घर के लिए Coolers जो देंगे इस तपतपाती गर्मी में राहत! देखिए बजट-फ्रेंडली से प्रीमियम तक 5 विकल्प

अगर आप भी अपने घर के लिए एक बढ़िया Air Cooler लेने का विचार कर रहे हैं, तो यहां हम आपको बजट-फ्रेंडली से लेकर प्रीमियम रेंज तक के एयर कूलर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी एडवांस तकनीक और शानदार कूलिंग के लिए अधिक पसंद किए जाते हैं।
एयर कूलर
एयर कूलर

क्या आप भी इस भीषण गर्मी से छुटकारा पाने के लिए एक बढ़िया एयर कूलर ढूंढ रहे हैं? तो टेंशन मत लीजिए क्योंकि यहां हम आपको बजट-फ्रेंडली से लेकर प्रीमियम रेंज तक के एयर कूलर के विकल्पों की जानकारी देने वाले हैं। इनमें आपको कम कीमत वाले पर्सनल Room Cooler से लेकर अधिक दाम वाले डेजर्ट कूलर मिलेंगे, जिनकी वाटर टैंक क्षमता 24 लीटर से लेकर 95 लीटर तक है। इसके अलावा इन एयर कूलर की सबसे खास बात यह है कि आप इन्हें बिजली कटने के बाद इन्वर्टर पर भी चला सकते हैं। अन्य फीचर्स की बात करें, तो यह हाई डेंसिटी और एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स, आइस चैंबर, वाटर इंडिकेटर, मल्टी-डायरेक्शनल व्हील्स और 4 वे स्विंग फीचर के साथ आते हैं। नीचे आप इन एयर कूलर के 5 विकल्पों को देख सकते हैं।  

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

बजट-फ्रेंडली से लेकर प्रीमियम रेंज तक के कूलर

यहां हमने बजट-फ्रेंडली से लेकर प्रीमियम रेंज तक के कूलर के बारे में बताया है कि किस रेंज में आपको कितनी कैपेसिटी वाले एयर कूलर मिल सकते हैं और इनमें क्या-क्या फीचर्स शामिल होते हैं - 

बजट रेंज कूलर - आमतौर पर बजट-फ्रेंडली में आपको ₹3,000 से ₹5,000 तक के बीच में कूलर मिल सकते हैं, जो 10 से 30 लीटर तक की कैपेसिटी में आते हैं। ये छोटे कमरों, स्टूडेंट्स या पर्सनल इस्तेमाल के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं। इनकी खास बात है कि ये सस्ते, हल्के और कम बिजली खर्च करने वाले होते हैं, लेकिन इनमें पानी जल्दी खत्म होता है, इसलिए इन्हें बार-बार भरना पड़ सकता है।

मिड-रेंज कूलर - इसमें आपको ₹5,000 से ₹8,000 तक के Cooler For Home आसानी से मिल सकते हैं और इनकी टैंक कैपेसिटी लगभग 30 से 50 लीटर होती है। ये मीडियम साइज के कमरे या बेडरूम के लिए बढ़िया रहते हैं। इनमें आपको बेहतर कूलिंग, अच्छा एयर थ्रो और कम पानी भरने की जरूरत होती है। वहीं इनमें से कुछ मॉडल्स में रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

प्रीमियम रेंज कूलर - अगर आप बड़ी क्षमता वाला एयर कूलर लेना चाहते हैं, तो प्रीमियम रेंज में आपको ₹10,000 से ₹15,000 या उससे ज्यादा कीमत के कूलर अमेजन पर मिल जाएंगे। इनमें 60 से 90 लीटर या उससे ज्यादा की बड़ी टैंक कैपेसिटी मिलती है। ये बड़े हॉल या खुले एरिया के लिए बनाए जाते हैं और इनमें पावरफुल कूलिंग के साथ ऑटो फिल, हाई एयर थ्रो और मजबूत मोटर जैसे एडवांस फीचर्स दिए जाते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • HAVAI Arizona 9 Personal Air Cooler

    यह 25 लीटर वाटर टैंक के साथ आने वाला एयर कूलर है, जो छोटे कमरों और बेडरूम के लिए बढ़िया विकल्प माना जाता है। इसमें शामिल 120W पावर कम बिजली खपत के साथ तेज हवा करती है। इस कूलर में तीन साइड हनीकॉम्ब पैड्स लगे हैं, जो अधिक पानी को सोखकर हवा को ठंडा करने में मदद करते हैं। यह 5 फीट तक की दूरी पर भी ठंडी हवा फेंकता है जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी कूलर की ठंडी हवा लगती है। इस Room Cooler में बॉल बेयरिंग मोटर लगी होती है, जो अधिक टिकाऊ होती है और शांत तरीके से चलती है जिससे शोर कम होता है। इस HAVAI पर्सनल एयर कूलर के ऊपरी हिस्से में हैंडल लगा होता है जिससे इसे पकड़ना काफी आसान होता है। इसका शानदार डिजाइन इसे प्रीमियम व आकर्षक लुक देता है। यह काफी हल्का होता है जिससे आप इसे आसानी से कहीं पर भी उठाकर रख सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - HAVAI Arizona
    • क्षमता - 25 लीटर
    • कलर - सफेद
    • एयर फ्लो क्षमता - 2200 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • मटेरियल - PP
    • विशेष सुविधा - 9 इंच ब्लेड्स
    • आइटम का वजन - 5.7 किलोग्राम

