गर्मी से राहत के लिए Voltas के ये Air Cooler रहेंगे बढ़िया! देखें इसके 5 सर्वश्रेष्ठ मॉडल्स

Voltas के एयर Cooler अपनी शानदार कूलिंग क्षमता के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस ब्रांड के बढ़िया मॉडल ढूंढ रहे हैं, तो यहां दिए गए 5 विकल्पों को देख सकते हैं जिनमें आपको शक्तिशाली एयर थ्रो और आइस चैंबर जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
वोल्टास एयर कूलर
वोल्टास एयर कूलर

अपनी मजबूत बनावट, कम बिजली खपत, टिकाऊ मोटर और दमदार कूलिंग क्षमता के कारण वोल्टास के एयर कूलर काफी डिमांड में रहते हैं। इसलिए आज इस लेख में हम आपको इसके 5 मॉडल्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जो 40 से 90 लीटर क्षमता के साथ आते हैं। वोल्टास Air Cooler की सबसे बड़ी खासियत है कि इसके अधिकतर मॉडल में आपको मोटर थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन के साथ मिलती है यानी मोटर के अधिक गर्म होने पर कूलर अपने आप बंद हो जाती है। इससे आगे लगने या मोटर के खराब होने का खतरा बेहद कम हो जाता है। वहीं इसके ज्यादातर कूलर इन्वर्टर कंपैटिबल होते हैं यानी बिजली नहीं होने पर भी आप इन कूलर को इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं और बिना रुकावट ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा इन कूलर में आपको आइस चैंबर, स्विंग कंट्रोल, टैंक अलार्म जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। नीचे आप इन मॉडल्स के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Voltas Grand 52 Desert Cooler

    वोल्टास का यह एयर कूलर 52 लीटर वाटर टैंक के साथ आता है, जिसमें एक बार पानी भरने पर आप लंबे समय तक कूलिंग का आनंद उठा सकते हैं। इस कूलर की मोटर थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन के साथ आती है यानी अगर मोटर अधिक गर्म हो जाती है, तो यह कूलर को अपने आप बंद कर देता है। इससे कूलर सुरक्षित रहता है और बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। वहीं यह कूलर इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी अगर बिजली कट जाती है, तो आप कूलर को इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं। इस Voltas Cooler में कैस्टर व्हील्स लगे हैं जिसकी मदद से आप अकेले भी कूलर को एक स्थान से दूसरे स्थान तक खिसका या घूमा सकते हैं। इसमें लगे वाटर लेवल इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि कूलर में कब कितना पानी भरना है। वहीं इसमें स्पीड कंट्रोल की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप कूलर की स्पीड को जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Voltas Grand
    • क्षमता - 52 लीटर 
    • कलर - ऑफ व्हाइट
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 3600 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • विशेष सुविधा - स्पीड कंट्रोल
    • कंट्रोल टाइप - बटन 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 18 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें टैंक अलार्म की सुविधा शामिल है यानी टैंक में पानी खत्म होने पर यह कूलर आपको अलार्म बजाकर पानी भरने की जानकारी देता है।
    • इस कूलर के फैन काफी बड़े होते हैं जिससे हवा तेजी से फैलती है और कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। 

    कमी 

    • फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    01
  • Voltas Air Cooler JetMax 90

    वोल्टास के इस एयर कूलर की सबसे बड़ी खासियत है कि यह बेहद कम शोर करता है यानी यह कूलर उन लोगों के लिए काफी बढ़िया साबित हो सकता है, जिन्हें शांति में सोने की आदत है। यह 90 लीटर की वाटर टैंक के साथ आता है यानी इसमें आपको बार-बार पानी भरने का झंझट नहीं रहता है। इस कूलर में लगे वाटर लेवल इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है। इस Desert Cooler में हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे हैं, जो अधिक पानी सोखकर हवा को तेजी से ठंडा करने में मदद करते हैं। इसकी शक्तिशाली एयर थ्रो क्षमता बड़े कमरे को भी तेजी से ठंडा करने में मदद करती है। यह कंट्रोल पैनल के साथ आता है, जिससे आप हवा की गति व अन्य सेटिंग्स को आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं। वहीं इसमें लगे ऑटो स्विंग लूवर्स कमरे के हर कोने में ठंडी हवा फैलाने में मदद करते हैं। यह कूलर शॉक-प्रूफ है यानी इसमें बिजली का झटका लगने का खतरा कम रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Voltas JetMax
    • क्षमता - 90 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 8700 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • विशेष सुविधा - एंटी बैक्टीरियल फिल्टर
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स 
    • मटेरियल - मेटल और प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 18000 ग्राम 

    खूबियां

    • इस कूलर की रस्ट-प्रूफ बॉडी इसे टिकाऊ बनाती है।
    • वहीं इस कूलर को साफ करना बहुत आसान होता है।

    कमी 

    • इस एयर कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Voltas Mega 70 Desert Air Cooler

    70 लीटर क्षमता वाला यह वोल्टास एयर कूलर 300 स्क्वायर फीट तक के कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। वहीं इसमें स्विंग कंट्रोल की सुविधा भी मिलती है यानी आप जिस दिशा में चाहे उस दिशा में लूवर्स को सेट कर सकते हैं। यह एंटी-माइक्रोबियल टैंक के साथ आता है यानी इसके टैंक बैक्टीरिया-वायरस पनपने का खतरा कम रहता है। वहीं इस Air Cooler for Home की सबसे खास बात है कि इसमें अलार्म फीचर शामिल है यानी जब कूलर की टैंक खाली हो जाती है, तो यह कूलर अलार्म के माध्यम से आपको टैंक भरने की जानकारी देता है। लंबे समय तक शानदार कूलिंग के लिए इस कूलर में हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे होते हैं। इस कूलर की मोटर थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ आता है यानी मोटर के अधिक गर्म होने पर कूलर अपने आप बंद हो जाता है। इससे कूलर की लाइफ लंबी होती है और मोटर सुरक्षित रहती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Voltas Mega
    • क्षमता - 70 लीटर 
    • कलर - सफेद और ग्रे
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 3500 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • विशेष सुविधा - स्विंग फीचर 
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 18 किलोग्राम

