रूम साइज के अनुसार कौन-सा Air Cooler रहेगा बढ़िया? विकल्पों से समझें

कमरे के आकार के अनुसार सही एयर कूलर चुनना बहुत जरूरी होता है, ताकि कूलर की हवा अच्छी तरह कमरे को ठंडा कर सके। यहां हमने अलग-अलग एयर के बारे में जानकारी दी है, जिन्हें आप अपने रूम साइज के अनुसार चुन सकते हैं।
कमरे के आकार अनुसार कौन-सा एयर कूलर रहेगा सबसे बढ़िया?
कमरे के आकार अनुसार कौन-सा एयर कूलर रहेगा सबसे बढ़िया?

क्या आप भी अपने कमरे के आकार अनुसार एक सही एयर कूलर का चयन नहीं कर पा रहे हैं? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां हमने आपको डेजर्ट से लेकर विंडो एयर कूलर तक के 5 विकल्प दिए हैं, जो 100 से लेकर 600 स्क्वायर फीट तक के कमरों के लिए उपयुक्त माने जा सकते हैं। इन Air Cooler की सबसे खास बात है कि ये इन्वर्टर कंपैटिबल होते हैं यानी इन्हें आप बिजली कटने के बाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं इनमें लगे हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स 25% तक पानी को सोखकर लंबे समय तक हवा को ठंडा करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इनमें आपको वाटर इंडिकेटर, 4 वे स्विंग, i-Pure तकनीक और आइस चैंबर जैसी सुविधाएं भी मिलती है।

आपके कमरे के लिए कौन सा एयर कूलर है सबसे सही?

हर किसी के बेडरूम का साइज अलग-अलग होता है। ऐसे में यह तय कर पाना कभी-कभी मुश्किल होता है कि आखिर किस साइज के कमरे के लिए कौन-सा एयर कूलर सबसे रहेगा? नीचे हमने अलग-अलग रूम साइज के अनुसार बताया है कि किस कमरे के लिए कौन-सा एयर कूलर सही हो सकता है।

  • डेजर्ट एयर कूलर (Desert Air Cooler) - अगर बेडरूम, लिविंग रूम या डाइनिंग हॉल 200 से 600 स्क्वायर फीट तक है, तो ऐसे एरिया के लिए डेजर्ट एयर कूलर बढ़िया हो सकते हैं। 
  • पर्सनल एयर कूलर (Personal Air Cooler) - 150 से 200 स्क्वायर फीट तक के कमरों के लिए पर्सनल एयर कूलर सबसे बढ़िया माने जाते हैं। 
  • टॉवर एयर कूलर (Tower Air Cooler) - स्टडी रूम, छोटे बेडरूम या छोटे ऑफिस केबिन जैसे एरिया के लिए टॉवर एयर कूलर बढ़िया माने जाते हैं। पतले व कॉम्पैक्ट साइज होने के कारण यह कम जगह में आसानी से रखे जा सकते हैं।
  • विंडो एयर कूलर (Window Air Cooler) - 100 से  200 वर्ग फुट तक के छोटे कमरों के लिए विंडो एयर कूलर बढ़िया हो सकते हैं। ये कूलर उन कमरों के लिए अधिक उपयुक्त माने जाते हैं, जहां फर्श पर कूलर रखने की जगह नहीं होती और जिन कमरों में खिड़की होती है।

जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Bajaj DMH 85X 85L Desert Air Cooler with Turbo Fan Technology

    85 लीटर क्षमता वाला बजाज का यह डेजर्ट एयर कूलर खासतौर पर बड़ी जगहों के लिए बनाया गया है, जो लंबे समय तक कूलिंग प्रदान करने में सक्षम माना जाता है। इसमें आपको बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस डेजर्ट एयर कूलर में 3 साइड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे हैं, जो अधिक पानी सोखकर 45% तक ज्यादा ठंडक प्रदान कर सकते हैं। इसकी हाई एयर डिलीवरी तेजी से कमरे में ठंडी हवा फैलाती है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। यह इन्वर्टर कंपैटिबल Bajaj Cooler है यानी बिजली कटने के बाद भी इस एयर कूलर को इस्तेमाल किया जा सकता है। इस रूम कूलर में लगे कैस्टर व्हील्स के कारण इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर खिसकाना काफी आसान होता है। यह 3 स्पीड कंट्रोल के साथ आता है जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bajaj DMH 85X
    • क्षमता - 85 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
    • एयर फ्लो क्षमता - 2350 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 21.2 किलोग्राम

