एंटी-बैक्टीरियल कूलिंग पैड्स वाले ये Air Cooler साफ और ताजी हवा के लिए रहेंगे बढ़िया!

अगर आपके घर में भी छोटे बच्चों और बुजुर्गों को गंदी हवा से एलर्जी की समस्या रहती है या उन्हें सांस से जुड़ी कोई अन्य परेशानी है, तो एंटी-बैक्टीरियल कूलिंग पैड्स वाले एयर Cooler आपके घर के लिए बढ़िया हो सकते हैं। ये बैक्टीरिया, बदबू और गंदगी को कम करने में मदद करते हैं, जिससे आपको शुद्ध और ताजी ठंडी हवा मिल सकती है।
एंटी-बैक्टीरियल कूलिंग पैड्स वाले एयर कूलर
एंटी-बैक्टीरियल कूलिंग पैड्स वाले एयर कूलर

आजकल मार्केट में ऐसे एयर कूलर्स की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है, जिनमें एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे होते हैं। इसका सबसे बड़ा है कि ये कूलर ना केवल आपको ठंडी बल्कि शुद्ध हवा प्रदान कर सकते हैं। दरअसल, सामान्य कूलिंग पैड्स में लंबे समय तक पानी रहने के कारण बैक्टीरिया, फंगस और बदबू जैसी समस्या हो जाती है, लेकिन वहीं एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स इन समस्याओं को काफी हद तक कम करने में मदद करते हैं। ये पैड्स हवा को ज्यादा फ्रेश और साफ बनाए रखते हैं, जिससे घर में शुद्ध हवा फैलती है। ये Air Cooler उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद माने जाते हैं, जिन्हें एलर्जी, धूल या सांस से जुड़ी परेशानी होती है। यहां हमने जिन 5 एयर कूलर की जानकारी आपको दी है उन सभी में आपको ये एंटी-बैक्टीरियल पैड्स मिलते हैं। इसके अलावा इन एयर कूलर की कूलिंग क्षमता भी काफी शानदार होती है, जिससे आप गर्मी से राहत पा सकते हैं। नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से आप इन कूलर के बारे में अधिक जान सकते हैं।

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • V-Guard Arido D75 H-N Desert Air Cooler for Home

    वी-गार्ड का यह एयर कूलर 75 लीटर क्षमता में आता है, जो 300 स्क्वायर फीट तक के एरिया को अच्छी तरह ठंडा कर सकता है। इसमें शक्तिशाली एयर डिलीवरी क्षमता होती है, जो तेजी से कमरे में ठंडी हवा को फैलाता है। इसमें नॉब्स कंट्रोल मिलते हैं, जिसकी मदद से आप हवा की स्पीड को कम या ज्यादा कर सकते हैं। वहीं इस Home Cooler में लगे वाटर लेवल इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है। यह वी-गार्ड एयर कूलर आइस चैंबर के साथ आता है, जिसमें आप बर्फ को रखकर हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं। इसमें शामिल 4D एयर सर्कुलेशन सिस्टम ठंडी हवा को कमरे में चारों तरफ फैलाता है, जिससे कमरे का हर कोना ठंडा बना रहता है। तेज ठंडी हवा के लिए इस कूलर में हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे हैं। इस होम कूलर की मोटर बॉल बेयरिंग है यानी यह मोटर कम बिजली खपत और कम शोर के साथ बेहतर प्रदर्शन करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - V-Guard Arido
    • क्षमता - 75 लीटर
    • कलर - सफेद और पर्पल
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 4250 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • विशेष सुविधा - एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 15 किलोग्राम

    खूबियां

    • यह एयर कूलर इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी बिजली कटने के बाद भी यह इन्वर्टर के माध्यम से चल सकता है।
    • इसमें वाइड वोल्टेज ऑपरेशन शामिल है, जो बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव से कूलर को सुरक्षित रखता है।

    कमी

    • फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    01
  • Bajaj DMH 90 Neo 90L Desert Air Cooler For Larger Room

