₹15,000 से कम में ये टिकाऊ Air Coolers देंगे सालों-साल ठंडक!

गर्मी का मौसम आते ही Air Cooler की जरूरत महसूस होने लगती है, लेकिन क्या आप ऐसा कूलर चाहते हैं जो जेब पर भारी न पड़े, और सालों-साल आपका साथ भी निभाए? ऐसे में आप यहां 15 हजार रूपए से भी कम कीमत में आने वाले टिकाऊ विकल्प देख सकते हैं, जो आपके घर के लिए अच्छे रहेंगे।
15,000 रूपए के अंदर देखिए टिकाऊ एयर कूलर
15,000 रूपए के अंदर देखिए टिकाऊ एयर कूलर

गर्मियों में राहत पाने के लिए एयर कूलर एक शानदार विकल्प है, खासकर जब आपका बजट 15,000 रुपये तक सीमित हो। लेकिन, सिर्फ सस्ता होना ही काफी नहीं, कूलर का टिकाऊ होना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इस लेख में, हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने बजट में एक ऐसा एयर कूलर चुन सकते हैं जो न केवल प्रभावी कूलिंग दे, बल्कि जिसकी बिल्ड क्वालिटी, पंप व मोटर भी बेहतरीन हो और वह बिना किसी परेशानी के लंबे समय तक चले। इसके लिए हमने कुछ प्रमुख ब्रांड के इस बजट में आने वाले टिकाऊ Air Cooler विकल्प शामिल किए हैं। इनकी मजबूत प्लास्टिक/PP बॉडी ज़ंग आदि से सुरक्षित रहती है, जिससे ये लंबे समय तक चल सकते हैं। वहीं, शक्तिशाली मोटर, पंखा, पंप और हनीकॉम्ब कूलिंग पैड जैसे फीचर्स कूलिंग को बेहतर व टिकाऊ बनाने में मदद करते हैं। कुल मिलाकर, ये एयर कूलर गर्मियों के लिए एक बजट, असरदार और मजबूत विकल्प रहेंगे, जिन्हें आप अपने घर के लिए चुन सकते हैं।

नीचे देखिए पंद्रह हजार रूपए के अंदर आने वाले टिकाऊ एयर कूलर विकल्प-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Maha Kool HC 70 230 Watt Maha Desert Cooler

    यह Kenstar ब्रांड का डेजर्ट एयर कूलर है, जो 70 लीटर क्षमता में आता है। इसके तीन तरफ नीले हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगाए गए हैं, जो 50% तक ज्यादा पानी के प्रवाह के साथ 30% अधिक ठंडक देने का काम करते हैं। इस एयर कूलर में 45.7 सेमी का बड़ा और शक्तिशाली पंखा दिया गया है, जिसके साथ हवा का तेज प्रवाह सुनिश्चित होता है। यह 230 वॉट की ऊर्जा खपत के साथ काम करते हुए बेहतर दक्षता बनाए रख सकता है और बिजली की बचत कर सकता है। इसमें बेहतर स्थिरता और एक जगह से दूसरे जगह पर आसानी से रखने के लिए सामने से लॉक होने वाले पहिए दिए गए हैं। इसकी हैवी ड्यूटी डबल बाल बियरिंग मोटर टेक्नोलॉजी लंबे समय तक चलने वाला शानदार प्रदर्शन देने का काम करती है, और साथ ही संचालन भी शांत बनाती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Kenstar
    • मटेरियल- पॉलीप्रॉपलीन
    • माउंटिंग टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर्स- एडजस्टेबल स्पीड, बिल्ट-इन पहिए
    • एयर फ्लो क्षमता- 6000 CFPM
    • कंट्रोल टाइप- बटन
    • क्षमता- 70 लीटर
    • मॉडल नाम- MAHA KOOL HC 70

