2026 की चिलचिलाती गर्मी में घर के लिए ये 5 Air Cooler कंपनी हैं भरोसेमंद विकल्प

घर के लिए बढ़िया एयर कूलर कंपनी के बारे में जानना चाहते हैं? तो नीचे लेख में देखें भरोसेमंद Air Cooler कंपनी और इनके बढ़िया मॉडल्स, जो बेहतर कूलिंग और कम बिजली खपत के साथ शानदार परफॉर्मेंस देते हैं। ये मॉडल्स किफायती कीमत में बड़ी टैंक क्षमता के साथ आते हैं।
2026 में घर के लिए बढ़िया एयर कूलर कंपनी
2026 में घर के लिए बढ़िया एयर कूलर कंपनी

गर्मियों की तेज धूप और बढ़ती गर्मी में घर को ठंडा और आरामदायक बनाए रखना हर किसी की जरूरत बन जाता है। ऐसे में अगर आप किफायती कीमत में असरदार कूलिंग चाहते हैं, तो एयर कूलर आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। लेकिन ऑनलाइन और मार्केट में मौजूद इतने सारे Home Cooler ब्रांड्स और मॉडल्स के बीच सही विकल्प को चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसी को आसान बनाने के लिए इस लेख में आपको घर के लिए 2026 की बढ़िया एयर कूलर कंपनी के बारे में बताएंगे, जिसमें Havells, Symphony, Crompton, Livpure और Bajaj जैसे भरोसेमंद और पॉपुलर ब्रांड्स शामिल हैं। ये सभी कंपनियां बेहतर कूलिंग, कम बिजली खपत, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और लंबे समय तक चलने के लिए जानी जाती हैं, जिससे आप अपने घर के लिए सही और स्मार्ट चुनाव कर सकते हैं और गर्मियों में शानदार ठंडक का अनुभव ले सकते हैं। 

तो आइए टॉप 5 कंपनी के बारे में जान लेते हैं - 

2026 में घर के लिए बढ़िया एयर कूलर कंपनी 

यहां नीचे 5 बढ़िया एयर कूलर कंपनी के बारे में आसान भाषा में समझ सकते हैं - 

Havells - इस कंपनी के एयर कूलर मजबूत क्वालिटी, स्टाइलिश डिजाइन और अच्छी कूलिंग के लिए जाने जाते हैं, जो घर के लिए भरोसेमंद विकल्प हैं।

Symphony - ये कूलर बेहतरीन कूलिंग टेक्नोलॉजी और कम बिजली खपत के कारण सबसे पॉपुलर और भरोसेमंद ब्रांड्स में से एक है।

Crompton - इस ब्रांड के एयर कूलर पावरफुल एयर फ्लो और टिकाऊ बिल्ड क्वालिटी के साथ बड़े और छोटे दोनों कमरों के लिए अच्छे माने गए हैं।

Livpure - इसके एयर कूलर नए डिजाइन, अच्छी कूलिंग और किफायती कीमत के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

Bajaj - ये बजट फ्रेंडली होने के साथ-साथ मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले एयर कूलर हैं, जो घर के लिए सही विकल्प हो सकते हैं।इन सभी ब्रांड्स में आपको अलग-अलग जरूरत, बजट और क्षमता के हिसाब से अच्छे एयर कूलर मिल जायेंगे, जिनमें से आप अपने घर के लिए सही चुनाव कर सकते हैं। 

चलिए अब इन ब्रांडेड कूलर के शानदार मॉडल्स के विकल्पों पर नजर डालें -

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Havells Kace 95L Desert Air Cooler for home

