मार्च में बढ़ती गर्मी से राहत देंगे V-Guard के ये Cooler, देखें 5 बढ़िया विकल्प

यहां V-Guard Cooler के 5 विकल्पों की जानकारी दी गई है, जो भरोसेमंद, टिकाऊ और एडवांस तकनीकों से लैस हैं। इनमें आपको 4D एयर सर्कुलेशन, उच्च गुणवत्ता वाले हनीकॉम्ब पैड्स और पावरफुल एयर कूलिंग मिलती है।
वी-गार्ड कूलर
वी-गार्ड कूलर

अगर आप भी एक ऐसा एयर कूलर चाहते हैं जो किफायती कीमत में एसी जैसी ठंडक प्रदान करे, तो V-Guard के कूलर एक बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। जाहिर है यह ब्रांड हवा को अधिक ठंडा बनाने के लिए अपने Air Cooler में आइस चैंबर, लॉन्ग एयर थ्रो और 4D एयर सर्कुलेशन जैसे फीचर्स देता है। जहां आइस चैंबर में आप बर्फ के टुकड़ों को डालकर हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं, तो वहीं लॉन्ग एयर थ्रो तकनीक हवा को कमरे में दूर तक फैलाती है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है और 4D एयर सर्कुलेशन कूलर की हवा को चारों दिशा में फैलाता है, जिससे हर कोने में ठंडी हवा पहुंचती है। नीचे दिए विकल्पों में आपको अलग-अलग वाटर टैंक क्षमता वाले डेजर्ट और पर्सनल एयर कूलर देखने को मिलेंगे, जो बड़े और छोटे दोनों प्रकार के कमरों के लिए उपयुक्त होते हैं। आप अपनी जरूरत अनुसार इन्हें चुन सकते हैं।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • V-Guard AIROTRON D50H Extra Tall Desert Air Cooler

    वी-गार्ड का यह एयर कूलर 50 लीटर क्षमता के साथ आता है, जो बड़े कमरों या लिविंग रूम के लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। इस कूलर में बड़े फैन ब्लेड लगे होते हैं, जो तेजी से हवा को फैलाने में मदद करता है। इसका पोर्टेबल डिजाइन इसे आसानी से कम जगह में रखने योग्य बनाता है। यह एयर कूलर पावरफुल कूलिंग प्रदान करता है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। इसमें कंट्रोल नॉब्स लगे होते हैं, जिससे कूलर की स्पीड को नियंत्रित करना काफी आसान होता है। इस Desert Cooler में आपको आइस चैंबर लगा मिलता है, जिसमें आप बर्फ को रखकर हवा को एसी जैसा ठंडा कर सकते हैं। वहीं इसमें लगे उच्च गुणवत्ता वाले हनीकॉम्ब पैड्स अधिक पानी सोखकर हवा को ठंडा करने में मदद करते हैं। इसमें आपको कैस्टर व्हील्स लगे मिलते हैं, जिससे कूलर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेकर जाना आसान होता है। इस डेजर्ट एयर कूलर को उच्च गुणवत्ता वाले प्लास्टिक मटेरियल से बनाया गया है, जो इसे टिकाऊ बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Airotron D50H
    • क्षमता - 50 लीटर 
    • कूलर प्रकार - डेजर्ट कूलर
    • रंग - Beige
    • विशेष सुविधा - पोर्टेबल
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • वजन - 22 किलोग्राम

    खूबियां

    • इस डेजर्ट एयर कूलर में वाटर इंडिकेटर लगा हुआ है, जिससे आप देख सकते हैं कि कूलर में कितना पानी खत्म हो चुका है।
    • इसमें लगे पहिए के कारण इस कूलर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर रखना आसान होता है।

    कमी 

    • इस कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    01
  • V-Guard Airotron 26ltr Personal Air Cooler

