छोटे कमरों के लिए ऐसे एयर कूलर अधिक उपयोगी माने जाते हैं जो कम बिजली खपत के साथ प्रभावी कूलिंग दे सकें। कम जगह में भारी और हाई पावर कूलर की जरूरत नहीं होती, इसलिए लो वॉटेज वाले कॉम्पैक्ट मॉडल बेहतर विकल्प बनते हैं। आमतौर पर छोटे कमरों के लिए 50 से 100 वॉट के बीच बिजली खपत वाले Air Cooler पर्याप्त माने जाते हैं, जो कम ऊर्जा में भी अच्छी हवा दे सकते हैं। इसके अलावा कई पर्सनल और Tower Cooler लगभग 100 से 200 वॉट के बीच बिजली लेते हैं, जो घरेलू उपयोग के लिए किफायती माने जाते हैं। इन कूलर में पोर्टेबल डिजाइन, छोटे टैंक और आसानी से इधर-उधर जाने जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जिससे इन्हें बेडरूम या स्टडी रूम में आसानी से उपयोग किया जा सकता है। कई मॉडल्स में बेहतर एयरफ्लो और एडजस्टेबल स्पीड भी मिलती है, जिससे जरूरत के अनुसार कूलिंग नियंत्रित की जा सकती है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया एयर कूलर विकल्प।
Maha Kool HC 90 230 Watt Maha Desert Cooler
बड़े कमरे या खुले हॉल के लिए ऐसा कूलर चाहिए जो दूर तक हवा पहुंचाए, तो उसके लिए यह बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसकी हवा करीब 50 फीट तक जाती है, इसलिए बड़े एरिया में भी ठंडक अच्छे से महसूस होती है। इसमें हाई स्पीड पंखा दिया गया है, जो लगातार तेज हवा देता है और कमरे में हवा का बहाव बनाए रखता है। साथ में तीन तरफ लगे हनीकॉम्ब पैड हवा को ज्यादा ठंडा करते हैं और लंबे समय तक ठंडक बनाए रखते हैं। चारों दिशा में हवा फैलाने की सुविधा दी गई है, जिससे ठंडी हवा एक जगह नहीं रुकती बल्कि पूरे कमरे में फैलती है। इस Kenstar कूलर में तीन स्पीड विकल्प भी मिलते हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से हवा कम या ज्यादा कर सकते हैं। यह इन्वर्टर पर भी आसानी से चलता है, इसलिए बिजली जाने पर भी ठंडक बनी रहती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Kenstar MAHA KOOL HC
- मटेरियल - प्लास्टिक
- माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
- स्पेशल फीचर - बिल्ट-इन व्हील्स
- फ्लोर एरिया - 3.83 स्क्वायर फीट
- आइटम का वजन - 19 किलोग्राम
खूबियां
- ब्रांड की तरफ से मोटर पर 5 साल और पंप पर 1 साल की वारंटी
- नीचे लगे पहिए इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान बनाते हैं।
कमी
- कूलर की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
Crompton Ozone Personal Air Cooler 45L
छोटे या मध्यम आकार के कमरे में बढ़िया ठंडक के लिए यह 45 लीटर वाला कूलर अच्छा विकल्प बनता है। इस Crompton कूलर की हवा फेंकने की क्षमता लगभग 2050 घन मीटर प्रति घंटा है, जिससे कमरे में जल्दी ठंडक महसूस होने लगती है और हवा हर तरफ फैलती है। इसमें लगे हनीकॉम्ब पैड पानी को ज्यादा देर तक संभालकर रखते हैं, जिससे ठंडी हवा लंबे समय तक मिलती रहती है। साथ में बर्फ रखने की जगह भी दी गई है, जिससे जरूरत पड़ने पर और ज्यादा ठंडी हवा का अनुभव मिलता है। पीछे की तरफ पानी भरने की सुविधा दी गई है और अपने आप पानी भरने की व्यवस्था भी है, जिससे बार-बार मेहनत नहीं करनी पड़ती। पानी का स्तर दिखाने वाला इंडिकेटर भी दिया गया है, जिससे टैंक की स्थिति समझना आसान रहता है। चारों दिशा में हवा फैलाने की सुविधा और अपने आप घूमने वाला फीचर कमरे के हर कोने तक ठंडक पहुंचाने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Crompton Ozone