    अगर आप घर के लिए भरोसेमंद और पावरफुल कूलर ढूंढ रहे हैं, तो हैवेल्स कंपनी का यह एयर कूलर एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसको खासतौर पर बड़े कमरे और ज्यादा गर्मी वाले इलाकों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 95 लीटर टैंक कैपेसिटी दी गई है, जिससे बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है और लंबे समय तक लगातार ठंडक मिलती है। Havells के इस Cooler for home में हनीकॉम्ब कूलिंग पैड लगे हैं, जो पानी को अच्छे से सोखकर तेजी से ठंडी हवा देते हैं। साथ ही इन पर बैक्टीरिया शील्ड कोटिंग दी गई है, जिससे हवा साफ और स्वच्छ रहती है। इसमें मौजूद आइस चिल ड्रिप टेक्नोलॉजी पानी को और ज्यादा ठंडा बनाकर कूलिंग को बेहतर करती है, वहीं तीन तरफ से कूलिंग की वजह से हर दिशा में समान ठंडी हवा मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - हैवल्स
    • मटेरियल - एक्रिलोनाइट्राइल ब्यूटाडीन स्टाइरीन (एबीएस), पॉलीप्रोपाइलीन (पीपी)
    • रंग - नीला
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 2118 घन फीट प्रति मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब 
    • टैंक क्षमता - 95 लीटर
    • फ्लोर एरिया - 452 वर्ग फुट

    खूबियां 

    • इसका XXL साइज का बड़ा आइस चैंबर ज्यादा बर्फ डालने की सुविधा देता है, जिससे कूलिंग और ज्यादा तेज और बढ़िया हो जाती है।
    • इसमें तेज एयर फ्लो मिलता है, जिससे हवा दूर तक जाती है।
    • इसमें पहिए होने से आप इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने इसमें पहिए न होने और डिब्बे का निचला हिस्सा बहुत गंदा होने की शिकायत की है।
    01
  • Symphony Storm 70 XL Desert Tower Air Cooler 70-litre

    आपको अच्छी कूलिंग के साथ हेल्दी हवा भी चाहिए, तो आप इस सिम्फनी एयर कूलर को ला सकते हैं। बता दें सिम्फनी ब्रांड अपने एडवांस कूलिंग और कम बिजली खपत के लिए जानी जाती है। कूलिंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें तीन तरफ हनीकॉम्ब पैड लगाए गए हैं, जो पानी को अच्छे से सोखकर ज्यादा ठंडी हवा देते हैं, और कूल फ्लो सिस्टम पानी को बराबर फैलाता है, जिससे कूलिंग और भी प्रभावी हो जाती है। यह Symphony कूलर 70 लीटर टैंक कैपेसिटी के साथ आता है, जिससे लंबे समय तक बिना बार-बार पानी भरे ठंडक मिलती है, और यह लगभग 400 स्क्वायर फीट तक के कमरे को आराम से ठंडा कर सकता है। इसमें पावरफुल फैन और ऑटो स्विंग होने से ठंडी हवा हर कोने तक पहुंचती है और पूरे कमरे में समान कूलिंग मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Symphony 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • रंग - सफेद 
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 2118 घन फीट प्रति मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब 
    • टैंक क्षमता - 70 लीटर
    • फ्लोर एरिया - 400 वर्ग फुट

    खूबियां 

    • कूल फ्लो सिस्टम पानी को बराबर फैलाता है, जिससे कूलिंग और भी प्रभावी हो जाती है।
    • इसमें ड्यूरा पंप दिया गया है, जो लंबे समय तक बिना खराब हुए काम करता है।
    • इसमें एलर्जी फिल्टर, बैक्टीरिया फिल्टर, डस्ट फिल्टर और PM2.5 फ़िल्टर जैसे कई फिल्टर्स होते हैं, जो ठंडी हवा को साफ और स्वच्छ बनाते हैं।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया ठीक से खुल नहीं रहा है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Crompton Ozone 75 Litres Desert Air Cooler for home

