छोटे साइज वाले ये Room Cooler रेंटल अपार्टमेंट में आसानी से होंगे फिट

छोटे साइज के Air Cooler रेंटल अपार्टमेंट्स के लिए किफायती और सुविधाजनक विकल्प होते हैं। ये कम बिजली खपत, पोर्टेबल डिजाइन और इवेपोरेटिव कूलिंग तकनीक के कारण कम जगह में भी अच्छी कूलिंग प्रदान करते हैं और आसानी से कहीं भी उपयोग किए जा सकते हैं।
रेंटल अपार्टमेंट के लिए स्माल साइज रुम कूलर
रेंटल अपार्टमेंट के लिए स्माल साइज रुम कूलर

किराये के अपार्टमेंट्स में रहने वाले लोगों के लिए ऐसे एयर कूलर ज्यादा उपयोगी होते हैं जो कम जगह लें, आसानी से शिफ्ट किए जा सकें और ज्यादा बिजली खर्च न करें। छोटे साइज के Room Cooler आमतौर पर इवेपोरेटिव कूलिंग तकनीक पर काम करते हैं, जिसमें पानी के वाष्पीकरण के जरिए हवा ठंडी की जाती है। ऐसे कूलर्स की खास बात यह होती है कि ये कम बिजली खपत में भी अच्छी कूलिंग दे सकते हैं। कई पोर्टेबल मॉडल लगभग 100 से 220 वॉट के बीच बिजली लेते हैं, जिससे ये लंबे समय तक चलाने में किफायती रहते हैं। इसके अलावा छोटे कूलर्स में कॉम्पैक्ट बॉडी, पहिए और आसान मूवमेंट जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जिससे इन्हें एक कमरे से दूसरे कमरे में आसानी से ले जाया जा सकता है। कुछ पर्सनल कूलर छोटे जगह जैसे 100 से 150 स्क्वायर फीट तक के कमरों के लिए भी डिजाइन किए जाते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख। 

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध किराये के मकान के लिए 5 बढ़िया स्माल साइज रुम कूलर विकल्प।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • ARC3D Honey Comb 50 Litre BLDC Tower Cooler

    अगर आपको टावर स्टाइल में ऐसा कूलर चाहिए जो जगह भी कम ले और ठंडक भी ठीक दे, तो Kenstar का यह Cooler मॉडल बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसकी ऊंचाई ज्यादा है लेकिन चौड़ाई कम है, इसलिए किराये के अपार्टमेंट के कोने में आसानी से फिट हो जाता है। इसमें 50 लीटर की बड़ी पानी की टंकी मिलती है, जिससे बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती और लंबे समय तक ठंडक मिलती रहती है। हवा फेंकने की ताकत भी ठीक है, जिससे छोटे से मीडियम कमरे में आराम से ठंडक महसूस होती है। तीन तरफ लगे कूलिंग पैड पानी को अच्छे से सोखकर रखते हैं, जिससे हवा ज्यादा देर तक ठंडी रहती है। साथ में 7 स्पीड का विकल्प दिया गया है, तो आप अपनी जरूरत के हिसाब से हवा कम या ज्यादा कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Kenstar ARC 3D
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर - BLDC मोटर
    • फ्लोर एरिया - 200 स्क्वायर फीट
    • आइटम का वजन - 7.75 किलोग्राम

    खूबियां

    • कम बिजली खपत और कम शोर के साथ काम करने वाली बीएलडीसी मोटर
    • छोटे साइज के कमरें में बढ़िया हवा के लिए 17 से.मी. का थ्रो

    कमी

    • कूलर को लेकर अभी तक किसी यूजर की कोई शिकायत नही है।
    01
  • Symphony Diet 12T Tower Air Cooler