    खूबियां

    • इस एयर कूलर में वाटर इंडिकेटर लगा है, जिससे आप देख सकते हैं कि कूलर टैंक में कितना पानी बचा हुआ है।
    • इसमें आपको स्पीड और स्विंग कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप कूलर की गति को कम या ज्यादा कर सकते हैं और स्विंग तकनीक को भी अपने अनुसार सेट कर सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स को इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Havells 2-in-1 Convertible 80 L Desert Air Cooler for room

    अगर आपका बजट भी अच्छा-खासा है और आप एडवांस फीचर्स से लैस एयर कूलर लेना चाहते हैं, तो हैवेल्स का यह 2 इन 1 कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। यह Havells डेजर्ट कूलर है जो खासतौर पर बड़े कमरों या खुले एरिया के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 80 लीटर का वाटर टैंक होता है, जिसमें आपको बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। सबसे अच्छी बात है कि यह 2 इन 1 है यानी जब आपको कूलर की जरूरत नहीं है, तो आप इस कूलर को छोटा करके टेबल की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी शक्तिशाली एयर डिलीवरी तेज हवा देती है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। इसमें बैक्टीरिया शील्ड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे हैं, जो ना केवल अधिक से अधिक पानी को सोखकर हवा ठंडी करते हैं, बल्कि बाहरी बैक्टीरिया व वायरस को भी हवा से हटाने में मदद करते हैं। यह एयर कूलर कंट्रोल पैनल के साथ आता है जिससे इसका इस्तेमाल अधिक आसान हो जाता है और आप गति को अपने अनुसार सेट कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Havells 2 in 1 Convertible
    • क्षमता - 80 लीटर 
    • कलर - ग्रे
    • मटेरियल - ABS,PP
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 2060 CFPM
    • विशेष सुविधा - साइलेंट ऑपरेशन 

    खूबियां

    • इस एयर कूलर में 4 वे स्विंग फीचर शामिल है, जो ठंडी हवा को कमरे के हर कोने में फैलाता है।
    • यह थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ काम करता है यानी कूलर की मोटर अगर अधिक गर्म होती है या जलने लगती है तो यह फीचर अपने आप कूलर को बंद कर देता है।

    कमी 

    • फिलहाल, अमेजन यूजर्स को इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Livpure Zencool Personal Air Cooler

    अगर आप भी ना ज्यादा सस्ता और ना ज्यादा महंगा एयर कूलर लेना चाहते हैं, तो मिड रेंज में आने वाला लिवप्योर का यह एयर कूलर आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें आपको 48 लीटर का वाटर टैंक मिलता है, जिसमें एक बार पानी भरने के बाद यह लंबे समय तक कूलिंग प्रदान कर सकता है। इस Livpure एयर कूलर में लगी मोटर थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ काम करती है यानी अगर मोटर लंबे समय तक चलने के दौरान अधिक गर्म हो जाती है तो यह तकनीक अपने आप कूलर को बंद कर देती है, जिससे मोटर लंबे समय तक टिकाऊ रहती है। यह Home Cooler वाटर इंडिकेटर के साथ आता है जिसमें आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है। Livpure के इस एयर कूलर में एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स लगे हैं, जो ना केवल हवा को ठंडा करते हैं बल्कि हवा में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस और गंदगी को हटाकर उसे शुद्ध बना सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Livpure Zencool
    • क्षमता - 48 लीटर 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • कलर - सफेद
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 250 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • विशेष सुविधा - वाटर इंडिकेटर 
    • आइटम का वजन - 12 किलोग्राम

    खूबियां

    • यह एयर कूलर इन्वर्टर रेडी है यानी बिजली कटने के बाद आप इस कूलर को इन्वर्टर पर भी चला सकते हैं। 
    • इसमें लगे मल्टी-डायरेक्शनल व्हील्स के कारण कूलर को एक स्थान से दूसरे स्थान तक खिसकाना आसान होता है।

    कमी 

    • इस एयर कूलर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    03
  • Crompton Ozone Neo Desert Air Cooler 95L

