इन्वर्टर पर चलने वाले Air Cooler जो बिजली कटने पर भी देंगे भीषण गर्मी से राहत

अगर आपके एरिया में भी बिजली कटने की समस्या अधिक रहती है, तो इन्वर्टर पर चलने वाले ये एयर कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकते हैं, क्योंकि इन्हें बिजली कटने के बाद होम इन्वर्टर से कनेक्ट करके चला सकते हैं और कम वोल्टेज रेंज पर भी ये बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
इन्वर्टर पर चलने वाले एयर कूलर
इन्वर्टर पर चलने वाले एयर कूलर

गर्मियों के मौसम में कई जगहों पर पावर कट की समस्या आम हो जाती है और ऐसे में कहर ढा रही गर्मी से बचने के लिए लोग इन्वर्टर खरीदते हैं जिसके माध्यम से पंखे और कूलर जैसे उपकरणों को चलाया जा सके, लेकिन हर कूलर इन्वर्टर कंपैटिबल हो यह जरूरी नहीं है। ऐसे में आज इस लेख में हम आपको 5 ऐसे एयर कूलर की जानकारी देने जा रहे हैं जो इन्वर्टर रेडी तकनीक के साथ काम करते हैं यानी आप इन कूलर को बिजली कटने के बाद इन्वर्टर से जोड़कर लंबे समय तक ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इन Air Coolers की सबसे खास बात है कि ये लो वोल्टेज रेंज पर भी काफी बढ़िया प्रदर्शन करते हैं। वहीं ये कूलर ऊर्जा कुशल BLDC मोटर और कम वॉट वाले पंप के साथ आते हैं, जिससे इन्वर्टर की बैटरी कम खपत होती है और आप बिजली जाने के बाद भी लंबे समय तक ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा इन एयर कूलर में आपको वाटर इंडिकेटर, ओवरलोड प्रोटेक्शन, कैस्टर व्हील्स, नॉब्स कंट्रोल और हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड्स जैसी सुविधा भी मिलती है।

इन्वर्टर कम्पैटिबल एयर कूलर क्यों होते हैं बढ़िया?

  • गर्मियों में जब बार-बार बिजली कटती है, तो सामान्य कूलर को चलाना मुश्किल होता है। ऐसे में इन्वर्टर कंपैटिबल कूलर ज्यादा पसंद किए जाते हैं, क्योंकि इन्हें इन्वर्टर बैटरी पर आसानी से चलाया जा सकता है। 
  • इन Cooler में आपको कम वॉट की मोटर और बिजली की कम खपत करने वाले फीचर्स मिलते हैं, जिससे इन्वर्टर पर लोड कम पड़ता है और बैटरी ज्यादा देर तक चलती है।
  • इसके अलावा इनमें आपको अच्छी एयर थ्रो और बेहतर कूलिंग पैड मिलते हैं, जिससे कम बिजली में भी ठंडी हवा का आनंद उठाया जा सकता है।
  • वहीं अधिकतर इन्वर्टर कंपैटिबल कूलर कम वोल्टेज रेंज पर भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं, जिससे कम वोल्टेज होने पर भी तेज कूलिंग मिलती है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर ऐसी अधिक जानकारी को आप प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Kenstar TALLDE 105 Litres Desert Air Cooler

    अगर आप भी अपने बड़े कमरे या लिविंग एरिया के लिए एयर कूलर ढूंढ रहे हैं, तो केनस्टार का यह 105 लीटर वाटर टैंक वाला कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। इसका फायदा यह होता है कि आपको बार-बार वाटर टैंक में पानी नहीं भरना पड़ता है और बार पानी डालने पर यह लंबे समय तक कूलिंग देता है।  वहीं अगर आपके एरिया में बहुत ज्यादा बिजली कटती है, तो यह Kenstar कूलर आपके लिए इसलिए अच्छा है क्योंकि यह इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी आप बिजली कटने पर इसे होम इन्वर्टर से कनेक्ट करके उपयोग कर सकते हैं और यह केनस्टार कूलर कम वोल्टेज पर भी अच्छा प्रदर्शन करता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको लो नॉइज़ ऑपरेशन मिलता है यानी यह बहुत कम शोर के साथ चलता है, जिससे आप रातों को बिना शोर से परेशान हुए सो सकते हैं। इस डेजर्ट कूलर में आइस चैंबर लगा होता है, जिसमें आप छोटे-छोटे बर्फ के टुकड़ों को रखकर हवा को एसी जैसा ठंडा कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Kenstar Tallde
    • क्षमता - 105 लीटर 
    • रंग - सफेद
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • विशेष सुविधा - वाटर इंडिकेटर
    • एयर डिलीवरी - 4500 मीटर क्यूब घंटे 
    • आइटम का वजन - 17.7 किलोग्राम

    खूबियां

    • इस एयर कूलर में सॉफ्ट टच कंट्रोल पैनल लगा हुआ है यानी आप केवल टच करके हवा की गति और अन्य सेटिंग्स को बदल सकते हैं।
    • इसमें 7 स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है यानी आप कूलर की हवा को 7 अलग-अलग मोड में सेट कर सकते हैं।