    खूबियां

    • इस एयर कूलर में 4 वे स्विंग फीचर शामिल है, जो हवा को कमरे में चारों दिशा में फैलाता है जिससे कमरे का हर कोना ठंडा रहता है। 
    • यह डेजर्ट एयर कूलर वाटर इंडिकेटर के साथ आता है, जिससे आप देख सकते हैं टैंक में कितना पानी बचा हुआ है। 

    कमी 

    • इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की अभी कोई खास शिकायत नहीं है।
    01
  • HAVAI Arizona 9 Personal Air Cooler with Motorised Louvers

    अगर आप अपने बेडरूम के लिए तेज कूलिंग करने वाला एयर कूलर तलाश रहे हैं, जो HAVAI का यह पर्सनल कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। यह 5 फीट तक की दूरी पर भी ठंडी हवा फेंकता है जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी पूरी हवा लगती है। इसकी 25 लीटर की वाटर टैंक में एक बार पानी भरने पर आपको लंबे समय तक कूलिंग मिल सकती है। इस पर्सनल एयर कूलर में एक टॉप हैंडल लगा होता है, जिससे कूलर को पकड़कर इधर-उधर करना आसान होता है। इस रूम कूलर में बॉल बेयरिंग मोटर लगी है, जो अधिक टिकाऊ होती है और लंबे समय तक चलने पर भी शानदार परफॉर्मेंस दे सकती है। इसकी सबसे खास बात है कि यह बहुत कम शोर करता है जिससे रात के समय आप शांति में आरामदायक नींद का आनंद उठा सकते हैं। यह स्पीड कंट्रोल के साथ काम करता है यानी आप इसमें हवा की गति को अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - HAVAI Arizona
    • क्षमता - 25 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • मटेरियल - PP
    • विशेष सुविधा - ऑटो स्विंग लूवर 
    • एयर फ्लो क्षमता - 2200 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • आइटम का वजन - 5.7 किलोग्राम

    खूबियां

    • यह एयर कूलर 9 इंच के ब्लेड्स के साथ आता है, जो अधिक टिकाऊ व मजबूत होने के साथ-साथ तेज हवा फैलाते हैं।
    • यह 3 साइड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है, जो ज्यादा पानी सोखकर लंबे समय तक कूलिंग प्रदान कर सकता है।

    कमी 

    • इस एयर कूलर में फिलहाल अमेजन यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Elista COZY COOL 50, Personal Tower Air Cooler 50 Ltr with Honeycomb Pads

    सिंगल रहने वाले या किराए के मकान में रहने वालों के लिए यह टॉवर कूलर एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे कम जगह में आसानी से रखने योग्य बनाता है। वहीं इसमें आपको 50 लीटर की वाटर टैंक मिलती है, जिसमें आपको बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह Tower कूलर 28 फीट तक की दूरी पर भी ठंडी हवा फेंकता है, जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी ठंडी हवा लगती है और कमरा जल्दी ठंडा होता है। यह टॉवर एयर कूलर बड़े हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है, जो ज्यादा पानी सोखकर हवा को अधिक ठंडा करने में सहायक होता है। वहीं इसमें आपको आइस चैंबर की सुविधा भी मिलती है, जिसमें आप बर्फ को रखकर कुछ समय के लिए हवा को एसी जैसा ठंडा कर सकते हैं। इसमें वाटर इंडिकेटर लगा होता है जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Elista Cozy Cool
    • टैंक क्षमता - 50 लीटर
    • रंग - नीला और सफेद
    • मटेरियल - ABS
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स कंट्रोल
    • विशेष सुविधा - डस्ट फिल्टर
    • वजन - 14.5 किलोग्राम

    खूबियां

    • इस एयर कूलर में स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है जिसकी मदद से आप हवा की गति को अपने अनुसार बदल सकते हैं।
    • इस टॉवर कूलर में डस्ट फिल्टर नेट लगा होता है, जो कूलर के अंदर धूल-मिट्टी को जाने से रोकता है। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    03
  • Livpure GoodAir Window 52L Air Cooler with Overload Protection

    अगर आपके बेडरूम या लिविंग एरिया में भी कूलर रखने की जगह नहीं है और केवल खिड़की है तो आपके लिए लिवप्योर का यह विंडो एयर कूलर बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह एयर कूलर 52 लीटर की वाटर टैंक के साथ आता है, जिसमें एक बार पानी भरने पर आपको लंबे समय तक कूलिंग मिल सकती है। इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे खिड़की में आसानी से फिट होने योग्य बनाता है। इसमें आपको हवा की गति को कम और ज्यादा करने की सुविधा मिलती है। इसमें लगे वाटर इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी बचा हुआ है और आपको कब टैंक भरना है। इस Air Cooler में लगी मोटर की सबसे खास बात है कि यह ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ काम करती है यानी मोटर अधिक गर्म होती है या जलने लगती है, तो यह फीचर अपने आप कूलर को बंद कर देता है। इसमें आपको वुड वूल कूलिंग पैड्स लगे मिलते हैं, जो हवा को अधिक ठंडा करने के लिए अच्छे माने जाते हैं, क्योंकि यह ज्यादा पानी सोखते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Livpure GoodAir
    • क्षमता - 52 लीटर
    • कलर - सफेद और नीला
    • विशेष सुविधा - पोर्टेबल
    • एयर फ्लो क्षमता - 1600 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 12.45 किलोग्राम

