मेरा यह टॉपिक चुनने का कारण दिल्ली का बदलता मौसम है। कुछ समय पहले नौतपा ने लोगों का हाल-बेहाल किया हुआ था और फिर तपती गर्मी के बीच तेज बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। अगर मैं अपना अनुभव साझा करूं तो दिल्ली के इस बदलते मौसम में कभी मुझे एसी की जरूरत पड़ती है और कभी Air Cooler की ठंडक मेरे लिए काफी होती है। ऐसा ही हाल अधिकतर लोगों का है। इसलिए आज इस टॉपिक पर बात करते हुए हम जानेंगे कि पोर्टेबल एयर कूलर क्यों बदलते मौसम में उपयोगी है और इसी के साथ हम इनके विकल्पों पर भी बात करेंगे।
दिल्ली के बदलते मौसम में पोर्टेबल एयर कूलर लेने के फायदे क्या हैं?
अगर आप राजधानी में रहते हैं, तो आपने भी महसूस किया होगा कि Delhi Weather जल्दी-जल्दी बदल जाता है। कभी तेज गर्मी पड़ती है, तो कभी बारिश या ठंडी हवाओं की वजह से तापमान कम-ज्यादा होता रहता है। ऐसे में पोर्टेबल एयर कूलर काफी फायदेमंद रहता है।

- आपके साथ चलेगी ठंडी हवा - इन पोर्टेबल कूलर का सबसे बड़ा फायदा रहता है कि इनमें कैस्टर व्हील्स लगे होते हैं, जिससे आप इन्हें खिसकाकर कभी किचन, कभी लिविंग रूम, तो कभी बेडरूम में रख सकते हैं।
- बिजली बिल की टेंशन नहीं - एसी तपती गर्मी से राहत तो देती है, लेकिन इसका बिल पसीने छुड़ा देता है। ऐसे में अगर आप इन पोर्टेबल कूलर को रात-दिन भी चलाएंगे तो एसी के मुकाबले इनका बिल देखकर आपको झटका नहीं लगेगा।
- पानी भरने का झंझट नहीं - पुराने कूलरों की सबसे बड़ी दिक्कत लगती है पाइप लेकर खड़े रहो या फिर बाल्टियों से पानी भरते रहो, लेकिन आजकल के कुछ मॉडर्न कूलर में ऑटो फिल की सुविधा मिलती है यानी पाइप को कूलर से जोड़िए और जब टैंक भरना हो नल को खोल दीजिए पानी अपने आप भर जाता है।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
Bajaj PX 97 Torque New 36L Personal Air Cooler For Room
- हमने इसे क्यों चुना - दिल्ली के बदलते मौसम में यह कूलर एसी के मुकाबले कम खर्च में आरामदायक कूलिंग देगा। वहीं 36 लीटर टैंक क्षमता होने के कारण इसमें एक बार पानी भरने पर 4 से 5 घंटे कूलिंग मिलती है और इसका साइज भी ज्यादा बड़ा नहीं है जिससे इसे आसानी से बेडरूम या लिविंग रूम में रख सकते हैं।
- अमेजन क्या कहता है - Amazon के अनुसार इसमें हनीकॉम्ब कूलिंग पैड और 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं, जिससे तेज ठंडक संग हवा की गति को कम-ज्यादा कर सकते हैं।
- हमें क्या पसंद आया - हमें इसकी एयर थ्रो क्षमता काफी बढ़िया लगी यानी अगर कूलर बेड या सोफा से 30 फीट की दूरी पर भी है, तो भी व्यक्ति को पूरी हवा मिलती है।
- सर्विस और वारंटी - इस प्रोडक्ट पर 3 साल की वारंटी दी गई है। वहीं बड़े शहरों में बजाज की सर्विस काफी तेज है, लेकिन छोटे शहरों में कभी-कभी देरी के कारण आप परेशान हो सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Bajaj PX 97 Torque New
- कूलर टैंक क्षमता - 35 लीटर
- कलर - सफेद
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 1177 क्यूबिट फीट पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक
खूबियां
- चारों दिशा में ठंडी हवा।
- इन्वर्टर पर चलने वाला।
कमी
- तेज गर्मी में कम कूलिंग दे सकता है।
01
Symphony Ice Cube 27 Personal Air Cooler For Home
- हमने इसे क्यों चुना - इसका डिजाइन इस तरह से है कि छोटी जगहों पर भी यह आसानी से फिट हो जाता है। दूसरा यह बहुत कम बिजली खर्च करता है यानी जितनी बिजली आपका पंखा लेता है यह भी उतनी बिजली खपत के साथ काम करेगा और कूलिंग पंखे से ज्यादा देगा।
