साफ और ताजी हवा के लिए ये कूलर रहेंगे बढ़िया, धूल और बदबू से मिलेगी आजादी!

ठंडी हवा के साथ-साथ साफ और ताजी हवा के लिए एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स वाले एयर कूलर सबसे अच्छे होते हैं। ये हवा से धूल, बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को हटाकर हवा को शुद्ध करते हैं और खासकर उन लोगों के लिए अधिक उपयोगी माने जाते हैं, जिन्हें धूल-मिट्टी से एलर्जी हो या जिनके घर में छोटे बच्चे या बुजुर्ग रहते हों।
कूलर
कूलर

गर्मियां आते ही हम सब कूलर तो ऑन कर लेते हैं, लेकिन ठंडी हवा के साथ जब कमरे में धूल, अजीब सी महक या उमस आने लगती है, तो सुकून गायब हो जाता है और कई बार तो धूल और एलर्जी की वजह से घर में छींकें शुरू हो जाती हैं। बस इसी उलझन को दूर करने के लिए आज हमने इस विषय को चुना है ताकि आपको ऐसे कूलर के बारे में बता सकूं, जो सिर्फ ठंडी नहीं, बल्कि एकदम साफ और ताजी हवा दे। यहां हम बात करेंगे उन एयर कूलर की, जो मल्टी-स्टेज एयर फिल्टर और एंटी-बैक्टीरियल पैड्स जैसी सुविधा के साथ आते हैं। 

साफ और ताजी हवा के लिए कौन-सा कूलर है बढ़िया और क्यों?

साफ और ताजी हवा के लिए मार्केट में मिलने वाले पुराने तरीके के कूलर्स के मुकाबले मल्टी-स्टेज फिल्टर और एंटी बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स वाले एयर कूलर्स सबसे बढ़िया माने जाते हैं, लेकिन ये क्यों बढ़िया हैं? आइए नीच इनके बारे में समझते हैं -

  • मल्टी-स्टेज एयर फिल्ट्रेशन - आजकल के एडवांस कूलर्स में सिर्फ पानी की जाली नहीं होती, बल्कि एयर प्यूरीफायर की तरह धूल रोकने वाले डस्ट फिल्टर लगे होते हैं। ये हवा में मौजूद बारीक धूल-मिट्टी के कणों को आपके कमरे में आने से पहले ही रोक देते हैं।
  • एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स - पुराने घास वाले कूलर में पानी जमा होने से फंगस और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे हवा में बदबू आती है। वहीं हनीकॉम्ब पैड्स पर एक खास केमिकल कोटिंग होती है जो बैक्टीरिया को पनपने नहीं देती और हवा को एकदम ताजी रखती है।
  • ह्युमिडिटी कंट्रोल फीचर -  जब हवा में उमस बढ़ जाती है, तो सांस लेना भारी लगने लगता है। ताजी हवा के अहसास के लिए ऐसे कूलर्स बढ़िया होते हैं, जिनमें पानी के फ्लो को कंट्रोल करने का बटन हो। इससे कमरे में चिपचिपाहट नहीं होती और हवा हल्की व ताजी बनी रहती है।
  • पूरी तरह से बंद होने वाले लूवर्स - जब कूलर बंद होता है, तो उसके पंखे के रास्ते से बाहर के मच्छर, कीड़े और धूल अंदर चले जाते हैं। बढ़िया कूलर्स में ऑटो-क्लोजिंग लूवर्स होते हैं, जो बंद होने पर धूल को अंदर जमा नहीं होने देते। इससे अगली बार कूलर चालू करने पर गंदी हवा बाहर नहीं आती।

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Bajaj DMH 65 Neo 65L Desert Air Cooler for Home

    • हमने इसे क्यों चुना - हमारा यह कूलर चुनने का सबसे बड़ा कारण बजाज का भरोसा है। वहीं इसका यह मॉडल बड़े कमरों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें दी गई एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स तकनीक हवा को साफ और ताजी बनाए रखने में मदद करती है। साथ ही, इसका कॉम्पैक्ट और आधुनिक डिजाइन घर के इंटीरियर के साथ आसानी से मैच हो जाता है।
    • अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन के मुताबिक इसका एयर थ्रो बहुत पावरफुल है जो बड़े हॉल या कमरे के लिए बढ़िया है। वहीं इसमें 3 स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
    • सर्विस और वारंटी - इस प्रोडक्ट पर आपको 3 साल की पूरी कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी मिलती है, जो इस बजट में सबसे बढ़िया है।
    • हमारी राय - अगर आपका कमरा या लिविंग रूम बड़ा है और आप बार-बार कूलर खराब होने के झंझट से बचना चाहते हैं, तो हमारे हिसाब से आपके लिए यह परफेक्ट चॉइस है। 3 साल की लंबी वारंटी यह साबित करती है कि कंपनी को अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी पर पूरा भरोसा है। वहीं इसका हाई-स्पीड फैन उमस और गर्मी को तुरंत खींच लेता है, जिससे तपती गर्मी से भी तुरंत राहत मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bajaj DMH Neo
    • क्षमता - 65 लीटर
    • कलर - सफेद
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 5600 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • मटेरियल - प्लास्टिक

