तपती गर्मी में Orient इलेक्ट्रिक के ये Cooler घर को रखेंगे लंबे समय तक ठंडा!

Orient इलेक्ट्रिक के Cooler अपनी दमदार कूलिंग क्षमता, डेंसनेस्ट हनीकॉम्ब पैड्स और लंबी दूरी तक ठंडी हवा फेंकने के लिए पसंद किए जाते हैं। वहीं इनकी कीमत भी बहुत अधिक नहीं होती है, जिससे यह हर किसी के बजट में आसानी से फिट हो सकते हैं।
ओरिएंट इलेक्ट्रिक कूलर
ओरिएंट इलेक्ट्रिक कूलर

बात जब एक ऐसा एयर कूलर की हो, जो बेहतरीन कूलिंग देने के साथ-साथ भरोसेमंद और एडवांस फीचर्स से लैस भी हो। तो ओरिएंट एयर कूलर एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। यह ब्रांड अपने कूलर में डेंसनेस्ट हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स देता है, जो 25% अधिक पानी सोखकर 45% तक अधिक कूलिंग करता है। इसका फायदा यह होता है कि कम समय में गर्म कमरा भी जल्दी ठंडा हो सकता है। वहीं यह अन्य Air Cooler के मुकाबले अधिक दूरी तरह ठंडी हवा फेंकता है, जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी पूरी हवा लगती है। वहीं इसमें आपको 4 वे डिफ्लेक्शन, आइस चैंबर और इन्वर्टर कंपैटिबल जैसी सुविधाएं मिलती है। इनकी मदद से कूलर हर दिशा में ठंडी हवा फैलाता है, इसमें आप बर्फ डालकर हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं और यह बिजली नहीं होने पर भी इन्वर्टर के माध्यम से चलता है। नीचे हमने आपको इनके 5 विकल्पों की जानकारी दी है, जिन्हें आप अपनी जरूरत अनुसार चुन सकते हैं।

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Orient Electric Glacio 125L Commercial Air Cooler

    ओरिएंट का यह एयर कूलर 125 लीटर क्षमता के साथ आता है, जिस कारण यह बड़े एरिया के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इसमें आपको बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है और आप लंबे समय कूलिंग प्राप्त कर सकते हैं। यह हाई एयर डिलीवरी देता है जिससे कमरा तेजी से ठंडा होता है। इस ओरिएंट कूलर की 3 स्पीड सेटिंग्स की मदद से आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। यह ओरिएंट कूलर हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है यानी यह 25% तक अधिक पानी सोखकर 45% तक अधिक ठंडक प्रदान कर सकता है। इसमें ऑटो स्विंग तकनीक शामिल है यानी कूलर की ठंडी हवा अपने हर दिशा में फैलती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Orient Electric Glacio
    • क्षमता - 125 लीटर 
    • कलर - ग्रे
    • विशेष सुविधा - ऑटो फिल
    • एयर फ्लो क्षमता - 4120 क्यूबिक फिट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - PP प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 25 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें आपको ऑटो फिल की सुविधा मिलती है, जिससे वाटर टैंक में पानी भरना काफी आसान होता है।
    • इसमें लगे वाटर इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी बचा हुआ है।

    कमी 

    • फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं है।
    01
  • Orient Electric Tornado 52L Desert Air Cooler with Densenest Honeycomb Pads

    200 से 350 स्क्वायर फीट वाले कमरों को ओरिएंट का यह 52 लीटर एयर कूलर बेहतर ढंग से ठंडा कर सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें डेंसनेस्ट हनीकॉम्ब पैड्स लगे होते हैं, जो 25% तक पानी को सोखकर हवा को अधिक ठंडा बनाए रखते हैं। इस कूलर की टैंक गंदगी और मच्छर से सुरक्षित रहती है, क्योंकि इसमें Collapsible Louvres लगे हैं। यह 4 वे डिफ्लेक्शन तकनीक के साथ काम करते हैं यानी कमरे में ठंडी हवा हर तरफ फैलती है। इसमें वाटर लेवल इंडिकेटर लगा होता है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी मौजूद है। वहीं इसमें 2 साइड वाटर इनलेट भी लगा होता है, जिसकी मदद से आप टैंक में आसानी से पानी भर सकते हैं। यह 3 स्पीड सेटिंग्स के साथ आता है, जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Orient Electric Tornado
    • क्षमता - 52 लीटर 
    • कलर - डार्क ग्रे
    • विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
    • एयर फ्लो क्षमता - 3650 क्यूबिक फिट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - ABS प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 14.3 किलोग्राम

