₹10,000 से कम के Desert Cooler, जो घर की बढ़ती गर्मी को तेजी से करेंगे कम!

₹10,000 के अंदर मिलने वाले इन Desert Cooler में आपको 75 से लेकर 90 लीटर तक वाटर टैंक क्षमता मिल जाएगी, जो लंबे समय तक कमरे को ठंडा रखने में सक्षम होते हैं। वहीं इनमें शक्तिशाली एयर थ्रो तेज गर्मी में भी कमरे को जल्दी ठंडा कर सकते हैं।
घर के लिए ₹10,000 के अंदर आने वाले डेजर्ट कूलर
घर के लिए ₹10,000 के अंदर आने वाले डेजर्ट कूलर

अगर आप भी अपने घर के लिए ₹10,000 से कम कीमत वाले एयर कूलर की तलाश कर रहे हैं, तो यहां हम आपको 75 लीटर से लेकर 90 लीटर तक की क्षमता वाले डेजर्ट एयर कूलर की जानकारी देने जा रहे हैं, जो 300 से लेकर 500 स्क्वायर फीट तक के कमरे को आसानी से ठंडा कर सकते हैं। वहीं इनमें से कुछ में आइस चैंबर लगा होता है, जिसमें बर्फ को रखकर कुछ समय के लिए हवा को एसी जितना ठंडा किया जा सकता है। वहीं कुछ Cooler for Home इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी आप बिजली नहीं होने पर इन्हें इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं। इनमें वाटर लेवल इंडिकेटर लगा होता है, जिससे आप देख सकते हैं कि आपको टैंक में कब और कितना पानी भरना है। नीचे आप 10 हजार रुपये से कम कीमत में मिलने वाले इन एयर कूलर के विकल्पों को देख सकते हैं और अपनी जरूरत अनुसार सही मॉडल चुन सकते हैं।

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Livpure Aerofrost Neo 70L Desert Air Cooler

    लिवप्योर का यह एयर कूलर 70 लीटर क्षमता के साथ आता है, जिसमें आपको बार-बार पानी भरने का झंझट नहीं रहता है। इसमें आइस चैंबर लगा हुआ है, जिसमें बर्फ को रखकर आप हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं। यह 5 कैस्टर व्हील्स के साथ आता है, जिससे इसे एक जगह से दूसरी जगह पर खिसकाना या घूमाना काफी आसान हो जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप बिजली नहीं होने पर भी इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं। इस डेजर्ट कूलर में लगे वाटर लेवल इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि टैंक में कब और कितना पानी भरना है। इसमें एडजस्टेबल स्पीड की सुविधा मिलती है, जिससे आप हवा की गति को अपनी जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं। यह 40 फीट तक की दूरी पर ठंडी हवा फेंकता है, जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी ठंडी हवा लगती है और कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है।  

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Livpure Aerofrost Neo
    • क्षमता - 70 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 3500 क्यूबिक फिट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 14.4 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स अधिक पानी सोखकर हवा को तेज व ज्यादा ठंडा करने में मदद करते हैं। 
    • यह 4 वे स्विंग फीचर के साथ काम करता है, जिससे ठंडी हवा कमरे में चारों तरफ फैलती है। 

    कमी 

    • इस एयर कूलर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
    01
  • BHABURLY GLX 90 L Glass Top Desert Air Cooler