- मटेरियल - प्लास्टिक
- माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
- स्पेशल फीचर - पोर्टेबल
- फ्लोर एरिया - 190 स्क्वायर फीट
- आइटम का वजन - 10.95 किलोग्राम
खूबियां
- हार्ड वॉटर के साथ में भी बढ़िया से काम करने वाला एवरलास्ट पंप
- बिजली कट जानें पर इन्वर्टर पर चलने की सुविधा
कमी
- कूलर का एयर फ्लो कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Bajaj PX25 Torque Personal Air Cooler 25L For Home
छोटे कमरे के लिए एक हल्का कूलर चाहिए तो Bajaj का यह मॉडल बढ़िया काम करता है। इसका आकार ज्यादा बड़ा नहीं है, इसलिए इसे कमरे में कहीं भी रखना आसान रहता है। करीब 25 लीटर की पानी की क्षमता के साथ यह Room Cooler रोज़ाना इस्तेमाल के लिए ठीक रहता है। इसमें तेज चलने वाला पंखा लगा है, जो लगभग 16 फीट तक हवा पहुंचाता है। बैठते ही सामने ठंडी हवा साफ महसूस होती है, खासकर जब कमरे का साइज छोटा हो। कूलिंग के लिए इसमें खास तरह के पैड दिए गए हैं जो हवा को साफ और ठंडा रखने में मदद करते हैं। साथ में एंटी बैक्टीरियल फिल्टर भी है, जिससे हवा थोड़ी साफ मिलती है। इसका पंप मजबूत बनाया गया है, जिससे लंबे समय तक बिना दिक्कत के चलता है। इन्वर्टर पर भी यह आराम से चल जाता है, इसलिए बिजली जाने पर भी राहत बनी रहती है। नॉब कंट्रोल की वजह से इसे चलाना बहुत आसान है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Bajaj PX25 Torque
- मटेरियल - PP
- माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
- स्पेशल फीचर - एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर
- फ्लोर एरिया - 650 स्क्वायर फीट
- आइटम का वजन - 6.3 किलोग्राम
खूबियां
- हवा को ठंडी करने के साथ में साफ करने के लिए हेक्सा कूल टेक्नोलॉजी
- लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए बजाजा ड्यूरामरीन पंप
कमी
- कूलर से पानी लीक होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Symphony Diet 12T Tower Air Cooler
अगर आपका कमरा छोटा है और जगह भी कम है, तो यह कॉम्पैक्ट डिजाइन कूलर उपयोगी हो सकता है। इसका Symphony कूलर का टावर डिजाइन पतला है, इसलिए इसे कोने में भी आसानी से रखा जा सकता है और ज्यादा जगह नहीं घेरता। इसमें ब्लोअर लगा है जो सीधी और तेज हवा देता है, जिससे सामने बैठते ही ठंडक महसूस होती है। छोटे कमरे के लिए यह हवा काफी होती है और जल्दी असर दिखाती है। कूलिंग के लिए इस Tower Cooler में हनीकॉम्ब पैड दिए गए हैं, जो हवा को जल्दी ठंडा करते हैं और देर तक ठंडक बनाए रखते हैं। साथ में अपने आप घूमने वाले लूवर दिए गए हैं, जिससे हवा एक ही जगह नहीं रुकती और पूरे कमरे में फैलती है। पानी की क्षमता 12 लीटर है, जो छोटे कमरे के हिसाब से ठीक रहती है। कम बिजली खर्च करने वाला यह कूलर रोज़ के इस्तेमाल के लिए किफायती भी लगता है। हल्का होने की वजह से इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना भी आसान रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Symphony Diet 12T
- मटेरियल - प्लास्टिक
- माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
- स्पेशल फीचर - एडजस्टेबल स्पीड
- फ्लोर एरिया - 140 स्क्वायर फीट
- आइटम का वजन - 7 किलोग्राम
खूबियां
- टैंक में पानी के लेवल को दिखाने के लिए वॉटर लेवल इंडिकेटर