    खूबियां

    • यह 360 डिग्री कैस्टर व्हील्स के साथ आता है यानी भरे टैंक के साथ भी इस कूलर को अकेले खिसकाना या घूमाना आसान हो सकता है।
    • यह इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी बिजली कटने के बाद आप इसे इन्वर्टर पर भी चला सकते हैं।

    कमी 

    • इस एयर कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Orient Electric Durachill 40 L Portable Air Cooler For Home

    ओरिएंट का यह एयर कूलर 40 लीटर क्षमता के साथ आता है। इसका पोर्टेबल डिजाइन इसे कम जगह में आसानी से फिट होने योग्य बनाता है। इसकी शक्तिशाली एयर डिलीवरी कम समय में गर्म कमरे को ठंडा करने में सक्षम हो सकती है। इस डेंसनेस्ट हनीकॉम्ब पैड्स वाले कूलर लगे होते हैं, जो पानी को अधिक सोखकर हवा को लंबे समय के लिए ठंडा करते हैं। यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी बिजली कटने के बाद भी आप कूलर को इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं। यह 26 मीटर तक की दूरी पर ठंडी हवा फेंकता है, जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी ठंडी हवा लगती है। इसमें कैस्टर व्हील्स लगे होते हैं जिससे कूलर को खिसकाना काफी आसान हो जाता है। वहीं इसमें 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं जिनकी मदद से आप हवा की गति को कम या ज्यादा कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Orient Electric Durachill
    • क्षमता - 40 लीटर 
    • कलर - व्हाइट और ग्रे
    • विशेष सुविधा - पोर्टेबल
    • एयर फ्लो क्षमता - 1750 क्यूबिक फिट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - PP प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 8000 ग्राम

    खूबियां

    • यह 4 वे डिफ्लेक्शन फीचर के साथ काम करता है, जिससे कमरे में हवा चारों तरफ फैलती है।
    • यह पूरी तरह से बंद होने वाले लूवर्स के साथ आता है जिससे वाटर टैंक में गंदगी या मच्छर नहीं जाते हैं। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इस कूलर की फैन क्वालिटी में खराबी देखने को मिलेगी।
    03
  • Orient Electric Tornado 65L Desert Air Cooler for home

    65 लीटर क्षमता वाला यह ओरिएंट एयर कूलर हाई एयर डिलीवरी देता है जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। यह इन्वर्टर कंपैटिबल कूलर है यानी बिजली कटने के बाद भी आप इसको इन्वर्टर से जोड़कर चला सकते हैं और बिना रुकावट ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स अधिक से अधिक पानी सोखकर हवा को लंबे समय के लिए ठंडा करते हैं। इसमें पूरी तरह से बंद होने वाले लूवर्स लगे होते हैं, जो कूलर के बंद होने पर अपने आप बंद हो जाते हैं। इसका फायदा यह होता है कि टैंक में मच्छर या धूल-मिट्टी नहीं जाती है। यह 3 स्पीड सेटिंग्स के साथ आता है जिसमें आप हवा की गति को कम या ज्यादा कर सकते हैं। वहीं इसमें लगे वाटर इनलेट की मदद से आप टैंक में पानी को आसानी से भर सकते हैं। यह 4 वे डिफ्लेक्शन फीचर के साथ काम करता है जिससे कमरे की हर दिशा में ठंडी हवा फैलती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Orient Electric Tornado
    • क्षमता - 65 लीटर 
    • कलर - डार्क ग्रे
    • विशेष सुविधा - कैस्टर व्हील्स
    • एयर फ्लो क्षमता - 3650 क्यूबिक फिट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - ABS प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 14.8 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें वाटर लेवल इंडिकेटर दिया हुआ है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी भरना है।
    • इसमें लगे कॉर्ड विंडर की मदद से आप कूलर की तार को व्यस्थित ढंग से रख सकते हैं।

