पोर्टेबल Room Coolers जो कम जगह में भी आसानी से होंगे फिट और देंगे जबरदस्त कूलिंग!

यहां पोर्टेबल रूम कूलर्स के 5 विकल्पों की जानकारी दी गई है, जिनमें पर्सनल, टॉवर और विंडो Air Cooler शामिल है। इनका कॉम्पैक्ट साइज इन्हें कम जगह में आसानी से फिट होने योग्य बनाता है और यह तेज कूलिंग भी प्रदान करते हैं।
पोर्टेबल रूम कूलर्स
पोर्टेबल रूम कूलर्स

जो लोग सिंगल रहते हैं या जिनका कमरा अधिक छोटा होता है उनके लिए पोर्टेबल एयर कूलर एक शानदार विकल्प हो सकता है। पोर्टेबल एयर कूलर में पर्सनल, टॉवर और विंडो कूलर आते हैं, क्योंकि इनका साइज ज्यादा बड़ा नहीं होता है और यह कम जगह में आसानी से रखे जा सकते हैं। यहां हमने 12 से लेकर 85 लीटर वाटर टैंक वाले कूलर की जानकारी दी है, जिन्हें आप अपनी रूम साइज के अनुसार चुन सकते हैं। इन Room Cooler की खासियत है कि यह पोर्टेबल होने के बाद भी तेज कूलिंग प्रदान करते हैं। इनमें इन्वर्टर तकनीक शामिल होती है जिससे आप बिजली कटने के बाद भी इन्हें इन्वर्टर पर चला सकते हैं। वहीं इनमें से कुछ में आपको आइस चैंबर मिलता है, जिनमें आप बर्फ को रखकर ठंडी हवा प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा भी इनमें आपको एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स, डस्ट फिल्टर, वाटर इंडिकेटर जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

किस रूम साइज के लिए उपयुक्त है पोर्टेबल रूम कूलर?

जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया कि पोर्टेबल रूम कूलर में पर्सनल, टॉवर और विंडो एयर कूलर आते हैं और ये लगभग 100 से 300 स्क्वायर फीट तक के कमरों को आसानी से कवर कर सकते हैं। वहीं इनकी कुछ ऐसी भी खासियत होती है जिस कारण यह अधिक पसंद किए जाते हैं। जैसे ये कम जगह में आसानी से फिट हो जाते हैं और ये बेहद कम शोर करते हैं, जिससे रात को सोते समय आपको किसी तरह की दिक्कत या शोर का सामना नहीं करना पड़ता। इन एयर कूलर की एयर थ्रो क्षमता भी बढ़िया होती है, जिससे दूर तक ठंडी हवा आसानी से मिल सकती है।

अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Bhaburly Chill 55L Window Air Cooler for Home

    जिन लोगों का कमरा छोटा है या फ्लोर पर कूलर रखने की जगह नहीं है उनके लिए यह विंडो एयर कूलर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस Cooler for Home को आप कमरे की खिड़की पर लगा सकते हैं। इसमें 55 लीटर की वाटर टैंक शामिल है जिसमें एक बार पानी भरने पर लंबे समय तक कूलिंग मिल सकती है। वहीं इसकी शक्तिशाली एयर थ्रो कमरे में हर तरफ ठंडी हवा को फैलाता है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। इस विंडो कूलर में ड्यूल साइड वाटर इनलेट होता है जिससे आप आसानी से वाटर टैंक में पानी भर सकते हैं। यह कूलर वूड वूल हनीकॉम्ब पैड्स के साथ आता है जो अधिक ठंडक प्रदान करने में सक्षम है। अच्छी बात है कि यह इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी आप बिजली नहीं होने पर भी इसे इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं और ठंडी हवा का मजा उठा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bhaburly Chill
    • क्षमता - 55 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - कॉम्पैक्ट डिजाइन
    • एयर फ्लो कपैसिटी - 2000 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - PP प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 12.6 किलोग्राम

    खूबियां

    • यह वाटर इंडिकेटर के साथ आता है जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी मौजूद है।
    • इसमें स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।

    कमी 

    • फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    01
  • HAVAI Arizona 9 Mini Personal Air Cooler