    कम जगह में फिट होने वाला इस रुम कूलर का टावर डिजाइन पतला है, इसलिए छोटे किराये के मकान या बेड के पास भी आसानी से रखा जा सकता है। इसमें ब्लोअर लगा है जो सीधी और तेज हवा देता है, जिससे सामने बैठते ही ठंडक जल्दी महसूस होती है। छोटे कमरे के हिसाब से Symphony के इस Room Cooler की हवा काफी अच्छी रहती है। हनीकॉम्ब कूलिंग पैड हवा को जल्दी ठंडा करते हैं, और अपने आप घूमने वाला लूवर हवा को एक जगह नहीं रुकने देता। इससे कमरे में बराबर ठंडक बनी रहती है। 12 लीटर की पानी की टंकी छोटे इस्तेमाल के लिए ठीक है, खासकर अगर आप इसे कुछ घंटों के लिए चलाते हैं। कम बिजली में चलने वाला यह कूलर रोजमर्रा के लिए आसान और हल्का विकल्प है, जिसे जरूरत पड़ने पर एक जगह से दूसरी जगह ले जाना भी आसान रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Symphony Diet 12T
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर - एडजस्टेबल स्पीड
    • फ्लोर एरिया - 12 स्क्वायर मीटर
    • आइटम का वजन - 7 किलोग्राम

    खूबियां

    • कमरे में एक-जगह से दूसरी जगह लेकर जाने के लिए मजबूत कास्टर व्हील्स का सपोर्ट
    • गर्मियों में ठंडी हवा के लिए यूनिफॉर्म कूलिंग तकनीक

    कमी

    • कूलर से पानी लीक होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Bajaj PX25 Torque Personal Air Cooler 25L For Home

    इस Bajaj के छोटे साइज वाले रुम कूलर को कमरे में कहीं भी रख सकते हैं, ज्यादा जगह नहीं लेता और उठाकर इधर-उधर ले जाना भी आसान है। इसमें तेज चलने वाला पंखा दिया गया है, जो करीब 16 फीट तक हवा पहुंचाता है। छोटे कमरे में बैठते ही हवा साफ महसूस होती है, खासकर सामने बैठने पर अच्छा असर देता है। कूलिंग के लिए इसमें खास पैड दिए गए हैं जो हवा को ठंडा करने के साथ थोड़ा साफ भी रखते हैं। साथ में टिकाऊ पंप है, जो लंबे समय तक बिना रुकावट के चलता रहता है। करीब 25 लीटर की पानी की टंकी रोज के इस्तेमाल के लिए ठीक रहती है, बार-बार भरने की जरूरत नहीं पड़ती। यह इन्वर्टर पर भी आराम से चलता है, इसलिए बिजली जाने पर भी ठंडक बनी रहती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Bajaj PX25
    • मटेरियल - PP
    • माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर - एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर
    • फ्लोर एरिया - 650 स्क्वायर फीट
    • आइटम का वजन - 6.3 किलोग्राम

    खूबियां

    • हवा को ठंडी करने के साथ-साथ साफ करने के लिए एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल टेक्नोलॉजी
    • चिल-चिलाती गर्मी में तेज हवा के लिए ट्रबो फैन टेक्नोलॉजी

    कमी

    • कूलर चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Crompton Ozone Personal Air Cooler 45L

    गर्मी में ऐसा कूलर चाहिए जो थोड़ी देर में ही असर दिखाए, तो Crompton का यह रुम कूलर हवा काफी तेज देता है, जिससे कमरे में बैठते ही ठंडक महसूस होने लगती है और हवा हर तरफ फैलती है। इसमें लगे कूलिंग पैड पानी को अच्छे से पकड़कर रखते हैं, इसलिए ठंडी हवा लंबे समय तक मिलती रहती है। साथ में बर्फ रखने की जगह भी दी गई है, तो ज्यादा गर्मी में आप और ठंडक बढ़ा सकते हैं। 45 लीटर की बड़ी टंकी होने से इस Room Cooler बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती। ऊपर से ऑटो-फिल की सुविधा मिलती है, जिससे पानी अपने आप भरता रहता है। वॉटर लेवल दिखाने वाला इंडिकेटर भी दिया गया है, जिससे अंदाजा लगाना आसान रहता है। चारों तरफ हवा फैलाने वाला स्विंग फीचर कमरे के हर कोने तक हवा पहुंचाता है, इसलिए एक जगह बैठने तक सीमित नहीं रहना पड़ता।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Crompton Ozone 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर - पोर्टेबल
    • फ्लोर एरिया - 250 स्क्वायर फीट
    • आइटम का वजन - 10.95 किलोग्राम