    कमी 

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इस एयर कूलर में वाटर लीकेज की समस्या देखने को मिली है।
    04
  • Orient Electric CD7003H Desert Air Cooler

    ओरिएंट का यह एयर कूलर कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश डिजाइन में आता है, जिससे यह कम जगह में भी आसानी से फिट हो जाता है। इस हाई एयर डिलीवरी कूलर आइस चैंबर लगा हुआ है जिससे आप इसमें बर्फ को डालकर हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं। इसमें 70 लीटर की एंटी-बैक्टीरियल टैंक शामिल होती है, जो टैंक के अंदर बैक्टीरिया व वायरस को पनपने नहीं देती है। वहीं इसका एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर में हवा में मौजूद हानिकारक वायरस को खत्म करता है जिससे आप तक शुद्ध ठंडी हवा पहुंचती है। इसमें 4 कैस्टर व्हील्स लगे होते हैं, जिससे कूलर को घूमाना काफी आसान होता है। इसकी हाई एयर डिलीवरी कमरे में तेजी से हवा को फैलाती है, जिससे तेज गर्मी में भी कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। यह इन्वर्टर कंपैटिबल कूलर है यानी आप बिजली कटने के बाद भी इस कूलर को इन्वर्टर पर चला सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Orient Electric CD7003H
    • क्षमता - 70 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - वाटर लेवल इंडिकेटर
    • एयर फ्लो क्षमता - 3650 क्यूबिक फिट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 16.2 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें ऑटो फिल की सुविधा शामिल है, जिससे वाटर टैंक को भरने में आसानी मिलती है।
    • यह 190W क्षमता के साथ काम करता है यानी यह कम बिजली खपत के साथ बेहतर प्रदर्शन करता है।

    कमी 

    • फिलहाल, अमेजन यूजर्स की इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं है।
    05

ओरिएंट इलेक्ट्रिक कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने Orient Electric कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर साबित हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

वाटर टैंक क्षमता 

एयर फ्लो कैपेसिटी 

खास फीचर्स

Orient Electric Glacio

125 लीटर 

4120 क्यूबिक फिट पर मिनट

ऑटो फिल

Orient Electric Tornado

52 लीटर 

3650 क्यूबिक फिट पर मिनट

3 स्पीड कंट्रोल

Orient Electric Durachill

40 लीटर 

1750 क्यूबिक फिट पर मिनट

इन्वर्टर कंपैटिबल

Orient Electric Tornado

65 लीटर 

3650 क्यूबिक फिट पर मिनट

कैस्टर व्हील्स

Orient Electric CD7003H

70 लीटर 

3650 क्यूबिक फिट पर मिनट

हाई एयर डिलीवरी

ऐसे अधिक लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ओरिएंट इलेक्ट्रिक कूलर की रखरखाव कैसे करें?
    +
    कूलर की नियमित सफाई, पानी की टंकी को भरना और बदलना और पैड को समय-समय पर साफ या बदलना महत्वपूर्ण है ताकि अधिक कूलिंग और स्वच्छ हवा मिल सके।
  • क्या ओरिएंट इलेक्ट्रिक कूलर ज्यादा बिजली खपत करता है?
    +
    नहीं, ओरिएंट इलेक्ट्रिक कूलर आमतौर पर एयर कंडीशनर की तुलना में बहुत कम बिजली खपत करते हैं, जिससे वे अधिक किफायती और ऊर्जा कुशल विकल्प बन जाते हैं।
  • ओरिएंट एयर कूलर पर कितने साल की वारंटी मिलती है?
    +
    ओरिएंट के एयर कूलर पर लगभग 1 साल तक की वारंटी मिल सकती है।