    अगर आप सिंगल रहते हैं और कमरा बहुत छोटा है, तो 12 लीटर क्षमता वाला यह एयर कूलर आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इस मिनी कूलर में 9 इंच के ब्लेड्स लगे होते हैं जो तेज हवा करने में सक्षम होते हैं। इसमें 3 साइड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे हैं, जो अधिक से अधिक पानी सोखकर हवा को लंबे समय के लिए ठंडा करते हैं। इस कूलर की खासियत है कि यह बॉल बेयरिंग मोटर के साथ आता है, जो अधिक टिकाऊ होता है और कम शोर व बिजली खपत के साथ बेहतर परफॉर्मेंस देता है। इसमें आपको वर्टिकल लूवर्स लगे मिलते हैं जो कूलर के बंद होने पर अपने आप बंद हो जाते हैं, जिससे टैंक के अंदर गंदगी नहीं जाती है। इसमें हैंडल लगा होता है जिससे आप इस कूलर को आसानी से पकड़कर उठा सकते हैं। वहीं इसका वजन भी काफी हल्का होता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - HAVAI Arizona 9
    • क्षमता - 12 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - ऑटो स्विंग
    • एयर फ्लो कपैसिटी - 2200 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - PP प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 5.7 किलोग्राम

    खूबियां

    • यह एयर कूलर बेहद कम शोर के साथ कूलिंग करता है जिससे आप रात को आरामदायक नींद का लाभ उठा सकते हैं।
    • यह 5 फीट दूरी तक ठंडी हवा को फेंकता है जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है।

    कमी 

    • इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Voltas Magic air 85 Cooler for Home

    वोल्टास का यह एयर कूलर 85 लीटर वाटर टैंक के साथ आता है जिसका सबसे बड़ा फायदा है कि इसमे एक बार पानी भरने पर बार-बार टैंक भरने का झंझट नहीं रहता है। इसमें ग्लास प्लास्टिक फैन लगे होते हैं जो अधिक टिकाऊ होने के साथ-साथ तेज हवा प्रदान करते हैं। यह Voltas Cooler कैस्टर व्हील्स के साथ आता है जिससे आप कूलर को आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पर खिसका या घूमा सकते हैं। इसमें आपको आइस चैंबर की सुविधा भी मिलती है जिसमें आप बर्फ को रखकर हवा को कुछ समय के लिए अधिक ठंडा कर सकते हैं। इसमें लगे वाटर लेवल इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है। यह एयर कूलर इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी बिजली नहीं होने पर भी आप इस कूलर को इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं और तेज कूलिंग पा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Voltas Magic air
    • क्षमता - 85 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - इन-बिल्ट व्हील्स
    • एयर फ्लो कपैसिटी - 4250 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - बटन
    • मटेरियल - मेटल और प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 12 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें लगे मोटर में थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर शामिल है यानी मोटर के अधिक गर्म होने पर कूलर अपने आप बंद हो जाता है।
    • इसमें स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है जिससे आप अपनी सुविधा अनुसार हवा की गति को कम या ज्यादा कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    03
  • Livpure Zencool Personal Air Cooler-with High Air Delivery

    48 लीटर क्षमता वाला यह लिवप्योर एयर कूलर 265 स्क्वायर फीट तक के कमरे को आसानी से कवर करता है और तेज कूलिंग प्रदान कर सकता है, क्योंकि इसमें हाई एयर डिलीवरी शामिल है। इसमें लगी मोटर ओवरलोड थर्मल प्रोटेक्शन फीचर के साथ काम करती है यानी अगर मोटर अधिक गर्म हो जाती है या आग लगने की खतरा होता है तो ऐसी स्थिती में कूलर अपने आप बंद हो जाता है। यह Air Cooler एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है यानी ये पैड्स ना केवल हवा को ठंडा करते हैं बल्कि हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को भी खत्म करते हैं। यह पर्सनल कूलर 18 फीट तक की दूरी पर ठंडी हवा को फेंकते हैं जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। यह इन्वर्टर कंपैटिबल कूलर है यानी आप इसे बिजली नहीं होने पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं और बेहतर कूलिंग पा सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Livpure Zencool
    • क्षमता - 48 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - वाटर इंडिकेटर
    • एयर फ्लो कपैसिटी - 250 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 12 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें 4 वे स्विंग फीचर शामिल है यानी ठंडी हवा कमरे में चारों तरफ फैलती है।
    • इसके मल्टी-डायरेक्शनल व्हील्स के कारण कूलर को एक जगह से दूसरी जगह पर घूमाना काफी आसान होता है।