    खूबियां

    • क्वाड्रा फ्लो टेक्नोलॉजी के साथ अधिक तेज व शक्तिशाली ठंडक मिल सकती है।
    • हवा में धूल-मिट्टी मिलने से रोकने के लिए उच्च घनत्व वाले पैड्स दिए गए हैं।
    • एक्वा स्केल गार्ड के साथ उच्च क्षमता का पंप प्रदर्शन को टिकाऊ बनाता है।

    कमी

    • अभी तक ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    01
  • Havells 2-in-1 Convertible 80 L Desert Air Cooler for room

    इस डेजर्ट एयर कूलर की क्षमता 80 लीटर है और यह घर के साथ ही व्यवसायिक जगहों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 5 पत्तियों वाला शक्तिशाली पंखा लगा है, जो तेजी से घूमते हुए बेहतरीन ठंडक का अनुभव दे सकता है। यह Havells एयर कूलर डबल बाल बियरिंग वाले टिकाऊ मोटर डिजाइन के साथ आता है, जो प्रदर्शन को बेहतर करने के साथ ही संचालन को शांत और टिकाऊ बनाने का काम करती है। इसके बैक्टेरियल शील्ड टेक्नोलॉजी वाले हनीकॉम्ब पैड्स बैक्टेरिया और एलर्जेन को रोककर कमरे में करीब 99.9% तक स्वच्छ हवा देते हैं। इस Portable Air Cooler को पहियों के साथ डिजाइन किया गया है, ताकी एक से दूसरी जगह पर आसानी से खिसकाया जा सके। पावरकट के दौरान भी ठंडी हवा लगातार बनाए रखने के लिए इसे इंवर्टर से जोड़कर भी चला सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Havells
    • मटेरियल- पॉलीप्रॉपलीन, ABS
    • माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट
    • स्पेशल फीचर्स- पोर्टेबल, साइलेंट ऑपरेशन
    • एयर फ्लो क्षमता- 2060 CFPM
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • क्षमता- 80 लीटर
    • फ्लोर एरिया- 409 वर्ग फीट

    खूबियां

    • थर्मल ओवरलोड प्रोटक्शन मोटर और पंप को शॉर्ट-सर्किट, गर्म होने और अधिक लोड से बचाता है।
    • बेड लेवल पर बढ़िया हवा देने के लिए इसे उचित ऊंचाई के साथ डिजाइन किया गया है।
    • इस्तेमाल ना होने पर इसे पूरी तरह पैक करके एक साइड टेबल की तरह रखा जा सकता है।

    कमी

    • कुछ लोग कूलर से तेज आवाज आने की शिकायत करते हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Bajaj DMH 115L Desert Air Cooler for Home

    यह बजाज एयर कूलर ड्यूरामरीन पंप के साथ आता है, जो नमी से सुरक्षा प्रदान करते हुए प्रदर्शन को अधिक टिकाऊ और प्रभावशाली बनाता है। इस 115 लीटर क्षमता वाले डेजर्ट कूलर में ऊपर की तरफ आइस चैंबर दिया गया है, जिसमें आप ज्यादा गर्मी होने पर बर्फ के टुकड़े डालकर अधिक ठंडी हवा का एहसास पा सकते हैं। इसकी हवा फेंकने की शक्तिशाली क्षमता कमरे को दूर तक ठंडा करती है। वहीं, इस Bajaj एयर कूलर में 3 स्पीड कंट्रोल भी दिए गए हैं, ताकी आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसे उचित गति के साथ चला सकें। इसमें तीन तरफ एंटी बैक्टेरियल हेक्साकूल मास्टर दिए गए हैं, जो बैक्टेरिया आदि से सुरक्षा के साथ ही बेहतर कूलिंग देने का काम करते हैं। यह पावरकट के दौरान इंवर्टर पर भी अच्छी तरह काम करने में सक्षम है, जिससे आपको बिना किसी रूकावट गर्मियों में लगातार ठंडी हवा मिल सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Bajaj
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • माउंटिंग टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर्स- 1 साल प्रोडक्ट वॉरंटी
    • एयर फ्लो क्षमता- 3178 CFPM
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • क्षमता- 115 लीटर
    • फ्लोर एरिया- 300 वर्ग फीट