- कमरे में बराबर तेज हवा देने के लिए यूनिफॉर्म कूलिंग टेक्नोलॉजी
कमी
- कूलर का साइज थोडा छोटा होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Havells Kalt 24L Personal Air Cooler for Home
अगर आपको ऐसा कूलर चाहिए जो ज्यादा शोर न करे और आराम से काम करता रहे, तो Havells का यह कूलर अच्छा विकल्प बन सकता है। इसका आकार भी ज्यादा बड़ा नहीं है, इसलिए छोटे और मध्यम कमरे में आसानी से फिट हो जाता है। इसकी हवा फेंकने की क्षमता करीब 800 घन मीटर प्रति घंटा है, जो कमरे में ठीक तरह से ठंडक फैलाने के लिए काफी रहती है। इसमें 7 इंच का पंखा लगा है, जो हवा को लगातार और संतुलित तरीके से बाहर भेजता है। तीन तरफ लगे हनीकॉम्ब पैड हवा को जल्दी ठंडा करते हैं और साथ में धूल के कणों को भी कुछ हद तक रोकते हैं। इससे हवा थोड़ी साफ और ठंडी महसूस होती है। यह कूलर कम आवाज में चलता है, इसलिए पढ़ाई या काम करते समय परेशानी नहीं होती। चारों दिशा में हवा फैलाने की सुविधा से कमरे के हर हिस्से तक ठंडक पहुंचती है। मजबूत बनावट और भरोसेमंद पंप की वजह से यह लंबे समय तक बिना दिक्कत के चलता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Havells Kalt 24
- मटेरियल - प्लास्टिक
- माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
- स्पेशल फीचर - टैंक कवर
- फ्लोर एरिया - 150 स्क्वायर फीट
- आइटम का वजन - 7 किलोग्राम
खूबियां
- कूलर को किसी भी कोने में आसानी से ले जाने के लिए मल्टी-डायरेक्शनल व्हील्स
- जबरदस्त कूलिंग के लिए एयरोडायनमिक्स डिजाइन वाले ब्लैड्स
कमी
- कूलर की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
Bajaj Frio New 23L Personal Air Cooler
छोटे कमरे या बेड के पास रखने के लिए एक कॉम्पैक्ट और तेज कूलर चाहिए तो इसे आप आसानी से कहीं भी रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इधर-उधर ले जाना भी आसान रहता है। इसमें ब्लोअर दिया गया है जो तेज और सीधी हवा देता है। करीब 20 से 30 फीट तक हवा पहुंचाने की क्षमता है, इसलिए सामने बैठते ही अच्छी ठंडक महसूस होती है। कूलिंग के लिए इसमें हनीकॉम्ब पैड लगे हैं और साथ में बर्फ डालने की जगह भी दी गई है, जिससे ज्यादा गर्मी में ठंडक और बढ़ जाती है। एंटी बैक्टीरियल कोटिंग की वजह से हवा थोड़ी साफ भी लगती है। करीब 23 लीटर की पानी की टंकी रोज के इस्तेमाल के लिए ठीक रहती है। इन्वर्टर पर भी यह आराम से चलता है, इसलिए बिजली जाने पर भी ठंडक बनी रहती है। हल्का और पोर्टेबल डिजाइन इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए काफी आसान और सुविधाजनक बना देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Bajaj Frio 23
- मटेरियल - प्लास्टिक
- माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
- स्पेशल फीचर - एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर, पोर्टेबल
- फ्लोर एरिया - 300 स्क्वायर फीट
- आइटम का वजन - 8 किलोग्राम
खूबियां
- मीडियम साइज तक के कमरे के लिए 30 फीट लंबा एयर थ्रो
- अलग-अलग स्पीड पर कूलर को चलाने के लिए 3 स्पीड कंट्रोल
कमी
- कूलर चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
06
तुलना: छोटे कमरे के लिए कम वॉट एयर कूलर मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए कम वॉट वाले Air Cooler मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्लायंसेस का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।