क्या आप भी ऐसे एरिया में रहते हैं जहां अधिक गर्मी पड़ती है या ज्यादा धूप आती है? तो आइस चैंबर वाले एयर कूलर आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। जाहिर है आप इनमें बर्फ पैक को डालकर हवा को 3 से 5 घंटे के लिए अधिक ठंडा कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से तुरंत कूलिंग मिलती है और खास बात यह है कि इसमें बिजली की खपत भी कम होती है। Ice Chamber के साथ-साथ इन Air Coolers में 4 वे डिफ्लेक्शन और शक्तिशाली एयर थ्रो जैसी सुविधाएं भी मिलती है जो हवा को हर दिशा में तेजी से फैलाते हैं, जिससे कामरा जल्दी ठंडा होता है। वहीं इनमें आपको वाटर इंडिकेटर, कैस्टर व्हील्स और ऑटो स्विंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। नीचे हमने इन एयर कूलर के 5 विकल्पों की जानकारी दी है जिन्हें आप देख सकते हैं।
सामान्य कूलर से कैसे अलग है आइस चैंबर कूलर और क्या है इसके फायदे?
सामान्य कूलर की तुलना में आइस चैंबर वाले Room Cooler अधिक ठंडी हवा देने में सक्षम होते हैं, क्योंकि इनमें बर्फ रखी जाती है जो पिघलकर हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स तक पहुंचती है और पैड्स को अधिक ठंडा करती है जिससे ज्यादा कूलिंग मिलती है। वहीं सामान्य कूलर में हनीकॉम्ब पैड्स नॉर्मल पानी को सोखकर हवा को ठंडा करते हैं।
आइस चैंबर वाले एयर कूलर के फायदे -
- तुरंत बेहतर ठंडक मिलती है।
- कमरा तेजी से ठंडा होता है और तापमान कम होता है।
- आइस चैंबर के उपयोग से बिजली की खपत नहीं बढ़ती, जिससे यह बिजली की बचत भी करते हैं।
- उमस वाली जगह के लिए आइस चैंबर वाले कूलर अधिक फायदेमंद माने जाते हैं।
ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।
BHABURLY Eazycool 85 L Desert Air Cooler
यह डेजर्ट एयर कूलर है जो खासतौर पर बड़े एरिया के लिए डिजाइन किया गया है। इसका 85 लीटर वाटर टैंक लंबे समय तक कूलिंग बनाए रखने में मददगार हो सकता है। इसमें आपको 4500 CMH की एयर डिलीवरी मिलती है यानी यह तेजी से कमरे में ठंडी हवा को फैलाने में मदद करता है। यह BHABURLY कूलर 4 वे एयर डिफ्लेक्शन और ऑटो स्विंग फीचर के साथ काम करता है यानी कूलर की हवा अपने आप हर दिशा में फैलती है जिससे कमरे का हर कोना ठंडा हो सकता है। यह Desert Cooler 3 स्पीड कंट्रोल के साथ आता है जिसमें आप हवा की गति को अपने आप अनुसार सेट कर सकते हैं। यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी बिजली कटने के बाद भी आप इस कूलर को इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं। इसमें आइस चैंबर लगा होता है जिसमें आप बर्फ डालकर हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - BHABURLY Eazycool
- क्षमता - 85 लीटर
- कलर - ग्रे
- विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 4500 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - PP प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 27.3 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें एंटी बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स लगे होते हैं, जो ना केवल अधिक पानी सोखकर हवा को ठंडा करते हैं बल्कि हवा में मौजूद बैक्टीरिया और गंदगी को भी दूर करते हैं जिससे आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंच सकती है।
- इसमें वाटर इंडिकेटर की सुविधा मिलती है जिससे आप देख सकते हैं कि एयर कूलर में कितना पानी जमा है।
कमी
- अभी तक इस एयर कूलर में अमेजन यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
Kenstar Dominar HC 70 Desert Air Cooler
केनस्टार का यह एयर कूलर 70 लीटर वाटर टैंक के साथ आता है जिसमें एक बार पानी भरने पर आपको इसे बार-बार भरने का झंझट नहीं रहता है। इस एयर कूलर को 5 स्टार एनर्जी रेटिंग प्राप्त है यानी यह बेहद कम बिजली खपत के साथ काम करता है। यह कूलर 50 फीट तक की दूरी पर ठंडी हवा को फेंकता है, जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी हवा लगती है। इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स अधिक से अधिक पानी सोखकर हवा को ठंडा बनाए रखने में मदद करते हैं। यह Kenstar Cooler आइस चैंबर के साथ आता है जिसमें बर्फ के टुकड़ों को डालकर आप कुछ समय के लिए हवा को एसी जैसा ठंडा कर सकते हैं। इस डेजर्ट एयर कूलर में 16 इंच के फैन लगे होते हैं जो तेज हवा देने में सक्षम होते हैं, जिससे कूलिंग बढ़िया मिलती है। यह वाटर इंडिकेटर की सुविधा के साथ आता है जिससे पानी भरते समय आप कर सकते हैं कि टैंक में कितना पानी भरना है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Kenstar Dominar HC
- क्षमता - 70 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - वाटर इंडिकेटर
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 2500 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - PP प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 16100 ग्राम
खूबियां
- इसमें डबल बॉल बेयरिंग मोटर लगी होती है जो लंबे समय तक चलने पर भी बेहतर परफॉर्मेंस देती है और अधिक टिकाऊ भी होती है।
- इसमें Collapsible Louvres लगे होते हैं, जो कूलर बंद होने पर अपने आप बंद हो जाते हैं। इससे गंदगी या मच्छर आदि कूलर टैंक में नहीं जाते हैं।
कमी
- अमेजन यूजर्स को फिलहाल इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Orient Electric Titan 100L Desert Air Cooler for Home