    खूबियां

    • टर्बो फैन टेक्नोलॉजी हवा के प्रवाह को तेज और शक्तिशाली बनाती है।
    • मजबूत प्लास्टिक बॉडी में ज़ंग लगने की समस्या नहीं होती है।
    • पावर और गति को नियंत्रित करने के लिए आसान नॉब दिए गए हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहक स्विंग फीचर सही से काम ना करने की समस्या बताते हैं।
    03
  • Crompton Optimus 65 Litres Desert Air Cooler for home

    65 लीटर क्षमता में आने वाला यह Crompton एयर कूलर अलग-अलग मौसम में बेहतर ठंडक देने के लिए 3 स्पीड कंट्रोल के साथ आता है। इस डेजर्ट कूलर में उच्च घनत्व वाले हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स दिए गए हैं, जो ठंडक को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए पानी के प्रवाह को बेहतर करते हैं। इसका 4-वे एयर डिलीवरी कमरे में चारों तरफ एकसमान ठंडी हवा फैलाता है, ताकी पूरा कमरा अच्छी तरह ठंडा हो सके। इसके अलावा यह Home Cooler भीषण गर्मी में अधिक ठंडी हवा देने के लिए आइस चैंबर के साथ आता है, जिसमें आप बर्फ के टुकड़े डाल सकते हैं। यह पानी की सप्लाई लगातार बनाए रखने और बार-बार पानी भरने की झंझट से बचाने के लिए ऑटो फिल फीचर के साथ आता है। इसमें वॉटर लेवल इंडिकेटर भी दिया गया है, जिससे आप पानी की खपत पर नजर बनाए रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Crompton
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • माउंटिंग टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर्स- एडजस्टेबल स्पीड
    • एयर फ्लो क्षमता- 6470 CFPM
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • क्षमता- 65 लीटर
    • मॉडल नाम- ACGC-OPTIMUS65

    खूबियां

    • एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से रखने के लिए पहियों के साथ आता है।
    • ह्यूमीडिटी कंट्रोल के साथ उमस भरे मौसम में आरामदायक कूलिंग मिलती है।
    • मोटर ओवरलोड प्रोटक्शन लंबा और टिकाऊ प्रदर्शन देने का काम करता है।

    कमी

    • कुछ लोग पंप सही से काम ना करने की समस्या बताते हैं।

    अन्य उपकरणों की जानकारी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देखिए।

    04
  • Havai Mighty 18" Air Cooler

    कूलर में बार-बार पानी भरने की परेशानी से बचाने के लिए यह 110 लीटर की बड़ी टैंक क्षमता के साथ आता है। इसका 18 इंच का बड़ा पंखा शक्तिशाली हवा के साथ गर्मी से तुरंत राहत दे सकता है। आपके पूरे कमरे में तेज और एकसमान हवा फैलाने के लिए इस HAVAI एयर कूलर में ऑटो स्विंग फीचर दिया गया है। यह बेहतर कूलिंग प्रदर्शन के लिए हनीकॉम्ब पैड्स के साथ आता है, जिनमें पानी का प्रवाह भी अधिकतम समय तक बना रह सकता है। इसमें लॉक होने योग्य पहिए दिए गए हैं, जिससे कूलर एक जगह स्थिर रहता है और जरूरत पड़ने पर कहीं भी खिसकाया जा सकता है। इसका ऑटो लूवर मूवमेंट विभिन्न दिशाओं में हवा को फैलाता है, जिससे कमरा जल्दी और अच्छी तरह ठंडा हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- HAVAI
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट
    • स्पेशल फीचर्स- ऑटो स्विंग, साइलेंट ऑपरेशन
    • एयर फ्लो क्षमता- 6500 CFPM
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • क्षमता- 110 लीटर
    • फ्लोर एरिया- 600 वर्ग फीट