    खूबियां

    • हार्ट वॉटर या कहें खारे पानी के साथ में भी काम करने वाला EverLast पंप
    • बिजली चले जाने पर इन्वर्टर पर काम करने की सुविधा

    कमी

    • कूलर की फैन स्पीड कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Havells Kalt 24L Personal Air Cooler for Home

    स्माल साइज का यह कूलर खास तौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है जो किराये के कमरे में पढ़ाई या काम करते समय भी शांति चाहते हैं। इसकी हवा छोटे या मध्यम कमरे में धीरे-धीरे ठंडक फैल जाती है। इस Havells कूलर में 7 इंच का पंखा लगा है, जो हवा को बराबर तरीके से पूरे कमरे में पहुंचाने में मदद करता है। इस एयर कूलर में तीन तरफ लगे कूलिंग पैड हवा को अच्छी तरह ठंडा करते हैं और लंबे समय तक ठंडक बनाए रखते हैं। ये पैड जल्दी खराब नहीं होते और साफ रखना भी आसान रहता है। इसका चलना काफी शांत है, इसलिए रात में या काम करते समय कोई परेशानी नहीं होती। चारों दिशा में हवा फैलाने की सुविधा से कमरे के हर कोने तक हवा पहुंचती है। नीचे पहिए लगे हैं, जिससे इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान रहता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Havells Kalt
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर - टैंक कवर
    • फ्लोर एरिया - 260 स्क्वायर फीट
    • आइटम का वजन - 7 किलोग्राम

    खूबियां

    • गंदगी को बाहर रोककर ठंड़ी हवा देने वाला 3 साइड हनीकॉम्ब पैड्स
    • कूलर को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाने वाले 360 डिग्री कास्टर व्हील्स

    कमी

    • कूलर हवा के साथ हल्का-हल्का पानी भी फेकने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: रेंटल अपार्टमेंट्स के लिए छोटे साइज रुम कूलर मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए छोटे साइज वाले Air Cooler मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

टैंक क्षमता

खास फीचर्स

Kenstar ARC 3D

50 लीटर

तीन तरफ लगे कूलिंग पैड, 7 स्पीड 

Symphony Diet 12T

12 लीटर

हनीकॉम्ब कूलिंग पैड, कास्टर व्हील्स, लूवर

Bajaj PX25

25 लीटर

मजबूत पंप, तेज स्पीड फैन

Crompton Ozone

45 लीटर

बर्फ रखने की जगह, ऑटो-फिल की सुविधा,  स्विंग फीचर 

Havells Kalt

24 लीटर

7 इंच का पंखा, कास्टर व्हील्स, हनीकॉम्ब पैड्स

ऐसे ही और लेख पढ़नें के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • छोटे साइज के एयर कूलर कितनी बिजली खपत करते हैं?
    +
    आमतौर पर ऐसे कूलर लगभग 100 से 220 वॉट बिजली लेते हैं, जो एयर कंडीशनर्स की तुलना में काफी कम होती है।
  • क्या छोटे एयर कूलर्स रेंटल अपार्टमेंट्स के लिए सही होते हैं?
    +
    हां, कॉम्पैक्ट डिजाइन और कास्टर व्हील्स के कारण ये कूलर किराये के घरों में बिना इंस्टॉलेशन के उपयोग के लिए उपयुक्त होते हैं।
  • इवेपोरेटिव कूलिंग तकनीक कैसे काम करती है?
    +
    इस तकनीक में पानी के वाष्पीकरण के जरिए हवा का तापमान कम किया जाता है, जिससे ठंडी हवा कमरे में पहुंचती है।