    इस क्रॉम्पटन एयर कूलर में 75 लीटर टैंक कैपेसिटी दी गई है, जिससे आपको लंबे समय तक बार-बार पानी भरे बिना ठंडी हवा मिलती रहती है। साथ ही इसमें ऑटो फिल फीचर है, इसलिए इसमें पानी अपने आप भरता रहता है और कूलिंग बिना रुके चलती रहती है। यह Crompton Desert Cooler लगभग 490 स्क्वायर फीट तक के बड़े कमरे को आसानी से ठंडा कर सकता है। इसके अलावा इसमें एवरलास्ट पंप दिया गया है, जो हार्ड वाटर में भी जाम नहीं होता है और लंबे समय तक बिना खराब हुए काम करता है। साथ ही इसमें मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन का सेफ्टी फीचर दिया गया है, जो मोटर को ओवरहीट होने से बचाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Crompton 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • रंग - सफेद और टिल  
    • वाट क्षमता - 190 वाट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब 
    • टैंक क्षमता - 75 लीटर
    • फ्लोर एरिया - 490 वर्ग फुट

    खूबियां 

    • इसमें मौजूद हनीकॉम्ब कूलिंग पैड पानी को अच्छी तरह सोखकर ज्यादा ठंडी हवा देते हैं। 
    • इसके साथ आने वाले आइस चैंबर में आप बर्फ डालकर कूलिंग को और ज्यादा तेज और असरदार बना सकते हैं।
    • इन्वर्टर सपोर्ट होने से बिजली जाने पर भी यह कूलर आसानी से चलता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह चलने पर अधिक शोर करता है।


     इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।  

    03
  • Livpure KoolBliss Neo Desert Cooler 70L

    एक्सियल फैन टेक्नोलॉजी और 16-इंच 5 ब्लेड फैनइस वाला यह लिवप्योर कूलर बड़े से कमरे में भी पावरफुल एयर फ्लो देता है। साथ ही 3 स्पीड सेटिंग की मदद से आप अपनी जरूरत के हिसाब से हवा की स्पीड को कम या ज्यादा कर सकते हैं। सुरक्षा और टिकाऊपन के लिए इस Livpure कूलर में थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन सुविधा दी गई है, जो मोटर को ज्यादा गर्म होने से बचाती है। इसके अलावा यह कूलर इन्वर्टर सपोर्ट के साथ आता है, जो बिजली जाने पर भी आसानी से चलता रहता है और आपको लगातार ठंडक मिलती रहती है। इसके तीन तरफा हनीकॉम्ब पैड पानी को अच्छी तरह सोखकर ठंडी और ताज़ा हवा देते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Livpure 
    • मटेरियल - प्लास्टिक, पॉलीप्रोपाइलीन (पीपी)
    • रंग - सफेद 
    • वाट क्षमता - 190 वाट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब 
    • टैंक क्षमता - 70 लीटर
    • फ्लोर एरिया - 471.0 वर्ग फुट

    खूबियां 

    • कूलर को यहां-वहां मूव करने के लिए इसमें पहिए दिए गए हैं।
    • यह लगभग 471 स्क्वायर फीट एरिया को आसानी से ठंडा कर सकता है।
    • इसकी 43 फीट एयर थ्रो क्षमता ठंडी हवा को दूर तक पहुंचती है और पूरे कमरे में बराबर कूलिंग देती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने प्लास्टिक बॉडी को खराब बताया है।