    खूबियां

    • लंबे और टिकाऊ प्रदर्शन के लिए यह मजबूत प्लास्टिक बॉडी के साथ आता है।
    • यह आसान नॉब कंट्रोल फंक्शन के साथ आता है।
    • यह स्लीक व्हाइट और ग्रे फिनिश में आता है।

    कमी

    • एक ग्राहक अमेजन पर क्वालिटी से जुड़ी शिकायत करता है।
    05

15,000 रूपए के अंदर टिकाऊ एयर कूलरों की तुलना

अगर गर्मियों में एयर कूलर लेने के लिए आपका बजट भी 15 हजार तक सीमित है, तो आपके लिए यह जानकारी मददगार हो सकती है। विभिन्न ब्रांड, क्षमता और फीचर्स वाले ये Cooler For Home अपने शानदार प्रदर्शन और टिकाऊ बिल्ड के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में आप विभिन्न पहलुओं पर तुलना करके अपने लिए कोई भी विकल्प चुन सकते हैं-

मॉडल्स

क्षमता

फीचर्स

वॉरंटी

Maha Kool HC 70 230 Watt Maha Desert Cooler

70 लीटर

हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स, बड़ा और शक्तिशाली पंखा

5 साल (मोटर)

Havells 2-in-1 Convertible 80 L Desert Air Cooler

80 लीटर

बैक्टेरिया शील्ड हनीकॉम्ब पैड्स, इंवर्टर कंपैटिबल

12 महीने

Bajaj DMH 115L Desert Air Cooler for Home

115 लीटर

आइस चैंबर, इंवर्टर कंपैटिबल, हनीकॉम्ब पैड्स

3 साल

Crompton Optimus 65 Litres Desert Air Cooler

65 लीटर

एवरलास्ट पंप, ह्यूमीडिटी कंट्रोल, आइस चैंबर

1 साल

Havai Mighty 18" Air Cooler

110 लीटर

ऑटो स्विंग, मोटे हनीकॉम्ब पैड्स, लॉक होने योग्य पहिए

1 साल

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप अन्य कैटेगरी देख सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 15,000 रुपये से कम में कौन सा एयर कूलर सबसे अच्छा है जो टिकाऊ भी हो?
    +
    15,000 रुपये से कम में बजाज, क्रॉम्प्टन और हैवेल्स जैसे ब्रांडों के मॉडल अच्छे और टिकाऊ विकल्प प्रदान करते हैं। इसमें बेहतरीन डेजर्ट एयर कूलर के विकल्प मिल सकते हैं।
  • एयर कूलर को 'टिकाऊ' बनाने वाले मुख्य कारक क्या हैं?
    +
    एक एयर कूलर को टिकाऊ बनाने वाले मुख्य कारक उसकी मोटर की गुणवत्ता, बॉडी मटेरियल (मज़बूत प्लास्टिक या जंग-प्रतिरोधी धातु), कूलिंग पैड की सामग्री और निर्माण, और ब्रांड की विश्वसनीयता हैं। अच्छी वारंटी और आफ्टर-सेल्स सर्विस भी टिकाऊपन का संकेत देती है।
  • क्या 15,000 रुपये के बजट में डेजर्ट एयर कूलर और पर्सनल एयर कूलर दोनों उपलब्ध हैं?
    +
    हां, 15,000 रुपये के बजट में आपको अच्छे डेजर्ट एयर कूलर और पर्सनल एयर कूलर दोनों मिल सकते हैं। डेजर्ट कूलर बड़े कमरों के लिए उपयुक्त होते हैं और अधिक शक्तिशाली कूलिंग देते हैं, जबकि पर्सनल कूलर छोटे कमरों या व्यक्तिगत उपयोग के लिए बेहतर होते हैं और अधिक पोर्टेबल होते हैं।