चाहे छोटा कमरा हो या बड़ा, यहां बताए गए एयर कूलर हर एरिया के लिए परफेक्ट विकल्प हो सकते हैं क्योंकि यहां हमने अलग-अलग क्षमता वाले एयर कूलर के 5 विकल्पों की जानकारी दी है। इन एयर कूलर के फीचर्स पर बात करें, तो ये सभी इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी बिजली कटने के बाद भी आप इन कूलर को इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं और ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। वहीं इन Air Coolers में से कुछ में आपको एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स मिलते हैं जो ना केवल अधिक पानी सोखकर हवा को ठंडा करते हैं, बल्कि हवा में मौजूद बैक्टीरिया व वायरस को भी खत्म करते हैं जिससे आप शुद्ध ठंडी हवा पा सकते हैं। इनमें आइस चैंबर भी लगा होता है जिसमें आप बर्फ को डालकर हवा को कुछ समय के लिए एसी जैसा ठंडा कर सकते हैं। आइए नीचे इनके 5 विकल्पों को देखते हैं।
ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।
HAVAI Thunder-75 Tower Air Cooler
मध्यम आकार के कमरों के लिए 70 लीटर वाटर टैंक वाला यह HAVAI एयर कूलर बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह 130W पावर के साथ काम करता है यानी यह कम बिजली खपत के साथ तेज हवा देने में सक्षम है। यह 10 फीट तक की दूरी पर ठंडी हवा को फेंकता है जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। इसमें मोटे हनीकॉम्ब पैड्स लगे होते हैं जो ज्यादा पानी सोखते हैं और हवा को लंबे समय तक ठंडा रखने में मदद करते हैं। इस Room Cooler में 3 स्पीड ऑप्शंस मिलते हैं जिन्हें आप अपनी जरूरत अनुसार सेट कर सकते हैं। इसका 3 वे एयर डिफ्लेक्शन हर कोने में ठंडी हवा फैलाता है जिससे कमरे का हर कोना ठंडा रहता है। सबसे अच्छी बात है कि यह एयर कूलर बिजली कटने के बाद भी इन्वर्टर पर चल सकता है यानी आप बिना रुकावट ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - HAVAI Thunder
- क्षमता - 70 लीटर
- कलर - ब्लैक और ग्रे
- विशेष सुविधा - पोर्टेबल
- एयर फ्लो क्षमता - 3500 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 15 किलोग्राम
खूबियां
- यह शॉकप्रूफ तकनीक के साथ काम करता है यानी इस एयर कूलर में बिजली का झटका लगने का खतरा नहीं रहता है।
- इसमें 4 कैस्टर व्हील्स लगे होते हैं जिससे इस कूलर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर अकेले खिसकाना आसान होता है।
कमी
- अमेजन यूजर्स ने अभी तक इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
01
Bajaj DMH 90 Neo 90L Desert Air Cooler for Home
बजाज का यह एयर कूलर 90 लीटर वाटर टैंक के साथ आता है, जिसका फायदा यह है कि आपको इसमें बार-बार पानी नहीं भरना पड़ता है और यह लंबे समय तक कूलिंग प्रदान करता है। यह डेजर्ट कूलर है जो बड़े कमरों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसके फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे मिलते हैं, जो अधिक पानी सोखते हैं और हवा को ठंडा करते हैं। इसी के साथ यह हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को भी खत्म करते हैं जिससे आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंच सकती है। Bajaj का यह 90 लीटर एयर कूलर आइस चैंबर के साथ आता है, जिसमें आप बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़ों को रखकर हवा कुछ समय के लिए एसी जैसा ठंडा कर सकते हैं। यह 90 फीट तक की दूरी पर हवा को फेंकता है जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी कूलर की ठंडी हवा लग सकती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Bajaj DMH 90 Neo
- क्षमता - 90 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
- एयर फ्लो क्षमता - 5600 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 17400 ग्राम
खूबियां
- इस एयर कूलर में 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं जिनकी मदद से आप हवा की गति को अपनी जरूरत अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
- यह इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी बिजली कटने के बाद भी आप इस एयर कूलर को इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Livpure KoolBliss Neo Desert Cooler
