दमदार एयरफ्लो वाले ये Air Cooler बड़े कमरे, हॉल के लिए हैं सही विकल्प, देखें लिस्ट

पॉवरफुल एयर फ्लो वाले Air Cooler बड़े एरिया के लिए बढ़िया कूलिंग समाधान है, जो तेज हवा और बेहतर ठंडक के साथ गर्मी से राहत देते हैं। इनमें मौजूद बड़ी वॉटर टैंक कैपेसिटी, हनीकॉम्ब कूलिंग पैड, मल्टी-स्पीड कंट्रोल और कम बिजली खपत जैसे एडवांस फीचर्स गर्मियों में बढ़िया कूलिंग देते हैं।
पॉवरफुल एयर फ्लो वाले एयर कूलर
पॉवरफुल एयर फ्लो वाले एयर कूलर

गर्मी के मौसम में बड़े कमरे, हॉल या खुले एरिया को ठंडा रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे में पॉवरफुल एयर फ्लो वाले एयर कूलर बेहतरीन विकल्प हैं, जो तेज हवा के साथ पूरे स्पेस में ठंडक फैलाने की क्षमता रखते हैं। ये Air Cooler खासतौर पर बड़े एरिया के लिए डिजाइन किए गए हैं, जो ज्यादा हवा डिलीवरी, बड़ा वॉटर टैंक और मजबूत मोटर के साथ आते हैं, जिनमें लंबे समय तक लगातार कूलिंग मिलती रहती है। यहां नीचे Kenstar, Orient, Bajaj, Crompton और Novamax जैसे ब्रांडेड एयर कूलर मिलते हैं, जो घर, ऑफिस और बड़े कमरे के लिए एक शानदार कूलिंग सॉल्यूशन हैं। इनमें एडवांस फीचर्स जैसे हनीकॉम्ब पैड, मल्टी-स्पीड कंट्रोल और कम बिजली खपत भी मिलती है, जो इन्हें और ज्यादा बढ़िया बनाती हैं। 

तो चलिए पॉवरफुल एयर फ्लो वाले एयर कूलर बेहतरीन विकल्पों पर नजर डालें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Kenstar MAHA KOOL HC 70 L Desert Air Cooler

    केनस्टार एयर कूलर बड़े कमरे या हॉल के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो 70 लीटर की बड़ी पानी टैंक कैपेसिटी के साथ आता है, जिससे यह लंबे समय तक लगातार ठंडक देता है और बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस Kenstar कूलर का 6000 क्यूबिक फीट प्रति मिनट एयर फ्लो और 50 फीट तक का एयर थ्रो बड़े एरिया में भी तेज और दूर तक ठंडी हवा पहुंचाता है। इसमें हनीकॉम्ब कूलिंग पैड दिए गए हैं, जो पानी को ज्यादा देर तक रोककर बेहतर और ठंडी हवा देते हैं। साथ ही इसमें क्वाड्रा फ्लो टेक्नोलॉजी और 3 साइड कूलिंग पैड हैं, जिससे चारों तरफ से ठंडी हवा मिलती है और कूलिंग ज्यादा प्रभावी रहती है। वहीं टर्बो फैन टेक्नोलॉजी तेज एयर सर्कुलेशन देती है, जिससे पूरे कमरे में हवा जल्दी फैलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Kenstar
    • मॉडल नाम - महा कूल एचसी 70
    • मटेरियल - पॉलीप्रोपाइलीन (पीपी)
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 6000 घन फीट प्रति मिनट
    • नियंत्रण प्रकार - बटन
    • टैंक क्षमता - 70 लीटर
    • आइटम का वजन - 17500 ग्राम

    खूबियां 

    • इसमें 4 वे डिफ्लेक्शन लूवर्स है, जिससे हवा ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं सभी दिशाओं में जाती है।
    • 3 स्पीड कंट्रोल की मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार हवा की स्पीड कम या ज्यादा कर सकते हैं।
    • इन्वर्टर कम्पैटिबल होने से आप इसको बिजली जाने पर इन्वर्टर से चला सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने एयर फ्लो को एवरेज बताया है। 
    01
  • Orient Electric Titan 100L Desert Air Cooler for Home