    04
  • Bajaj DMH 90 Neo 90L Desert Air Cooler for Home

    बड़े कमरे को जल्दी और तेजी से ठंडा करने के लिए आप घर में इस बजाज कूलर को ला सकते हैं। 90 लीटर टैंक कैपेसिटी होने से आपको लंबे समय तक बार-बार पानी भरे बिना लगातार ठंडी हवा मिलती है। यह लगभग 650 स्क्वायर फीट कमरे या हॉल को आसानी से ठंडा कर सकता है, जिससे यह बड़े घरों के लिए सही विकल्प हो सकता है। Bajaj कंपनी के इस Desert Cooler में 90 फीट एयर थ्रो और 5600 CMH एयर फ्लो होने से ठंडी हवा बहुत दूर तक जाती है और पूरे कमरे में तेजी से फैलती है। इसके आइस चैंबर में आप बर्फ डालकर कूलिंग को और ज्यादा तेज बना सकते हैं। वहीं हेक्साकूल टेक्नोलॉजी के साथ इसके 3 तरफा हनीकॉम्ब पैड कम पानी में भी ज्यादा ठंडी हवा देती है। इसके ये पैड एंटी-बैक्टीरियल हैं, जिससे हवा साफ, ताज़ा और बिना बदबू के रहती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Bajaj 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • रंग - सफेद 
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 5600 घन फीट प्रति मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब 
    • टैंक क्षमता - 85 लीटर
    • फ्लोर एरिया - 650 वर्ग फुट

    खूबियां 

    • इसमें टर्बो फैन तकनीक होने से पावरफुल एयर सर्कुलेशन मिलता है, जिससे कूलिंग तेज मिलती है। 
    • 3 स्पीड सेटिंग की मदद से आप अपनी जरूरत के हिसाब से हवा की स्पीड को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
    • इसका ड्यूरामरीन पंप नमी और पानी से खराब नहीं होता है और लंबे समय तक बिना दिक्कत काम करता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया इसके पंखे के ब्लेड टूट हुए मिले हैं।
    05

घर के लिए बढ़िया एयर कूलर कंपनी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप अमेजन पर मौजूद2026 में घर के लिए बढ़िया एयर कूलर कंपनी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जान सकते हैं और बढ़िया से कूलर का चुनाव कर इस गर्मी में ठंडक का पूरा मजा उठा सकते हैं। 

फीचर

Havells Kace 95L Cooler 

Symphony Storm 70 XL Cooler 

Crompton Ozone 75L Cooler 

Livpure KoolBliss Neo 70L Cooler 

Bajaj DMH 90 Neo Cooler 

टैंक कैपेसिटी

95 लीटर

70 लीटर

75 लीटर

70 लीटर

90 लीटर

कूलिंग एरिया

लगभग 450 स्क्वायर फीट

लगभग 400 स्क्वायर फीट

लगभग 490 स्क्वायर फीट

लगभग 471 स्क्वायर फीट

लगभग 650 स्क्वायर फीट

एयर थ्रो

अच्छा

अच्छा

पावरफुल

43 फीट

90 फीट (सबसे ज्यादा)

कूलिंग पैड

हनीकॉम्ब + बैक्टीरिया शील्ड

3-साइड हनीकॉम्ब

हनीकॉम्ब

एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब

हेक्साकूल हनीकॉम्ब

एयर फ्लो

हाई

मीडियम-हाई

बहुत हाई

हाई

बहुत हाई

इन्वर्टर सपोर्ट

हां

हां

हां

हां

हां

ऐसे ही जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देखना न भूलें।

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • घर के लिए कौन-सा एयर कूलर ब्रांड सबसे अच्छा है?
    +
    घर के लिए हैवेल्स, सिम्फनी, क्रॉम्पटन, लिवप्योर और बजाज जैसे ब्रांड सबसे भरोसेमंद माने जाते हैं, क्योंकि ये अच्छी कूलिंग और टिकाऊ क्वालिटी देते हैं।
  • एयर कूलर लेते समय सबसे जरूरी फीचर क्या है?
    +
    सबसे जरूरी है कूलिंग क्षमता और एयर फ्लो, क्योंकि यही तय करता है कि कूलर कितनी जल्दी और कितने बड़े एरिया को ठंडा करेगा।
  • क्या एयर कूलर कम बिजली खर्च करता है?
    +
    हां, एयर कूलर कम बिजली खपत पर चलते हैं और AC के मुकाबले काफी सस्ते होते हैं, इसलिए यह बजट फ्रेंडली विकल्प है।