    खूबियां

    • लंबी वारंटी
    • तेज हवा

    कमी

    • हाई-स्पीड फैन होने की वजह से फुल स्पीड पर यह थोड़ा ज्यादा आवाज कर सकता है।
    01
  • V-Guard Arido D75 H-N Desert Air Cooler for Home

    • हमने इसे क्यों चुना - वी-गार्ड को चुनने का हमारा कारण इसके कूलर की मोटर और पंप की बेहतर लाइफ है। वहीं 75 लीटर की बड़ी क्षमता के कारण आपको बार-बार पानी भरने की टेंशन नहीं रहती, जिससे रात की नींद खराब नहीं होती। सबसे बड़ी बात कि यह कूलर बिजली के फ्लक्चुएशन को भी आसानी से झेल सकता है।
    • अमेजन इस पर क्या कहता है - बड़े टैंक के कारण लंबे समय कूलिंग मिलती है। शक्तिशाली एयर डिलीवरी है, जो कमरे को बहुत तेजी से ठंडा करता है। वहीं इसमें आइस चैंबर होता है जिसमें बर्फ को रखकर हवा को कुछ समय के लिए अधिक ठंडा किया जा सकता है।
    • सर्विस और वारंटी - इसके मोटर और पंप पर आपको 2 साल की वारंटी मिलती है।
    • हमारी राय - हमारे हिसाब से यह कूलर उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जिनके इलाके में बिजली की थोड़ी समस्या रहती है, क्योंकि इसकी मजबूत मोटर लोड को आसानी से संभाल सकती है। वहीं इसकी मोटर क्वालिटी बहुत शानदार है, जिससे यह कूलर सालों-साल बिना किसी खराबी के चलेगा। सबसे जरूरी इसका हैवी एयर डिलीवरी सिस्टम बड़े से बड़े कमरे की गर्म हवा को भी मिनटों में बाहर कर देता है। इसके अलावा, इसमें बार-बार पानी भरने का झंझट नहीं रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - V-Guard Arido
    • क्षमता - 75 लीटर
    • कलर - सफेद और पर्पल 
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 6800 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • मटेरियल - प्लास्टिक

    खूबियां

    • बड़ा टैंक
    • प्रीमियम लुक

    कमी 

    • इसकी बॉडी थोड़ी चौड़ी है, इसलिए यह छोटे कमरों में ज्यादा जगह घेर सकता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Livpure KoolBliss Neo Desert Cooler

    • हमने इसे क्यों चुना - लिवप्योर का यह कूलर चुनने का हमारा कारण इसकी शानदार कवरेज है और एक्सियल फैन तकनीक है। इसकी हवा सीधे और तेजी से कमरे में फैलती है। वहीं इन्वर्टर कंपैटिबल होने के कारण यह बिजली कटने पर भी कूलिंग बंद नहीं देना बंद नहीं करता है।
    • अमेजन इस पर क्या कहता है - इसमें 3 साइड एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे हैं, जो शुद्ध ताजी हवा देते हैं। वहीं इस कूलर में स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे हवा की गति को अपने अनुसार कम-ज्यादा किया जा सकता है।
    • सर्विस और वारंटी - इस पर आपको 2 साल की मोटर वारंटी और 1 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी मिलती है।
    • हमारी राय - हमारे हिसाब से तो यह कूलर उन लोगों के लिए बढ़िया रहेगा, जो ऐसे इलाके में रहते हैं जहां गर्मियों में पावर कट बहुत ज्यादा होता है। क्योंकि इन्वर्टर कंपैटिबल होने के कारण इसको लाइट नहीं होने पर इन्वर्टर पर चला सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Livpure Koolbliss Neo
    • क्षमता - 70 लीटर
    • कलर - सफेद
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 4600 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • मटेरियल - प्लास्टिक

    खूबियां

    • इन्वर्टर फ्रेंडली
    • बड़ा कवरेज

    कमी 

    • इसका एयर थ्रो 43 फीट है, जो बजाज के मुकाबले थोड़ा कम है।
    03
  • Kenstar MAHA KOOL HC 90 L Desert Air Cooler

