अगर ज्यादा बजट नहीं है, तो घर में ठंडी हवा की लहर फैलाने और बेहतर कूलिंग के लिए एयर कूलर हर बजट रेंज में फिट हो सकते हैं। ये Cooler For Home काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं, क्योंकि ये बिजली की भी ज्यादा खपत नहीं करते हैं। अगर बिजली चली जाए, तो भी गर्मी नहीं झेलनी पड़ेगी, क्योंकि ये इन्वर्टर से चल सकते हैं। कूलर में फैन लगा मिलता है, जो हाई प्रेशर और लॉन्ग एयर थ्रो की मदद से पूरे कमरे में हवा फैला सकता है। ये कूलर आपको अलग-अलग क्षमता में मिल जाते हैं, जो वाटर टैंक पर आधारित होते हैं। बड़े आकार वाले कमरे के लिए ज्यादा कैपेसिटी वाले कूलर उपयुक्त हो सकते हैं, इसलिए कमरे के आकार के हिसाब से ही कूलर का चुनाव किया जा सकता है।
वाटर कूलर के फीचर्स
वाटर एयर कूलर पानी की मदद से ठंडी हवा देते हैं। कूलर में कितना पानी है, उसका पता लगाने के लिए इस कूलर में वाटर लेवल इंडीकेटर दिया जाता है, अगर उसमें पानी ज्यादा न हो, तो वाटर इनलेट की मदद से कूलर में पानी डाला जाता है। पानी से चलने वाले कूलर के विकल्प आपको कई ब्रांड्स और पर्सनल, विंडो, टावर और Desert Cooler के विकल्प मिल सकते हैं। साथ ही ये एयर कूलर अलग-अलग कैपेसिटी में मिल जाएंगे। आमतौर पर, इन कूलर में आइस चैम्बर मिलता है, जिसमें एक्सट्रा कूलिंग के लिए बर्फ डाली जाती है। अगर वाटर एयर कूलर में आइस चैम्बर नहीं दिया है, तो पानी को ठंडा करने के लिए वाटर इनलेट में भी बर्फ डाली जा सकती है। इनमें आपको 2वे/4वे घूमने वाले स्विंग मिल सकते हैं, जिनकी मदद से रूम में हवा फैल जाती है। होम ऑफ एप्लाइंसेस पर आपको एसी, फैन, रेफ्रिजरेटर जैसे उपकरण के ऑप्शन्स मिल जाएंगे, जिन्हें गर्मी बढ़ने से पहले अपनी सुविधा अनुसार देख सकते हैं।