    कमी 

    • इस एयर कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Kenstar TallDe HC 45 L Room/Personal Air Cooler For Home

    अगर आपके यहां भी अक्सर बिजली कटने की समस्या रहती है तो केनस्टार का यह पर्सनल एयर कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकता है क्योंकि यह इन्वर्टर कंपैटिबल है जिसे आप बिजली कटने के बाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी हाई स्पीड फैन कमरे को तेजी से ठंडा करती है, जिससे बेहतर कूलिंग मिलती है। यह 40 फीट दूर तक ठंडी हवा को फेंकता है जिससे बड़ा कमरा भी जल्दी ठंडा हो सकता है। यह डस्ट नेट फिल्टर के साथ आता है, जो हवा में मौजूद अशुद्धियों को खत्म करता है और आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंचाता है। इसमें शामिल Quadraflow तकनीक 360 डिग्री कूलिंग देता है जिससे कमरे के हर कोने में ठंडी हवा फैलती है। इसमें शामिल डबल बॉल बेयरिंग मोटर अधिक टिकाऊ होती है और शानदार परफॉर्मेंस देती है। इसी के साथ यह मोटर शोर भी कम करती है और कम बिजली खपत के साथ बेहतर कूलिंग प्रदान कर सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Kenstar TallDe HC
    • क्षमता - 45 लीटर 
    • कलर - सफेद और काला
    • विशेष सुविधा - इन्वर्टर कंपैटिबल
    • एयर फ्लो कपैसिटी - 6900 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - PP प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 12.6 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें लगे Hydro Dense Mesh कवरेज हनीकॉम्ब पैड्स अधिक पानी सोखकर लंबे समय तक हवा को ठंडा बनाए रखते हैं।
    • इसमें वाटर इनलेट लगा होता है जिससे टैंक में पानी भरना काफी आसान हो सकता है।

    कमी 

    • फिलहाल अमेजन यूजर्स ने इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    05

एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना यहां देखें - 

यहां हमने ऊपर बताए गए 5 एयर Cooler की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

वाटर टैंक क्षमता

एयर फ्लो क्षमता 

खास फीचर्स

Bhaburly Chill

55 लीटर 

2000 क्यूबिक फीट पर मिनट

ड्यूल साइड वाटर इनलेट, वूड वूल हनीकॉम्ब पैड्स

HAVAI Arizona 9

12 लीटर 

2200 क्यूबिक फीट पर मिनट

9 इंच ब्लेड्स, 5 फीट एयर थ्रो

Voltas Magic air

85 लीटर 

4250 क्यूबिक फीट पर मिनट

वाटर लेवल इंडिकेटर, ग्लास प्लास्टिक फैन

Livpure Zencool

48 लीटर 

250 क्यूबिक फीट पर मिनट

इन्वर्टर कंपैटिबल, एंटी-बैक्टीरियल पैड्स

Kenstar TallDe HC

45 लीटर 

6900 क्यूबिक फीट पर मिनट

पावरफुल एयर थ्रो, हाई स्पीड फैन

ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • पोर्टेबल रूम कूलर कितने बड़े कमरे को ठंडा कर सकता है?
    +
    यह कूलर की क्षमता पर निर्भर करता है। हालांकि, यह छोटे से मध्यम आकार के कमरे जो 100-200 वर्ग फुट के लिए ये सबसे प्रभावी होते हैं।
  • क्या पोर्टेबल कूलर बहुत शोर करते हैं?
    +
    कुछ मॉडल शोर कर सकते हैं, लेकिन आधुनिक पोर्टेबल कूलर शांत ऑपरेशन के लिए डिजाइन किए जाते हैं।
  • पोर्टेबल कूलर के क्या फायदे हैं?
    +
    ये पोर्टेबल होते हैं, कम बिजली खाते हैं, एयर कंडीशनर से सस्ते होते हैं और हवा को शुष्क नहीं करते है।