    कमी 

    • अभी तक अमेजन यूजर्स को इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Havells KoolFresh 43 L Personal Air Cooler for Room

    हैवेल्स का यह एयर कूलर 45 लीटर वाटर टैंक के साथ आता है और यह इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी बिजली कटने के बाद भी यह कूलर ठंडी हवा देता है। वहीं इस कूलर में लगी मोटर थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन के साथ आती है यानी लंबे समय तक चलने पर भी यह मोटर गर्म नहीं होती है और अगर मोटर में जलने या गर्म होने की कोई समस्या आती भी है, तो ओवरलोड प्रोटेक्शन कूलर को अपने आप बंद कर देता है। इस Havells Air Cooler में 3 स्पीड सेटिंग्स मिलती है, जिससे आप हवा को तीन अलग-अलग मोड में बदल सकते हैं। यह कूलर ऑटो स्विंग फीचर के साथ काम करता है, जिससे हवा कमरे में ऊपर और नीचे दोनों तरफ फैलती है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। इसमें आपको वाटर इंडिकेटर लगा मिलता है, जिससे आप देख सकते हैं कि वाटर टैंक में कितना पानी बचा हुआ है ताकि आप टैंक खाली होने से पहले पानी को भर सकें। इसमें लगे मल्टी डायरेक्शनल कैस्टर व्हील्स कूलर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेकर जाने में आसान बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Havells KoolFresh
    • क्षमता - 43 लीटर 
    • रंग - सफेद और ग्रे
    • मटेरियल - ABS
    • विशेष सुविधा - पोर्टेबल
    • एयर डिलीवरी - 5000 मीटर क्यूब घंटे 
    • आइटम का वजन - 10000 ग्राम

    खूबियां

    • इस कूलर में तेजी से ठंडक करने वाले ड्यूल फ्लो हनीकॉम्ब पैड्स लगे होते हैं, जिससे अन्य एयर कूलर की तुलना में इसमें अधिक ठंडी हवा मिलती है।
    • इस एयर कूलर के हनीकॉम्ब पैड्स बैक्टीरिय शील्ड होते हैं, जो 99.9% तक बैक्टीरिया को खत्म करके हवा को शुद्ध कर सकते हैं।

    कमी 

    • इस एयर कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Bajaj DMH90 Neo 90L Desert Air Cooler

    बजाज का यह एयर कूलर शक्तिशाली एयर फ्लो के साथ आता है, जो तेजी से कमरे में हवा को फैंकता है जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। सबसे खास बात है कि आप इस एयर कूलर को बिजली कटने के बाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं और ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इसमें 3 साइड कूलर मास्टर तकनीक शामिल होती है, जो हनीकॉम्ब में सोखे गए पानी को अधिक ठंडा करते हैं, जिससे हवा ज्यादा ठंडी होती है। इस Bajaj कूलर में 3 स्पीड कंट्रोल शामिल होते हैं यानी आप हवा की गति को 3 अलग-अलग मोड में सेट कर सकते हैं। इस 90 लीटर एयर कूलर में लगा वाटर इंडिकेटर आपको दिखाता है कि कूलर टैंक में कितना पानी बचा हुआ है। वहीं इसके कैस्टर व्हील्स कूलर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेकर जाने में आसानी देते हैं। इस बजाज एयर कूलर में Duramarine पंप लगा होता है, जो नमी और हार्ड वाटर से सुरक्षित रहता है और लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bajaj DMH90 Neo
    • क्षमता - 85 लीटर 
    • रंग - सफेद
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
    • एयर डिलीवरी - 5600 मीटर क्यूब घंटे 
    • आइटम का वजन - 17400 ग्राम

    खूबियां

    • इस एयर कूलर में आइस चैंबर की सुविधा मिलती है, जिसमें बर्फ को रखकर हवा को अधिक ठंडा किया जा सकता है। 
    • इसमें टर्बो फैन तकनीक शामिल है, जो फैन की स्पीड को कुछ समय के लिए बहुत तेज कर देती है, जिससे हवा तेज होती है और कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने अभी तक इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    03
  • Crompton Ozone 75 Litres Desert Air Cooler for home

    75 लीटर क्षमता वाला यह डेजर्ट एयर कूलर बड़े कमरों या बेडरूम के लिए बढ़िया हो सकता है। इसकी खासियत यह है कि बड़ा टैंक होने के कारण इसमें आपको बार-बार पानी नहीं भरना होता है। इसका 4 वे एयर डिफ्लेक्शन हवा को कमरे में चारों तरफ फैलाता है, जिससे कमरे का हर कोना जल्दी ठंडा हो सकता है। इस Crompton कूलर की सबसे बढ़िया बात यह है कि इसमें ऑटो फिल और ऑटो ड्रेन तकनीक शामिल है, जो पानी को खुद भरने और गंदे पानी को निकालने में मदद करता है। वहीं इस Desert Cooler में लगे वाटर इंडिकेटर की मदद से आप वाटर टैंक में मौजूद पानी को देख सकते हैं। इस कूलर की मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन के साथ आती है, जिससे मोटर के जलने या बहुत ज्यादा गर्म होने पर यह तकनीक अपने आप कूलर को बंद कर देती है। इसमें आपको हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड्स लगे मिलते हैं जो ज्यादा पानी सोखकर हवा को ठंडा करते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Crompton Ozone
    • क्षमता - 75 लीटर 
    • रंग - सफेद और टील
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • विशेष सुविधा - आइस चैंबर
    • एयर डिलीवरी - 5500 मीटर क्यूब घंटे 
    • आइटम का वजन - 14500 ग्राम