    ओरिएंट का यह 100L वाला एयर कूलर बड़े कमरे, हॉल या खुले एरिया के लिए एक शानदार विकल्प है, जो बड़े एरिया में तेज हवा देता है। इसमें 125 लीटर की बड़ी वॉटर टैंक कैपेसिटी दी गई है, जो लंबे समय तक लगातार ठंडक देता है और बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस Orient कूलर का पावरफुल एयर डिलीवरी और 18 इंच का एल्युमिनियम फैन ब्लेड हवा को दूर तक फेंकता है, जिससे बड़े एरिया में भी जल्दी ठंडक फैलती है। इस Desert Cooler में डेंसनेस्ट हनीकॉम्ब कूलिंग पैड दिए गए हैं, जो 25% ज्यादा कूलिंग और 45% ज्यादा पानी रोकने की क्षमता रखते हैं। साथ ही इसमें आइस चेंबर भी दिया गया है, जिससे आप तुरंत ज्यादा ठंडी हवा पा सकते हैं। इसमें ऑटो फिल सिस्टम है, यानी यह अपने आप पानी भर सकता है, जिससे आपको बार-बार टैंक भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Orient Electric
    • मॉडल नाम - टाइटन
    • मटेरियल - अल्युमीनियम
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 400 घन फीट प्रति मिनट
    • नियंत्रण प्रकार - बटन
    • टैंक क्षमता - 125 लीटर
    • आइटम का वजन - 18000 ग्राम

    खूबियां 

    • यह कूलर 4-वे कूलिंग के साथ आता है, जिसमें मोटराइज्ड लूवर्स हैं। 
    • ऑटो रिस्टार्ट फीचर होने से बिजली आने पर यह अपने आप फिर से शुरू हो जाता है।
    • वॉटर लेवल इंडिकेटर होने से आप आसानी से देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी बचा है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया इसका पंप काम नहीं कर रहा है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Bajaj DMH90 Neo 90L Desert Air Cooler

    बजाज का यह एयर कूलर बड़े कमरे और हॉल के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जिसमें लगभग 90 लीटर की बड़ी पानी टैंक कैपेसिटी दी गई है, जिससे यह लंबे समय तक लगातार ठंडक देता है। इसका 90 फीट तक का एयर थ्रो और 5600 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा एयर फ्लो बड़े एरिया में भी तेज और दूर तक ठंडी हवा पहुंचाता है, जिससे पूरा कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है। इस Bajaj Cooler में आइस चेंबर दिया गया है, जिससे आप ज्यादा गर्मी में और ठंडी हवा पा सकते हैं। साथ ही इसमें 3-साइड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड और हेक्साकूल टेक्नोलॉजी दी गई है, जो हवा को ज्यादा ठंडा और साफ बनाती है। ये पैड एंटी-बैक्टीरियल होते हैं, जिससे हवा ताजा और बिना बदबू के रहती है और कम पानी में ज्यादा कूलिंग मिलती है। इसमें 3 स्पीड कंट्रोल दिए गए हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार हवा की स्पीड सेट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Bajaj 
    • मॉडल नाम - एयर कूलर
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 5600 घन फीट प्रति मिनट
    • नियंत्रण प्रकार - बटन
    • टैंक क्षमता - 85 लीटर
    • आइटम का वजन - 17400 ग्राम

    खूबियां 

    • इसकी टर्बो फैन टेक्नोलॉजी हवा को तेजी से पूरे कमरे में फैलाती है। 
    • इसका ड्यूरामरीन पंप पानी से सुरक्षित रहता है और लंबे समय तक चलता है।
    • बिजली जाने पर भी आप इस बजाज कूलर को इन्वर्टर से चला सकते हैं और ठंडक का आनंद ले सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया इसका स्विंग नहीं चल रहा है।
    03
  • Crompton Ozone 75 Litres Desert Air Cooler for home

    यह क्रॉम्पटन एयर कूलर अच्छी एयर डिलीवरी, मजबूत कूलिंग और आसान फीचर्स के साथ बड़े एरिया के लिए एक बढ़िया विकल्प है। इसमें 4200 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा एयर डिलीवरी है, जो लगभग 490 स्क्वायर फीट तक के एरिया को आसानी से कवर कर सकता है, जिसका मतलब है कि यह बड़े कमरे में भी ठंडी हवा को हर कोने तक पहुंचाता है। इसमें 75 लीटर की वॉटर टैंक कैपेसिटी दी गई है, जो लंबे समय तक लगातार ठंडी हवा देता है और बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस Crompton कूलर में 4-वे एयर डिफ्लेक्शन की सुविधा होने से हवा ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं सभी दिशाओं में जाती है और पूरा कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Crompton 
    • मॉडल नाम - ओज़ोन मटेरियल - प्लास्टिक
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 4200 घन फीट प्रति मिनट
    • नियंत्रण प्रकार - बटन
    • टैंक क्षमता - 75 लीटर
    • आइटम का वजन - 14500 ग्राम

    खूबियां 

    • इसमें हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड दिए गए हैं, जो पानी को अच्छी तरह सोखकर हवा को ज्यादा ठंडा और ताजा बनाते हैं। 
    • ऑटो फिल फीचर होने से पानी अपने आप भरता रहता है।
    • इसमें एवरलास्ट पंप दिया गया है, जो लंबे समय तक टिकाऊ और भरोसेमंद रहता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह चलने पर अधिक शोर करता है।
    04
  • Novamax Rambo 100 Litres Powerful Air Cooler