    बड़े कमरों या आउटडोर एरिया के लिए 90 लीटर क्षमता वाला यह डेजर्ट कूलर एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें 16 इंच की बड़ी ब्लेड्स फैन लगी होती है, जो तेज हवा करने में सक्षम होती है। इसमें 190W की मोटर लगी है, जो कम बिजली खपत के साथ भी बेहतर प्रदर्शन करती है। इसमें ऑटो फिल की सुविधा मिलती है, जिससे टैंक में पानी भरना काफी आसान हो जाता है। इस कूलर का सबसे आकर्षक हिस्सा इसका टॉप है जो ग्लास का बना हुआ है और इस पर खूबसूरत डिजाइन भी बना है, जो इसे यूनिक बनाता है। इसमें शामिल पावरफुल स्विंग एयर फीचर हर कोने में तेजी से ठंडी हवा फैलाता है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। इसकी मोटर थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन के साथ आती है यानी अगर मोटर बहुत गर्म हो जाती है, तो कूलर अपने आप बंद हो जाता है। इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स अधिक ठंडक करने में सक्षम होते हैं, जिससे कमरा लंबे समय तक ठंडा बना रह सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - BHABURLY GLX
    • क्षमता - 90 लीटर 
    • कलर - ग्रे
    • विशेष सुविधा - वाटर लेवल इंडिकेटर
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 2900 क्यूबिक फिट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स 
    • मटेरियल - PP प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 18.5 किलोग्राम  

    खूबियां

    • इसमें आपको स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप हवा की गति को कम या ज्यादा कर सकते हैं। 
    • इसमें लगे हैवी 4 Nos कैस्टर व्हील्स की मदद से आप कूलर को आसानी से खिसका सकते हैं। 

    कमी 

    • इस कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Kenstar CoolGrande HC 90 Desert Air Cooler for Home

    केनस्टार का यह 90 लीटर का एयर कूलर बड़े एरिया के लिए बढ़िया हो सकता है। इसकी सबसे खास बात है कि इसमें आपको बार-बार पानी भरने का झंझट नहीं रहता है और यह लंबे समय कूलिंग करने में सक्षम हो सकता है। इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स गर्म कमरे को जल्दी और लंबे समय तक ठंडा बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। वहीं यह 40 फीट तक की दूरी पर भी हवा को फैलाता है, जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी पूरी हवा लगती है। इस केनस्टार कूलर में लगी मोटर अधिक मजबूत और लॉन्ग लास्टिंग होती है। वहीं इसमें ABS प्लास्टिक फैन लगे होते हैं, जो कम शोर करते हैं और तेज हवा फेंकते हैं। यह 180W क्षमता पर काम करता है यानी कम बिजली खपत करता है, जिससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। यह वाटर इनलेट के साथ आता है, जिससे टैंक में पानी भरना काफी आसान हो जाता है। यह स्पीड कंट्रोल के साथ आता है जिसमें आप हवा की गति को अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Kenstar CoolGrande HC
    • क्षमता - 90 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - इन-बिल्ट व्हील्स
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 2900 क्यूबिक फिट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - रिमोट 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 16800 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें लगे वाटर इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी भरना है। 
    • यह कैस्टर व्हील्स के साथ आता है, जिससे कूलर को अकेले घूमाया जा सकता है। 

    कमी 

    • इस कूलर को लेकर अभी अमेजन यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
    03
  • Symphony Jumbo 75XL+ Desert Air Cooler

    75 लीटर क्षमता वाला यह एयर कूलर शानदार कूलिंग प्रदान करता है। यह 25 मीटर तक के एरिया को आसानी से कवर कर सकता है। इसमें लगे शक्तिशाली फैन तेज हवा करते हैं, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। यह ऑटो लूवर्स के साथ आता है यानी कूलर की ठंडी हवा कमरे में चारों तरफ फैलती है। इसमें लगे वाटर इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है। यह 3 साइड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है, जो तेज कूलिंग करता है और जल्दी कमरे से गर्मी निकालने में मदद करता है। यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी आप बिजली नहीं होने पर भी इस कूलर को इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं। यह एनर्जी एफिशिएंट एयर कूलर है यानी यह कम बिजली खपत के साथ बेहतर प्रदर्शन करता है। इसमें लगे वाटर इनलेट की मदद से आप टैंक में आसानी से पानी भर सकते हैं।   

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Symphony Jumbo
    • क्षमता - 75 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - पावरफुल फैन
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 4600 क्यूबिक फिट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 18 किलोग्राम 

    खूबियां

    • इसमें लगे हैवी ड्यूटी कैस्टर व्हील्स की मदद से कूलर को इधर-उधर करना काफी आसान होता है।
    • इसमें 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं, जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार अलग-अलग स्पीड में सेट कर सकते हैं। 