- अमेजन क्या कहता है - अमेजन के हिसाब से इसमें i-Pure तकनीक शामिल है, जो ज्यादा साफ और ताजी हवा देता है। दूसरा शक्तिशाली फैन होने के कारण कमरे में तेजी से हवा फैलती है।
- हमें क्या पसंद आया - इस पोर्टेबल कूलर की लो पावर कंजपशन हमें अधिक पसंद आई, क्योंकि यह नॉर्मल कूलर के मुकाबले बेहद कम बिजली खपत करता है। यानी जिन्हें बिजली बिल की ज्यादा टेंशन रहती है उन लोगों के लिए यह कूलर बढ़िया है।
- सर्विस और वारंटी - इस पर केवल 1 साल की वारंटी दी रही है, जो इसकी किफायती कीमत के हिसाब से हमें सही लगी। दूसरा सिम्फनी की कस्टमर सर्विस की बात करें, तो इस पर ग्राहकों मिला-जुला फीडबैक है जिसके हिसाब से अगर आपको सर्विस की जरूरत पड़ती है, तो इसमें 2 से 3 दिन लग सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Symphony Ice Cube
- कूलर टैंक क्षमता - 27 लीटर
- कलर - सफेद और नीला
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 954 क्यूबिट फीट पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक
खूबियां
- शुद्ध व ताजी हवा
- कम से कम बिजली खपत
कमी
- वाटर टैंक काफी छोटा है, जिससे इसे बार-बार भरना पड़ेगा।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
BHABURLY GLX 35 LTR Personal Portable Cooler
- हमने इसे क्यों चुना - इसे चुनने का सबसे बड़ा कारण किफायती कीमत में मिलने वाले इसके शानदार फीचर्स हैं। जैसे इसमें थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन दिया गया है यानी मोटर के अधिक गर्म होने पर कूलर अपने आप बंद हो जाता है। इससे कूलर या मोटर के खराब होने का खतरा बेहद कम रहता है।
- अमेजन क्या कहता है - इसमें वाटर लेवल इंडिकेटर है, जिसकी मदद से देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है। इसमें ऑटो स्विंग है, जो कमरे के कोने-कोने में हवा फैलाता है। दूसरा इसका लो पावर कंजपशन कम से कम बिजली खपत करता है।
- हमें क्या पसंद आया - दिल्ली में बदलते मौसम के साथ-साथ प्रदूषण से भी लोग काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में मुझे इसका एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड फीचर काफी बढ़िया लगा, क्योंकि यह गर्मी से राहत के साथ-साथ साफ और ताजी हवा देता है।
- सर्विस और वारंटी - इस पर 1 साल की वारंटी दी गई है। वहीं इसका कस्टमर सर्विस बजाज या सिम्फनी जितना बढ़िया नहीं है, क्योंकि यह एक नया ब्रांड है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - BHABURLY GLX
- कूलर टैंक क्षमता - 35 लीटर
- कलर - ग्रे
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 2000 क्यूबिट फीट पर मिनट
- मटेरियल - पॉलीप्रोपाइलीन
खूबियां
- हर दिशा में ठंडी हवा
- साफ व ताजी हवा
कमी
- अन्य एयर कूलर के मुकाबले इसकी वारंटी काफी कम है।
03
Orient Electric Durachill 40 L Portable Air Cooler For Home
- हमने इसे क्यों चुना - हमारा इस कूलर को चुनने का कारण इसकी बड़ी टैंक क्षमता है, क्योंकि इसमें एक बार पानी भरने पर दिल्ली की गर्मी में लगभग 5 से 7 घंटे की कूलिंग आराम से मिल जाती है। दूसरा यह उन इलाकों के लिए बढ़िया रहता है जहां अक्सर बिजली कटती रहती है, क्योंकि यह कूलर इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं।