    100 लीटर का यह नोवामैक्स एयर कूलर बड़े हॉल, खुले एरिया या कमर्शियल स्पेस के लिए एक दमदार विकल्प है। इसको हैवी ड्यूटी उपयोग के लिए बनाया गया है, जो लगातार और तेज कूलिंग देने में सक्षम है। इसका 20 इंच का बड़ा एयरोडायनामिक फैन 8550 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा एयर फ्लो और 125 फीट तक का एयर थ्रो देता है। इसका मतलब है कि यह बहुत बड़े एरिया को भी आसानी से ठंडा कर सकता है। इस Novamax Cooler की 100 लीटर की बड़ी वॉटर टैंक कैपेसिटी लंबे समय तक बिना रुके ठंडी हवा देती है। साथ ही इसमें ऑटो वॉटर रिफिल सिस्टम और वॉटर लेवल इंडिकेटर है, जिससे पानी अपने आप भरता रहता है और आप आसानी से पानी का स्तर देख सकते हैं। इसकी बॉडी शॉक प्रूफ, जंग-रहित और मजबूत एबीएस मटेरियल से बनी है, जो टिकाऊ और लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रहती है। साथ ही इसमें लॉक करने वाले कास्टर व्हील दिए गए हैं, जिससे इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Novamax 
    • मॉडल नाम - रेम्बो 
    • मटेरियल - एक्रिलोनाइट्राइल ब्यूटाडीन स्टाइरीन (एबीएस)
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 8550 घन फीट प्रति मिनट
    • नियंत्रण प्रकार - बटन
    • टैंक क्षमता - 100 लीटर
    • आइटम का वजन - 30 किलोग्राम

    खूबियां 

    • इसमें 100% कॉपर हीट सिंक मोटर दी गई है, जो ज्यादा टिकाऊ है और वोल्टेज फ्लक्चुएशन में भी सुरक्षित रहती है।
    • इसमें मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन और वॉटर पंप प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी है, जिससे कूलर लंबे समय तक बिना खराब हुए चलता है।
    • इसमें हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड दिए गए हैं, जो ज्यादा पानी रोकते हैं और हवा को ज्यादा ठंडा बनाते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया वाटर पंप काम नहीं करता है।  


    इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

    05

पॉवरफुल एयर फ्लो वाले एयर कूलर मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप ऑनलाइन मौजूदपॉवरफुल एयर फ्लो वाले एयर कूलर मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे फैन स्पीड, आइस चैम्बर, टैंक क्षमता जैसे पहलुओं के बारे में जानेंगे, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही कूलर चुन सकें। 

फीचर

Kenstar 70L

Orient Titan 100L

Bajaj DMH90

Crompton Ozone 75

Novamax Rambo 100

टैंक कैपेसिटी

70 लीटर

125 लीटर

90 लीटर

75 लीटर

100 लीटर

एयर फ्लो / थ्रो

6000 CFM / 50 फीट

हाई एयर डिलीवरी

90 फीट

4200 CMH

125 फीट (सबसे ज्यादा)

कूलिंग टेक्नोलॉजी

हनीकॉम्ब + क्वाड्रा फ्लो

डेंसनेस्ट हनीकॉम्ब

हेक्साकूल + हनीकॉम्ब

हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब

मोटा हनीकॉम्ब (हेवी ड्यूटी)

फैन / मोटर

टर्बो फैन

18 इंच फैन

टर्बो फैन

नॉर्मल फैन

20 इंच बड़ा फैन

कूलिंग एरिया

बड़ा कमरा

बड़ा हॉल

बड़ा कमरा

490 स्क्वायर फीट

1400 स्क्वायर फीट

स्पीड कंट्रोल

3 स्पीड

3 स्पीड

3 स्पीड

3 स्पीड

3 स्पीड


ऐसे ही लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बड़े एरिया के लिए कितनी टैंक कैपेसिटी सही होती है?
    +
    आमतौर पर 70 लीटर से 100 लीटर या उससे ज्यादा टैंक कैपेसिटी बड़े एरिया के लिए सही मानी जाती है, जिससे लंबे समय तक कूलिंग मिलती है।
  • एयर थ्रो और एयर फ्लो में क्या फर्क है?
    +
    Air Throw बताता है कि हवा कितनी दूर तक जाएगी (जैसे 50–120 फीट), जबकि Air Flow बताता है कि हवा कितनी मात्रा में निकल रही है (जैसे CFM/CMH)।
  • क्या बड़े कूलर ज्यादा बिजली खर्च करते हैं?
    +
    नहीं, ज्यादातर एयर कूलर कम बिजली में काम करते हैं और AC की तुलना में काफी किफायती होते हैं।