क्या आप भी एक ऐसा कूलर लेने का विचार कर रहे हैं, जो कम जगह में आसानी से रखा जा सके? तो विंडो एयर कूलर एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। यहां हमने इसके 5 विकल्पों की चर्चा की है, जिनमें आपको 52 से लेकर 60 लीटर तक के वाटर टैंक मिलते हैं। इनकी शक्तिशाली मोटर और एयर थ्रो तेज कूलिंग देते हैं। वहीं ये एयर कूलर इन्वर्टर कंपैटिबल होते हैं जिन्हें बिजली नहीं होने पर भी इन्वर्टर के माध्यम से चलाया जा सकता है। इन Window वाले Air Coolers में से कुछ के साथ आपको ट्रॉली भी साथ मिलती है जिस पर आप कूलर को रख सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें वाटर इनलेट लगा होता है जिससे वाटर टैंक में पानी भरना काफी आसान होता है। इसके अलावा इनमें आपको वाटर इंडिकेटर, स्पीड कंट्रोल, एंटी-बैक्टीरियल और i-Pure जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
विंडो एयर कूलर क्यों बढ़िया माने जाते हैं?
विंडो एयर कूलर अधिक किफायती होते हैं और कम बिजली खपत के साथ बेहतरीन कूलिंग प्रदान करने के लिए लोकप्रिय हैं। सबसे खास बात कि यह खासतौर पर खिड़की के पास रखने के लिए डिजाइन किए जाते हैं और खिड़की के पास रखे जाने के कारण यह बाहर की ताजी हवा को ठंडा करके कमरे में फैलाते हैं यानी एक तरह से विंडो एयर कूलर बेहतर वेंटिलेशन के साथ काम करते हैं, जिससे अधिक ठंडी हवा मिलती है। वहीं कॉम्पैक्ट साइज होने के कारण यह खिड़की में आसानी से फिट हो जाते हैं और एक्स्ट्रा जगह नहीं घेरते हैं।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
Bhaburly Chill 55L Window Air Cooler for Home
यह विंडो एयर कूलर 55 लीटर वाटर टैंक के साथ आता है, जिसमें एक बार पानी भरने पर लंबे समय तक ठंडी हवा मिल सकती है। इसकी शक्तिशाली एयर थ्रो हवा को तेजी से कमरे में फैलाती है जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। इस एयर कूलर में ऑटो स्विंग फीचर मौजूद है जो कूलर की ठंडी हवा को हर कोने में फैलाता है। यह 200W पावर के साथ काम करता है यानी कम बिजली खपत के साथ यह बेहतर कूलिंग प्रदान करता है। इस Bhaburly कूलर में वाटर लेवल इंडिकेटर लगा होता है, जिससे आप देख सकते हैं कि वाटर टैंक में कितना पानी बचा हुआ है। यह Room Cooler 45 फीट तक की दूरी पर भी ठंडी हवा फेंकता है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है और दूर बैठे व्यक्ति को भी पूरी हवा लगती है। इस एयर कूलर में दोनों साइड वाटर इनलेट लगा होता है, जिससे आप टैंक में आसानी से पानी भर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Bhaburly Chill
- क्षमता - 55 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - कॉम्पैक्ट डिजाइन
- एयर फ्लो क्षमता - 2000 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - पॉलीप्रोपाइलीन
- आइटम का वजन - 12.6 किलोग्राम
खूबियां
- यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी बिजली कटने के बाद भी आप इस कूलर को इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं।
- इसमें वुड वूल लगा होता है, जो अधिक पानी सोखता है और हवा को ठंडा करने में मदद करता है।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स को इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
Livpure GoodAir Window 52L Air Cooler
लिवप्योर का यह 52 लीटर एयर कूलर कॉम्पैक्ट साइज में आता है, जो आसानी से छोटी खिड़की में फिट हो सकता है। यह 188 स्क्वायर फीट तक के एरिया को आसानी से कवर करता है। इसमें 190W का मोटर लगा होता है, जो लंबे समय तक चलने पर भी बेहतर प्रदर्शन करता है। वहीं यह मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ काम करती है यानी अगर मोटर अधिक गर्म हो जाता है या जलने लगता है, तो यह फीचर अपने आप एयर कूलर को बंद कर देता है। इस Livpure कूलर में वुड वूल कूलिंग पैड्स लगे होते हैं, जो ज्यादा पानी सोखकर हवा को लंबे समय तक ठंडा बनाए रखने में मदद करते हैं। आप इस एयर कूलर को बिजली कटने के बाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह इन्वर्टर कंपैटिबल फीचर के साथ काम करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Livpure GoodAir
- क्षमता - 52 लीटर
- कलर - सफेद और नीला
- विशेष सुविधा - पोर्टेबल
- एयर फ्लो क्षमता - 1600 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 12.45 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें आपको स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप कूलर की हवा की गति को अपने अनुसार सेट कर सकते हैं।
- यह वाटर इंडिकेटर के साथ आता है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है।
कमी
- इस कूलर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Symphony Sumo 60 Window Air Cooler
