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
- इसमें लगे कैस्टर व्हील्स के कारण कूलर को घूमाना या खिसकाना काफी आसान हो जाता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को वाटर कूलिंग परफॉर्मेंस में दिक्कत देखने को मिली है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Orient Electric Tornado 88L Desert Air Cooler for home
ओरिएंट का यह एयर कूलर 88 लीटर क्षमता के साथ आता है, जो इसे बड़े बेडरूम या लिविंग एरिया के लिए परफेक्ट विकल्प बनाता है। इसमें वाटर इनलेट लगा होता है जिससे इसकी टैंक में पानी भरना काफी आसान होता है। यह डेंसनेस्ट हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है जो हवा को अधिक ठंडा करने में मदद करता है। इसमें लगे कैस्टर व्हील्स के कारण कूलर को एक जगह से दूसरी जगह पर खिसकाना काफी आसान होता है। यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी बिजली कटने के बाद भी आप इस एयर कूलर को इन्वर्टर पर चला सकते हैं। इस Room Cooler में 4 वे डिफ्लेक्शन फीचर शामिल है, जो कमरे में चारों तरफ ठंडी हवा को फैलाता है जिससे कमरे के हर कोना ठंडा हो सकता है। यह स्पीड कंट्रोल की सुविधा के साथ आता है, जिससे आप हवा की गति को अपनी जरूरत के हिसाब कम या ज्यादा कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Orient Electric Tornado
- क्षमता - 88 लीटर
- कलर - डार्क ग्रे
- विशेष सुविधा - वाटर इंडिकेटर
- एयर फ्लो क्षमता - 3650 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - ABS
- आइटम का वजन - 15.7 किलोग्राम
खूबियां
- इस एयर कूलर में Collapsible लूवर्स लगे होते हैं यानी जब कूलर बंद होता है, तो यह अपने आप बंद हो जाता है, जिससे टैंक के अंदर गंदगी, मच्छर आदि नहीं जाते हैं।
- इसमें हाई एयर डिलीवरी मिलती है, जो तेज हवा देती है और कमरे को जल्दी ठंडा करती है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इस एयर कूलर में वाटर लीकेज की समस्या देखने को मिली है।
03
Orient Electric Ultimo 50L Desert Air Cooler with Densenest Honeycomb pads
ओरिएंट का यह एयर कूलर बेडरूम के लिए उयुक्त हो सकता है। इसमें आपको 50 लीटर की वाटर टैंक मिलती है, जो लंबे समय तक कूलिंग प्रदान करने में सक्षम हो सकती है। इसकी हाई एयर डिलीवरी कमरे में हवा को तेजी से फैलाती है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। वहीं इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे कम जगह में आसानी से फिट होने योग्य बनाता है। यह कूलर 59 फीट तक की दूरी पर भी ठंडी हवा को कमरे में फैलाता है, जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी पूरी हवा लगती है। यह कूलर आइस चैंबर के साथ आता है, जिसकी मदद से आप हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं। इसमें 4 वे एयर डिफ्लेक्शन फीचर शामिल है यानी कमरे में ठंडी हवा चारों तरफ फैलती है। इसमें आपको 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं यानी आप हवा की गति को तीन अलग-अलग मोड्स में एडजस्ट कर सकते हैं। वहीं इसमें वाटर इनलेट की सुविधा मिलती है जिससे कूलर टैंक को भरना आसान होता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Orient Electric Ultimo
- क्षमता - 50 लीटर
- कलर - ग्रे
- विशेष सुविधा - पोर्टेबल
- एयर फ्लो क्षमता - 3650 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 16500 ग्राम
खूबियां
- यह वाटर इंडिकेटर के साथ आता है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है।
- इसमें आसानी से घूमने वाला कैस्टर व्हील्स लगे हैं, जिससे कूलर को खिसकाना काफी आसान हो जाता है।
कमी
- अमेजन यूजर्स को फिलहाल इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
04
Orient Electric Durachill 40 L Portable Air Cooler For Home
छोटे कमरे या स्टडी रूम आदि के लिए 40 लीटर का यह ओरिएंट एयर कूलर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस कूलर की सबसे खास बात है कि यह पूरी तरह से मोड़ने वाले लूवर्स के साथ आता है यानी जब कूलर बंद होता है तो यह भी अपने आप बंद हो जाता है, वाटर टैंक में मच्छर, धूल-मिट्टी और गंदगी नहीं जाती है और टैंक हमेशा साफ रहता है। यह इन्वर्टर कंपैटिबल Air Cooler है यानी बिजली कटने के बाद आप इसको इन्वर्टर पर चला सकते हैं और बिना रुकावट ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। यह 3 साइड DenseNest हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है, जो 25% तक पानी को सोखकर 45% तक अधिक कूलिंग करते हैं। इसमें 4 वे डिफ्लेक्शन फीचर शामिल है यानी कमरे के चारों तरफ कूलर की हवा जाती है, जिससे हर कोना ठंडा बना रहता है। यह वाटर लेवल इंडिकेटर के साथ आता है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी बचा हुआ है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Orient Electric Durachill
- क्षमता - 40 लीटर
- कलर - सफेद और ग्रे
- विशेष सुविधा - हाई एयर डिलीवरी
- एयर फ्लो क्षमता - 1750 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - PP
- आइटम का वजन - 8000 ग्राम
खूबियां
- इसमें एरोफैन तकनीक शामिल होती है, जो 17% तक ज्यादा तेज हवा फैलाती है। इससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है।
- यह एडजस्टेबल 3 स्पीड सेटिंग्स के साथ आता है जिसमें आप हवा की गति को अपने अनुसार बदल सकते हैं।
कमी
- इस एयर कूलर के फैन में कुछ अमेजन यूजर्स को खराबी देखने को मिली है।
05
डेंसनेस्ट हनीकॉम्ब पैड्स वाले ओरिएंट एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने जिन Orient एयर Cooler के 5 मॉडल्स की तुलना की है वह डेंसनेस्ट हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आते हैं। टेबल में हमने वाटर टैंक क्षमता, एयर फ्लो क्षमता और खास फीचर्स के बारे में जानकारी दी है, जिससे आपको समझने में आसानी हो कि आपकी जरूरत व बजट अनुसार कौन-सा विकल्प आपके लिए बढ़िया हो सकता है।
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।