अगर आप भी अपने बड़े लिविंग एरिया के लिए बढ़िया एयर कूलर ढूंढ रहे हैं, तो यह एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह 90 लीटर की वाटर टैंक में आता है जिसमें एक बार पानी भरने के बाद यह लंबे समय तक कूलिंग दे सकता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे होते हैं जो ना केवल ज्यादा पानी सोखकर हवा को ठंडा करते हैं, बल्कि हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को फिल्टर करके खत्म करते हैं जिससे आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंच सकती है। इस Livpure कूलर के ब्लेड्स 16 इंच के होते हैं, जो काफी बड़े हैं और बड़े होने के कारण यह तेज हवा करते हैं। इसमें आपको 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं जिनकी मदद से आप हवा की गति को अपने अनुसार सेट कर सकते हैं। यह कैस्टर व्हील्स के साथ आता है जिससे इसे घुमाना आसान होता है। इसमें लगे वाटर इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि एयर कूलर में कब पानी खत्म होने वाला है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Livpure KoolBliss Neo
- क्षमता - 90 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - इन-बिल्ट व्हील्स
- एयर फ्लो क्षमता - 4800 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - PP प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 17.5 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर शामिल है, जो मोटर के गर्म होने या जलने की स्थिति में कूलर को अपने आप बंद कर देता है।
- इन्वर्टर कंपैटिबल होने के कारण इस कूलर को आप बिजली जाने के बाद भी इस्तेमाल कर सकते है।
कमी
- इस एयर कूलर में अभी तक अमेजन यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
03
USHA Striker 70SD1 Desert Air Cooler for Home with Powerful Airflow
उषा का यह डेजर्ट एयर कूलर बड़े एरिया के लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें 70 लीटर की वाटर टैंक होती है, जिससे यह लंबे समय तक कूलिंग दे सकती है और इसमें बार-बार पानी नहीं भरना पड़ता है। इसकी पावरफुल एयर थ्रो तकनीक कमरे को जल्दी ठंडा करने में मदद करती है। इस Desert Cooler में आइस चैंबर लगा हुआ है, जो कूलिंग को तेज करने में मदद करता है। इस USHA एयर कूलर में एडवांस बॉल बेयरिंग मोटर लगी है, जो अधिक टिकाऊ होती है और लंबे समय तक चलने पर भी शानदार प्रदर्शन करती है। इस 70 लीटर कूलर में लगे हनीकॉम्ब पैड्स ज्यादा पानी सोखकर लंबे समय तक कूलिंग बनाए रखने में मदद करते हैं। यह ऑटो स्विंग फीचर के साथ आने वाला एयर कूलर है, जो हवा को कमरे में हर तरफ फैलाता है। इससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी आप बिजली कटने के बाद भी इस कूलर का इस्तेमाल कर ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - USHA Striker
- क्षमता - 70 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - ऑटो फिल
- एयर फ्लो क्षमता - 200 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - PP प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 16800 ग्राम
खूबियां
- यह कूलर वाटर इंडिकेटर के साथ आता है, जिसमें आप देख सकते हैं कि टैंक का पानी कब खत्म होने वाला है।
- इसमें लगे कैस्टर व्हील्स के कारण इस कूलर को अकेले खिसकाना व घूमाना आसान होता है।
कमी
- इस कूलर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई शिकायत नहीं की है।
04
Orient Electric Durachill 40 L Portable Air Cooler For Home
40 लीटर वाटर टैंक के साथ आने वाला यह एयर कूलर छोटे कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें 3 साइड हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे होते हैं, जो ज्यादा पानी सोखते हैं और हवा को लंबे समय तक ठंडा रखने में मदद करते हैं। यह एयर कूलर 4 वे डिफ्लेक्शन के साथ काम करता है यानी इस कूलर की हवा कमरे में चारों तरफ फैलती है जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। इस Orient Cooler में वाटर इंडिकेटर लगा होता है, जिसकी मदद से आप कूलर टैंक में मौजूद पानी को देख सकते हैं। इसमें लगे कैस्टर व्हील्स के कारण कूलर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर खिसकाना आसान होता है। यह 3 स्पीड सेटिंग्स के साथ आता है जिसमें आप हवा की गति को 3 अलग-अलग मोड्स में सेट कर सकते हैं। इस कूलर में Collapsible Louvres लगा हुआ है, जो कूलर बंद होने पर अपने आप बंद हो जाता है। इससे कूलर के अंदर धूल-मिट्टी नहीं जाती है और टैंक साफ रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Orient Electric Durachill
- क्षमता - 40 लीटर
- कलर - सफेद और ग्रे
- विशेष सुविधा - पोर्टेबल
- एयर फ्लो क्षमता - 1750 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - पॉलीप्रोपाइलीन
- आइटम का वजन - 8000 ग्राम
खूबियां
- यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी बिजली जाने के बाद इस कूलर को इन्वर्टर पर चलाया जा सकता है।
- यह एयर कूलर कॉम्पैक्ट साइज में आता है जिस कारण यह कम जगह में भी आसानी से रखा जा सकता है।
कमी
- फिलहाल अमेजन यूजर्स ने इस एयर कूलर में कुछ खास कमी नहीं बताई है।
05
ऊपर बताए गए 5 एयर कूलर के बीच तुलना
यहां हमने ऊपर बताए गए 5 एयर कूलर के बीच तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।