    खूबियां

    • यह इन्वर्टर कंपैटिबल कूलर है यानी बिजली कटने के बाद भी आप इस कूलर को इन्वर्टर पर चला सकते हैं। 
    • इसमें आपको 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं जिनकी मदद से आप हवा की गति को तीन अलग-अलग मोड में बदल सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स को फिलहाल इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    03
  • Voltas Magic air 85 with Swing Control

    वोल्टास का यह एयर कूलर 85 लीटर क्षमता के साथ आता है, जो बड़े कमरों या लिविंग एरिया के लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें स्विंग कंट्रोल की सुविधा मिलती है यानी आप हवा की दिशा को अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। यह आइस चैंबर के साथ आता है यानी इस कूलर के चैंबर में आप बर्फ को रखकर हवा को कुछ समय के लिए अधिक ठंडा कर सकते हैं। इसमें लगे कैस्टर व्हील्स की मदद से आप अकेले भी कूलर को आसानी से खिसका सकते हैं। इस Room Cooler में आने वाली मोटर थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ काम करती है यानी मोटर के अधिक गर्म होने पर कूलर अपने आप बंद हो जाता है। इससे मोटर अधिक टिकाऊ रहती है और बेहतर कूलिंग करती है। यह कूलर इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी बिजली जाने के बाद भी आप इस कूलर को इन्वर्टर पर चला सकते हैं। इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स अधिक से अधिक पानी सोखकर हवा को लंबे समय तक ठंडा रखते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Voltas Magic
    • क्षमता - 85 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 4250 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • विशेष सुविधा - इन-बिल्ट व्हील्स
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स 
    • मटेरियल - मेटल, प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 12 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें नॉब्स कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिसकी मदद से आप हवा की गति को अपने अनुसार सेट कर सकते हैं।
    • यह वाटर लेवल इंडिकेटर के साथ आता है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी मौजूद है।

    कमी 

    • इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Voltas Joy 40 Room Air Cooler for Home

    अगर आप स्टडी रूम या छोटे कमरों के लिए बढ़िया एयर कूलर ढूंढ रहे हैं, तो यह एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें 40 लीटर की टैंक शामिल है, जो आपको लंबे समय तक कूलिंग देने में सक्षम हो सकता है। इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स अधिक से अधिक पानी सोखकर हवा को लंबे समय तक ठंडा बनाए रखने में मदद करते हैं। इस Air Cooler में पूरी तरह से बंद होने वाले लूवर्स लगे हैं जो कूलर के बंद होने पर अपने आप बंद हो जाते हैं। इससे टैंक में मच्छर और गंदगी नहीं जाती है। इस एयर कूलर की मोटर थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ आती है यानी मोटर के गर्म होने पर कूलर अपने आप बंद हो जाता है। वहीं आप इस कूलर को इन्वर्टर पर भी चला सकते हैं और लाइट कटने के बाद भी बिना रुकावट ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इसमें आइस चैंबर लगा होता है जिसमें आप बर्फ को रखकर हवा को लंबे समय के लिए ठंडा कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Voltas Joy
    • क्षमता - 40 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1400 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • विशेष सुविधा - वाटर लेवल इंडिकेटर
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 12 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें लगे वाटर लेवल इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि टैंक में कब और कितना पानी भरना है।
    • यह नॉब्स कंट्रोल की सुविधा के साथ आता है जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।

    कमी 

    • फिलहाल अमेजन यूजर्स ने इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    05

वोल्टास एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने वोल्टास एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

वाटर टैंक क्षमता

एयर फ्लो कैपेसिटी 

खास फीचर्स

Voltas Grand

52 लीटर 

3600 क्यूबिक फीट पर मिनट

स्पीड कंट्रोल

Voltas JetMax 

90 लीटर 

8700 क्यूबिक फीट पर मिनट

एंटी बैक्टीरियल फिल्टर

Voltas Mega

70 लीटर 

3500 क्यूबिक फीट पर मिनट

स्विंग फीचर

Voltas Magic

85 लीटर 

4250 क्यूबिक फीट पर मिनट

इन-बिल्ट व्हील्स

Voltas Joy

40 लीटर 

1400 क्यूबिक फीट पर मिनट

वाटर लेवल इंडिकेटर

ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वोल्टास एयर कूलर कितनी बिजली खपत करता है?
    +
    वोल्टास एयर कूलर आमतौर पर एसी की तुलना में काफी कम बिजली का उपभोग करते हैं, जिससे वे अधिक किफायती होते हैं।
  • वोल्टास कूलर में पानी कब तक चलता है?
    +
    यह कूलर की टैंक क्षमता पर निर्भर करता है, लेकिन बड़े टैंक वाले कूलर एक बार भरने पर कई घंटों तक चल सकते हैं।
  • एयर कूलर की सफाई कैसे करें?
    +
    नियमित रूप से पानी का टैंक खाली करें, पैड साफ करें या बदलें और धूल जमा होने से रोकने के लिए बाहरी हिस्से को पोंछें।