    • हमने इसे क्यों चुना - यह एयर कूलर चुनने का हमारा कारण इसकी 90 लीटर क्षमता के साथ 5-स्टार बीईई रेटिंग है, क्योंकि यह भारी कूलिंग के साथ-साथ बिजली के बिल की भी भारी बचत करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स दिए गए हैं जो हवा को फ्रेश रखते हैं और इसके पंप पर 5 साल की लंबी वारंटी इसे भरोसेमंद बनाती है।
    • अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन के हिसाब से इसमें हाई स्पीड फैन लगे हैं, जो कमरा जल्दी ठंडा करते हैं। इसकी डबल बॉल बेयरिंग वाली हैवी ड्यूटी मोटर कम शोर के साथ शानदार कूलिंग करती है। 
    • सर्विस और वारंटी - इस प्रोडक्ट पर 1 साल की पूरी वारंटी और मोटर व पंप पर पूरे 5 साल की लंबी वारंटी मिल रही है।
    • हमारी राय - अगर आप बिजली के बढ़ते बिल से परेशान रहते हैं और एक ऐसा कूलर ढूंढ रहे हैं जो पूरी रात बिना पानी खत्म हुए चले, तो केनस्टार महा कूल ले लीजिए। इसकी 5-स्टार रेटिंग आपके बजट पर बिजली का बोझ भी नहीं पड़ने देगी और एंटी-बैक्टीरियल पैड्स वाली होने के कारण आपको शुद्ध व ताजी हवा भी मिलेगी।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Kenstar MAHA KOOL
    • क्षमता - 90 लीटर
    • कलर - ग्रे
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 6000 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • मटेरियल - प्लास्टिक

    खूबियां

    • 5 स्टार रेटिंग 
    • 90 लीटर बड़ी टैंक

    कमी 

    • पानी पूरा भरने के बाद यह कूलर काफी भारी हो जाता है, जिससे इसे इधर-उधर खिसकाना मुश्किल होता है।
    04
  • Bhaburly 140L Heavy Duty Air Cooler

    • हमने इसे क्यों चुना - यह एक हेवी-ड्यूटी इंडस्ट्रियल और कमर्शियल लेवल का कूलर है, जिसे हमने उनके लिए चुना है जिनके पास बहुत बड़ा हॉल, दुकान, बैंकट जैसा स्पेस है। 140 लीटर का इसका टैंक और 6100 CMH की एयर डिलीवरी तूफान जैसी हवा देता है। सबसे बड़ी बात की इतना बड़ा साइज होने के बाद भी इसमें एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स और ऑटो-रिफिल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
    • अमेजन इस पर क्या कहता है - इसमें ऑटो रीफिल की सुविधा है, जिससे कूलर को पाइप से कनेक्ट करने पर टैंक में पानी अपने आप भरता रहता है यानी हाथ से भरने की जरूरत नहीं है। इसमें लगे व्हील्स भी काफी मजबूत है, जो कूलर को संभालने या खिसकाने में मदद करते हैं।
    • सर्विस और वारंटी - इस हेवी-ड्यूटी कूलर पर आपको 1 साल की वारंटी मिलती है।
    • हमारी राय - हमारे हिसाब से यह कूलर छोटे बेडरूम के लिए बिल्कुल नहीं है, बल्कि यह बड़े जॉइंट फैमिली हॉल्स, दुकानों या इवेंट्स के लिए बढ़िया है। 275 वॉट की इसकी दमदार मोटर इतनी भारी हवा फेंकती है कि बड़े से बड़े खुले स्पेस को भी तुरंत शिमला बना देती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bhaburly Heavy Duty Cooler
    • क्षमता - 140 लीटर
    • कलर - ग्रे
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 9500 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • मटेरियल - प्लास्टिक

    खूबियां

    • तूफानी कूलिंग
    • ऑटो-रिफिल

    कमी 

    • हेवी-ड्यूटी 275W मोटर होने के कारण यह आम कूलर्स से ज्यादा बिजली की खपत करता है।
    05

ऐसे अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कूलर से आने वाली अजीब सी बदबू को कैसे दूर रखें?
    +
    बदबू से बचने के लिए एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स वाला कूलर खरीदें और हफ्ते में कम से कम एक बार उसका पानी जरूर बदलें।
  • क्या ये एडवांस फिल्टर वाले कूलर बहुत महंगे आते हैं?
    +
    ये नॉर्मल कूलर से सिर्फ 1,000 से 2,000 रुपये तक महंगे होते हैं, जो आपकी हेल्थ के लिए एक बेहतरीन है।
  • क्या उमस वाले मौसम में भी इन कूलर से ताजी हवा मिल सकती है?
    +
    हां, लेकिन आपके कूलर में ह्युमिडिटी कंट्रोल या पंप ऑन/ऑफ का फीचर हो जिससे आप पानी का बहाव कम कर सकें। साथ ही, कूलर को हमेशा खुली खिड़की या दरवाजे के पास रखें।