    क्रॉम्पटन का यह एयर कूलर खुले एरिया या बड़े लिविंग रूम के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें 95 लीटर की वाटर टैंक होती है जिसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको इसमें बार-बार पानी नहीं भरना पड़ता है। यह एयर कूलर हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है, जो पानी को अच्छी तरह सोखकर हवा को ठंडा करने में मदद करता है। इस Crompton कूलर में 4 वे एयर डिफ्लेक्शन सिस्टम शामिल है यानी हवा कमरे में हर कोने तक पहुंचती है। इसमें एवर लास्ट पंप लगा हुआ है, जो अधिक टिकाऊ होता है और इसमें जंग लगने की समस्या कम रहती है। यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी आप इसको बिजली कटने के बाद इन्वर्टर पर चला सकते हैं और ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इसकी हाई एयर डिलीवरी तेजी से कमरे को ठंडा करने में मदद करती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Crompton Ozone Neo
    • क्षमता - 95 लीटर 
    • कलर - सफेद 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1648 CFPM
    • विशेष सुविधा - ऑटो स्विंग

    खूबियां

    • इसमें लगी मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ आती है, जिस कारण यह अधिक टिकाऊ बनती है। 
    • यह एयर कूलर वाटर इंडिकेटर के साथ आता है जिसमें आप देख सकते हैं कि टैंक को कब भरना है।

    कमी 

    • फिलहाल, इस कूलर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Bajaj PX25 Torque Air Cooler For Room 24L

    किफायती कीमत पर उपलब्ध बजाज का यह एयर कूलर 24 लीटर वाटर टैंक के साथ आता है, जो अकेले रहने वालों या छोटे कमरों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस Bajaj कूलर में एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स लगे होते हैं, जो ना केवल हवा को ठंडा करते हैं बल्कि इनका एंटी-बैक्टीरियल हवा में मौजूद अशुद्धियों को दूर करता है और आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंचता है। यह Air Cooler 16 फीट कर की दूरी पर ठंडी हवा फेंकता है जिससे कमरे में दूर तक ठंडी हवा बनी रहती है। यह इन्वर्टर कंपैटिबल रूम कूलर है यानी अगर आपके यहां बिजली कट जाती है तो आप इस कूलर को इन्वर्टर पर भी चला सकते हैं। यह कॉम्पैक्ट साइज में आता है जिस कारण इसे कम जगह में आसानी से रखा जा सकता है। इसमें 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं जिससे आप हवा की गति को नियंत्रित कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bajaj PX25 Torque
    • क्षमता - 24 लीटर
    • कलर - सफेद
    • एयर फ्लो क्षमता - 16 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • मटेरियल - PP
    • विशेष सुविधा - एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर
    • आइटम का वजन - 6300 ग्राम

    खूबियां

    • इसमें 4 वे स्विंग फीचर शामिल है, जो हवा को कमरे में चारों तरफ फैलाते हैं। 
    • इसमें लगा पंप अधिक टिकाऊ होता है और इसमें जंग लगने की समस्या भी कम रहती है।

    कमी 

    • इस कूलर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स की कुछ खास शिकायत नहीं है।
    05

घर के लिए बजट-फ्रेंडली से प्रीमियम वाले कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना 

यहां हमने ऊपर बताए गए 5 Air Cooler की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपकी जरूरत अनुसार इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

क्षमता   

एयर फ्लो क्षमता 

खास फीचर्स

HAVAI Arizona

25 लीटर

2200 मीटर क्यूब घंटे

बॉल बेयरिंग मोटर, 3 साइड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स

Havells 2-in-1 Convertible

80 लीटर 

2060 मीटर क्यूब घंटे

इन्वर्टर रेडी, वाटर इंडिकेटर 

Livpure Zencool

48 लीटर 

250 मीटर क्यूब घंटे

ओवरलोड प्रोटेक्शन, एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स, मल्टी-डायरेक्शनल व्हील्स

Crompton Ozone Neo

95 लीटर

1648 मीटर क्यूब घंटे

एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स, हाई एयर डिलीवरी 

Bajaj PX25 Torque

24 लीटर

16 मीटर क्यूब घंटे

4 वे स्विंग, 3 स्पीड कंट्रोल

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या छोटे कमरों के लिए पोर्टेबल कूलर अच्छे होते हैं?
    +
    हां, छोटे कमरों के लिए पोर्टेबल कूलर एक बेहतरीन विकल्प हैं, क्योंकि वे जगह कम घेरते हैं और आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाए जा सकते हैं।
  • प्रीमियम कूलर बजट कूलर से कैसे अलग होते हैं?
    +
    प्रीमियम कूलर आमतौर पर बेहतर कूलिंग तकनीक, अधिक टिकाऊ सामग्री, एडवांस फीचर्स और शांत ऑपरेशन प्रदान करते हैं, जबकि बजट कूलर केवल कूलिंग पर ध्यान देते हैं।
  • कूलर खरीदते समय बिजली की खपत का ध्यान कैसे रखें?
    +
    बिजली की खपत कम करने के लिए कम वाट क्षमता वाले कूलर देखें। हनीकॉम्ब पैड वाले कूलर भी अक्सर अधिक कुशल होते हैं।