    छोटे कमरों के लिए 26 लीटर वाला यह एयर कूलर बढ़िया हो सकता है। इसका डिजाइन भी पोर्टेबल है जिस कारण यह कमरे में ज्यादा जगह नहीं घेरता है। इसमें लगे कंट्रोल नॉब्स के कारण इस एयर कूलर की सेटिंग्स को नियंत्रित करना काफी आसान हो सकता है। इसमें लगे वाटर इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि कूलर में कितना पानी बचा हुआ है। इसमें आपको आइस चैंबर भी लगा मिलता है, जिसमें आप बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़ों को रख सकते हैं, जो पिघलकर हवा को ठंडा करने में मदद करते हैं। इसमें लगे हनीकॉम्ब पैड्स अधिक पानी सोखते हैं, जिससे हवा ज्यादा ठंडी होती है और आप गर्मी में सुकून भरी ठंडक पा सकते हैं। यह Room Cooler 9.14 मीटर तक हवा को फैलाता है, जिससे दूर बैठे व्यक्ति तक भी ठंडी हवा पहुंचती है। इस कूलर की खासियत है कि यह कूलर 160v से 270v तक के वोल्टेज रेंज को आसानी से झेल सकता है, जिससे बिजली के उतार-चढ़ाव के दौरान कूलर के खराब होने का खतरा कम हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Airotron
    • क्षमता - 26 लीटर 
    • कूलर प्रकार - पर्सनल एयर कूलर
    • रंग - ग्रे
    • विशेष सुविधा - वाटर इंडिकेटर
    • मटेरियल - PP
    • वजन - 8 किलोग्राम

    खूबियां

    • इस एयर कूलर की खासियत है कि बिजली जाने के बाद भी आप इस कूलर को इन्वर्टर पर चला सकते हैं।
    • इस वी-गार्ड एयर कूलर की मोटर अधिक टिकाऊ मानी जाती है, जो लंबे समय तक चलने पर भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। 

    कमी

    • अमेजन यूजर्स को इस कूलर में अभी कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • V-Guard Arido D75 H-N Desert Air Cooler for Home

    सफेद और पर्पल रंग में आने वाला यह एयर कूलर देखने में काफी आकर्षक लगता है। इसमें 75 लीटर का वाटर टैंक शामिल होता है, जिससे आपको इसमें बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है और आप लंबे समय तक ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इसमें वाटर लेवल इंडिकेटर लगा होता है, जिससे आप देख सकते हैं कि वाटर टैंक में कितना पानी मौजूद है। इस Air Cooler में आपको एक बड़ा आइस चैंबर लगा मिलता है, जिसमें आप बर्फ के टुकड़ों रखकर एसी जैसी ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इसमें लगे नॉब्स की मदद से आप हवा की गति और मोड्स को आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें पावरफुल एयर डिलीवरी मिलती है, जिससे तेजी से कमरा ठंडा हो सकता है। इसमें 4D एयर सर्कुलेशन तकनीक शामिल होती है, जो कूलर की हवा को कमरे में चारों तरफ फैलाता है, जिससे हर कोने में ठंडी हवा पहुंच सकती है। इसमें लगे हनीकॉम्ब पैड्स हवा को तेजी से ठंडा करने में मदद करते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Airotron D75H-N
    • क्षमता - 75 लीटर 
    • कूलर प्रकार - डेजर्ट कूलर
    • रंग - व्हाइट और पर्पल
    • विशेष सुविधा - एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • वजन - 15 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर शामिल होता है, जो लंबे समय तक मोटर के चलने पर उसे गर्म होने यह जलने से बचाता है।
    • यह एयर कूलर इन्वर्टर पर भी काम करता है, जिससे बिजली कटने के बाद भी आप ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं।

    कमी 

    • इस कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    03
  • V-Guard Arizod F70 Premium Desert Air Cooler for Home

    अगर आप भी किफायती कीमत में ठंडी हवा का आनंद उठाना चाहते हैं, तो यह डेजर्ट एयर कूलर आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। डेजर्ट कूलर की बात करें, तो यह खासतौर पर बड़े कमरों या खुले एरिया के लिए बढ़िया माना जाता है। इस कूलर में आपको 70 लीटर की वाटर टैंक मिलती है, जो लंबे समय तक ठंडी हवा प्रदान करने में सक्षम होता है और इसमें आपको बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसकी पावरफुल एयर डिलीवरी तकनीक हवा को तेजी से कमरे में फैलाती है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। इस V-Guard के Cooler में कैस्टर व्हील्स लगे हैं, जिससे इसे आसानी से दूसरी जगह लेकर जाना आसान होता है। इसमें लगा वाटर इंडिकेटर आपको यह देखने की सुविधा देता है कि टैंक में कितना पानी मौजूद है। कूलर के तापमान और अन्य सेटिंग्स को एडजस्ट करने के लिए इसमें कंट्रोल नॉब्स लगे होते हैं, जिससे कूलर का इस्तेमाल करना अधिक आसान हो जाता है। इसमें Concealed पंप लगा होता है, जो हार्ड वाटर में भी बेहतर प्रदर्शन करता है। इसकी पावरफुल मोटर लंबे समय तक चलने पर भी बढ़िया कूलिंग प्रदान करती है और लंबे समय तक टिकाऊ रहती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Airotron F70
    • क्षमता - 70 लीटर 
    • कूलर प्रकार - डेजर्ट कूलर
    • रंग - व्हाइट और पर्पल
    • विशेष सुविधा - लॉन्ग एयर थ्रो
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • वजन - 21 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें वाइड वोल्टेज ऑपरेशन तकनीक शामिल है, जो 160 से 270 वोल्टेज रेंज को आसानी से झेलकर कूलर को सुरक्षित रखती है।
    • यह एयर कूलर इन्वर्टर पर भी काम करता है, जिससे बिजली कटने पर आप इस कूलर को इन्वर्टर से कनेक्ट कर सकते हैं। 

