जब बात कम जगह के लिए सही एयर कूलर चुनने की आती है, तो अक्सर लोग पर्सनल और टॉवर एयर कूलर के बीच कंफ्यूज हो जाते हैं। पर्सनल एयर कूलर की बात करें, तो यह 100 से 200 स्क्वायर फीट तक के कमरों के लिए बढ़िया हो सकते हैं। वहीं टॉवर Air Cooler उन जगहों के लिए बढ़िया होते हैं जहां फ्लोर स्पेस कम होता है, क्योंकि इनकी चौड़ाई कम होती है और लंबाई ज्यादा होती है जिस कारण यह फ्लोर पर कम जगह घेरते हैं। हालांकि, दोनों में लगभग आपको एक जैसे फीचर्स मिलते हैं, जैसे - इन्वर्टर कंपैटिबल, आइस चैंबर, वाटर इंडिकेटर, एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स और ओवरलोड प्रोटेक्शन आदि। नीचे आप पर्सनल और टॉवर दोनों एयर कूलर के विकल्पों को देख सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
USHA Tower Coolers AERO Style
उषा का यह एयर कूलर खासतौर पर छोटे स्पेस के लिए डिजाइन किया गया है। यह 50 लीटर वाटर टैंक के साथ आता है, जिसमें एक बार पानी भरने पर आप लंबे समय तक ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इसकी शक्तिशाली एयर थ्रो क्षमता कमरे को जल्दी ठंडा करने में मदद करती है। इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स अधिक पानी सोखते हैं जिससे ज्यादा ठंडक मिल सकती है। इस Tower Cooler की सबसे खास बात है कि इसमें वाटर इंडिकेटर लगा होता है जिससे आप देख सकते हैं टैंक में कितना पानी मौजूद है। यह क्लॉजेबल लूवर्स के साथ आता है यानी कूलर नहीं चलने पर यह अपने आप बंद हो जाता है जिससे टैंक में मच्छर, गंदगी और धूल-मिट्टी नहीं जाती है। यह ऑटो टैंक फील तकनीक के साथ काम करने वाला एयर कूलर है यानी इसके टैंक में पानी भरना काफी आसान होता है। इसमें लगे 4 कैस्टर व्हील्स के कारण कूलर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर खिसकाना काफी आसान हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - USHA Aerostyle Tower
- क्षमता - 50 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - ऑटो रिस्टार्ट
- एयर फ्लो क्षमता - 22 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - रिमोट
- मटेरियल - Polypropylene
खूबियां
- यह ऑटो रिस्टार्ट की सुविधा के साथ आता है यानी बिजली कटने के बाद जब वापस आती है, तो यह अपने आप शुरू हो जाता है।
- इसमें लगा डस्ट फिल्टर हवा में मौजूद धूल-मिट्टी को साफ करता है और आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंचाता है।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
01
BHABURLY GLX 35 LTR Personal Portable Cooler with Anti Bacterial Honeycomb
यह पर्सनल एयर कूलर 150 से 200 स्क्वायर फीट तक के कमरों के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इसमें आपको 35 लीटर की वाटर टैंक मिलती है। इसका पोर्टेबल डिजाइन इसे कम जगह में आसानी से रखने योग्य बनाता है। इसका ऑटो स्विंग फीचर कमरे के हर कोने में ठंडी हवा फैलाने का काम करता है। यह एयर कूलर काफी तेजी से हवा को कमरे में फैलाता है जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। इस एयर कूलर की सबसे बड़ी खासियत है कि यह Air Cooler कम बिजली खपत के साथ काम करता है जिससे आप बिजली बिल में भी बचत कर सकते हैं। इसमें 3 स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। यह वाटर इंडिकेटर के साथ आता है जिससे आप पता कर सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है। वहीं इसमें लगे कैस्टर व्हील्स के कारण कूलर को इधर-उधर करना काफी आसान होता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - BHABURLY GLX
- क्षमता - 35 लीटर
- कलर - ग्रे
- विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
- एयर फ्लो क्षमता - 2000 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - Polypropylene
- आइटम का वजन - 8.16 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर शामिल है यानी मोटर के गर्म होने पर यह कूलर अपने आप बंद हो जाता है।
- इसमें एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे हैं, जो ना केवल अधिक ठंडी हवा देते हैं बल्कि हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को भी खत्म करते हैं।
कमी
- अभी तक इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
CG 35L Tower Air Cooler for Home
यह टॉवर एयर कूलर उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है, जो सिंगल रहते हैं या जिनका कमरा बहुत छोटा है। इसकी 35 लीटर की वाटर टैंक लंबे समय तक कूलिंग बनाए रखने में मदद करती है। इसकी सबसे खास बात है कि इसे बिजली कटने के बाद भी इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है। यह Room Cooler वाटर लेवल इंडिकेटर के साथ आता है जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है। यह कूलर 18 फीट तक की दूरी पर भी ठंडी हवा फेंकता है जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी पूरी हवा लगती है। इसमें Concealed पंप लगा होता है, जो तेजी से कूलिंग करने में मदद करता है और अधिक टिकाऊ भी होता है। इसमें आपको स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - CG TX 35
- क्षमता - 35 लीटर
- कलर - सफेद और ग्रीन
- विशेष सुविधा - इन्वर्टर कंपैटिबल
- एयर फ्लो क्षमता - 900 क्यूबिक फीट पर मिनट
- वॉट क्षमता - 140W
- मटेरियल - Polypropylene
खूबियां
- इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स ज्यादा पानी सोखकर हवा को अधिक ठंडा करने में मदद करते हैं।