    खूबियां

    • आप इस एयर कूलर को बिजली कटने के बाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है।
    • इसमें आपको अलग से वाटर पंप लगा मिलता है जो बेहतर परफॉर्मेंस देता है और आपको शानदार कूलिंग मिल सकती है।

    कमी 

    • इस कूलर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Symphony Sumo 60 Window Air Cooler

    छोटे कमरे या खिड़की वाले बेडरूम के लिए 60 लीटर टैंक वाला यह सिम्फनी एयर कूलर बढ़िया माना जाता है। यह लंबे समय तक कूलिंग देने में सक्षम हो सकता है। इसमें शक्तिशाली ब्लोअर लगा हुआ है, जो तेजी से हवा को फेंकता है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। इसमें i-Pure तकनीक शामिल है, जो हवा में मौजूद अशुद्धियों को दूर करती है। इससे आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंचती है। इस विंडो एयर कूलर में वाटर इंडिकेटर लगा होता है जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है। यह 3 साइड कूलिंग पैड्स के साथ आता है, जो अधिक से अधिक पानी सोखकर हवा को 25% तक ठंडा करने में सक्षम होते हैं। इस Symphony Cooler की सबसे खास बात है कि यह बेहद कम बिजली खपत के साथ काम करती है, जिससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। इसमें दिए गए नॉब्स कंट्रोल की मदद से आप हवा की गति को अपने अनुसार सेट कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Symphony Sumo
    • क्षमता - 55 लीटर
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
    • एयर फ्लो क्षमता - 2000 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 11.5 किलोग्राम

    खूबियां

    • इस एयर कूलर के साथ आपको फ्री ट्रॉली भी मिलती है, जिस पर आप कूलर को रख सकते हैं। 
    • इसमें वाटर इनलेट लगा हुआ है, जिससे कूलर टैंक में पानी भरना काफी आसान हो सकता है।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने अभी तक इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    05

ऊपर बताए गए एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने ऊपर बताए गए 5 एयर Cooler की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है। 

मॉडल्स नाम 

वाटर टैंक क्षमता 

एयर फ्लो क्षमता 

खास फीचर्स

Bajaj DMH 85X

85 लीटर

2350 क्यूबिक फीट पर मिनट

3 साइड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स, इन्वर्टर कंपैटिबल

HAVAI Arizona

25 लीटर

2200 क्यूबिक फीट पर मिनट

बॉल बेयरिंग मोटर, 3 साइड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स

Elista COZY COOL

50 लीटर

1600 क्यूबिक फीट पर मिनट

डस्ट फिल्टर नेट, आइस चैंबर

Livpure GoodAir 

52 लीटर 

1600 क्यूबिक फीट पर मिनट 

ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर, इन्वर्टर कंपैटिबल

Symphony Sumo 

60 लीटर  

2000 क्यूबिक फीट पर मिनट  

3 साइड कूलिंग मास्टर, i-Pure+ तकनीक

नोट - यहां हमने अलग-अलग रूम साइज के अनुसार हर प्रकार के एयर कूलर के बारे में आपको जानकारी दी है, जो 100 से 600 स्क्वायर फीट तक के कमरों के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। हालांकि, हम इसका दावा नहीं करते हैं। आप अपने कमरे के अनुसार इनमें से सही विकल्प चुन सकते हैं।

ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या छोटे कमरे में बड़ा कूलर इस्तेमाल करना ठीक है?
    +
    नहीं, इससे कमरे में ज्यादा नमी हो सकती है और बिजली की खपत भी बढ़ जाती है। हमेशा कमरे के आकार के अनुसार ही कूलर चुनें।
  • CFM क्या है और यह एयर कूलर चुनने में कैसे मदद करता है?
    +
    CFM (क्यूबिक फीट प्रति मिनट) कूलर द्वारा प्रति मिनट निकाली जाने वाली हवा की मात्रा को दर्शाता है। यह आपके कमरे के आकार के लिए आवश्यक कूलिंग क्षमता निर्धारित करने में महत्वपूर्ण है।
  • कमरे के आकार के अलावा और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    कमरे में वेंटिलेशन, कूलर का प्रकार और बिजली की खपत भी जैसी चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।