अगर आप बड़े एरिया के लिए एक बढ़िया एयर कूलर तलाश रहे हैं, तो 100 लीटर वाटर टैंक वाला यह ओरिएंट कूलर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस कूलर में बड़ी टैंक होने के कारण यह लंबे समय तक कमरे में कूलिंग बनाए रख सकती है। वहीं इस Room Cooler में आपको एक बड़ा आइस चैंबर भी मिलता है जिसमें बर्फ को डालकर हवा को अधिक ठंडा किया जा सकता है। यह Orient एयर कूलर 4 वे कूलिंग तकनीक के साथ काम करता है यानी कमरे में चारों तरफ कूलर की हवा फैलती है। यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी बिजली कटने पर भी इस कूलर को इन्वर्टर के माध्यम से इस्तेमाल किया जा सकता है और बिना रुकावट ठंडी हवा का आनंद लिया जा सकता है। इसमें मेटल के ब्लेड्स लगे होते हैं, जो अधिक टिकाऊ होते हैं और ज्यादा हवा देने में सक्षम होते हैं। इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स अधिक से अधिक पानी सोखकर हवा को लंबे समय तक ठंडा बनाए रखती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Orient Electric Titan
- क्षमता - 125 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - ऑटो रिस्टार्ट
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 400 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - एल्युमिनियम
- आइटम का वजन - 18 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें आपको 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं जिससे आप हवा की गति को अपनी सुविधा अनुसार बदल सकते हैं।
- यह वाटर लेवल इंडिकेटर के साथ आता है जिसकी मदद से आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है।
कमी
- फिलहाल अमेजन यूजर्स को इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
03
Crompton Ozone 75 Litres Desert Air Cooler for home
क्रॉम्पटन का यह डेजर्ट एयर कूलर खासतौर पर बड़ी जगहों के लिए बना है। इसमें 75 लीटर की वाटर टैंक शामिल होती है जिसमें एक बार पानी भरने के बाद आप लंबे समय तक ठंडी हवा प्राप्त कर सकते हैं। वहीं यह आसानी से साफ करने वाले आइस चैंबर के साथ आता है जिसमें आप बर्फ को रखकर हवा को कुछ समय के लिए अधिक ठंडा कर सकते हैं। यह Crompton Cooler हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है, जो 25% अधिक पानी सोख सकता है और हवा को लंबे समय तक ठंडा बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसमें लगा एवर लास्ट पंप अधिक टिकाऊ होता है और इसमें जंग लगने की समस्या कम रहती है। यह एयर कूलर ऑटो फील तकनीक के साथ आता है जिससे कूलर टैंक में पानी भरना आसान होता है। इसमें वाटर लेवल इंडिकेटर की सुविधा मिलती है जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Crompton Ozone
- क्षमता - 75 लीटर
- कलर - सफेद और टील
- विशेष सुविधा - कैस्टर व्हील्स
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 3400 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 14500 ग्राम
खूबियां
- इसमें लगी मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ आती है यानी मोटर अधिक गर्म हो जाती है तो यह कूलर को अपने आप बंद कर देती है।
- इसमें 4 वे एयर डिफ्लेक्शन फीचर शामिल है, जिससे कूलर की हवा अपने आप कमरे की हर दिशा में फैलती है।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
04
Bajaj DMH 90 Neo 90L Desert Air Cooler for Home
अगर आप भी बड़ी टैंक वाला वाटर कूलर तलाश रहे हैं, तो बजाज का यह 90 लीटर कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे होते हैं यानी यह अधिक पानी सोखकर ना केवल हवा को ठंडा करते हैं बल्कि हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को भी खत्म करते हैं जिससे आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंच सकती है। इस Air Cooler में आइस चैंबर लगा मिलता है जो हवा को कुछ समय के लिए एसी जैसा ठंडा कर सकता है, क्योंकि इसमें आपको बर्फ रखने की सुविधा मिलती है। यह एयर कूलर हाई स्पीड तकनीक के साथ काम करता है यानी इसमें हवा तेजी से फैलती है जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। यह 90 फीट तक की दूरी पर भी हवा को अच्छी तरह फैलाता है जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी पूरी हवा लगती है। यह Bajaj एयर कूलर 3 स्पीड कंट्रोल के साथ आता है जिसमें आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Bajaj DMH 90 Neo
- क्षमता - 85 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - आइस चैंबर
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 5600 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 17400 ग्राम
खूबियां
- यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है जो बिजली कटने के बाद भी इन्वर्टर पर चलाया जा सकता है।
- इसमें लगे कैस्टर व्हील्स के कारण कूलर को एक स्थान से दूसरे स्थान कर खिसाकान आसान होता है।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कुछ खास कमी नहीं बताई है।
05
आइस चैंबर वाले एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताए गए एयर कूलर की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए ज्यादा बेहतर हो सकता है।
इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।