- यह कैस्टर व्हील्स के साथ आता है जिससे कूलर को खिसकाना आसान होता है।
कमी
- अमेजन यूजर्स को फिलहाल इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
03
Livpure Zencool Personal Air Cooler with Thermal Overload Protection
छोटे कमरों के लिए लिवप्योर का यह एयर कूलर एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें 48 लीटर की वाटर टैंक शामिल होती है, जिसमें एक बार पानी भरने पर आपको बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह हाई एयर डिलीवरी देता है जिससे आपको तेज हवा मिलती है, जिसका फायदा यह होता है कि कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। इस Air Cooler for Home की मोटर थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ आती है यानी अगर मोटर गर्म हो जाती है, तो कूलर अपने आप बंद हो जाता है जिससे किसी तरह का खतरा नहीं रहता है। इसमें लगे एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स हवा को ठंडा करने के साथ-साथ उसे शुद्ध भी करते हैं। इसमें वाटर इंडिकेटर लगा होता है जिसके माध्यम से आप यह पता कर सकते हैं कि टैंक में पानी कब भरना है। यह स्पीड कंट्रोल की सुविधा के साथ आता है जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Livpure Zencool
- क्षमता - 48 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - पोर्टेबल
- एयर फ्लो क्षमता - 250 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - प्लास्टिक
खूबियां
- यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी बिजली कटने के बाद भी आप इस एयर कूलर को इन्वर्टर पर चला सकते हैं।
- इसमें लगे कैस्टर व्हील्स के कारण कूलर को खिसकाना आसान होता है।
कमी
- अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
04
Crompton Optimus Neo 35 Litres Tower Air Cooler for home
35 लीटर वाटर टैंक के साथ आने वाला यह टॉवर कूलर तेज और ठंडी हवा देने में सक्षम माना जाता है। यह 4 वे एयर डिफ्लेक्शन फीचर के साथ काम करता है यानी कूलर की हवा कमरे में चारों तरफ फैलती है जिससे कमरे का हर कोना ठंडा बना रहता है। इस Home Cooler में लगी मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ काम करती है यानी अगर मोटर गर्म होती है या जलने का खतरा रहता है, तो यह तकनीक अपने आप कूलर को बंद कर देती है। इसमें आपको ऑटो फील तकनीक शामिल मिलती है, जिससे एयर कूलर के टैंक में पानी भरना आसान होता है। इस कूलर में लगे हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स हवा को अधिक ठंडा करने में सक्षम होते हैं। यह आइस चैंबर के साथ आता है जिसमें आप बर्फ को रखकर हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं। यह क्रॉम्पटन एयर कूलर Collapsible लूवर्स के साथ आता है जो बाहरी गंदगी या मच्छर आदि को टैंक में जाने से रोकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Crompton Optimus Neo
- क्षमता - 35 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - ऑटो फील
- एयर फ्लो क्षमता - 1350 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - रिमोट
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 11000 ग्राम
खूबियां
- इस एयर कूलर में एवरलास्ट पंप लगा होता है, जो अधिक टिकाऊ होता है और बेहतर परफॉर्मेंस देता है।
- यह वाटर इंडिकेटर के साथ आता है जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी मौजूद है।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
05
Bajaj PX 97 Torque New 36L Personal Air Cooler For Room
बजाज का यह एयर कूलर 36 लीटर वाटर टैंक के साथ आता है, जिससे इसमें एक बार पानी भरने पर आपको बार-बार टैंक भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स अधिक पानी सोखकर हवा को लंबे समय तक ठंडा बनाए रखने में मदद करते हैं। यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी बिजली कटने के बाद भी आप इस कूलर को इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं। इसका 4 वे स्विंग फीचर हवा को कमरे में चारों तरफ फैलाता है जिससे कमरे का हर कोना ठंडा रहता है। इसमें लगे वाटर इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है ताकि आप समय रहते टैंक को भर सकें। यह कैस्टर व्हील्स के साथ आता है जिससे कूलर को इधर-उधर करना काफी आसान हो सकता है। इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे कम जगह में आसानी से रखने योग्य बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Bajaj PX 97 Torque
- क्षमता - 35 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
- एयर फ्लो क्षमता - 1177 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 8700 ग्राम
खूबियां
- यह एयर कूलर हाई स्पीड के साथ काम करता है जिससे कमरे में तेजी से हवा फैलती है।
- इसमें 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
06
पर्सनल बनाम टॉवर एयर कूलर के मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताए गए मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
निष्कर्ष - नीचे हमने आपको पर्सनल और टॉवर एयर कूलर दोनों के विकल्पों की जानकारी दी है, क्योंकि ये कूलर छोटी जगह के लिए उपयुक्त माने जा सकते हैं। हालांकि, हम इसका दावा नहीं करते हैं। इसलिए आप अपनी जरूरत व कमरे के साइज अनुसार अपने लिए सही विकल्प चुनें।
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।