- अमेजन क्या कहता है - अमेजन पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार इसमें डेंसनेस्ट हनीकॉम्ब पैड्स लगे हैं, 25% पानी सोखकर 45% तक तेज कूलिंग करते हैं। वहीं इसमें AEROFAN तकनीक शामिल है, जिससे 17% तेज हवा कमरे में फैलती है।
- हमें क्या पसंद आया - इसका पूरी तरह से बंद होने वाला लूवर्स सिस्टम हमें काफी पसंद आया है, क्योंकि कूलर इस्तेमाल ना होने पर इन्हें बंद किया जा सकता है, जिससे वाटर टैंक में मच्छर या धूल-मिट्टी नहीं जाती है।
- सर्विस और वारंटी - इस प्रोडक्ट पर 1 साल की वारंटी मिलती है। वहीं ओरिएंट की कस्टमर सर्विस काफी बढ़िया है, क्योंकि यह ब्रांड कॉलिंग सपोर्ट के साथ-साथ व्हाट्सएप सपोर्ट भी प्रदान करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Orient Electric Durachill
- कूलर टैंक क्षमता - 40 लीटर
- कलर - सफेद और ग्रे
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 1177 क्यूबिट फीट पर मिनट
- मटेरियल - पॉलीप्रोपाइलीन
खूबियां
- बिजली नहीं होने पर भी चलता है।
- दूर तक ठंडी हवा फैलता है।
कमी
- ज्यादा बड़े कमरों में ज्यादा ठंडक नहीं मिलती है।
04
Crompton Ozone Personal Air Cooler 45L
- हमने इसे क्यों चुना - हमारा इस कूलर को चुनने का सबसे बड़ा कारण इसका ऑटो फिल फीचर है। मतलब इस कूलर में पानी भरने के लिए पाइप लेकर खड़े रहने की जरूरत नहीं है या इसमें बल्टियों से पानी भरना पड़ेगा। बस पाइप को कूलर से जोड़ा और नल चालू कर दिया।
- अमेजन क्या कहता है - इसमें बड़ी टैंक क्षमता और इन-बिल्ट आइस चैंबर है यानी इसमें बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती और दूसरा आप इस कूलर में बर्फ को डालकर हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं।
- हमें क्या पसंद आया - हमें इसका ऑटो स्विंग सिस्टम ज्यादा पसंद आया यानी हवा की कमरे में हर दिशा में फैलती है, जिससे कूलिंग जल्दी हो जाती है।
- सर्विस और वारंटी - इस प्रोडक्ट पर 3 साल की ब्रांड वारंटी मिलती है। वहीं अन्य ब्रांड की तुलना में इसकी कस्टमर सर्विस काफी बढ़िया है। हालांकि, लोकेशन के हिसाब से सर्विस में कभी-कभी देरी हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Crompton Ozone
- कूलर टैंक क्षमता - 45 लीटर
- कलर - सफेद
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 1177 क्यूबिट फीट पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक
खूबियां
- वाटर टैंक आसानी से भर जाता है।
- बर्फ डालकर हवा अधिक ठंड कर सकते हैं।
कमी
- साइज थोड़ा बड़ा होने के कारण छोटी जगह में अधिक जगह घेर सकता है।
05
पोर्टेबल एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना
अगर आप इन पोर्टेबल एयर कूलर्स में से अपने लिए सही विकल्प चुनना चाहते हैं, तो नीचे दी गई तुलना आपकी मदद कर सकती है। इसमें टैंक क्षमता, खास फीचर्स और किसके लिए कौन-सा कूलर बेहतर हो सकता है? इसकी जानकारी शामिल है।
हमारी एडिटोरियल पिक: Crompton Ozone Personal Air Cooler 45L
‘’अगर हमें इन 5 कूलर में से किसी एक चुनना हो, तो हमारी पसंद Crompton Ozone पर्सनल एयर कूलर होगी। इसका कारण इसकी 45 लीटर की बड़ी टैंक क्षमता है, जो लंबे समय तक कूलिंग देती है। इसके अलावा इसमें किफायती कीमत पर ऑटो फिल, आइस चैंबर और ऑटो स्विंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। वहीं अन्य ब्रांड की तुलना में इस पर 3 साल की लंबी वारंटी मिलती है।’’
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।