    अगर आपका लिविंग एरिया काफी बड़ा है, तो 90 लीटर क्षमता वाला यह डेजर्ट एयर कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें शामिल फीचर्स की मदद करें, तो एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है। यह हवा को अधिक शु्द्ध और बैक्टीरिया मुक्त बनाता है, जिससे आप तक साफ और ताजी ठंडी हवा पहुंचती है। यह एयर कूलर आइस चैंबर के साथ आता है, जिसमें आपको बर्फ को रखकर हवा को कुछ समय के लिए अधिक ठंडा कर सकते हैं। इस Desert Cooler में 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं, जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। बजाज का यह कूलर इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी आप बिजली जाने के बाद इस कूलर को इन्वर्टर पर चला सकते हैं और बिना रुकावट ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इसमें DuraMarine पंप लगी होती है, जो अधिक टिकाऊ मानी जाती है और यह हार्ट वाटर में भी बेहतर ढंग से काम करती है, जिससे इसमें जंग लगने की समस्या भी कम रहती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bajaj DMH Desert
    • क्षमता - 90 लीटर
    • कलर - सफेद
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 2350 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 21.2 किलोग्राम

    खूबियां

    • इस कूलर में 3 साइड कूलर मास्टर लगा होता है, जो कूलिंग पैड्स को ठंडा रखने में मदद करता है। इससे कमरे में लगातार ठंडी हवा बनी रह सकती है।
    • यह वाटर लेवल इंडिकेटर के साथ आता है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी मौजूद है।

    कमी 

    • इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की अभी कोई शिकायत नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Livpure Koolbliss Desert Air Cooler with Antibacterial Honeycomb Pads

    65 लीटर का यह लिवप्योर एयर कूलर एडवांस फीचर्स से लैस है, जो कूलिंग के साथ-साथ सुरक्षा भी प्रदान करता है। इसमें 190W की मोटर लगी होती है, जो थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ आती है यानी अगर मोटर अधिक गर्म हो जाती है, तो कूलर अपने आप बंद हो जाता है। इससे मोटर अधिक लंबे समय तक सुरक्षित बनी रहती है। यह Room Cooler बड़े आइस चैंबर के साथ आता है, जिसमें आप एक बार में काफी बड़ी मात्रा में बर्फ को रख सकते हैं और लंबे समय तक हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं। अगर आप ऐसे एरिया में रहते हैं, जहां अक्सर बिजली कटने की समस्या रहती है तो यह कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकता है, क्योंकि यह इन्वर्टर कंपैटिबल कूलर है जिसे आप बिजली जाने के बाद इन्वर्टर पर चला सकते हैं। यह एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है, जो नॉर्मल पैड्स की तुलना में अधिक साफ, बैक्टीरिया-फ्री और ताजी हवा प्रदान करता है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है, जिन्हें सांस से जुड़ी समस्या होती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Livpure Koolbliss
    • क्षमता - 65 लीटर
    • कलर - सफेद और ब्लू
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 5000 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • विशेष सुविधा - वाटर लेवल इंडिकेटर
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 15.5 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें 16 इंच की फैन ब्लेड्स होती हैं, जो काफी बड़ी और अधिक हवा करने वाली होती हैं। इससे कूलिंग ज्यादा जल्दी हो सकती है।
    • इसमें स्पीड कंट्रोलर लगा होता है, जिससे आप हवा की गति को अपनी जरूरत अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।

    कमी 

    • फिलहाल अमेजन यूजर्स ने इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    03
  • Kenstar MAHA KOOL HC 90 L Desert Air Cooler

    अगर आपको भी सांस से जुड़ी कोई समस्या है, तो एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स वाला यह केनस्टार एयर कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। यह नॉर्मल पैड्स की तुलना में अधिक साफ और ताजी ठंडी हवा दे सकता है। यह 90 लीटर क्षमता में आता है, जो 300 से 400 स्क्वायर फीट तक के एरिया के लिए बढ़िया माना जाता है। इस Kenstar Cooler में लगी हाई स्पीड फैन कमरे को जल्दी ठंडा करने में मदद करती है। यह इन्वर्टर रेडी एयर कूलर है यानी बिजली कटने के बाद भी आप इस कूलर को इन्वर्टर पर चला सकते हैं और बिना किसी रूकावट ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इस डेजर्ट कूलर की सबसे बड़ी खासियत है कि यह 50 फीट दूर तक ठंडी हवा फेंकता है जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी पूरी हवा लगती है। इसमें डबल बॉल बेयरिंग मोटर लगी है, जो अधिक टिकाऊ होती है और कम बिजली खपत के साथ कूलिंग करती है। वहीं इसकी एक खासियत यह भी है कि यह बेहद कम शोर करती है, जिससे आप रात को शांत माहौल में आरामदायक नींद ले सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Kenstar Maha Kool
    • क्षमता - 90 लीटर
    • कलर - ग्रे
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 6000 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • विशेष सुविधा - इन-बिल्ट व्हील्स
    • कंट्रोल टाइप - बटन
    • मटेरियल - PP प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 19000 ग्राम