    कमी 

    • इस कूलर में अभी तक अमेजन यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    04
  • V-Guard Arido T35 H Air Cooler

    वी-गार्ड का यह एयर कूलर 35 लीटर वाटर टैंक के साथ आता है। छोटे कमरों के लिए यह पर्सनल एयर कूलर बढ़िया विकल्प माना जाता है। इस एयर कूलर का कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल डिजाइन इसे कम जगह में आसानी से फिट होने योग्य बनाता है। इस Room Cooler में आपको आइस चैंबर लगा मिलता है, जिसमें बर्फ को रखकर आप तुरंत ठंडी हवा प्राप्त कर सकते हैं। इस पर्सनल एयर कूलर में आपको डस्ट फिल्टर लगा मिलता है, जो मच्छर और धूल-मिट्टी को कूलर के अंदर जाने से बचाता है। इसमें लगे वाटर इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि कूलर में कितना पानी बचा है ताकि आप कूलर का टैंक खाली होने से पहले उसमें पानी भर सकें। इस एयर कूलर में थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन दिया होता है, जो मोटर को जलने या गर्म होने से बचाता है, जिससे मोटर अधिक टिकाऊ होता है और लंबे समय तक सुरक्षित रह सकता है। अगर आपके घर में भी बिजली ज्यादा जाती है, तो यह कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकता है क्योंकि बिजली कटने पर आप इसको इन्वर्टर पर भी चला सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Arido
    • क्षमता - 35 लीटर 
    • कूलर प्रकार - टावर कूलर
    • रंग - सफेद
    • विशेष सुविधा - एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर
    • मटेरियल - PP
    • वजन - 10.3 किलोग्राम

    खूबियां

    • इस एयर कूलर में कैस्टर व्हील्स लगे हैं, जो कूलर को आसानी से खिसकाने में मदद करते हैं।
    • इसका वाइड वोल्टेज ऑपरेशन कूलर को बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव से सुरक्षित रखता है। 

    कमी 

    • अभी तक अमेजन यूजर्स को इस कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    05

वी-गार्ड कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने V-Guard Cooler के 5 मॉडल्स की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपकी जरूरत अनुसार इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

क्षमता 

कूलर प्रकार

अन्य फीचर्स

V-Guard Airotron D50H

50 लीटर

डेजर्ट कूलर

कंट्रोल नॉब्स, हनीकॉम्ब पैड्स

V-Guard Airotron

26 लीटर

पर्सनल एयर कूलर

आइस चैंबर, वाटर इंडिकेटर

V-Guard Airotron D75H-N

75 लीटर

डेजर्ट कूलर

4D एयर सर्कुलेशन, थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन

V-Guard Airotron F70

70 लीटर

डेजर्ट कूलर

Concealed पंप, इन्वर्टर रेडी

V-Guard Arido

35 लीटर

टॉवर कूलर

डस्ट फिल्टर, वाइड वोल्टेज ऑपरेशन

इसी तरह के अन्य विकल्पों को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वी-गार्ड कूलर कितने प्रकार के होते हैं?
    +
    वी-गार्ड मुख्य रूप से पर्सनल कूलर, डेजर्ट कूलर और टॉवर कूलर प्रदान करता हैं।
  • क्या V-Guard कूलर बिजली की ज्यादा खपत करते हैं?
    +
    वी-गार्ड कूलर अपनी ऊर्जा दक्षता के लिए जाने जाते हैं। मॉडल्स में अक्सर कम बिजली खपत वाली मोटर होती है, लेकिन यह कूलर के प्रकार और मॉडल पर निर्भर करता है।
  • वी-गार्ड कूलर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    इसे खरीदते समय कूलर की क्षमता, एयर डिलीवरी (CFM), पंखे की गति, रिमोट कंट्रोल, और एंटी-मच्छर फिल्टर जैसी सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए।