जब बात भरोसेमंद और एडवांस तकनीक वाले एयर कूलर की आती है, तो ओरिएंट के एयर कूलर का विचार मन में सबसे पहले आता है। जाहिर है इस ब्रांड के कूलर में एरोफैन तकनीक के साथ-साथ 25% तक अधिक कूलिंग करने वाले हनीकॉम्ब पैड्स लगे होते हैं, जिससे तेज गर्मी में भी बेहतर कूलिंग मिलती है। वहीं Orient के Air Cooler इन्वर्टर कंपैटिबल होते हैं यानी बिजली कटने के बाद भी इन्हें इन्वर्टर के माध्यम से इस्तेमाल किया जा सकता है और बिना रुकावट कूलिंग का आनंद उठाया जा सकता है। नीचे हमने जिन 5 ओरिएंट एयर कूलर के विकल्पों के बारे में बताया है उनमें से कुछ में आपको आइस चैंबर की सुविधा भी मिलती है जिसमें बर्फ डालकर आप हवा को कुछ समय के लिए एसी जैसा ठंडा कर सकते हैं। इसके अलावा इनमें आपको वाटर इंडिकेटर, 4 वे एयर डिफ्लेक्शन और वाटर इनलेट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
Orient Electric Titan 100L Desert Air Cooler for Home
ओरिएंट का यह एयर कूलर 100 लीटर की बड़ी वाटर टैंक के साथ आता है, जिसे एक बार भरने पर आप लंबे समय तक ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इस रूम कूलर में 4 वे कूलिंग तकनीक शामिल है यानी कूलर की हवा कमरे में चारों तरफ फैलती है जिससे कमरे का हर कोना ठंडा रहता है। यह आइस चैंबर के साथ आने वाला कूलर है, जिसमें आप बर्फ के टुकड़ों को रखकर कुछ समय के लिए एसी जैसी ठंडी हवा पा सकते हैं। खास बात यह है कि आप इस एयर कूलर को बिजली कटने के बाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह इन्वर्टर कंपैटिबल है। इस Room Cooler की हाई एयर डिलीवरी कमरे में तेजी से हवा को फैलाता है जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। यह शक्तिशाली मेटल ब्लेड वाले फैन के साथ आता है, जो अधिक तेज हवा देने में सक्षम होता है और टिकाऊ भी होता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Orient Electric Titan
- क्षमता - 100 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - ऑटो रिस्टार्ट
- एयर फ्लो क्षमता - 400 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - एल्युमीनियम
- आइटम का वजन - 18 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें DenseNest हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे हैं, जो 45% तक पानी को सोखकर 25% तक अधिक कूलिंग करने में सक्षम होते हैं।
- इस एयर कूलर में वाटर इंडिकेटर लगा होता है जिसमें आप देख सकते हैं कि कूलर टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की फिलहाल कोई खास शिकायत नहीं है।
01
Orient Electric Aerostorm 92 L Desert Air Cooler For Home
92 लीटर क्षमता वाला यह ओरिएंट एयर कूलर बड़े एरिया के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। अगर आप भी ऐसी जगह रहते हैं जहां अक्सर बिजली कटने की समस्या रहती है, तो यह कूलर आपके लिए सही हो सकता है क्योंकि यह इन्वर्टर कंपैटिबल है जिसे आप बिजली कटने के बाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें लगे Densenest हनीकॉम्ब पैड्स अधिक से अधिक पानी सोखकर लंबे समय तक कूलिंग बनाए रखते हैं। यह कूलर 54 फीट तक की दूरी पर भी ठंडी हवा फेंकता है जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी कूलर की ठंडी हवा मिलती है और कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। सबसे खास बात यह है कि इस कूलर में बेहद कम शोर होता है जिससे आप रात के समय आरामदायक नींद का आनंद उठा सकते हैं। इसमें आपको 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं जिन्हें आप अपनी जरूरत अनुसार सेट कर सकते हैं। यह वाटर इंडिकेटर वाला एयर कूलर है जिसमें आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी भरना है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Orient Electric Aerostorm
- क्षमता - 92 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
- एयर फ्लो क्षमता - 1300 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - ABS
- आइटम का वजन - 8.6 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें 4 वे डिफ्लेक्शन तकनीक शामिल है, जो कूलर की ठंडी हवा को कमरे के हर कोने में फैलाता है।
- यह 360 डिग्री व्हील्स के साथ आने वाला कूलर है जिससे इसे एक जगह से दूसरी जगह घूमाना या खिसकाना आसान होता है।
कमी
- अमेजन यूजर्स ने अभी तक इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Orient Electric Tornado 88L Desert Air Cooler for home
बड़ी वाटर टैंक वाला यह एयर कूलर लंबे समय तक कूलिंग बनाए रखने में मदद करता है। इसमें 88 लीटर का वाटर टैंक शामिल होता है, जिसमें इंडिकेटर लगा मिलता है। इसमें आप देख सकते हैं कि कूलर में कितना पानी भरना है और कितना पानी बचा हुआ है। यह हाई एयर डिलीवरी तकनीक के साथ काम करता है जिससे कमरे में हवा तेजी से फैलती है और कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। इसका डार्क ग्रे कलर और स्टाइलिश डिजाइन इसे अधिक आकर्षक व प्रीमियम बनाता है। यह Home Air Cooler इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी बिजली कटने के बाद भी आप इस कूलर को चला सकते हैं और ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इसमें तीनों साइड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे हैं, जो अधिक पानी सोखकर लंबे समय तक कूलिंग बनाए रखते हैं। यह 4 वे डिफ्लेक्शन तकनीक के साथ काम करता है जिससे कमरे में कूलर की हवा हर तरफ फैलती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Orient Electric Tornado
- क्षमता - 88 लीटर
- कलर - डार्क ग्रे
- विशेष सुविधा - वाटर इंडिकेटर
- एयर फ्लो क्षमता - 3650 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - ABS
- आइटम का वजन - 15.7 किलोग्राम
खूबियां
- इस एयर कूलर में Collapsible Louvres लगे होते हैं यानी जब कूलर बंद रहता है तो यह अपने आप बंद हो जाता है। इससे गंदगी या मच्छर कूलर टैंक में नहीं जाता है।
- इसमें दोनों साइड वाटर इनलेट लगा होता है जिससे कूलर टैंक में पानी भरना काफी आसान होता है।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
03
Orient Electric Stark 110 L Heavy Duty Commercial Air Cooler
अगर आप भी बड़े एरिया के लिए एयर कूलर लेने का विचार कर रहे हैं, तो 110 लीटर वाला यह ओरिएंट कूलर बढ़िया हो सकता है। यह कूलर खासतौर पर खुले एरिया के लिए डिजाइन किया गया है। यह शक्तिशाली एयर थ्रो क्षमता के साथ आता है जिससे तेजी हवा मिलती है। यह 600 स्क्वायर फीट तक के एरिया को आसानी से कवर करता है। इसमें हैवी ड्यूटी कैस्टर व्हील्स लगे होते हैं जिससे इस कूलर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर खिसकाना आसान होता है। इसमें लगे हनीकॉम्ब पैड्स ज्यादा से ज्यादा पानी सोखते हैं जिससे लंबे समय तक कूलिंग बनी रहती है। यह ऑटो फिल टैंक के साथ आता है जिससे कूलर के वाटर टैंक में पानी भरना काफी आसान होता है। यह स्पीड कंट्रोल की सुविधा के साथ आता है जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Orient Electric Stark
- क्षमता - 110 लीटर
- कलर - ग्रे
- विशेष सुविधा - ऑटोमैटिक वाटर रिचार्ज
- एयर फ्लो क्षमता - 4708 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 28000 ग्राम
खूबियां
- इसमें वाटर इनलेट लगा होता है जिससे आप टैंक में पानी को आसानी से भर सकते हैं।
- यह वाटर इंडिकेटर के साथ आता है जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी भरना है।
कमी
- फिलहाल अमेजन यूजर्स ने इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
04
Orient Electric Durachill 40 L Portable Air Cooler For Home
ओरिएंट का यह एयर कूलर छोटे कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। यह 40 लीटर वाटर टैंक के साथ आता है। इसका पोर्टेबल डिजाइन इसे कम जगह में भी आसानी से फिट होने योग्य बनाता है। यह Densenest हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है जो अधिक पानी सोखकर तेज कूलिंग प्रदान करता है। इसमें Collapsible Louvers लगे होते हैं जो कूलर के बंद होने पर अपने आप बंद हो जाते हैं। इससे कूलर टैंक में बाहर की गंदगी नहीं जाती है और टैंक साफ रहता है। यह Personal Air Cooler 4 वे एयर डिफ्लेक्शन तकनीक के साथ काम करता है जिससे कमरे में चारों कोनों में ठंडी हवा फैलती है। इस पर्सनल एयर कूलर में आपको 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं जिसे आप अपनी जरूरत अनुसार सेट कर सकते हैं। इसमें लगे कैस्टर व्हील्स के कारण कूलर को एक जगह से दूसरी जगह पर खिसकाना काफी आसान होता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Orient Electric Durachill
- क्षमता - 40 लीटर
- कलर - सफेद और ग्रे
- विशेष सुविधा - पोर्टेबल
- एयर फ्लो क्षमता - 1750 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - PP प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 8000 ग्राम
खूबियां
- यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी आप इसे बिजली कटने के बाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसमें वाटर इंडिकेटर लगा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कूलर टैंक में कितना पानी बचा हुआ है।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
05
ओरिएंट एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ओरिएंट Air Cooler के 5 मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको इनमें से अपने लिए सही विकल्प चुनने में आसानी हो।
इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।