    खूबियां

    • यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है, जिसे आप बिजली कटने के बाद होम इन्वर्टर से जोड़कर उपयोग कर सकते हैं।
    • इसमें लगे आइस चैंबर में आप बर्फ के टुकड़ों को डाल सकते हैं, जिससे हवा एसी जैसी ठंडी हो सकती है।

    कमी 

    • इस कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
    04
  • Livpure GoodAir Window 52L Air Cooler

    अगर आपके कमरे में एयर कूलर रखने की जगह नहीं है, लेकिन कमरे में खिड़की मौजूद है तो लिवप्योर का यह Window Cooler आपके लिए बढ़िया हो सकता है। यह 52 लीटर वाटर टैंक क्षमता के साथ आता है, जो लंबे समय तक ठंडक प्रदान कर सकता है। वहीं इसकी एयर डिलीवरी 188 स्क्वायर फीट एरिया को कवर करती है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। इसमें 190 वाट क्षमता वाला मोटर शामिल होता है, जो लंबे समय तक चलने पर भी शानदार प्रदर्शन करता है और बिजली की खपत को भी कम करता है। मोटर की सुरक्षा के लिए इस कूलर में ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर शामिल है, जो मोटर के अधिक गर्म होने पर कूलर को अपने आप बंद कर देता है। इस Livpure कूलर में वूड वूल कूलिंग पैड्स लगे होते हैं, जो ज्यादा पानी सोखकर हवा को ठंडा करने में मददगार होता है। यह इन्वर्टर रेडी एयर कूलर है यानी आप इसे होम इन्वर्टर से कनेक्ट करके बिजली कटने पर भी चला सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Livpure GoodAir
    • क्षमता - 52 लीटर 
    • रंग - सफेद
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • विशेष सुविधा - ओवरलोड प्रोटेक्शन 
    • एयर डिलीवरी - 1600 मीटर क्यूब घंटे 
    • आइटम का वजन - 12.45 ग्राम

    खूबियां

    • इसमें वाटर इंडिकेटर की सुविधा मिलती है, जिससे आप देख सकते हैं टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है।
    • इसमें नॉब्स कंट्रोल लगे मिलते हैं, जिससे आप हवा की गति व अन्य सेटिंग्स को अपनी जरूरत अनुसार सेट कर सकते हैं।

    कमी 

    • अभी तक इस एयर कूलर में अमेजन यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    05

इन्वर्टर कंपैटिबल वाले एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां ऊपर बताए गए 5 Room Cooler के विकल्पों की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपकी जरूरत अनुसार कौन-सा विकल्प अधिक बेहतर है।

मॉडल्स नाम 

वाटर टैंक क्षमता 

एयर फ्लो 

खास फीचर्स

Kenstar Tallde

105 लीटर 

4500 मीटर क्यूब घंटे

आइस चैंबर, इन्वर्टर कंपैटिबल

Havells KoolFresh

43 लीटर 

5000 मीटर क्यूब घंटे

वाटर इंडिकेटर, कैस्टर व्हील्स

Bajaj DMH90 Neo

85 लीटर 

5600 मीटर क्यूब घंटे

3 साइड कूलर मास्टर, स्पीड कंट्रोल

Livpure GoodAir

52 लीटर 

1600 मीटर क्यूब घंटे

ओवरलोड प्रोटेक्शन, वूड वूल कूलिंग पैड्स

Crompton Ozone

75 लीटर 

5500 मीटर क्यूब घंटे

ऑटो ड्रेन, वाटर इंडिकेटर

इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या इन्वर्टर कंपैटिबल कूलर सामान्य कूलर से ज्यादा महंगे होते हैं?
    +
    आमतौर पर, इनकी शुरुआती कीमत सामान्य कूलर से थोड़ी अधिक हो सकती है, लेकिन बिजली की बचत और सुविधा के कारण ये लंबे समय में फायदेमंद होते हैं।
  • इन्वर्टर पर कूलर चलाने से इन्वर्टर की बैटरी पर क्या असर पड़ता है?
    +
    सही क्षमता वाला इन्वर्टर कंपैटिबल कूलर चुनने से बैटरी पर अनावश्यक भार नहीं पड़ता और वह लंबे समय तक चलती है।
  • इन्वर्टर कंपैटिबल कूलर कितनी देर तक चल सकते हैं?
    +
    यह आपके इन्वर्टर की बैटरी क्षमता और कूलर की बिजली खपत पर निर्भर करता है। एक अच्छी बैटरी वाला इन्वर्टर 4-6 घंटे तक कूलर चला सकता है।