    खूबियां

    • इसमें लगे व्हील्स लॉकिंग सिस्टम के साथ आते हैं यानी आप कूलर को किसी भी जगह खिसकाकर व्हील्स को लॉक कर सकते हैं। इससे कूलर अपने आप इधर-उधर नहीं खिसकता है।
    • यह स्पीड कंट्रोल की सुविधा के साथ आता है, जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।

    कमी 

    • इस एयर कूलर को लेकर अभी अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Bhaburly 140L Heavy Duty Air Cooler

    यह एयर कूलर उन लोगों के लिए बढ़िया हो सकता है, जो गार्डन या बड़े आउटडोर एरिया के लिए एयर कूलर लेना चाहते हैं। इसमें 140 लीटर की वाटर टैंक शामिल होती है, जिसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपको बार-बार पानी भरने का झंझट नहीं रहता है और आप लंबे समय तक कूलिंग का आनंद उठा सकते हैं। इसमें 275W की शक्तिशाली मोटर लगी होती है, जो लंबे समय तक चलने पर भी शानदार परफॉर्मेंस दे सकती है। इस Air Cooler for Home में पावरफुल एयर थ्रो क्षमता शामिल है, जो कमरे को जल्दी ठंडा करने में मदद कर सकती है। यह ऑटो रिफील की सुविधा के साथ आता है, जिसकी मदद से वाटर टैंक को भरना काफी आसान होता है। यह इन्वर्टर कंपैटिबल कूलर है यानी बिजली नहीं होने पर भी इसको चलाया जा सकता है और बिना रुकावट ठंडी हवा का लाभ उठाया जा सकता है। यह एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है, जो अधिक ताजा और साफ हवा प्रदान करते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bhaburly Duty
    • क्षमता - 140 लीटर
    • कलर - ग्रे
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 9500 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • विशेष सुविधा - ऑटो रिस्टार्ट
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 33 किलोग्राम

    खूबियां

    • यह 4 वे एयर डिफ्लेक्शन सिस्टम के साथ आता है, जो कमरे में चारों तरफ ठंडी हवा को फैलाता है।
    • इसमें स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप हवा का गति को अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स को फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं है।
    05

एंटी-बैक्टीरियल कूलिंग पैड्स वाले एयर कूलर की तुलना

यहां हमने ऊपर बताए गए Anti-Bacterial Cooling Pads वाले एयर कूलर की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है। यहां कूलर की क्षमता, एयर फ्लो कैपेसिटी और खास फीचर्स के बारे में बताया गया है।

मॉडल्स नाम 

वाटर टैंक क्षमता 

एयर फ्लो कैपेसिटी 

खास फीचर्स

V-Guard Arido

75 लीटर

4250 क्यूबिक फीट पर मिनट

एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर

Bajaj DMH Desert

90 लीटर

2350 क्यूबिक फीट पर मिनट

एडजस्टेबल स्पीड

Livpure Koolbliss

65 लीटर

5000 क्यूबिक फीट पर मिनट

वाटर लेवल इंडिकेटर

Kenstar Maha Kool

90 लीटर

6000 क्यूबिक फीट पर मिनट

इन-बिल्ट व्हील्स

Bhaburly Duty

140 लीटर

9500 क्यूबिक फीट पर मिनट

ऑटो रिस्टार्ट

ऐसे अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एंटी-बैक्टीरियल कूलिंग पैड कितने समय तक प्रभावी रहते हैं?
    +
    आमतौर पर यह 1-2 साल तक बनी रह सकती हैं, हालांकि यह उपयोग और रखरखाव पर निर्भर करता है।
  • क्या एंटी-बैक्टीरियल कूलिंग पैड को साफ करना मुश्किल है?
    +
    नहीं, इन्हें सामान्य कूलिंग पैड की तरह ही हल्के पानी और डिटर्जेंट से आसानी से साफ किया जा सकता है।
  • क्या ये पैड सामान्य कूलिंग पैड से अधिक महंगे होते हैं?
    +
    हां, इनके निर्माण में विशेष सामग्री का उपयोग होने के कारण ये थोड़े अधिक महंगे हो सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य के लिए यह बढ़िया माने जाते हैं।