सिम्फनी का यह एयर कूलर 60 लीटर वाटर टैंक के साथ आता है, जिसमें एक बार पानी भरने पर आप लंबे समय तक ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको फ्री ट्रॉली मिलती है, जिस पर आप कूलर को रख सकते हैं। इस Symphony कूलर में शक्तिशाली ब्लोअर लगा होता है, जो तेज हवा देता है। इस Window Cooler में वाटर इंडिकेटर की सुविधा मिलती है, जिससे आप देख सकते हैं कि कूलर में कितना पानी बचा हुआ है। इस एयर कूलर में 3 साइड कूलिंग पैड्स लगे होते हैं, जो अधिक पानी सोखकर हवा को लंबे समय तक ठंडा रखने में मदद करते हैं। यह 205W पावर के साथ काम करता है यानी कम बिजली खपत के साथ आपको तेज हवा मिलती है। इस एयर कूलर की टैंक को भरना आसान होता है, क्योंकि इसमें आपको अलग से वाटर इनलेट मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Symphony Sumo
- क्षमता - 55 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
- एयर फ्लो क्षमता - 2000 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 11.5 किलोग्राम
खूबियां
- यह i-Pure तकनीक के साथ काम करने वाला एयर कूलर है, जो हवा में मौजूद अशुद्धियों को दूर करता है और आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंचता है।
- इसमें आपको स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन यूजर्स ने अभी तक इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
03
Bajaj Shield Series Vettora 55L Desert Cooler for Home
55 लीटर वाटर टैंक के साथ आने वाला यह एयर कूलर शक्तिशाली एयर थ्रो क्षमता के साथ आता है, जिससे आप तेज ठंडी हवा मिल सकती है। इसमें 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं यानी आप हवा की गति को अपनी सुविधा अनुसार 3 अलग-अलग मोड में सेट कर सकते हैं। यह Bajaj कूलर 3 साइड मास्टर तकनीक के साथ काम करता है, हनीकॉम्ब पैड्स को ज्यादा ठंडा करने में मदद करता है ताकि ठंडी हवा बनी रही है। इसमें आपको दोनों तरफ वाटर इनलेट लगा मिलता है, जिससे आप टैंक को आसानी से भर सकते हैं। यह DuraMarine प्रो पंप के साथ आता है, जो अधिक टिकाऊ होता है और इसमें जंग लगने की समस्या नहीं रहती है। इस रूम कूलर के साथ आता है, एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल मास्टर हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स आते हैं, जो अधिक पानी सोखकर हवा को लंबे समय तक ठंडा रखते हैं और हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को भी हटाते हैं, जिससे शुद्ध ठंडी हवा मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Bajaj Shield Series Vettora
- क्षमता - 55 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - 3 स्पीड कंट्रोल
- एयर फ्लो क्षमता - 2648 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 12300 ग्राम
खूबियां
- इसमें वाटर इंडिकेटर लगा होता है, जिससे आप देख सकते हैं कि कूलर में पानी कब खत्म होने वाला है।
- इसमें ड्यूल साइड वाटर इनलेट लगा होता है, जिससे कूलर टैंक में पानी भरना आसान होता है।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
04
Crompton Zelus WAC Window Air Cooler
क्रॉम्पटन के इस विंडो एयर कूलर की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको साथ में ट्रॉली मिलती है जिस पर आप कूलर को रख सकते हैं। यह 54 लीटर वाटर टैंक के साथ आता है, जिसमें एक बार पानी भरने पर आपको लंबे समय तक ठंडी हवा मिल सकती है। इसमें तीनों साइड वुड वूल पैड्स लगे होते हैं, जो हवा ज्यादा से ज्यादा पानी सोखते हैं और हवा को लंबे समय तक ठंडा रखने में मदद करते हैं। इस Crompton Cooler में लगी मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ काम करती है यानी अगर मोटर अधिक गर्म हो जाती है तो कूलर अपने आप बंद हो जाता है। यह 4 वे एयर डिफ्लेक्शन फीचर के साथ काम करता है यानी कूलर की ठंडी हवा हर कोने में फैलती है। इसमें वाटर इंडिकेटर लगा होता है जिसमें आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी भरना है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Crompton Zelus WAC
- क्षमता - 55 लीटर
- कलर - ग्रे
- विशेष सुविधा - ओवरलोड प्रोटेक्शन
- एयर फ्लो क्षमता - 300 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 12000 ग्राम
खूबियां
- यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है जिसे आप बिजली कटने के बाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं और ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं।
- इसमें ऑटो स्विंग फीचर मौजूद है, जो हवा को हर तरफ अपने आप फैलाता है।
कमी
- अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
05
विंडो एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने विंडो एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत अनुसार आपके लिए अधिक बढ़िया हो सकता है।
इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।