    कमी 

    • इस कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कुछ खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Crompton Ozone Neo Desert Air Cooler

    क्रॉम्पटन का यह एयर कूलर 90 लीटर क्षमता के साथ आता है, जो 500 स्क्वायर फीट तक के एरिया को आसानी से ठंडा कर सकता है। इसमें हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे होते हैं, जो 25% तक पानी सोखकर हवा को 45% तक अधिक ठंडा करने में मदद करते हैं। इसमें लगे वाटर लेवल इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी बचा हुआ है। यह 4 वे एयर डिफ्लेक्शन फीचर के साथ आता है, जिससे ठंडी हवा कमरे में चारों तरफ फैलती है। इसमें लगा एवरलास्ट पंप अधिक टिकाऊ होता है और हार्ड वाटर में भी बेहतर ढंग से काम करता है। वहीं इसकी मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ काम करती है यानी अगर मोटर बहुत गर्म हो जाती है, तो कूलर अपने आप बंद हो जाता है। इसमें लगे कैस्टर व्हील्स की मदद से आप आसानी से कूलर को खिसका या घूमा सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Crompton Ozone Neo
    • क्षमता - 75 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - पावरफुल फैन
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 4600 क्यूबिक फिट पर मिनट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 18 किलोग्राम

    खूबियां

    • यह इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी आप इस बिजली नहीं होने पर भी चला सकते हैं। 
    • इसमें ऑटो स्विंग फीचर शामिल है, जो हवा को हर दिशा में फैलाता है।

    कमी 

    • इस एयर कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    05

₹10,000 के अंदर मिलने वाले डेजर्स कूलर के मॉडल्स की तुलना

यहां हमने ₹10,000 के अंदर मिलने वाले एयर कूलर की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम  

वाटर टैंक क्षमता 

एयर फ्लो कैपेसिटी 

खास फीचर्स

Livpure Aerofrost Neo

75 लीटर 

3500 क्यूबिक फीट पर मिनट

वाटर लेवल इंडिकेटर, आइस चैंबर

BHABURLY GLX

90 लीटर 

2900 क्यूबिक फीट पर मिनट

ऑटो फिल, ग्लास टॉप

Kenstar CoolGrande HC

90 लीटर 

4600 क्यूबिक फीट पर मिनट

लार्ज व्हील्स, हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स

Symphony Jumbo

75 लीटर 

3500 क्यूबिक फीट पर मिनट

ऑटो लूवर्स, पावरफुल फैन

Crompton Ozone Neo

75 लीटर 

4850 क्यूबिक फीट पर मिनट

4 वे डिफ्लेक्शन, एवरलास्ट पंप

ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

नोट - यहां जिन डेजर्ट एयर कूलर की जानकारी हमने आपको दी है फिलहाल उनकी कीमत अमेजन पर ₹10,000 से कम है, लेकिन इन कीमतों में बदलाव भी हो सकता है। इसलिए हमारी सलाह है कि कूलर लेने से पहले अमेजन पर जाकर लेटेस्ट प्राइस जरूर चेक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या ₹10,000 से कम के कूलर अच्छे होते हैं?
    +
    हां, इस बजट में भी कई प्रभावी और कुशल डेजर्ट कूलर उपलब्ध हैं, जो अच्छी ठंडक प्रदान करते हैं और आपके कमरे को ठंडा रख सकते हैं।
  • ₹10,000 के बजट में कौन सी क्षमता वाला कूलर लेना चाहिए?
    +
    यह आपके कमरे के आकार पर निर्भर करता है, लेकिन आमतौर पर 20-40 लीटर क्षमता वाले कूलर इस बजट में छोटे से मध्यम आकार के कमरों के लिए उपयुक्त होते हैं।
  • क्या डेजर्ट कूलर को ज्यादा रखरखाव की आवश्यकता होती है?
    +
    नियमित सफाई, पानी बदलना और कूलिंग पैड की जांच करना आवश्यक है, लेकिन यह एयर कंडीशनर की तुलना में कम मेंटेनेंस वाले होते हैं।